मैथी की फसल उगाए और महीने भर में पाएं भारी मुनाफा।

मैथी की फसल उगाए और महीने भर में पाएं भारी मुनाफा। image
By Tractor GyanAug 08, 2020 10:03 AM

भारत में ज्यादातर किसान परपंरागत रूप से एक समान फसलों को उगाते है, पर अब ज्यादा मुनाफे की मंशा से किसान अलग अलग तरह की फसलों को बतौर प्रयोग अपना रहे हैं। इसी प्रकार से अगर किसान मैथी की खेती करते है तो वो कम समय में अच्छा मुनाफा कमा सकते है। मैथी की फसल की मांग बाज़ार में विभिन्न रूपों सालभर रहती है, इसे मसाले दार फसल के रूप गिना जाता है पर इसकी औषधीय रूप में भी बहुत मांग है। तो आइए जानते है मैथी की खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जिसके बूते आप इसकी अच्छी उपज तैयार कर पाएंगे और अच्छा लाभ कमाएंगे।

क्या आप कर सकते है मैथी की खेती?

अगर आप औसत बारिश और कम तापमान वाले इलाके में रहते है तो आप इसकी खेती कर सकते है, मैथी की फसल दूसरी फसलों की तुलना में ज्यादा पाला सहन कर सकती है इसलिए आप अक्टूबर के बाद इसकी खेती कर सकते है। इसकी खेती उत्तर भारत में तो सभी राज्यों में की जाती है साथ ही इसे दक्षिण भारत में भी सफलतापूर्वक उगा सकते है।

दोमट और बालू वाली मिट्टी इसकी रोपाई के लिए सबसे उपयुक्त होती है, और जहां का पीएच 6-7 होता है वहां इसकी रोपाई की जा सकती है अगर जल निकासी संभव हो।

इस तरह करें खेती:-

 पहले तो खेत को सही तरह तैयार करने हेतु प्रथम जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से की जाएं। इसके बाद 2-3 जुताईयाँ देशी हल या फिर हैरो से कीजिए और मिट्टी को बारीक और एकसार बनाइए। यह भी जरूरी है कि बोआई के समय खेत में नमी बनी हो ताकि अंकुरण हो पाए।

मैथी की फसल के लिए ज्यादा उर्वरकों का प्रयोग नहीं करना होता, बोआई के वक्त 20 किलोग्राम फास्फोरस, 20 किलोग्राम नाइट्रोजन और 40 किलोग्राम पोटाश प्रति हेक्टेयर की दर का उपयोग पर्याप्त होगा। इसके साथ खेत में 150 क्विंटल गोबर की खाद प्रति हेक्टेयर की दर से डालना अधिक लाभकारी होगा।

इसके बाद अगर आप सही समय पर सिंचाई करते रहते है व खरपतवारों की रोकथाम करते है तो अच्छी उपज मिलती है।

उपज तैयार होने पर आप मैथी की भाजी व पत्तियों को सुखाकर बेच सकते हैं। आप कुल मिलाकर मैथी कि फसल से प्रति हेक्टेयर 50 हज़ार रुपए से अधिक का लाभ कमा सकते है।

जरूरी है कि आप कृषि में प्रयोग करते है और सही तरह से फसल का प्रबंधन करे ताकि आप मैथी जैसी फसलों से अच्छा मुनाफा कमा सकें।

Read More Blogs

Everything you want to know about the steering of the tractors. image

We are well aware that the big ring in front of the seat is steering. But it is not the complete introduction of steering. And maybe its role is more than just changing the direction of the vehicle. Let's just know everything...

Artificial Rain: The new way of rain. image

India being a diverse country has a complex monsoon pattern according to the land position. Around 26 March 2019 42% land of India was facing drought and each year the data of farmers suicide due to irregular and...

Agriculture News । आज की खेती की खबर 08/08/2020 image

1.धान की इस किस्म से किसानों की सिर्फ आय दोगुनी नहीं तीन गुणी भी हो सकती है।


 

आप को यह तो पता हो...

Write Your Comment About मैथी की फसल उगाए और महीने भर में पाएं भारी मुनाफा।

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon