स्वराज ने लॉन्च किये 6 स्वराज ट्रैक्टर्स, नए लुक और दमदार फ़ीचर्स के साथ!
ऐसा लगता कि भारत में नए ट्रैक्टर मॉडल्स की एक बाढ़ सी आ गयी है। महिंद्रा और वीएसटी के बाद अब स्वराज ने अपने पहले के भरोसेमंद ट्रैक्टर मॉडल्स को एक नए अवतार में हमारे सामने पेश किया है।
स्वराज हमेशा से ही भारतीय किसानो की जरूरतों के हिसाब से ट्रैक्टर बनाने के लिए जाना जाता है और अपने छः ट्रैक्टरों को एक रूप देकर इस कंपनी ने अपनी पकड़ और भी मजबूत कर ली है।
तो चलिए आज हम आपको इन ट्रैक्टरों के बारें में बतातें है और यह भी बताएंगे की इनमे क्या है।
स्वराज के नए ट्रैक्टर किसानों की मदद के लिए आखिर बाजारों में आ ही गए। 4th सितम्बर 2023 को स्वराज ने अपने पहले से ही मौजूद ट्रैक्टर मॉडल्स को एक नए अवतार में पेश किया।ये ट्रैक्टर मॉडल्स है
-
स्वराज 855 एफई
-
स्वराज 744 एफई
-
स्वराज 744 एक्सटी
-
स्वराज 843 एक्सएम 2WD
-
स्वराज 843 एक्सएम 4WD
-
स्वराज 742 एक्सटी
कुछ मॉडल्स में आपको नए फीचर्स मिलेंगे तो कुछ में नयी क्षमताएँ। पर यह तय है कि ये सभी मॉडल्स पहले से बेहतर ही हैं। तो चलिए जानते है इनकी फीचर्स और क्षमताओं के बारे में।
1. स्वराज 744 एफई
स्वराज 744 एफई भारतीय कृषि से जुड़ी हर चुनौतियों को आसानी से झेलने के लिए बनाया गया है। इसकी कुछ मुख्य विषेशताएं है :
-
इसका 48 एचपी का इंजन जो 2000 आरपीएम की इंजन गति, 3307cm3 के डिस्प्लेसमेंट और 116 एमएम के स्ट्रोक के साथ आता है।
-
यह एक आधुनिक ट्रांसमिशन सिस्टम के साथ आता है जिसमे तीन तरह के गियर बॉक्स की सुविधा है: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स सेंटर शिफ्ट, 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स साइड शिफ्ट, और 12 फॉरवर्ड +3 रिवर्स साइड शिफ्ट गियर्स।
-
इस ट्रैक्टर में एससी, डीसी, और आईपीटीओ क्लच का उपयोग किया गया है।
-
ट्रैक्टर आपको पावर और मैकेनिकल स्टीयरिंग के विकल्प देता है।
-
यह 540 पीटीओ से साथ आसानी से 2000 किलो तक का भार उठा सकता है।
-
इसमें 88 एएच की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।
-
इसके ईंधन टैंक की क्षमता 56 लीटर है।
स्वराज 744 एफई बनाम पुराना स्वराज 744 एफई
स्वराज 744 एफई | पुराना स्वराज 744 एफई | |
---|---|---|
इंजन डिस्प्लेसमेंट | 3307 cm3 | 3136 cm3 |
गियर बॉक्स | 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स सेंटर शिफ्ट 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स साइड शिफ्ट 12 फॉरवर्ड +3 रिवर्स साइड शिफ्ट गियर्स |
8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स |
क्लच | एससी, डीसी, और आईपीटीओ | सिंगल/ड्यूल |
भार उठाने की क्षमता | 2000 किलो | 1500 किलो |
ईंधन टैंक की क्षमता | 56 लीटर | 60 लीटर |
ट्रैक्टर की लम्बाई | 3455(2WD)/3545(4WD)मिमी | 3420 मिमी |
व्हील बेस | 2095(2WD)/2135(4WD) | 2050 मिमी |
2. स्वराज 744 एक्सटी
स्वराज 744 एक्सटी इस बहुत ही शानदार ट्रैक्टर है जो खेतों में अपनी सराहनीय प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। इसकी फीचर्स और क्षमताएँ काबिले तारीफ है।
-
इसमें एक 3 - सिलेंडर और 50 एचपी का इंजन इस्तेमाल किया गया है जो 2000 आरपीएम की इंजन गति, 3478 cm3 के डिस्प्लेसमेंट और 122 एमएम के स्ट्रोक के साथ आता है।
-
इसके आधुनिक ट्रांसमिशन सिस्टम में आपको तीन तरह के गियर बॉक्स की सुविधा है मिलती है। आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स सेंटर शिफ्ट, 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स साइड शिफ्ट, और 12 फॉरवर्ड +3 रिवर्स साइड शिफ्ट गियर्स के विकल्प में से एक सही विकल्प चुन सकते हैं।
-
इसमें स्लाइडिंग मैश/पीसीएम के प्रकार का ट्रांसमिशन सिस्टम इस्तेमाल में लाया गया है।
-
अगर इसकी क्लच की बात करें तो इसमें डीसी, और आईपीटीओ क्लच का उपयोग किया गया है।
-
ट्रैक्टर आपको पावर और मैकेनिकल स्टीयरिंग के विकल्प देता है।
-
यह 540 पीटीओ से साथ आसानी से 2000 किलो तक का भार उठा सकता है।
-
इसमें 100 एएच की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।
-
इसके ईंधन टैंक की क्षमता 56 लीटर है।
tg_quick_links
स्वराज 744 एक्सटी बनाम पुराना स्वराज 744 एक्सटी
स्वराज 744 एक्सटी | पुराना स्वराज 744 एक्सटी | |
---|---|---|
गियर बॉक्स | 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स सेंटर शिफ्ट 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स साइड शिफ्ट 12 फॉरवर्ड +3 रिवर्स साइड शिफ्ट गियर्स |
8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स |
क्लच | एससी, डीसी, और आईपीटीओ | ड्यूल |
भार उठाने की क्षमता | 2000 किलो | 1500 किलो |
ईंधन टैंक की क्षमता | 56 लीटर | 60 लीटर |
ट्रैक्टर की लम्बाई | 3575(2WD)/3560(4WD)मिमी | 3440 मिमी |
व्हील बेस | 2250(2WD)/2165(4WD) मिमी | 1950 मिमी |
3. स्वराज 855 एफई
स्वराज 855 एफई एक भरोसेमंद ट्रैक्टर है जो अपनी क्षमता के लिए भारत भर में जाना जाता है।
-
इसमें आपको 3 सिलेंडर वाला इंजन है जो 37.28-41.01 किलोवाट (50-55 एचपी) की पावर क्षमता के साथ आता है। इसकी इंजन गति 2000 रेटेड आरपीएम है।
-
इसमें ओआईबी ब्रेक्स का इस्तेमाल किया गया है।
-
पीटीओ की गति 540 आर/मिनट है और यह 4 मल्टीस्पीड फॉरवर्ड या 1 रिवर्स के साथ आता है।
-
स्वराज 855 एफई में एससी, डीसी, और आईपीटीओ क्लच का उपयोग किया गया है।
-
इसमें आपको तीन तरह के गियर बॉक्स की सुविधा है। आपके पास 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स सेंटर शिफ्ट, 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स साइड शिफ्ट, और 12 फॉरवर्ड +3 रिवर्स साइड शिफ्ट गियर्स के विकल्प है।
-
इस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 2000 किलो है।
स्वराज 855 एफई बनाम पुराना स्वराज 855 एफई
स्वराज 855 एफई | पुराना स्वराज 855 एफई | |
---|---|---|
इंजन डिस्प्लेसमेंट | 3478 cm3 | 3307 cm3 |
गियर बॉक्स | 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स सेंटर शिफ्ट 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स साइड शिफ्ट 12 फॉरवर्ड +3 रिवर्स साइड शिफ्ट गियर्स |
8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स |
क्लच | एससी, डीसी, और आईपीटीओ | सिंगल ड्राई डिस्क फ्रिक्शन प्लेट क्लच |
भार उठाने की क्षमता | 2000 किलो | 1700 किलो |
ईंधन टैंक की क्षमता | 62 लीटर | 65 लीटर |
ट्रैक्टर की लम्बाई | 3575(2WD)/3560(4WD)मिमी | 3420 मिमी |
व्हील बेस | 2250(2WD)/2165(4WD) | 2050 मिमी |
4. स्वराज 843 एक्सएम 2WD
अधिक आराम, प्रदर्शन, और फायदे देने के लिए आ गया है स्वराज 843 एक्सएम 2WD जो अपने पहले संस्करण से कईं मायनों में बेहतर है। इस ट्रैक्टर की कुछ मुख्य विषेशताएं है :
-
इस दमदार 4- सिलेंडर इंजन इस्तेमाल किया गया है जो 1900 आरपीएम की इंजन गति, 2730 cm3 के डिस्प्लेसमेंट और 110 एमएम के स्ट्रोक के साथ आता है।
-
स्लाइडिंग मैश /पीसीएम प्रकार का आधुनिक ट्रांसमिशन सिस्टम जो कई तरह के गियर्स और शिफ्ट पैटर्न्स के साथ आता है। आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स सेंटर शिफ्ट या फिर 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स साइड शिफ्ट के विकल्प में से एक सही विकल्प चुन सकते हैं।
-
इसमें फिक्स्ड फ्रंट एक्सेल आता है।
-
अगर इसकी क्लच की बात करें तो इसमें एससी और आईपीटीओ क्लच का उपयोग किया गया है।
-
ट्रैक्टर आपको पावर और मैकेनिकल स्टीयरिंग के विकल्प देता है।
-
यह 540 पीटीओ से साथ आसानी से 1700 किलो तक का भार उठा सकता है।
-
इसमें 80 एएच की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।
-
इसके ईंधन टैंक की क्षमता 56 लीटर है।
tg_quick_links
स्वराज 843 एक्सएम 2WD बनाम पुराना स्वराज 843 एक्सएम 2WD
स्वराज 843 एक्सएम 2WD | पुराना स्वराज 843 एक्सएम 2WD | |
---|---|---|
गियर बॉक्स | 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स सेंटर शिफ्ट 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स साइड शिफ्ट |
8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स |
क्लच | एससी और आईपीटीओ | सिंगल/ड्यूल |
ट्रांसमिशन का प्रकार | स्लीडिंग मैश /पीसीएम | कांस्टेंट मैश |
भार उठाने की क्षमता | 1500 किलो | 1000 किलो |
ईंधन टैंक की क्षमता | 56 लीटर | 60 लीटर |
ट्रैक्टर की लम्बाई | 3430 मिमी | 3460 मिमी |
व्हील बेस | 1980 मिमी | 2055 मिमी |
5. स्वराज 843 एक्सएम 4WD
इससे पहले स्वराज इस ट्रैक्टर मॉडल में सिर्फ 2WD का विकल्प देता था पर अब आपके पास स्वराज 843 एक्सएम 4WD का भी विकल्प है। और इस नए विकल्प में आपको कुछ नए फीचर्स ज़रूर देखने को मिलते हैं।
-
इसका एक दमदार इंजन है जो 2000 आरपीएम की इंजन गति, 3307 cm3 के डिस्प्लेसमेंट और 116 एमएम के स्ट्रोक के साथ आता है।
-
इसमें पीसीएम प्रकार का आधुनिक ट्रांसमिशन सिस्टम इस्तेमाल में लाया गया है। इसके साथ-साथ, आपको 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स साइड शिफ्ट पैटर्न भी मिलता है। इसका फ्रंट एक्सेल फिक्स्ड पोजीशन के साथ आता है।
-
इसमें एससी और आईपीटीओ क्लच का उपयोग किया गया है।
-
इसमें पावर स्टीयरिंग दिया गया है।
-
यह 540 पीटीओ से साथ आसानी से 1500 किलो तक का भार उठा सकता है।
-
इसमें 80 एएच की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।
-
इसके ईंधन टैंक की क्षमता 56 लीटर है।
क्योंकि इस मॉडल का 4WD संस्करण पहले नहीं था तो हम आपको इसकी तुलना नहीं दिखा सकतें हैं।
6. स्वराज 742 एक्सटी
स्वराज 742 एक्सटी पहले भी भारत के किसानो का दिल जीत चूका और अब अपने इस नए अवतार में ट्रैक्टर आपको और भी अधिक ताकतवर बनाने के लिए तैयार है। चलिए इसकी फीचर्स के बारे में जानते है।
-
