ट्रैक्टर से जुड़े ये अनसुने तथ्य जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
ट्रैक्टर कृषि क्षेत्र में एक बहुउपयोगी वाहन है, विश्वभर के किसानों के लिए ट्रैक्टर ने कृषि को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज ट्रैक्टर खेती व किसानों की जिंदगी का प्रमुख हिस्सा बन चुका है और यही कारण है कि किसान ट्रैक्टर की पूरी जानकारी भी रखते है और नई जानकारी के लिए उत्सुक भी रहते है। लेकिन आज हम कुछ ऐसे खास तथ्य आपके समक्ष पेश कर रहे है जो आपने शायद ही पहले कभी सुने हों।
दुनिया में आज कितने ट्रैक्टर है?
दुनिया भर में आज ट्रैक्टरों का उपयोग किया जा रहा है, आज दुनिया में 1 करोड़ 60 लाख से भी अधिक ट्रैक्टर है। इन ट्रैक्टरों का निर्माण सर्वाधिक भारत में ही होता है, भारत ट्रैक्टरों का सबसे बड़ा बाज़ार है।
ट्रैक्टर को ट्रैक्टर क्यों कहते है?
ट्रैक्टर शब्द लैटिन भाषा से जन्मा है, इसे लैटिन भाषा के शब्द "ट्रहेरे" से लिया गया है जिसका अर्थ होता है खींचना। इसका आशय है कृषि उपकरणों को खीचने वाली मशीन ही ट्रैक्टर है।
क्या पहले ट्रैक्टर पेट्रोल से चलते थे?
वैसे तो ट्रैक्टर शुरुआत में स्टीम इंजन से चलते थे और अब डीजल से पर हां 1890 के दशक में पेट्रोल से चलने वाले ट्रैक्टर सामने आए थे, लेकिन सभी तरह के कृषि कार्य करने के लिए ताक़त नहीं उत्पन्न नहीं कर पाते थे इसलिए इन्हे नकार दिया गया।
ट्रैक्टर की अधिकतम रफ़्तार क्या हो सकती है?
आमतौर पर भारत में 30 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर चलने वाले ट्रैक्टर ही देखे जा सकते है इसलिए शायद आपको ये जानकर हैरानी हो की दुनिया में ट्रैक्टर द्वारा पकड़ी सबसे तेज रफ्तार 121 किलोमीटर प्रति घंटे की है। अधिकतम रफ़्तार की यह उपलब्धि 2012 में सर्गेई सुखोवेंको नाम के एक रूसी ड्राइवर ने हासिल की थी। उसने अपने इंजन और ईंधन इंजेक्शन क्षमता सहित वाहन के कई पहलुओं को अपग्रेड करते हुए 25 साल पुराने बेलारुस ट्रैक्टर से ये कारनामा करा था।
ट्रैक्टर कितने बड़े हो सकते है?
दुनिया में इतने बड़े और ताकतभर ट्रैक्टर भी है कि आप उन्हें देख कर चकित रह जाओगे। बड़े बड़े ट्रैक्टरों में 12 टायर तक होते है जिनका आकार इतना बड़ा होता है कि आप ट्रैक्टर के टायर के आगे भी बोने लगें।
तो ये थे ट्रैक्टर से जुड़े कुछ अचरज भरे तथ्य उम्मीद है आपको पसंद आए होंगे, इसी तरह की कृषि व ट्रैक्टर संबंधी अन्य जानकारी के लिए ट्रैक्टर ज्ञान से जुड़े रहे और अगर भी ट्रैक्टर से जुड़ा ऐसा कोई खास तथ्य जानते हो तो नीचे कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
Category
Write Your Comment About ट्रैक्टर से जुड़े ये अनसुने तथ्य जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
26 May 2026
26 May 2026
29 Jul 2025
08 Sep 2025
17 Jun 2026
30 Jul 2025
19 May 2026
01 Jun 2026
15 Jun 2026
30 Jul 2025
09 Feb 2026
19 Mar 2026
18 May 2026
26 Dec 2025








.webp&w=2048&q=75)










.webp&w=2048&q=75)
.webp&w=2048&q=75)




























