इंजन से लेकर कीमत तक, जानें जॉन डियर 5045 डी की सभी खासियतें।
Table of Content
जॉन डियर ट्रैक्टर भारत की एक प्रमुख ट्रैक्टर कंपनी है, जिसके ट्रैक्टर किसानों के बीच में अत्यधिक पसंद किए जाते हैं। जॉन डियर बड़े - बड़े दमदार ट्रैक्टर बनाने के लिए जाना जाता है जिनकी गुणवत्ता भी बेहतरीन होती है। हम जॉन डियर के एक ऐसे ही दमदार और तकनीकी रूप से बेहतरीन 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर जॉन डियर 5045 डी की बात कर रहे हैं। आगे आप जानेंगे ट्रैक्टर इंजन से लेकर कीमत तक की पूरी जानकारी।
जॉन डियर 5045 डी ट्रैक्टर फ़ीचर
जॉन डियर 5045 डी ट्रैक्टर दमदार इंजन
जॉन डियर 5045 डी लोकप्रिय डी सीरीज का एक 45 एचपी का ट्रैक्टर है, जो हाई इंजन बैक अप टॉर्क के लिए भी जाना जाता है जिससे बार - बार गेयर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें एक 3 सिलिंडर वाला इंजन है जो 2100 आरपीएम स्पीड पर काम करते है। इस इंजन के साथ कूलेंट कूल्ड कूलिंग सिस्टम और ओवर फ्लो रिजर्वर ट्रैक्टर की अन्य विशेषताओं में शामिल है।
जॉन डियर 5045 डी ट्रैक्टर ट्रांसमिशन
इस ट्रैक्टर में आपको सिंगल और डुअल दोनों तरह के क्लच के विकल्प मिलते हैं। कॉलर शिफ्ट टाइप गेयर बॉक्स के साथ ट्रैक्टर में 8 आगे के और 4 पीछे के गेयर दिए गए है।
जॉन डियर 5045 डी ट्रैक्टर ब्रेक और स्टीयरिंग
जॉन डियर 5045 डी (John Deere 5045 D) ट्रैक्टर में आपको सबसे बेहतर तकनीक वाले आयल इम्मरसेड ब्रेक मिलते है जो चलते है सालो साल। इसके साथ आपको ट्रैक्टर पॉवर स्टीयरिंग मिलती है जिसे चालाना बिल्कुल आसान काम है।
जॉन डियर 5045 डी ट्रैक्टर पीटीओ
इस ट्रैक्टर में आपको 540 आरपीएम स्पीड पर काम करने वाला स्वतंत्र पीटीओ मिलता है और जॉन डियर 5045 डी ट्रैक्टर में पीटीओ एचपी 38.2 है।
जॉन डियर 5045 डी ट्रैक्टर हाइड्रोलिक्स
हाइड्रोलिक सिस्टम की बात करें तो ट्रैक्टर में लिफ्ट द्वारा 1600 किलोग्राम वजन को उठाने की क्षमता है। ट्रैक्टर में नई तकनीक एडीडीसी हाइड्रोलिक ही हैं।
जॉन डियर 5045 डी ट्रैक्टर फ्यूल टैंक और स्पीड
जॉन डियर के इस ट्रैक्टर में 60 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक है। जिसके कारण बिना डीजल डलवाने की चिंता के खेत में कई तरह के इंप्लीमेंट इससे घंटो चला सकते हैं। यह ट्रैक्टर ढुलाई के लिए भी बेहतरीन है, रोड पर ज्यादा से ज्यादा वजन को खीचते हुए ट्रैक्टर 30 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार भी पकड़ सकता है।
जॉन डियर 5045 डी ट्रैक्टर टायर और अन्य आयाम
इस ट्रैक्टर में 6.00x16 के आगे के टायर और 13.6X28 का पिछला टायर मिलता है, वैसे पिछले टायर में 14.9X28 का एक बेहतर विकल्प भी मिलता है। ट्रैक्टर का कुल भार 1810 किलोग्राम, व्हील बेस 1970 एमएम और ग्राउंड क्लीयरेंस 415 एमएम है।
जॉन डियर 5045 डी ट्रैक्टर की कीमत
जॉन डियर 5045 डी ट्रैक्टर की कीमत 7.10 लाख से 7.99 लाख* रुपये तक है। आप ट्रैक्टरज्ञान पर जॉन डियर 5045 डी ट्रैक्टर का मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको इसके मूल्य की सूची मिलेगी साथ ही जॉन डियर ट्रैक्टर मूल्य के बारे में अधिक जानने के लिए अपने नजदीकी डीलर से भी संपर्क कर सकते हैं।
जॉन डियर 5045 डी ट्रैक्टर स्पेसिफिकेशन्स
एचपी | 45 |
इंजन सिलेंडर | 3 |
गियर के नंबर | 8 Forward + 4 Reverse |
ट्रांसमिशन | Collarshift |
क्लच प्रकार | Single/Dual Clutch |
पीटीओ टाइप | Independent, 6 Splines |
पीटीओ स्पीड | 540@2100 ERPM/540@1600 ERPM |
ब्रेक प्रकार | Oil Immersed Disc Brakes |
स्टीयरिंग | Power Steering |
व्हील ड्राइव | 2WD |
टायर का आकार | F(6.0X16), R(13.6X28/12.4X28) |
उठाने की क्षमता | 1600 kg |
कीमत | 7.10 - 7.99 Lakh* |
इतनी सारी सुविधाएं के साथ इस ट्रैक्टर को खरीदने पर आपको अन्य टूल और जेडी लिंक की आधुनिक सुविधा भी मिलती है। जॉन डियर कंपनी इस ट्रैक्टर पर 5 वर्ष की वारंटी भी देती है।
हमारी वेबसाइट पर कृषि से संबंधित सभी उपकरण, ट्रैक्टर्स, टायर्स के बारे में बताया जाता हैं। यह एक सही और विश्वसनीय प्लेटफार्म हैं जो आपके लिए उचित ट्रैक्टर चुनने में आपकी मदद करता हैं।
ट्रैक्टर व किसानी संबंधी इसी प्रकार की खास जानकारियों के लिए जुड़े रहें TractorGyan के साथ।
Category
Read More Blogs
किसान, जिसे हम अन्न दाता के नाम से भी जानते हैं उनके लिए ट्रैक्टर एक ऐसा टूल है जो उनकी खेती करने की प्रक्रिया को बहुत आसान बना देता है। वो उसे एक साथी के रूप में देखते हैं। ट्रैक्टर का इस्तेमाल...
Plough is a crucial farming equipment. From creating uniform seedbeds to promoting root growth, this tool does many things for farmers. However, finding the right plough is not easy. However, you no longer have to worry about the best plough in India...
Farming tools in India have become true game-changers in the age of fast-evolving technology and rising demands for efficiency and sustainability. With a strong agricultural foundation, India has always been a pioneer in adapting innovative techniques, and farming equipment is leading this...
Write Your Comment About इंजन से लेकर कीमत तक, जानें जॉन डियर 5045 डी की सभी खासियतें।
.webp&w=256&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
24 Jun 2025
30 Jun 2025
03 Jan 2025
27 Nov 2024
22 Jan 2025
21 Nov 2024
24 Jun 2025
27 Jun 2025
25 Jun 2025
16 Dec 2024
31 Dec 2024
27 Jun 2025
27 Jun 2025
24 Jun 2025