आपको खेतों में अधिक ताकत देने के लिए यह ट्रैक्टर इस दमदार 3 - सिलेंडर इंजन के साथ आता है जिसकी इंजन गति 2000 आरपीएम है और इसका डिस्प्लेसमेंट 3307cm3 है। इसमें 116 एमएम के स्ट्रोक का इस्तेमाल किया गया है।
-
इस ट्रैक्टर में स्लाइडिंग मैश /पीसीएम प्रकार का आधुनिक ट्रांसमिशन सिस्टम लगा हुआ है जो आपको दो तरफ के गियर्स पैटर्न्स के विकल्प देता है। ये विकल्प हैं 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स सेंटर शिफ्ट और 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स साइड शिफ्ट।
-
इसका फ्रंट एक्सेल फिक्स्ड और अडजस्टेबले सेटिंग्स के साथ आता है।
-
इसमें आपको तीन तरह के क्लच की विकल्प दिए गए है एससी, डीसी और आईपीटीओ क्लच ।
-
ट्रैक्टर आपको पावर और मैकेनिकल स्टीयरिंग के विकल्प देता है।
-
यह 540 पीटीओ से साथ आसानी से 1500 किलो तक का भार उठा सकता है।
-
इसमें 80 एएच की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।
-
इसके ईंधन टैंक की क्षमता 56 लीटर है।
स्वराज 742 एक्सटी बनाम पुराना स्वराज 742 एक्सटी
स्वराज 742 एक्सटी | पुराना स्वराज 742 एक्सटी | |
---|---|---|
गियर बॉक्स | 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स सेंटर शिफ्ट 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स साइड शिफ्ट |
8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स |
क्लच | एससी, डीसी, और आईपीटीओ | ड्यूल |
डिस्प्लेसमेंट | 3307 cm3 | 3136 cm3 |
ट्रांसमिशन का प्रकार | स्लाइडिंग मैश /पीसीएम | कॉम्बिनेशन स्लाइडिंग मैश गियर |
भार उठाने की क्षमता | 2000 किलो | 1500 किलो |
ट्रैक्टर की लम्बाई | 3455 मिमी | 3522 मिमी |
व्हील बेस | 2081 मिमी | 2108 मिमी |
ये थे स्वराज ट्रैक्टर मॉडल्स जो अपने नए अवतार में किसानो को लुभाने के लिए तैयार हैं। आपको कौन सा मॉडल सबसे अच्छा लगा? हमें बताइए और अपने किसान भाइयों की एक सही ट्रैक्टर चुनने में मदद करिए।
ट्रैक्टरज्ञान आपके लिए इसी तरह नए ट्रैक्टर मॉडल्स की सही जानकारी लाता रहेगा। इस ट्रैक्टर मॉडल्स की और अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहिए।
Category
Read More Blogs
स्वराज 855 ट्रैक्टर का पुराना मॉडल स्वराज का एक बहुत ही आधुनिक और उन्नत सुविधाओं से भरा ट्रैक्टर मॉडल है जो लॉन्च के कुछ दिनों के बाद से ही अपने जबरदस्त प्रदर्शन के चलते किसानो के दिलो को भा गया था। इसको...
Today, FADA has released Monthly tractor sales report for August 2023. This report shows the sales volume of the tractor brands in the Indian market. According to the reports, all the major tractor brands have shown steady growth in their sales volume,...
अगर आप भी फाड़ा की अगस्त 2023 की वाहन बिक्री रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहें थें तो आपका इंतज़ार हुआ खत्म क्योंकि यह रिपोर्ट जारी हो चूँकि है और हम आपके लिए इससे जुड़े मुख्य तथ्य लाएं है। इस रिपोर्ट से हमे...
Write Your Comment About स्वराज ने लॉन्च किये 6 स्वराज ट्रैक्टर्स, नए लुक और दमदार फ़ीचर्स के साथ!
.webp&w=256&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
24 Jun 2025
06 Jan 2025
03 Jan 2025
27 Nov 2024
22 Jan 2025
21 Nov 2024
24 Jun 2025
27 Jun 2025
25 Jun 2025
16 Dec 2024
31 Dec 2024
27 Jun 2025
27 Jun 2025
24 Jun 2025