स्वराज 744 एफई: 48 एचपी श्रेणी में कृषि के लिए दमदार ट्रैक्टर
Table of Content
अगर हम आपको यह कहें की एक किसान की उन्नति में उसका ट्रैक्टर एक बहुत बड़ी भूमिका निभाता हैं तो यह गलत नहीं होगा क्योंकि वो एक ट्रैक्टर ही होता है जिसकी वजह से किसान बंजर भूमि में भी फसल उगा सकता है। एक दमदार ट्रैक्टर जिसमे आधुनिक विषेशताएँ है किसान के उत्थान की क्षमता रखता है और ऐसा ही एक ट्रैक्टर है स्वराज ट्रैक्टर ब्रांड का स्वराज 744 एफई।
स्वराज 744 एफई- किसानों का सच्चा साथी
स्वराज 744 एफई एक आधुनिक ट्रैक्टर है जो 48 एचपी ट्रैक्टर की पावर रेंज में आता है और भारतीय किसानों के दिल में अपनी अनगिनत खूबियों की वजह से एक ख़ास जगह बनाने में कामयाब रहा है।
चाहे हम इसके ताकतवर इंजन की बात करें या फिर इसके ट्रांसमिशन सिस्टम की आधुनिकता को जानें, हमें हर लिहाज से यह ट्रैक्टर हमारी उम्मीदों पर खरा उतरता ही दिखता है।
चलिए हम आपको इसकी कुछ खूबियों से वाकिफ करवाते हैं।
स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर फ़ीचर
स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर की इंजन क्षमता
स्वराज 744 एफई (Swaraj 744 FE) ट्रैक्टर के भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए इसका एक प्रभावशाली इंजन है जो 2000 आर/मिनट की रेटेड इंजन गति पर काम करता है और 3160 सेमी³ के विस्थापन को पैदा कर सकता है। इसी वजह से यह इंजन कृषि से जुड़ी हर मांग को पूरा कर पाता है।
स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर ट्रांसमिशन सिस्टम
इस ट्रैक्टर का ट्रांसमिशन आपको कई प्रकार के गति विकल्प प्रदान करता है जिससे आप हर तरह के कृषि कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर पाते हैं।
इसमें कांस्टेंट और स्लाइडिंग मेश दोनों प्रकार के गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया जाता है जो किसानों की प्राथमिकताओं और आवश्यकताओं के आधार पर काम कर सकता हैं।
स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर क्लच
इस ट्रैक्टर में आई पीटीओ प्रकार का क्लच पाया जाता है जिससे किसानों को खेतों में काम करने में कभी परेशानी नहीं होती।
स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर टायर
इस ट्रैक्टर के फ्रंट टायर अधिक बड़े है दोनों के बीच उचित दूरी है जिससे आपको उचित संतुलन बनाने में आसानी रहती है।
स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर स्टीयरिंग
स्वराज 744 एफई आपको पावर और मैकेनिकल स्टीयरिंग की सुविधा देता है जो किसानों के ट्रैक्टर पर नियंत्रण को आसानी से बढ़ाता है।
स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर गियर और शिफ्ट पैटर्न
यह ट्रैक्टर आपको 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स के विकल्प देता है। इस वजह से यह ट्रैक्टर विभिन्न कार्यों में चौंकाने वाला प्रदर्शन देता है।
स्वराज 744 एफई पीटीओ और हाइड्रोलिक्स
इस ट्रैक्टर में 540/540, मल्टीस्पीड फॉरवर्ड और रिवर्स स्पीड वाला पीटीओ इस्तेमाल किया गया है। अगर हम इसकी भार उठाने की क्षमता की बात करें तो यह 1700 किलोग्राम तक का भार आसानी से उठा सकता है।
तो देखा आपने किस तरह यह ट्रैक्टर अव्वल दर्जे की फ़ीचर्स आपको देता है। और, यह 6000 घंटे या 6 साल की वारंटी के साथ भी आता है। तो, आपको किसी भी बात की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।
स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर की कीमत
इतनी सभी विषेशताओं के चलते भी स्वराज 744 एफई की कीमत किफ़ायती ही है। भारत में स्वराज 744 एफई की कीमत (Swaraj 744 FE Price) रु 6.90 लाख से 7.40 लाख*(एक्स- शोरूम कीमत) से शुरू होती है। मॉडल के विविधता और फीचर्स के चलते इस कीमत में थोड़ा अंतर हो सकता है।
स्वराज 744 एफई हर लिहाज़ से एक आधुनिक ट्रैक्टर हैं जो किसानों की मदद के लिए ही बना है। इसको खरीदना समझदारी ही है क्योंकि यह एक निवेश हैं। अगर आप स्वराज या और किसी ट्रैक्टर निर्माता के ऐसे ही आधुनिक ट्रैक्टर के विषय में और जानना चाहतें हैं तो आप इसी तरह ट्रैक्टरज्ञान से जुड़े रहिये।
स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर स्पेसिफिकेशन्स
एचपी | 48 |
इंजन सिलेंडर | 3 |
डिस्पलेस्मेंट सीसी | 3307 cc |
गियर के नंबर | 8 Forward + 2 Reverse |
क्लच प्रकार | SC/DC/IPTO |
ट्रांसमिसन का प्रकार | Sliding Mesh/PCM |
पीटीओ टाइप | Multi Speed PTO |
पीटीओ स्पीड | 540/540, with 4 multispeed forward and 1 reverse speed |
ब्रेक प्रकार | Oil Immersed Brakes |
स्टीयरिंग | Mechanical / Power Steering |
ईंधन टैंक की क्षमता | 56 L |
व्हील बेस | 2095 mm |
व्हील ड्राइव | 2WD |
टायर का आकार | F(6.00 x 16), R(13.6 x 28) |
उठाने की क्षमता | 2000 kg |
स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर के लिए ट्रैक्टरज्ञान क्यों?
ट्रैक्टरज्ञान एक ऐसा प्लेटफार्म हैं जहाँ सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान की जाती हैं। यहाँ आपको स्वराज 744 एफई के बारे में विस्तार से बताया गया हैं। स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर का इंजन, ट्रैक्टर का पीटीओ, ट्रैक्टर की कीमत, ट्रैक्टर का डायमेंशन और वजन, ट्रैक्टर की विशेषताएं आदि सब दिए गए हैं। क्या आप भी यह ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो अभी ट्रैक्टरज्ञान विजिट करें। वहां आपको इस ट्रैक्टर की सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी।
स्वराज 744 एफई ट्रैक्टर में इतने शानदार फीचर्स हैं जो इसे सबसे बड़ा ऑलराउंडर बनाता है। यह कृषि, ढुलाई और वाणिज्यिक अनुप्रयोगों के लिए सर्वोत्तम तकनीक प्रदान करता है। आज आपने यहाँ इसकी सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही हमारी वेबसाइट पर भारत में लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड्स के सभी मॉडल भी आप प्राप्त कर सकते हैं। ट्रैक्टर अपडेट पाने के लिए ट्रैक्टरज्ञान से जुड़े रहे।
ट्रैक्टरज्ञान पर आप सभी प्रकार के ट्रैक्टर्स की जनकारी सीधे प्राप्त कर सकते है। जॉन डियर ट्रैक्टर, मैसी फर्ग्युसन ट्रैक्टर, फार्मट्रेक ट्रैक्टर आदि कईं और ट्रैक्टर्स के ब्रांड्स के बारे में उनकी रेट्स, फीचर्स, आधुनिक तकनीकी के बारे में भी जानकारी हमारी वेबसाइट पर मिलती है। साथ ही साथ कृषि से जुड़ी और नई जानकारी मिलती है। साथ हर राज्य द्वारा या केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी हमारी वेबसाइट पर आसानी से मिल जाती है।
ट्रैक्टर्स के बारे में, उनके फीचर्स, क्षमता आदि का स्पष्ट विवरण और सही रेट की जानकारी पहुंचाना ट्रैक्टरज्ञान का मुख्य लक्ष्य होता है।
ट्रैक्टरज्ञान वेबसाइट पर पुराने, नए ट्रैक्टर्स के बिक्री की सीधी जानकारी मिलती है। साथ हमसे सीधे सम्पर्क कर किसान भाई आसानी से ट्रैक्टर के क्रय-विक्रय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Category
Read More Blogs
मिनी ट्रैक्टर भारत के किसानों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण कृषि उपकरण के रूप में उभरे हैं क्योंकि यह उन किसानों के लिए एक वरदान है जिनको एक छोटा पर बहुमुखी उपयोगिता वाला ट्रैक्टर चाहिए। भारत एक ऐसा देश हैं जहां...
Tractors are an integral part of farming in India. They have revolutionized the way farming is done in the country and have helped farmers in many ways. In this article, we will discuss the importance of tractors in India for farmers, how...
Are you tired of seeing low agricultural productivity? Do you want to make a difference and help improve the situation? Then, it's time to take action and implement some effective tips to boost agriculture productivity in India. However, with a growing population...
Write Your Comment About स्वराज 744 एफई: 48 एचपी श्रेणी में कृषि के लिए दमदार ट्रैक्टर
.webp&w=256&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
24 Jun 2025
30 Jun 2025
03 Jan 2025
27 Nov 2024
22 Jan 2025
21 Nov 2024
24 Jun 2025
27 Jun 2025
25 Jun 2025
16 Dec 2024
31 Dec 2024
27 Jun 2025
27 Jun 2025
24 Jun 2025