tractorgyan home logotractorgyan logo
tractorgyan rupee logo
hamburger icon

अगस्त 2023 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री में 13.58% की वृद्धि - फाडा रिसर्च

अगस्त 2023 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री में 13.58% की वृद्धि - फाडा रिसर्च image
By Tractor GyanSep 05, 2023 12:00 AM
Share
facebook-iconlinkedin-icontwitter-iconwhatsapp-iconemail-icon

अगर आप भी फाड़ा की अगस्त 2023 की वाहन बिक्री रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहें थें तो आपका इंतज़ार हुआ खत्म क्योंकि यह रिपोर्ट जारी हो चूँकि है और हम आपके लिए इससे जुड़े मुख्य तथ्य लाएं है। इस रिपोर्ट से हमे पता चलता है कि अगस्त 2023 में कुल 73,849 ट्रैक्टर्स की बिक्री हुई, जो अगस्त 2022 की तुलना में 13.58 % ज्यादा है। अगस्त 2022 में कुल ट्रैक्टर बिक्री 65,018 थी।  

यह रिपोर्ट भारत में अग्रणी ट्रैक्टर निर्माताओं के साल-दर-साल बिक्री प्रदर्शन की भी जानकारी प्रदान करती है। तो हम आपको बताने जा रहें है कि किस ट्रैक्टर निर्माता ने अगस्त 2023 में कितने ट्रैक्टर बेचे । इसके साथ ही, हम आपको अगस्त 2023 के ट्रैक्टर्स की बिक्री की तुलना अगस्त 2022 की बिक्री से भी करके दिखाएँगे जिससे आप जान सकें कि भारत में अगस्त के महीने में साल-दर-साल ट्रैक्टर बिक्री में कितनी वृद्धि हुई हैं।

ट्रैक्टर बिक्री डाटा अगस्त 2023:

महिंद्रा एंड महिंद्रा (महिंद्रा ट्रैक्टर)

हर महीने की तरह, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अगस्त में भी फाड़ा रिपोर्ट में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। महिंद्रा ट्रैक्टर किसान को काफी पसंद आते है क्योंकि ये मजबूती और प्रदर्शन का बेजोड़ मेल हैं। अगस्त 2023 में, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 17,921 ट्रैक्टर्स बेचे है, जो कुल बाजार हिस्सेदारी का 24.27% है।

अगर हम इस बिक्री डाटा की तुलना अगस्त 2022 से करते हैं तो हमे पता चलता हैं कि अगस्त 2023 में कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा है। अगस्त 2022 में, इस कंपनी ने कुल 11,681 ट्रैक्टर बेच कर कुल बाज़ार में 17.97% की हिस्सेदारी हासिल की थी।

 

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (स्वराज ट्रैक्टर)

स्वराज महिंद्रा एंड महिंद्रा का ही सब -ब्रांड है और यह भी अपने आधुनिक ट्रैक्टरों के लिए जाना जाता है।  इस कंपनी ने अगस्त  2022 में बेचे गए 8,178  ट्रैक्टर्स की तुलना में अगस्त 2023 में 13,400 ट्रैक्टर्स की रिकॉर्ड बिक्री के साथ रिपोर्ट में दूसरा स्थान हासिल किया। अगस्त 2023 में स्वराज की बाजार हिस्सेदारी में भी बढ़ोतरी हुई हैं। अगस्त 2023 में इस कंपनी की हिस्सेदारी 18.15% हो गई जो कि अगस्त 2022 में सिर्फ 12.58% थी। 

 

टैफे लिमिटेड (मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर

टैफे लिमिटेड, जो अपने दमदार ट्रैक्टरों के लिए जाना जाता है, उसने अगस्त 2023 में 9,560 ट्रैक्टर्स की बिक्री के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। बाजार में इसकी कुल हिस्सेदारी 12.95% रही। अगस्त 2022 में कंपनी ने कुल 7,487 ट्रैक्टर्स की बिक्री थी और 11.52% की बाजार हिस्सेदारी हासिल की थी।

 

इंटरनेशनल ट्रैक्टर लिमिटेड ( सोनालीका ट्रैक्टर )

इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने भी अगस्त 2023 में सकारात्मक बिक्री वृद्धि का अनुभव किया। इस कंपनी ने, अगस्त 2022 में 7,293 ट्रैक्टर्स की तुलना में अगस्त 2023 में 8,458 ट्रैक्टर बेचे। कंपनी की बाजार हिस्सेदारी अगस्त 2022 में 11.22% थी जो अगस्त 2023 में बढ़कर 11.45% हो गई।

 

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड (एग्री मशीनरी ग्रुप) 

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने भारतीय किसानों की जरूरतों के अनुरूप ट्रैक्टरों की एक विस्तृत श्रृंखला की पेशकश की, जिसके चलते इसकी साल-दर-साल वृद्धि में योगदान मिला। कंपनी ने अगस्त 2023 में कुल 7432 ट्रैक्टर बेचकर बाजार में 10.06% हिस्सेदारी हासिल की। अगस्त 2022 के बिक्री डाटा के अनुसार, इस कंपनी ने कुल 4914 ट्रैक्टर  बेचकर 7.56% बाजार हिस्सेदारी हासिल की थी।

 

आयशर ट्रैक्टर

अगस्त 2023 में 4,951 ट्रैक्टर्स बेच कर आयशर ट्रैक्टर्स ने 6.70% बाजार हिस्सेदारी का दवा किया। अगस्त 2022 में यह बिक्री डाटा सिर्फ़ 4,245 ट्रैक्टर था और आयशर ट्रैक्टर्स की बाजार हिस्सेदारी 6.53% थी।  

 

जॉन डियर ट्रैक्टर

जॉन डियर भारतीय ट्रैक्टर उद्योग में एक प्रसिद्ध नाम है।  इस कंपनी ने अगस्त 2023 में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसने कुल 4,935 ट्रैक्टर्स बेचे और कुल ट्रैक्टर बाजार में 6.68% हिस्सेदारी का दावा किया। यह अगस्त 2022 में बेचे गए ट्रैक्टर्स से अधिक है क्योंकि उस साल जॉन डियर ने कुल 4,773 ट्रैक्टर बेचे और बाजार हिस्सेदारी में 7.34% का हिस्सा हासिल किया था।  

 

सीएनएच इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड ( न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर )

चलिए अब सीएनएच इंडस्ट्रियल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड की अगस्त 2023 में होने वाली बिक्री की बात करते हैं। अगस्त 2023 में कुल 2,382 ट्रैक्टरों की बिक्री दर्ज की थी और इसका बाजार में 3.23% की हिस्सेदारी थी।  अगर हम इसकी तुलना अगस्त 2022 की बिक्री से करते हैं तो हमें पता चलता है कि अगस्त 2023 की बिक्री में उछाल देखा गया है। अगस्त 2022 में 1,991 ट्रैक्टर बेच कर सीएनएच इंडस्ट्रियल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने 3.06% बाजार हिस्सेदारी हासिल की थी।

fada tractor sales report august 2023

कुबोटा ट्रैक्टर एग्रीकल्चरल मशीनरी इंडिया प्रा. लिमिटेड 

कुबोटा एग्रीकल्चरल मशीनरी इंडिया प्रा. लिमिटेड ने अगस्त 2023 में 1,499 ट्रैक्टर्स बेचे, जो कुल बाजार हिस्सेदारी का 2.03% है, जो अगस्त 2022 में बेचे गए 1,482 ट्रैक्टर्स (2.28% बाजार हिस्सेदारी) से थोड़ा अधिक है।

 

कैप्टन ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड 

कैप्टन ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड ने अगस्त 2023 में 1,055 ट्रैक्टर्स बेचे और कैप्टन ट्रैक्टर्स की बाजार हिस्सेदारी 1.43% रही। जबकि अगस्त 2022 में यह 289 ट्रैक्टर्स और 0.44% बाज़ार हिस्सेदारी थी।

 

 वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड 

वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने अगस्त 2023 में कुल 569 ट्रैक्टर्स बेचे और कुल ट्रैक्टर बाज़ार में इसकी हिस्सेदारी 0.77% रही। अगर हम साल-दर-साल बिक्री की बात करें तो इस ब्रांड ने अगस्त 2023 में अधिक ट्रैक्टर बेचे। अगस्त 2022 में, वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड की कुल ट्रैक्टर बिक्री केवल 381 थी और इसकी बाजार में हिस्सेदारी केवल 0.59% थी।

 

एस्कॉर्ट्स एग्री इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड

इस महीने की फाड़ा रिपोर्ट में नयी एंट्री है आदिको एस्कॉर्ट्स एग्री इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड जिसने अगस्त 2023 में कुल 495  ट्रैक्टर बेचे और कुल बाजार का  0.67% हिस्सा अपने नाम किया।

अगर हम इस ब्रांड के प्रदर्शन की तुलना अगस्त 2022 से करें तो हमें पता चलता है कि ब्रांड ने अगस्त 2023 में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। अगस्त 2022 में कंपनी ने केवल 170 ट्रैक्टर्स  बेचे और इसका बाजार में हिस्सा 0.26% था।

 

अन्य ट्रैक्टर ब्रांड्स की बिक्री

इन प्रमुख ट्रैक्टर ब्रांड्स के अलावा, भारतीय ट्रैक्टर बाजार में कुछ अन्य ब्रांड्स भी है और अगस्त 2023 में इन सभी अन्य ट्रैक्टर ब्रांडों की कुल बिक्री 1,192 ट्रैक्टर्स थी। ट्रैक्टर बाज़ार में इनका कुल हिस्सा 1.61% रहा। इन सभी अन्य ब्रांड्स ने अगस्त 2022 में बहुत बेहतर प्रदर्शन किया था क्योंकि उन्होंने मिलकर कुल 12,134 ट्रैक्टर्स बेचे और 18.66 % की बाज़ार हिस्सेदारी हासिल की थी।

 

अस्वीकरण

1. उपरोक्त संख्याओं में टीएस और एलडी के आंकड़े नहीं हैं।

2- भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग से 03.08.23 तक वाहन खुदरा डाटा  एकत्र किया गया है और 1,437 आरटीओ में से 1,351 से एकत्र किया गया है।

Read More Blogs

8वीं कक्षा के छात्र ने मांगी अपने बीमार पिता के खेत से रेत हटाने के लिए मदद, दर्जनों किसानों ने बढ़ाया मदद का हाथ image

पंजाब के मानसा जिले में घग्गर की बाढ़ का प्रकोप जारी है और यह पंजाब के अन्य इलाकों को भी नुक्सान पहुँचा रहा है। अब इस बाढ़ की मार मानसा जिले के सरदूलगढ़ कस्बा झेल रहा है। बाढ़ के रौद्र रूप की...

स्वराज 855 आ रहा है, नए फीचर्स के साथ, जानिये क्या है ख़ास! image

स्वराज 855 ट्रैक्टर का पुराना मॉडल स्वराज का एक बहुत ही आधुनिक और उन्नत सुविधाओं से भरा ट्रैक्टर मॉडल है जो लॉन्च के कुछ दिनों के बाद से ही अपने जबरदस्त प्रदर्शन के चलते किसानो के दिलो को भा गया था। इसको...

Retail Tractor sales increased by 13.58% YoY in August 2023, shows FADA Research image

Today, FADA has released Monthly tractor sales report for August 2023. This report shows the sales volume of the tractor brands in the Indian market. According to the reports, all the major tractor brands have shown steady growth in their sales volume,...

Write Your Comment About अगस्त 2023 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री में 13.58% की वृद्धि - फाडा रिसर्च

+91
Review-Image

Frequently Asked Questions About अगस्त 2023 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री में 13.58% की वृद्धि - फाडा रिसर्च

अगस्त 2023 में रिटेल ट्रैक्टर की बिक्री 13.58 प्रतिशत से अधिक बढ़ी।

अगस्त 2023 में कुल 73,849 ट्रैक्टर्स की बिक्री हुई।

अगस्त 2023 में भारत में सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बेचने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा रही। उन्होंने 17,921 यूनिट ट्रैक्टर बेचे।

जॉन डियर ने अगस्त 2023 में 4,935 ट्रैक्टर बेचे।

न्यू हॉलैंड ने अगस्त 2023 में 2,382 ट्रैक्टर बेचे।

Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance