कंबाइन हार्वेस्टर खरीदने से पहले जान ले यह जरूरी बातें।
17 Mar, 2021
कंबाइन हार्वेस्टर खरीदने से पहले जान ले यह जरूरी बातें।
जैसा कि हम सब जानते हैं कि कंबाइन हार्वेस्टर का उपयोग हमारी सभी समस्याओं को हल कर सकता है।और कटाई को एक सरल काम बना सकता है। लेकिन फिर भी इसकी पहुंच अभी गांव-गांव तक नहीं हुई है। और यह अभी तक बड़े किसानों द्वारा ही खरीदा जा रहा है।लेकिन जैसे ट्रैक्टर्स कंपनी में क्रांति हुई और वह जन-जन तक पहुंचे इसी तरह कंबाइन हार्वेस्टर भी धीरे-धीरे उसी रास्ते पर हैं।
आइए जानते हैं कि बाजार में कितने तरह के कंबाइन हार्वेस्टर उपलब्ध है और किन-किन मूल्यों पर।
कंबाइन हार्वेस्टर मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं।
1. स्वचालित कंबाइन हार्वेस्टर(Self Propelled Combine harvester)
इस प्रकार के हार्वेस्टर में पूरी मशीनरी फिट रहती है। मशीनरी अपनी शक्ति से इंजन व अन्य भागों को संचालित करती है। जिससे फसल की कटाई, कुटाई (दौनी) व दानों की सफाई का काम सुगमता से होता है।
2.ट्रैक्टर चालित कंबाइन हार्वेस्टर (Tractor Mounted Combine harvester)
इस प्रकार की हार्वेस्टर मशीन को ट्रैक्टर के साथ जोडक़र चलाया जाता है। यह मशीन ट्रैक्टर के पीटीओ से चलती है। ट्रैक्टर से कंबाइन को चलाकर फसल की कटाई की जाती है।
अगर आप छोटे किसान हैं या सिर्फ अपने घर की खेती के लिए हार्वेस्टर खरीदना चाहते हैं,तो आपके लिए मिनी कंबाइन हार्वेस्टर या फिर ट्रैक्टर द्वारा चलित कंबाइन हार्वेस्टर ज्यादा उपयोगी रहेगा।
और वही अगर आप अपने घर घरेलू उपयोग के अलावा कंबाइन हार्वेस्टर से पैसा भी कमाना चाहते हैं तो फिर आपको इसके लिए हैवी कंबाइन हार्वेस्टर खरीदना होगा या तो आप स्वचालित कंबाइन हार्वेस्टर खरीदें या फिर ट्रैक्टर चलित कंबाइन हार्वेस्टर में मजबूत और ताकतवर कंबाइन हार्वेस्टर खरीदें।
कंबाइन हार्वेस्टर की कीमत कटर बार पर निर्भर करती है। इस समय देश में करीब 20 से अधिक प्रसिद्ध कंपनियां कंबाइन हार्वेस्टर का निर्माण कर रही है। कंबाइन हार्वेस्टर अपने फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार 10 लाख रुपए से लेकर 50 लाख रुपए के बीच बाजार में उपलब्ध है।
वही अगर आप छोटे किसान हैं।और सिर्फ घरेलू उपयोग के लिए ही कंबाइन हार्वेस्टर खरीदना चाहते हैं,तो आपके लिए मिनी कंबाइन हार्वेस्टर का भी विकल्प खुला है।मिनी कंबाइन हार्वेस्टर की कीमत 5 लाख रुपए से शुरू होती है।
चाहे वह कंबाइन हार्वेस्टर हो या अन्य कोई कृषि उपकरण,हमें उसे खरीदने से पहले यह अवश्य जान लेना चाहिए कि उस पर सब्सिडी मिल रही है या नहीं।
अलग-अलग राज्यों में समय-समय पर कंबाइन हार्वेस्टर पर सब्सिडी उपलब्ध कराई जाती है। सब्सिडी की दर राज्यानुसार अलग-अलग होती है। सामान्यत: लघु, सीमांत व महिला किसानों को 50 प्रतिशत व बड़े किसानों को 40 प्रतिशत सब्सिडी उपलब्ध कराई जाती है।
आइए जानते हैं कुछ प्रसिद्ध कंबाइन हार्वेस्टर के बारे में-
# दशमेश 9100 मेज़(Dasmesh maize combine harvester 9100)
दशमेश 9100 मक्का हारवेस्टर आपकी सभी समस्याओं का समाधान है, भारत में मक्का कंबाइन हारवेस्टर के लिए दशमेश 9100 मक्का हारवेस्टर बहुत ही किफायती है।
ब्रांड |
दशमेश |
मॉडल का नाम |
9100 मेज़ |
सिलेंडर संख्या |
6(वाटर कूल्ड) |
पॉवर सोर्स |
स्वचालित |
HP |
110 hp |
कीमत सीमा |
27.5 लाख* |
कटर बार-चौड़ाई |
मेज़ -10.25 फीट, पैडी और गेहूं -13 फीट |
# प्रीत कंबाइन हार्वेस्टर 987(Preet Combine Harvester 987)
फेसलिफ्ट PREET 987 फसल हार्वेस्टर का वास्तविक राजा है। यह इस समय उपलब्ध सर्वोत्तम प्रदर्शन, उत्पादकता और सेवाक्षमता का प्रतिनिधित्व करता है। PREET 987 नई सुविधाओं और रंग के साथ भारत का सबसे लोकप्रिय और आदर्श गठबंधन हार्वेस्टर है। यह मल्टीक्रॉप कॉम्बिनेशन हार्वेस्टर सभी पारंपरिक अनाज फसलों जैसे गेहूं, धान, सोयाबीन, सूरजमुखी और सरसों आदि की कटाई के लिए बनाया गया है।
ब्रांड |
प्रीत (Preet) |
मॉडल का नाम |
प्रीत 987(Preet 987) |
सिलेंडर संख्या |
6(वाटर कूल्ड) |
पॉवर सोर्स |
स्वचालित |
HP |
101hp |
कीमत सीमा |
17 लाख*(लगभग) |
# शक्तिमान पेडी मास्टर हार्वेस्टर (Shakthiman Paddy Master Harvester)
# महिंद्रा अर्जुन 605 कंबाइन हार्वेस्टर (Mahindra Arjun 605 Combine harvester)
इस तरह लोकप्रिय कंबाइन हार्वेस्टर की यह सूची बढ़ती ही जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए अगले ब्लॉग में टॉप टेन कंबाइन हार्वेस्टर का ताजा आंकड़ा लायेंगे।
तब तक के लिए बने रहे ट्रैक्टर ज्ञान से!
जानकारी सही, मिलेगी यही।
Read More
![]() |
महिंद्रा ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट, फीचर व अन्य विशिष्टताएं 2021 |
![]() |
फरवरी में किस ट्रैक्टर कंपनी ने जमकर "PAWRI"(पार्टी) की, जानिए कौन से ट्रैक्टर सबसे ज्यादा बीके! |
![]() |
Top 10 Tractor Companies in India |
Types, features and characteristics of Subsistence farming in India
Subsistence farming is a type of farming in which crops are cultivated or grown to meet the needs of...
Design and types of Brush cutters in India | Tractorgyan
Agricultural tools are an efficient way to ease the farming process. Various agricultural tools help...
किसानों के लिए अच्छी खबर, कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के आवेदन होंगे कल से शुरू
देश में खेती-किसानी के कार्यों में आधुनिक कृषि यंत्रों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन आज भी बह...