tractorgyan home logoTractor Gyan logo
tractorgyan rupee logo
tractorgyan gold coin icon
hamburger icon
TG logo
  • Tractor Brands
    Tractor Brands
  • New Tractors
    New Tractors
  • Used Tractor / Implement
    Used Tractor / Implement
  • Implements
    Implements
  • Tyre
    Tyre
  • Videos
    Videos
  • Blogs
    Blogs
  • Loan
    Loan
  • More
    More
profile-icon

Login

New User? Register

किसान ने बनवाया बुलेट प्रूफ ट्रैक्टर, AC और CCTV भी लगवाए! कारण जानकर होश उड़ जायेंगे!!

किसान ने बनवाया बुलेट प्रूफ ट्रैक्टर, AC और CCTV भी लगवाए! कारण जानकर होश उड़ जायेंगे!! image
By Tractor GyanMar 18, 2021 10:13 AM

हेड लाइन पढ़कर आप यहां आ तो गए पर इस खबर को पूरा पढ़ने से पहले बुलेट प्रूफ जैकेट जरूर पहन लीजिएगा!क्या पता आसपास से कहीं गोलियां चलने लग जाए और आप पूरी खबर ना पढ़ पाए। अरे घबराइए मत! हम तो मजाक कर रहे हैं। पर अभी जो आपको बताने जा रहे हैं वह बात सौ टका सही है।

Swaraj 855 XM का बुलेट प्रूफ अवतार!

इसके पहले कि हम पूरा मामला समझे, आपको उस ट्रैक्टर के दर्शन तो करा देते हैं जिसने यह रूप धारण किया है।

बुलेट प्रूफ रूप धारण करने वाला वह भाग्यशाली ट्रैक्टर है स्वराज 855 एक्सएम (Swaraj 855 XM)

Swaraj 855 xm

5 लाख लगाकर बनवाया बुलेट प्रूफ और लगवाए सीसीटीवी और एसी!

किसान ने ट्रैक्टर को ना सिर्फ बुलेट प्रूफ बनवाया है बल्कि उसमें एसी और सीसीटीवी की भी व्यवस्था की गई है।

Swaraj 855 xm

वह किसान कहां से है और उसने ऐसा क्यों किया उसका कारण आप आगे जानेंगे। पहले आप उस ट्रैक्टर की अंदर की फोटो का दर्शन कर लीजिए।

Swaraj 855 xm

 

कौन है वह किसान और उसने ऐसा क्यों करवाया?

Swaraj 855 xm

जी हां यही है वह गले में सफेद गमछा टांगे और पहलवानों जैसा शरीर धारण किए। अब बात पहलवान की आ गई है तो आप समझ ही गए होंगे कि यह भाईसाहब पक्का हरियाणा के ही लगते हैं। और आपका सोचना बिल्कुल सही है। यह भाई साहब हरियाणा के किसान हैं। इनका गांव बिल्कुल यूपी बॉर्डर से सटा है। जहां आए दिन जमीन विवाद को लेकर झगड़ा होता रहता है। और यहां तक की कहीं दफा तो खूनी संघर्ष की स्थिति भी आ जाती है।

लाठी हो,डंडा हो,या हो गोली!इस ट्रैक्टर के आगे सबकी तूती बोली!

इस ट्रैक्टर पर ना तो बंदूक की गोलियों का कोई असर होगा और ना ही लाठी-डंडों का। अगर आसपास घमासान भी मचा हो, तो भी यह मियां उस सबके बीच आपको आराम से मुस्कुराते हुए खड़े मिलेंगे। तब स्वराज वाले मन में बुध-बुधाएंगे-

देखिए देखिए जोश का राज, हमारा स्वराज!

Swaraj 855 xm

50 साल से भी ज्यादा पुराना है यह विवाद। कई लोग गवा चुके हैं जान!

यमुना खादर से सटे हरियाणा और यूपी के गांवों में करीब पांच दशक से जमीन के लिए विवाद चला आ रहा है। सोनीपत के जाजल व खुर्मपुर और बागपत के निवाड़ा व नंगला बहलोलपुर के किसान कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। चारों गांवों में करीब 450 एकड़ जमीन के लिए हर साल खूनी संघर्ष होता है।

1974 में इसी बात को मिटाने के लिए की गई थी यह कोशिश।

वर्ष 1974 में केंद्र सरकार ने विवाद खत्म करने को तत्कालीन केंद्रीय मंत्री उमा शंकर दीक्षित की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया था। उस समय तय हुआ था कि यूपी के किसानों की जमीन हरियाणा की ओर है तो उस पर हरियाणा के किसान काबिज होंगे और हरियाणा के किसानों की जमीन यूपी की ओर है तो उस पर यूपी के किसान काबिज होंगे। इसके लिए लोहे के पिलर लगवा दिए गए थे और उसे दीक्षित अवॉर्ड का नाम दिया गया, लेकिन हर बार यमुना की धार बदलती रही और जमीनों पर कब्जा नहीं दिलवाए जाने के कारण यह विवाद बढ़ता चला गया।

Read More

 Mahindra sales down April 2020       

महिंद्रा ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट, फीचर व अन्य विशिष्टताएं 2021                                                            

  Read More  

 Mahindra sales down April 2020       

फरवरी में किस ट्रैक्टर कंपनी ने जमकर "PAWRI"(पार्टी) की, जानिए कौन से ट्रैक्टर सबसे ज्यादा बीके!  

Read More  

Mahindra sales down April 2020        

Top 10 Tractor Companies in India                                                                                     

Read More

 

Write Your Comment About किसान ने बनवाया बुलेट प्रूफ ट्रैक्टर, AC और CCTV भी लगवाए! कारण जानकर होश उड़ जायेंगे!!

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon