महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की जून'23 ट्रैक्टर सेल्स में 9% की वृद्धि, 43,364 ट्रैक्टर बेचे
मुंबई, 03 जुलाई 2023: महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस), जो की महिंद्रा ग्रुप का हिस्सा है, ने हाल ही में जून 2023 में होने वाले ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट को जारी किया है। चलिए, जानते है कि महिंद्रा एफईएस का प्रदर्शन इस दिशा में कैसा रहा।
जून 2023 में, घरेलू बाज़ारों में कुल ट्रैक्टर बिक्री 43 ,368 यूनिट हुई है। अगर हम इसकी तुलना जून 2022 में हुई बिक्री से करें तो हमें पता चलता हैं कि महिंद्रा एफईएस ने जून 2023 में अच्छा प्रदर्शन किया हैं क्योंकि जून 2022 में कुल बिक्री 39 ,825 यूनिट थी।
इस रिपोर्ट से हमे जून 2023 में कुल ट्रैक्टर बिक्री, घरेलू बाज़ारो और निर्यात को मिला कर, के बारे में भी पता चलता है। जून 2023 में कुल 44,478 ट्रैक्टरो की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल जून 2022 की बिक्री 41,848 यूनिट थीं। जून 2023 में, महिंद्रा एफईएस ने कुल 1,114 ट्रैक्टरो का निर्यात किया।
इस टेबल की मदद से हमें महिंद्रा की बिक्री के बारे में और अच्छे से पता चलता है।
|
कृषि उपकरण क्षेत्र सारांश - जून 2023 |
|||||||||
|
|
जून |
YTD जून |
|||||||
|
|
F24 |
F23 |
% परिवर्तन |
F24 |
F23 |
% परिवर्तन |
|||
|
घरेलू |
43,364 |
39,825 |
9% |
1,11,875 |
1,13,383 |
-1% |
|||
|
निर्यात |
1,114 |
2,023 |
-45% |
3,134 |
5,126 |
-39% |
|||
|
कुल बिक्री |
44,478 |
41,848 |
6% |
1,15,009 |
1,18,509 |
-3% |
|||
*निर्यात में सीकेडी शामिल है।
जैसा हमें टेबल से पता चलता है कि जून 2023 में जून 2022 के मुकाबले घरेलू बाज़ार की बिक्री में 9% की वृद्धि हुई है। पर निर्यात के मामले में जून 2023 इतना अच्छा नहीं रहा क्योंकि इस साल पिछले साल जून 2022 के मुकाबले 45 % की कमी आयी है।
चलिए चालू वर्ष की 1 जनवरी से जून 2023 की बिक्री के बारे में भी बात करते है। घरेलू और निर्यात बाज़ारो में 1 जनवरी से जून 2023 का प्रदर्शन जून 2022 के मुकाबले में कम रहा। जून 2023 में घरेलू बाज़ारो में चालू वर्ष की बिक्री 1,11,875 है वही जून 2022 में यह 1,13,383 थी। इस तरह, 1 % की कमी दर्ज हुई है।
जून 2023 में निर्यात बाज़ारो में चालू वर्ष की बिक्री 3,134 है जो कि जून 2022 की तुलना में 39 % कम है। जून 2022 में यह बिक्री 5,126 थी।
हेमंत सिक्का, अध्यक्ष फार्म इक्विपमेंट सेक्टर , महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड, ने इस कंपनी की सेल्स और प्रदर्शन पर अपने विचार प्रकट किये और कहा, "हमने घरेलू बाज़ारो में जून 2023 में 9 % की बढ़ोतरी के साथ कुल 43,364 ट्रैक्टर बेचे हैं। हालाँकि दक्षिण-पश्चिम मानसून थोड़ी देरी से आया था पर अब यह पूरे भारत में अपने चरम पर है जिसके चलते किसान खरीफ फसल की अच्छी पैदावार की उम्मीद रखते है। इस साल के अभी तक के आंकड़ो में मुताबिक, खरीफ फसल की बुआई का काम पिछले साल के मुक़ाबले में तेज़ी से चल रहा है। इसके साथ ही , हमे रबी की रिकॉर्ड-तोड़ पैदावार देखी है और भारत सरकार नें भी किसानो के लिए कई स्कीम चलाईं हैं। इन सभी के चलते बाज़ारो में हमारे ट्रैक्टरो की अधिक मांग रही। निर्यात बाजार में हमने कुल 1,114 ट्रैक्टरो का निर्यात किया हैं।"
कैटेगरी
और ब्लॉग पढ़ें
एस्कॉर्ट्स कुबोटा भारतीय कृषि बाजार में एक जाना माना नाम है और अपने आधुनिक ट्रैक्टरों के निर्माण की वजह से इस कंपनी ने किसानो के दिलो में एक ख़ास जगह बना ली है। अभी हाल ही में इस कंपनी ने जून 2023...
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड कंपनी किसी भी परिचय की मोहताज नहीं है। इस कंपनी ने अपने उन्नत ट्रैक्टर और पावर टिलर की मदद से अपना नाम बनाया है और हर साल यह बिक्री के मामले में नयी ऊंचाइयों को छू रही है।...
सोनालीका ने वित्त वर्ष'24 में पहली तिमाही में अब तक की सबसे अधिक 40,700 ट्रैक्टरों की बिक्री दर्ज की
इसके बारे में अपनी टिप्पणी लिखें महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की जून'23 ट्रैक्टर सेल्स में 9% की वृद्धि, 43,364 ट्रैक्टर बेचे
.webp&w=1920&q=75)
ट्रैक्टर और कृषि से जुड़े सबसे अधिक खोजे जाने वाले ब्लॉग्स
07 Jan 2026
18 Dec 2025
29 Jul 2025
08 Sep 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
26 Dec 2025
31 Jul 2025
18 Dec 2025
26 Dec 2025









.webp&w=640&q=75)



.webp&w=2048&q=75)










.webp&w=2048&q=75)
.webp&w=2048&q=75)




























