नए Novo Trem - IV महिंद्रा मॉडलों के साथ महिंद्रा ट्रैक्टर ने किया बड़ा धमाका
महिंद्रा 60 सालों से किसानों की सेवा कर रहा हैं और अब महिंद्रा लेकर आया हैं महिंद्रा का NOVO TREM IV जो बहुत ही पावरफुल ट्रैक्टर हैं। इस ट्रैक्टर में हैं बहुत ही ख़ास फीचर्स जिसमें किसानों और देश के लिए कृषि की बेहतरीन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया हैं। महिंद्रा हमेशा से ही नई टेक्नोलॉजी के प्रोडक्ट्स लेकर आता हैं। सरकार द्वारा नए इमिशन के नियम लागू होने पर किसान के लिए एक बेहतरीन प्रोडक्ट महिंद्रा ने बनाया हैं जो हैं महिंद्रा ट्रैक्टर्स का NOVO TREM IV जिसके बारे में आज यहाँ आपको बताया जा रहा हैं।
महिंद्रा NOVO TREM IV के फीचर्स
महिंद्रा के NOVO TREM IV के बहुत से अच्छे फीचर्स हैं जानते हैं आगे इनके बारे में।
1. Maha Lift Feature - यह फीचर हैवी लोड को बिना किसी लोड के पूरा करता है। NOVO TREM IV में एडवांस हाइड्रोलिक हैं। इसके यह शानदार फीचर पोटैटो प्लांटर और सुपर सीडर के कार्य को और भी बढ़िया बना देता हैं। इसकी लिफ्टिंग क्षमता 2900 किलोग्राम की हैं और 56 लीटर/ प्रति मिनट का पंप फ्लो इसमें दिया गया है जो कम एचपी के साथ काम को जल्दी ही पूरा कर देता हैं।
2. Super Power CRDe Engine - यह M-boost टेक्नोलॉजी की ताकत रखता हैं जिसका मतलब हैं ज्यादा पावर का होना और मेहनत कम लगना और इमिशन भी कम।
3. Q lift - यह महिंद्रा NOVO TREM IV का एक बहुत ही स्मार्ट फीचर हैं। इससे लोडिंग और लिफ्टिंग का काम बहुत ही आसान हो जाता हैं जिसमें ना कोई लिवर की समस्या होती हैं ना ही ज्यादा मेहनत लगती हैं लेकिन यह फीचर जॉन डियर में भी आता हैं जो जॉन डियर के 5075 E मॉडल में दिया गया है इसमें यह फीचर EQRL नाम से है।
4. 3 Driving Mode - महिंद्रा ट्रैक्टर्स के NOVO TREM IV में 3 Driving Mode होते हैं पहला हैं डीजल सेवर मोड, दूसरा नार्मल मोड और तीसरा पावर मोड तो जिस तरह का काम होगा उसके हिसाब से मोड का प्रयोग किया जाता हैं। मल्टी ड्राइविंग मोड के साथ पूरी इंडस्ट्री का यह 3 Driving Mode सबसे शानदार फीचर हैं।
5. Smart Balancer Feature - इसका स्मार्ट बैलेंसर फीचर इंजन के शोर और कम्पन को कम करता हैं जिससे लम्बे समय तक कार्य किया जा सकता हैं।
6. DIGI Sense 4G - यह इसका सबसे ज्यादा एडवांस फीचर हैं। DIGI Sense 4G वायरलेस सिग्नल के द्वारा चलता हैं जो ट्रैक्टर के कंट्रोल की सारी जानकारी मोबाइल एप पर देता हैं जिससे किसान कहीं जाये बिना घर पर ही अपने ट्रैक्टर की सारी जानकारी और सही लोकेशन जान सकता हैं। यह फीचर खेती को भी एकदम सुरक्षित बना देता हैं।
tg_quick_links
DIGI Sense 4G एप महिंद्रा का एप है जो कि बेस्ट तो है ही लेकिन इसके साथ ही अन्य ब्रांड्स ने भी अपने - अपने एकदम बेस्ट एप लांच किये हैं इन सभी के नाम अलग हैं। आगे हम इन ब्रांड्स और इनके एप के बारे में बता रहे हैं।
DIGI Sense 4G की तरह जॉन डियर का एप हैं JDLink, न्यू हॉलैंड ने इसी तरह Sky Watch बनाया हैं और आयशर के पास हैं Eicher Live साथ ही इसी तरह सोनालिका ने Sky Smart एप बनाया हैं मैसी फर्ग्युसन ने अपना Massey Ferguson Connect एप बनाया हैं जो DIGI Sense 4G की तरह ही कार्य करता हैं।
7. 6 Year Warranty - महिंद्रा का NOVO TREM IV लंबे समय की वारंटी के साथ आता हैं। ज्यादा समय तक साथ देने के लिए यह वारंटी निर्धारित की गई है। यह अपने NOVO TREM IV पर 6 साल की वारंटी दे रहा है लेकिन सिर्फ इसी में इतने वर्षों की वारंटी नहीं मिलती बल्कि न्यू हॉलैंड भी अपने ट्रैक्टर्स पर 6 साल की बेस्ट वारंटी देता हैं और इसके साथ ही महिंद्रा के XP Plus सीरीज में भी 6 साल की वारंटी मिलती हैं।
महिंद्रा नोवो ट्रेम IV मॉडल
- महिंद्रा नोवो 605 डीआई ट्रेम IV ( Mahindra NOVO 605 DI Trem -IV)- 55 एचपी
- महिंद्रा नोवो 605 डीआई पीपी ट्रेम IV ( Mahindra NOVO 605 DI PP Trem IV)- 60 एचपी
- महिंद्रा नोवो 655 डीआई पीपी ट्रेम IV ( Mahindra Novo 655 DI PP Trem IV)- 68 एचपी
- महिंद्रा नोवो 755 डीआई पीपी ट्रेम IV ( Mahindra Novo 755 DI PP Trem IV)- 73.8 एचपी
महिंद्रा NOVO TREM IV के लिए ट्रेक्टरज्ञान क्यों ?
ट्रेक्टरज्ञान पर महिंद्रा NOVO TREM IV की पूरी जानकारी दी गई हैं। यहाँ पर आपको इसके सभी फीचर्स के बारे में विस्तार में बताया गया हैं। महिंद्रा NOVO TREM IV के सभी सुपर फीचर्स आज आपने जाने। ट्रेक्टरज्ञान पर आपको सही और विश्वसनीय जानकारी दी जाती हैं यह ट्रैक्टर्स की जानकारी के लिए एकदम सही प्लेटफार्म हैं।
Category
Read More Blogs
महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी 30 से भी ज्यादा सालों से ट्रैक्टर्स बना रही हैं। इस अंतरराष्ट्रीय कंपनी ने अभी तक किसानों को बहुत ही शक्तिशाली, प्रदर्शन में उच्च और बेहतरीन ताकत वाले ट्रैक्टर्स प्रदान किये है। किसानों द्वारा महिंद्रा के ट्रैक्टर्स बहुत ही...
स्वराज का नाम भारत में शीर्ष ट्रैक्टर निर्माताओं में आता है। इसने अपने बहुत ही दमदार ट्रैक्टर पेश किये हैं। अब इसका 724 एफई 4WD किसानों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा हैं। यह 25 से 30 हॉर्सपावर की रेंज...
Mahindra Tractor is a well-known name in the Indian tractor industry and is best known for producing quality and innovative tractors for various agricultural use cases. This time, the leading tractor manufacturer presented an extensive range of advanced tractors to cater to...
Write Your Comment About नए Novo Trem - IV महिंद्रा मॉडलों के साथ महिंद्रा ट्रैक्टर ने किया बड़ा धमाका
.webp&w=256&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
18 Jun 2025
06 Jan 2025
03 Jan 2025
27 Nov 2024
22 Jan 2025
21 Nov 2024
30 Nov 2024
27 May 2025
19 Nov 2024
16 Dec 2024
31 Dec 2024
21 Mar 2025
14 Jun 2025
30 Nov 2024