tractorgyan home logotractorgyan logo
tractorgyan rupee logo
hamburger icon

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस बनाम महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 | कीमत में कितना है अंतर और कौन सा है बेहतर

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस बनाम महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 | कीमत में कितना है अंतर और कौन सा है बेहतर image

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस बनाम महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 | कीमत में कितना है अंतर और कौन सा है बेहतर

By Team Tractor Gyan
08 Feb, 2024
Share
facebook-iconlinkedin-icontwitter-iconwhatsapp-icon

Table Of Content

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस (Mahindra 575 DI XP Plus) और महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 (Mahindra Yuvo Tech Plus 575), दोनों ट्रैक्टर बेहतर कृषि कार्य और वाणिज्यिक अनुप्रयोगों के लिए पर्याप्त रूप से सक्षम और अनुकूल हैं। दोनों ट्रैक्टर अत्यधिक प्रसिद्ध और स्थापित ब्रांडों के उत्पादन में अद्भुत बाजार हिस्सेदारी रखते हैं। यह कहने के बाद कि उनमें ऐसी विशेषताएं और लाभ भी हैं जो प्रकृति में भिन्न हैं और इस प्रकार दोनों को एक दूसरे से बेहतर बनाते हैं। 

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस और महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 फ़ीचर

आप सभी के लिए आकर्षित करने वाली बातें महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस और महिंद्रा युवो टेक प्लस 575  'शक्तिशाली हॉर्स पावर व इंजन के साथ' आपका ध्यान आकर्षित करेंगे।

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस और महिंद्रा युवो टेक प्लस 575  जैसे ट्रैक्टरों की तुलना करें और अपने उपयोग के अनुसार सबसे अच्छा मॉडल खरीदें। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस में 47 एचपी में आता है, जबकि महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 में 47 एचपी का इंजन है साथ ही दोनों ट्रैक्टर 4 सिलेंडर के साथ आते हैं।  इसके साथ ही महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की इंजन क्षमता 2979 सीसी जब की महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 2979 सीसी है। ऑनलाइन ट्रैक्टरों की तुलना करते समय, आपको,महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस और महिंद्रा युवो टेक प्लस 575  की प्रत्येक विशेषता की जांच करनी चाहिए। 

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस और महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 मे 'हाइड्रोलिक पावर या उन्नत लिफ्ट क्षमता' सभी खेती उपकरणों को आसानी से उठा सकता है।

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस (Mahindra 575 DI XP Plus) में 1480 KG जब की महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 में 1700 KG उठाने की क्षमता है, जो ट्रैक्टर को संबंधित उपकरणों के अनुकूल बनाती है।

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस और महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 में 'ब्रेक स्टेरिंग'

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर तेल में डूबे हुए ब्रेक के साथ आता है। यह मैकेनिकल स्टीयरिंग के साथ आता है। साथ ही इसमें पावर स्टीयरिंग का विकल्प मिलता है। महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 ट्रैक्टर में भी तेल में डूबे हुए ब्रेक आते हैं। स्टीयरिंग डबल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग होती है।

यह अपनी गति भी के लिए भी जाना जाता है क्योंकि यह ट्रैक्टर महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस और महिंद्रा युवो ट्रैक्टर 575 में 'ट्रांसमिशन गति के साथ आता है |

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर में कांस्टेंट मेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। यह ट्रैक्टर सिंगल क्लच के साथ आता है। साथ ही ड्यूल क्लच का ऑप्शन मिलता है। इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर  दिए गए हैं। अधिकतम स्पीड आगे की ओर 31.25 किलोमीटर प्रतिघंटा है।महिंद्रा युवो टेक प्लस 575  ट्रैक्टर में फुल कांस्टेंट मेष टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। यह ट्रैक्टर सिंगल क्लच के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड आगे की ओर 32.14 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस और महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 में 'कीमत व वारंटी'

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर की कीमत 6.75 लाख रुपए से 7.12 लाख रुपए है। महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 ट्रैक्टर की कीमत 7.45 लाख रुपए से 7.60 लाख रुपए है।  दोनों ट्रैक्टरों पर 6 साल या 6 हजार घंटे की वारंटी प्रदान करती है जो इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा है।

आकर्षक डिजाइन  

  • महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 में आकर्षक हेड लाइट दिया गया है और महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस में पुराने डिजाइन के हेड लाइट दिए गए हैं। 

  • महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 में एयर फिल्टर होता है जबकि महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस में 3 स्टेज ऑयल बाथ टाइप विद क्लियर भी उपलब्ध है। 

  • महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 पावर स्टेयरिंग के साथ आता है और जबकि महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस नॉर्मल स्टेयरिंग के साथ आता है। 

  • महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 में फोर लाइन कूलिंग सिस्टम दिया गया है जो इंजन के ज्यादा गर्म होने से बचाता है और साथ ही महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस में सिंगल लाइन कूलिंग सिस्टम दिया गया है जो इंजन को धीरे-धीरे ठंडा करता है। 

  • दोनों ही ट्रैक्टरों में चढ़ने के लिए फर्स्ट स्टेप दिया गया है। 

  • महिंद्रा युवो टेक आ575 में डिफेेनसियल लॉक है और महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस में डिफेंस डिफेंस लॉक नहीं है। 

  • ये दोनों ट्रैक्टर अन्य महिंद्रा मॉडल से थोड़े अलग हैं। महिंद्रा ट्रैक्टर ने एक्स्ट्रा पावर के साथ महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर लॉन्च किया है। महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 ट्रैक्टर को अत्याधुनिक तकनीक के साथ लॉन्च किया गया है। 

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की इंजन कैपेसिटी अच्छी माइलेज प्रदान करती है, जो 47 एचपी के साथ आता है।

इसमें 4 सिलेंडर जेनरेटिंग इंजन रेटेड आरपीएम 2100 है, जो खरीदारों के लिए सबसे अच्छा संयोजन है। इसके अलावा, ट्रैक्टर मॉडल 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर के साथ एक मजबूत गियरबॉक्स के साथ आता है। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस पीटीओ एचपी 42 एचपी है। शक्तिशाली इंजन ट्रैक्टर को सबसे कठिन कृषि कार्यों को आसानी से करने में मदद करता है। इसमें 4 सिलेंडर जेनरेटिंग इंजन रेटेड आरपीएम 2100 है, जो खरीदारों के लिए सबसे अच्छा संयोजन है। इसके अलावा, ट्रैक्टर मॉडल 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर के साथ एक मजबूत गियरबॉक्स के साथ आता है। शीतलन प्रणाली 540 आरपीएम के साथ तेल-ठंडा है। इस ट्रैक्टर की टॉर्क पावर 192 एनएम है और ईंधन की खपत बहुत अच्छी है।  महिंद्रा 575 एक्सपी प्लस की कीमत हर तरह के किसान के लिए किफायती और भरोसेमंद है।

महिंद्रा युवो टेक प्लस 575

महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 सुपर आकर्षक डिजाइन के साथ एक अद्भुत और शक्तिशाली ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर 47 एचपी के साथ आता है और महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 की इंजन कैपेसिटी अच्छी माइलेज प्रदान करती है। महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है और अच्छा माइलेज प्रदान करता है। इसमें 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियरबॉक्स हैं, इसके साथ ही महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 की फॉरवर्ड स्पीड शानदार है और स्टीयरिंग टाइप है।

ट्रैक्टरों में भी 540@1510 आरपीएम पर्याप्त टॉर्क और अच्छी ईंधन खपत क्षमता के साथ है। यह खेतों पर लंबे समय तक काम करने के लिए बड़ा ईंधन टैंक प्रदान करता है और साथ ही महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 में 1700 Kg वजन उठाने की मजबूत क्षमता है जो  प्रभावी कार्य के लिए मल्टीपल ट्रेड पैटर्न वाले टायर होते हैं। यह मुख्य कारण है कि महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 लॉन्च के साथ ही भारतीय किसानों के बीच लोकप्रिय हो गया। 

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस बनाम महिंद्रा युवो ट्रैक्टर 575 में समानता

  • ये दोनों ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव वेरिएंट में आते हैं।

  • 4 सिलेंडर, 47 एचपी के साथ शक्तिशाली इंजन दिया गया है। 

  • इस ट्रैक्टर का इंजन 192 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है।

  • दोनो ही ट्रैक्टर मे फुल कांस्टेंट मेष टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है और यह ट्रैक्टर सिंगल क्लच के साथ आता है। 

  •  ये दोनों ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव में आते हैं।

  • कंपनी इन दोनों ट्रैक्टरों पर 6 साल या 6 हजार घंटे की वारंटी प्रदान करती है जो इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा है।

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस और महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 ट्रैक्टर स्पेसिफिकेशन्स

  महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस  महिंद्रा युवो टेक प्लस 575
एचपी 47 47
इंजन सिलेंडर 4 4
डिस्पलेस्मेंट सीसी 2979 cc -
गियर के नंबर 8 Forward + 2 Reverse 12 Forward + 3 Reverse    
क्लच प्रकार Single / Dual clutch with RCRPTO Single
ट्रांसमिसन का प्रकार Partial Constant Mesh Full Constant mesh
पीटीओ टाइप 6 Spline -
पीटीओ स्पीड 540 @ 1890 540
ब्रेक प्रकार Oil Immersed Brakes Oil Immersed Brakes    
स्टीयरिंग Dual Acting Power steering / Manual Steering (Optional) Power Steering
ईंधन टैंक की क्षमता 50 L 60 L    
 वारंटी 6 साल या 6 हजार घंटे 6 साल या 6 हजार घंटे
व्हील ड्राइव 2WD 2WD    
टायर का आकार F(6.00 x 16), R(14.9 x 28) F(6.00 x 16), R(13.6x 28)    
उठाने की क्षमता 1480 kg 1700 kg    

निष्कर्ष 

किसान भाइयों महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस और महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 दोनों ही ट्रैक्टर बेहतर है लेकिन कंपनी ने दोनों के बीच कुछ अंतर रखा है ताकि आप अपनी जरुरत के हिसाब से ट्रैक्टर चुन सके। ये ट्रैक्टर कृषि और व्यावसायिक उपयोग के लिए सर्वोत्तम हैं  और अधिक जानकारी के लिए ट्रैक्टर ज्ञान की वेबसाइट पर जाकर सभी ट्रैक्टरों की पर्याप्त जानकारी ले सकते हैं जिससे आपको ट्रैक्टर की विशेषता और कीमत के साथ ट्रैक्टर और खेती की जानकारी भी ले सकते हैं। 

ट्रैक्टर ज्ञान पर आप सभी प्रकार के ट्रैक्टर्स की जनकारी सीधे प्राप्त कर सकते है। मैसी फर्ग्युसन ट्रैक्टरस्वराज ट्रैक्टरफार्मट्रेक ट्रैक्टर आदि कईं और ट्रैक्टर्स के ब्रांड्स के बारे में उनकी रेट्स, फीचर्स, आधुनिक तकनीकी के बारे में भी जानकारी हमारी वेबसाइट पर मिलती है। साथ ही साथ कृषि से जुड़ी और नई जानकारी मिलती है। साथ हर राज्य द्वारा या केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी हमारी वेबसाइट पर आसानी से मिल जाती है।

ट्रैक्टर्स के बारे में, उनके फीचर्स, क्षमता आदि का स्पष्ट विवरण और सही रेट की जानकारी पहुंचाना ट्रैक्टर ज्ञान का मुख्य लक्ष्य होता है।

ट्रैक्टर ज्ञान वेबसाइट पर पुराने, नए ट्रैक्टर्स के बिक्री की सीधी जानकारी मिलती है। साथ हमसे सीधे सम्पर्क कर किसान भाई आसानी से ट्रैक्टर के क्रय-विक्रय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Read More Blogs

Design and types of Brush cutters in India | Tractorgyan image

Agricultural tools are an efficient way to ease the farming process. Various agricultural tools help the farmers to help them in their farming activities and minimize their workloads. One such effective agricultural tool is the brush cutter. A brush cutter is an...

Top 10 Mini Harvester Price & Features in India 2024-2025 image

A combine harvester (mini combine harvester) is a complex agricultural machine that operates and functions to cut and threshes grains and several crops. Mini harvesters are used for harvesting, winnowing, and threshing grains like wheat, barley, maize, oats, and rice, as well...

Top 10 Goat Breeds & Profitable Goat Farming Business Ideas image

Farming is an integral part or component of the economy and it shapes the livelihood of our country. Livestock farming involves rearing animals and using them for farming and farming businesses. Livestock farming is a type of farming in which animals are...

Write Your Comment About Mahindra 575 Di Xp Plus Vs Mahindra Yuvo Tech Plus 575 Comparison

+91
Review-Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance