tractorgyan home logotractorgyan logo
tractorgyan rupee logo
hamburger icon

वित्तीय वर्ष 2024 में महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री में गिरावट: जाने कुल ट्रैक्टर बिक्री क्या रही?

वित्तीय वर्ष 2024 में महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री में गिरावट: जाने कुल ट्रैक्टर बिक्री क्या रही? image
By Team Tractor Gyan
Apr 01, 2024 12:00 am UTC
Share
facebook-iconlinkedin-icontwitter-iconwhatsapp-iconemail-icon

अगर आप वित्तीय वर्ष 2024 में महिंद्रा की ट्रैक्टर बिक्री के विश्लेषण के बारें में जानना चाहतें हैं तो यह ब्लॉग आपके लिए हैं। ट्रैक्टरज्ञान ने वित्तीय वर्ष 2024 की शुरुआत से ही महिंद्रा की ट्रैक्टर बिक्री पर पैनी नजर रखी और आज हम आपको महिंद्रा के साल-दर-साल प्रदर्शन को समझने में मदद करेंगे।

वित्तीय वर्ष ’24 में महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री का अवलोकन

पूरे वित्तीय वर्ष 2024 के दौरान, महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने केवल चार महीनों, जून 2023, जुलाई 2023, अगस्त 2023 और नवंबर 2023, में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में वृद्धि को दर्ज किया।

निर्यात के क्षेत्र में, फरवरी 2024, वित्तीय वर्ष 2024 का एकमात्र महीना है जहां पर महिंद्रा ने वृद्धि देखी है।

आपकी अधिक जानकारी के लिए हम आपके लिए लाएँ है महिंद्रा ट्रैक्टर की वित्तीय वर्ष 2024 के हर महीने में होने वाली बिक्री का लेखा-जोखा।

  महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री FY’24 महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री FY’23
महीने घरेलू निर्यात कुल बिक्री घरेलू निर्यात कुल बिक्री
अप्रैल 35,398 1,007 36,405 39,405 1,534 40,939
मई 33,113 1,013 34,126 34,153 1,569 35,722
जून 43,364 1,114 44,478 39,825 2,023 41,848
जुलाई 24,168 1,007 25,175 21,684 1,623 23,307
अगस्त 20,647 1,029 21,676 20,138 1,382 21,520
सितम्बर 42,034 1,176 43,210 47,100 1,613 48,713
अक्टूबर 49,336 1,124 50,460 50,539 1,455 51,994
नवम्बर 31,069 1,005 32,074 29,180 1,348 30,528
दिसंबर 18,028 1,110 19,138 21,640 1,603 23,243
जनवरी 22,972 976 23,948 27,626 1,300 28,926
फ़रवरी 20,121 1,551 21,672 24,619 1,172 25,791
मार्च 24,276   1,748  26,024 33,622 1,392 35,014
कुल बिक्री 3,64,526  13,860  3,78,386 3,89,531 18,014 4,07,545

महिंद्रा ट्रैक्टर की वित्तीय वर्ष 2024 में बिक्री

अब बात करते हैं महिंद्रा की वित्तीय वर्ष 2024 की कुल बिक्री के बारें में। वित्तीय वर्ष 2024 में महिंद्रा ने घरेलु और निर्यात बाजरों में कुल 3,78,386 ट्रैक्टर यूनिट्स की बिक्री की। चूँकि, वित्तीय वर्ष 2023 में यह बिक्री कुल 4,07,545  ट्रैक्टर यूनिट्स थी, महिंद्रा के साल-दर-साल बिक्री में 7% की गिरावट देखी गयी।  

अगर सिर्फ घरेलु बाज़ारों में वित्तीय वर्ष 2024 की बिक्री के बारें में बात करें तो, महिंद्रा ने कुल 3,64,526 यूनिट्स की बिक्री की। वित्तीय वर्ष 2023 में महिंद्रा ट्रैक्टर की कुल बिक्री 3,89,531 यूनिट्स थी। इस तरह, घरेलु बाज़ारों की साल-दर-साल ट्रैक्टर बिक्री में 6% की गिरावट प्रदर्शित की है। 

निर्यात बाज़ारों में महिंद्रा का प्रदर्शन वित्तीय वर्ष 2023 में वित्तीय वर्ष 2024 के मुकाबले अच्छा था। वित्तीय वर्ष 2024 में महिंद्रा ने निर्यात बाज़ारों में 13,860 ट्रैक्टर यूनिट्स बेचीं जबकि वित्तीय वर्ष 2023 में 18,014 ट्रैक्टर यूनिट्स बेचीं थी। इस बिक्री के आधार पर, महिंद्रा ने निर्यात बाज़ारों की साल-दर-साल ट्रैक्टर बिक्री में 23% की गिरावट दर्ज की। 

मार्च 2024 में महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री से जुड़ा डाटा

मार्च 2024 में महिंद्रा ने 26,024 ट्रैक्टर यूनिट्स की बिक्री दर्ज की जबकि मार्च 2023 में यह बिक्री 35,014 यूनिट्स थी। यह बिक्री साल-दर-साल की बिक्री दर में 26% की गिरावट को दर्शाती है।  

मार्च 2024 में घरेलु बाज़ारों में महिंद्रा ने मार्च 2023 की 33622 यूनिट्स के मुकलबले 24,276 यूनिट्स बेचकर साल-दर-साल बिक्री दर में 28% की गिरावट हासिल की।  

निर्यात बाज़ारों में मार्च 2024 में महिंद्रा ने बेहतर प्रदर्शन किया क्योंकि कंपनी ने 1,748 यूनिट्स का निर्यात किया जो मार्च 2023 में निर्यात की गई 1,392 यूनिट्स के मुकाबले में 26% अधिक है।

वित्तीय वर्ष 2024 में महिंद्रा ट्रैक्टर की ट्रैक्टर बिक्री पर ट्रैक्टरज्ञान की राय

ट्रैक्टरज्ञान एक ऐसा प्लेटफार्म है जो किसानों को अधिक से अधिक जानकार बनाना चाहता है और इसके लिए भारतीय ट्रैक्टर उद्योग पर कड़ी नज़र रखता है।  हमने वित्तीय वर्ष 2024 में महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री की बारीकी से समीक्षा की है और इससे  हम यह समझ आया है कि महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री वित्तीय वर्ष 2024 में उतार चढ़ाव से भरी रही| लेकिन महिंद्रा के ट्रैक्टरों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों ही स्तर पर उपभोक्ताओं द्वारा बहुत ही अधिक पसंद किया गया है और इसका एक बड़ा कारण इन ट्रैक्टरों में दी जाने वाली आधुनिक कृषि मशीनीकरण फीचर्स है। रबी की अच्छी फसल की उम्मीद के साथ, हम वित्तीय वर्ष 2025 में महिंद्रा के और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं।

Read More Blogs

Mahindra Tractor Sales decline by 7% in FY'24: Only Four Months Showed Growth in Sales image

FY'24 has come to an end. Let’s have a look at the Mahindra tractor sale in FY’24 for export and domestic markets. Considering the revealed numbers, we can say that Mahindra experienced a mixed sales performance in the Indian tractor industry and...

Escorts Kubota Tractor Sales Experience 7.2% Down in FY'24; 16.7% Down in March 2024 image

Escorts Kubota is a trusted name in both domestic & international tractor markets and with the approaching end of FY'24, it’s time to review Escorts Kubota Tractor Sales in FY’24 performance. This is why TractorGyan tracked the month-on-month performance of Escorts Kubota...

जाने वित्तीय वर्ष 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की ट्रैक्टर बिक्री घरेलू और निर्यात बाजार में क्या रही? image

एस्कॉर्ट्स कुबोटा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ट्रैक्टर जगत में एक जाना-मान नाम है। वित्तीय वर्ष 2024 की शुरआत से ही ट्रैक्टरज्ञान ने एस्कॉर्ट्स कुबोटा की हर महीने होने वाली ट्रैक्टर बिक्री पर अपनी नज़र रखी है और आज हम आपको एस्कॉर्ट्स कुबोटा वित्तीय...

Write Your Comment About वित्तीय वर्ष 2024 में महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री में गिरावट: जाने कुल ट्रैक्टर बिक्री क्या रही?

+91
Review-Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance