बैक 2 बैक मल्टी क्रॉप थ्रेशर: खेती के लिए सबसे मददगार कृषि उपकरण
भारतीय किसान आज आधुनिक तकनीक के मदद से अपनी उपज को बढ़ाने और श्रम की बचत करने में कामयाब हो रहे है। कृषि बाज़ार अनेक उपकरणों से भरे हैं जिनको उपयोग में लेकर किसान कम समय में अधिक उपज पा सकते हैं।
पुन्नी बैक 2 बैक थ्रेशर ( Punni back 2 back thresher) एक ऐसी ही मशीन है जो नवभारत के निर्माण और किसानो के उत्थान में एहम भूमिका निभा रही है। इस लेख को पढ़िए और जानिए किस तरह बैक 2 बैक थ्रेशर किसानो को उनके कृषि कामो में सहयोग देता है।
बैक 2 बैक मल्टी क्रॉप थ्रेशर क्या होता है?
खेती के अनेको उन्नत उपकरणों में से एक प्रमुख उपकरण है बैक 2 बैक मल्टी-क्रॉप थ्रेशर जिसका उपयोग किसान फसलों को काटने और उनसे अनाज निकालने के लिए कर सकते हैं।
ट्रैक्टर की मदद से चलने वाला बैक 2 बैक थ्रेशर उपकरण किसानो को कईं प्रकार से उनके कृषि कार्यो को सरल और सहज बनाने के काम आता है। जैसे की इससे थ्रेशिंग और स्ट्रॉ रैपिंग एक साथ हो सकती है। तकनीकी तौर पर, यह मशीन थ्रेशर और स्ट्रॉ रीपर का संयोजन है जिससे किसान फसल की कटाई और भूसे ही सफाई एक साथ कर सकते हैं।
बैक 2 बैक थ्रेशर एक उन्नत तकनीकी का फ्रंट-फीडिंग तंत्र होता है जो मशीन में फसलों के निरंतर प्रवाह को सुनिश्चित करता है। यह किसानो को अनाज को मैन्युअल रूप से भरने और उतारने के थका देने वाले काम से राहत देता है क्योंकि बैक 2 बैक थ्रेशर ऊपरी हिस्से में एक अनाज भंडारण टैंक होता है जो स्वचालित तरीके से अनाज का भंडारण कर लेता है।
बैक-टू-बैक थ्रेशर (Back 2 Back) की मुख्य विशेषताएँ
एक उच्च तकनीकी से बना पुन्नी बैक 2 बैक थ्रेशर कई ख़ास खूबियों से भरा है और यह कई प्रकार से कृषि को उत्तम और किसानो को अधिक सक्षम बनाता है। आइए जानते है इसकी ऐसी ही कुछ विशेष खूबियों के बारे में।
- बैक 2 बैक थ्रेशर ( B2B Thresher ) एक अनाज भंडारण टैंक की सुविधा प्रदान करता है, जिससे किसानो को थ्रेशिंग के समय किसानो को भंडारण के लिए अतिरिक्त प्रयास और उपाय नहीं करने पड़ते हैं।
tg_quick_links
- पुन्नी बैक 2 बैक थ्रेशर में ट्रॉली लगाने का प्रावधान है। किसान किसी भी प्रकार की ट्रॉली को इसमें जोड़ सकते हैं जिससे भूसे का परिवहन आसान और श्रम -रहित हो जाता है।
- बैक 2 बैक थ्रेशर मशीन का फ्रंट-फीडिंग मैकेनिज्म एक बहुत ही उच्च श्रेणी का है और कुछ इस तरह तैयार किया गया है कि वह थ्रेशर में फसलों का निरंतर प्रवाह सुनिश्चित करता है। बिना रुके और बिना किसी अतिरिक्त श्रम के, यह थ्रेशर मशीन घंटो थ्रेशिंग कर सकता है। इससे किसानों को कम श्रम लागत में भी अधिक उत्पादन का लाभ मिलता है।
बैक 2 बैक थ्रेशर के फ़ायदे
अगर बैक 2 बैक थ्रेशर ( Back 2 Back Thresher) को उचित तरीके से उपयोग में लाए तो यह कई प्रकार के फायदे प्रदान करता है जैसे कि:
- अधिक कृषि क्षमता: बैक 2 बैक थ्रेशर एक साथ बड़े पैमाने पर कटाई कर सकती है, जिससे समय की बचत होती है और किसानो की दक्षता बढ़ती है। इसके सही उपयोग से किसान कृषि में आमतौर पर लगने वाले श्रम को 90% तक कम कर सकते हैं। इसके उपयोग से अनाज भंडारण, भूसे के परिवहन, और थ्रेशिंग से जुड़े हुए कामो को बहुत हद तक पूरी तरह से यांत्रिक किया जा सकता है जिस वजह से भारतीय किसानो को अपना उत्पादन और आय बढ़ाने का एक मौका मिलता है।
- फसल की गुणवत्ता में सुधार: पुन्नी बैक 2 बैक थ्रेशर (Punni B2B thresher) का फ्रंट-फीडिंग तंत्र बहुत आधुनिक तकनीकी से बना हुआ है और अत्यंत कुशल थ्रेशिंग को सुनिश्चित करता है। यह अच्छे से अनाज को भूसे से अलग करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके उपयोग से किसान भाई कटी हुई फसल की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं और बाजार में फसल को उच्च दामों पर बेच सकते हैं।
- कृषि की लागत में बचत: बैक 2 बैक थ्रेशर का उपयोग करने से किसान अपनी कृषि लागत को कम कर सकते हैं क्योकि यह कई तरह की फसलों की कटाई कर सकता है। किसानो को अलग-अलग फसलों के लिए अलग-अलग यंत्रों की आवश्यकता नहीं है।
- श्रम की बचत: बैक 2 बैक थ्रेशर मशीनों में कम श्रम की आवश्यकता होती है क्योंकि किसान कई फसलों की कटाई कर सकते हैं। यह उन किसानों के लिए फायदेमंद हो सकता है जो फसल के मौसम के दौरान मजदूरों की कमी का सामना करते हैं। इसके सही उपयोग से किसान कृषि में आमतौर पर लगने वाले श्रम को 90% तक कम कर सकते हैं।
आज ही बैक 2 बैक थ्रेशर खरीदें
इसमें कोई दो राय नहीं है कि बैक 2 बैक थ्रेशर किसनो के लिए एक अत्यंत उपयोगी यंत्र है। जहाँ पारम्परिक थ्रेशिंग एक बहुत ही थका देने वाली, अधिक समय लेने वाली, और उत्पादन को कम करने वाली प्रक्रिया है वहीं पुन्नी बैक 2 बैक थ्रेशर ( Punni Back 2 Back thresher) से की जाने वाली थ्रेशिंग उत्तम कोटि की, शीघ्र होने वाली, और बचत से भरपूर प्रक्रिया है।
किसानो को आधुनिक तकनीकी से सक्षम बनाने के मकसद की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुई 'पुन्नी' एक उच्च श्रेणी का बैक 2 बैक थ्रेशर भारतीय किसानो के लिए लाया है। किसान इसको खरीद कर अपनी क्षमता और गुणवत्ता दोनों ही बढ़ा सकते हैं।
कृषि से जुडी इसी तरह की लाभदायक जानकारी के लिए 'ट्रैक्टरज्ञान' से जुड़े रहें।
Category
Read More Blogs
महिंद्रा 60 सालों से किसानों की सेवा कर रहा हैं और अब महिंद्रा लेकर आया हैं महिंद्रा का NOVO TREM IV जो बहुत ही पावरफुल ट्रैक्टर हैं। इस ट्रैक्टर में हैं बहुत ही ख़ास फीचर्स जिसमें किसानों और देश के लिए कृषि...
Technology has upgraded almost every aspect of our lives. Agriculture is no exception to this as crop production has increased due to innovative irrigation techniques and advanced machinery. It has also minimised waste and generated more income. One such progressive technology is...
Agriculture is vital for meeting the growing demand for food across the globe. The success of farming depends largely on water availability. In many regions of India, rainfall is insufficient to sustain crops. Traditional methods of irrigation are no longer enough. This...
Write Your Comment About Back 2 Back Multi Crop Thresher Most Helpful Farm Equipment
.webp&w=256&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
18 Jun 2025
06 Jan 2025
03 Jan 2025
27 Nov 2024
22 Jan 2025
21 Nov 2024
30 Nov 2024
27 May 2025
19 Nov 2024
16 Dec 2024
31 Dec 2024
21 Mar 2025
14 Jun 2025
30 Nov 2024