tractorgyan home logotractorgyan logo
tractorgyan rupee logo
hamburger icon

जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर : 2100 आरपीएम इंजन क्षमता वाला पॉवरफुल ट्रैक्टर

जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर : 2100 आरपीएम इंजन क्षमता वाला पॉवरफुल ट्रैक्टर image
By Team Tractor Gyan
21 Feb, 2024
Share
facebook-iconlinkedin-icontwitter-iconwhatsapp-icon

Table Of Content

जॉन डियर हमेशा अपने ग्राहकों के लिए शानदार, शक्तिशाली ट्रैक्टर की पेशकश करता हैं। जॉन डियर ट्रैक्टर का यह मॉडल जॉन डियर 5050 4WD अद्भुत शक्ति वाला ट्रैक्टर हैं। यह दो वेरिएंट्स 2wd और 4wd में आता है जो भारी कार्यों को भी करने में सक्षम है। जॉन डियर 5050 4WD 50 एचपी की शक्ति और 3 सिलेंडर इंजन के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में ADDC हाइड्रॉलिक्स दिया गया हैं। यह 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर ट्रांसमिशन में उपलब्ध होता है। जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 2.97 – 32.44 किमी प्रति घंटे रिवर्स स्पीड 3.89 – 14.10  किमी प्रति घंटे की होती हैं। 

जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर की विशेषताएं 

  • यह पॉवर स्टियरिंग के साथ आता हैं जिससे ऑपरेटर को लंबे समय तक काम करने पर भी ज्यादा थकान महसूस नहीं होती हैं। 

  • आपको इस दमदार ट्रैक्टर में मिलेगा शक्तिशाली पीटीओ जो ट्रैक्टर के प्रदर्शन को बेहतरीन बना देता हैं। स्ट्रेट एक्सल के साथ इसमें सिंगल, डुअल और रिवर्स पीटीओ का विकल्प उपलब्ध हैं।

  • इसमें दिए गए ड्राई-टाइप ड्यूल-एलिमेंट एयर फिल्टर ट्रैक्टर को धूल से बचाता है।

  • जॉन डियर 5050 4WD की उठाने की उच्च क्षमता हैं। इसकी 1600 किलोग्राम की उठाने की उच्च क्षमता होती हैं।

  • यह बहुत से उपकरण और सभी प्रकार के औजारों के साथ काम करने में सुविधाजनक होता है।

  • इस ट्रैक्टर में कुछ जरुरी सामान जैसे: कैनोपी, टूलबॉक्स, ड्रॉबार आदि सामान होते है।

  • जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर में कूलैंट कूलिंग सिस्टम एयर फ़िल्टर होता है।

  • इसमें हाई इंजन बैक अप टॉर्क दिया गया हैं जो ऑपरेटरों के आराम में सुधार करता है और उत्पादकता में वृद्धि करता हैं जो लंबे समय तक काम करने में सक्षम होते हैं। 

  • तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक के कारण घिसावट और एक्सीडेंट का खतरा नहीं रहता हैं और यह ब्रेक ब्रेकिंग के दौरान होने वाली गर्मी को खत्म करता है। 

  • कंपनी ने इस ट्रैक्टर में स्ट्रेट एक्सल के साथ प्लैनेटरी गियर उपलब्ध करवाया हैं।

  • मैकेनिकल क्विक रेज़ और लोअर (एमक्यूआरएल) भी इस ट्रैक्टर में मिलता हैं जिसकी बेहतर तकनीक और विश्वसनीयता से ग्राहक को एक अच्छा अनुभव मिलता हैं। 

  • जॉन डियर 5050 4WD उच्च टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम हैं। 

  • किसानों को आरामदायक ड्राइविंग मिले इसके लिए ट्रैक्टर में डीलक्स सीट और सुविधा के लिए मोबाइल चार्जिंग स्लॉट दिया गया हैं।

  • इसमें जेडी लिंक टेक्नोलॉजी की सुविधा दी गई हैं। यह एक इनोवेटिव एप्लिकेशन है, जिससे ट्रैक्टरों के स्वास्थ्य की जांच कर सकते हैं और कहीं पर भी, किसी भी समय अपने ट्रैक्टर से जुड़े रहने में सक्षम होते है।

जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर फ़ीचर

जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर इंजन 

john deere 5050 d 4wd engine

जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर 50 एचपी की क्षमता रखता हैं। इस ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर दिए गए हैं। डीजल को ठंडा रखने के लिए इसमें कूलेंट ओवरफ्लो का विकल्प भी मिलता हैं। यह 2100 आरपीएम रेटेड पर काम करता हैं। जॉन डियर 5050 4WD (John Deere 5050 4WD) ट्रैक्टर में 36.5 kw की क्षमता हैं। इसमें डुअल एलिमेंट के साथ ड्राई टाइप एयर फ़िल्टर भी दिए गए हैं। इसमें हाई इंजन बैक अप टॉर्क हैं जो खेतों में उच्च प्रदर्शन देता हैं। इसके ईंधन टैंक की क्षमता 60 लीटर दी गई हैं। इसमें परिवर्तनशील क्षेत्र की स्थितियों में बार-बार गियर बदलने की आवश्यकता नहीं होती है। हाई गियर के चयन के साथ ट्रैक्टर कम संभावित ईआरपीएम पर चलने की भी क्षमता रखता हैं। 

जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर डिज़ाइन और लुक 

इसका फ्रंट ग्रिल भी बहुत स्टाइलिश हैं जो इसके लुक को और भी बढ़िया बना देता हैं। इस ट्रैक्टर में ब्राइट और बड़ी हेडलाइट्स आती हैं। इसमें टेल लैम्प्स के साथ बैक लाइट भी आती हैं जिसकी मदद से रात को भी काम करना आसान होता हैं। लाइट के बिल्कुल पीछे की तरफ ही इसे ऑन - ऑफ करने का स्विच दिया गया हैं। 

जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर हाइड्रोलिक

john deere 5050 d 4wd hydraulic

निचले लिंक सिरों पर अधिकतम भार उठाने की क्षमता 1600 किग्रा हैं। जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर में ऑटोमेटिक गहराई और ड्राफ्ट नियंत्रण की केटेगरी के साथ 3 प्वाइंट लिंकेज दिए गए हैं। ADDC टाइप का हाइड्रोलिक नियंत्रण हैं। 

जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर डाइमेन्शन

जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1950 एमएम का है और कुल वजन 1870 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 0375 एमएम का है। जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3355 एमएम है। ट्रैक्टर की कुल चौड़ाई देखे तो यह 1778 एमएम है। इसमें ब्रेक के साथ टर्निंग रेडियस 2900 मिमी का होता है। 

जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर स्टीयरिंग

john deere 5050 d 4wd steering

जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग दी गई हैं। यदि आप ज्यादा समय तक काम करते हैं तो आपको हाथ दर्द जैसी परेशानी नहीं होगी। इससे ऑपरेटर के लिए ड्राइविंग काफी आसान हो जाती हैं। इसकी पावर स्टीयरिंग सामान्य तेल का उपयोग करती है, इसलिए इसमें नियमित जांच करने की आवश्यकता नहीं होती है और यह बढ़िया मजबूती प्रदान करती है।

जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर पीटीओ 

इस ट्रैक्टर में 42.5 एचपी पावर की पीटीओ है। जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर में 6 स्पलाइन टाइप की इनडिपेंडेंट पीटीओ है। जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर 540 स्टैंडर्ड + 540 इकोनॉमी / 540 स्टैंडर्ड वैकल्पिक के साथ आता है। जो स्टैंडर्ड मोड पर 2100 ईआरपीएम पर 540 आरपीएम से काम करती है और इकोनॉमी मोड पर 1600 ईआरपीएम पर 540 आरपीएम से काम करती है। आप इनमें से जो चाहें अपने लिए चुन सकते हैं। 

जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर टायर 

इस ट्रैक्टर में 8.0 x18, 8PR फ्रंट टायर और 14.9 x 28, 12PR रियर टायर दिए गए हैं। आपको अपनी जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करने की सुविधा होती हैं। टायर का आकार बड़ा होने की वजह से यह ज्यादा समय तक चलने में सक्षम हैं और ज्यादा घिसाते भी नहीं हैं।

 

जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर ट्रांसमिशन (गियरबॉक्स)

इस ट्रैक्टर में कॉलरशिफ्ट ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें साइड शिफ्ट गियर लेवल पोजीशन की सुविधा मिलती हैं। जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर में मिलती हैं 2.97 – 32.44 किमी प्रति घंटे की आगे की गति और 3.89 – 14.10  किमी प्रति घंटे की रिवर्स गति। इसमें 8 फॉरवर्ड गियर और 4 रिवर्स गियर का ट्रांसमिशन है।

जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर ब्रेक्स और क्लच 

इस ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक होते हैं। तेल में डूबे होने से यह ज्यादा लम्बे समय तक चलते हैं और ज्यादा घिसते नहीं हैं। ब्रेक के साथ टर्निंग रेडियस 2900 मिमी का होता हैं। यह ट्रैक्टर सिंगल ड्यूल क्लच के साथ आता हैं। यदि आप ड्यूल क्लच का इस्तेमाल करते है तो यह लेवलर और रोटावेटर उपकरणों को चलाने में उपयोग किया जाता हैं। 

जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर डिजिटल डैशबोर्ड

john deere 5050 d 4wd dashboard

कंपनी ने इसमें डिजिटल डैशबोर्ड दिया हैं, जो गति, पानी का तापमान, घंटा मीटर, मशीन का दबाव को प्रदर्शित कर सकता है। इसकी सबसे ख़ास बात यह है की डिजिटल डैशबोर्ड होने से यह रात में आपको अच्छा प्रदर्शन देता हैं जिससे अँधेरे में संकेतों को देखना आसान होता हैं। 

जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर इलेक्ट्रिक सिस्टम 

इस ट्रैक्टर में 88 AH और 12 वोल्ट की बैटरी मिलती हैं और 12 वोल्ट की स्टार्टर मोटर के साथ जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर में 40 AMP का अल्टरनेटर आता हैं ।

जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर के सहायक उपकरण 

कंपनी ने इस ट्रैक्टर के साथ कुछ सहायक उपकरण भी दिए है इन उपकरणों को किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार उपयोग में ले सकते हैं यह उपकरण हैं ड्राबार, कैनोपी, हिच आदि। साथ ही इसमें कुछ और सुविधाएँ भी हैं जैसे: ड्यूल पीटीओ, जेडी लिंक, रोल ओवर प्रोटेक्शन सिस्टम, रिवर्स पीटीओ, एडजस्टेबल सीट आदि।

जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर वारंटी 

जॉन डियर कंपनी द्वारा ग्राहकों को जॉन डियर 5050 D ट्रैक्टर पर पुरे 5000 घंटे या 5 साल तक की वारंटी देती है। 

जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर की कीमत

जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर की कीमत 9.55 लाख* रुपये से 10.55 लाख* रुपये तक है। आप ट्रैक्टरज्ञान पर जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर का मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको इसके मूल्य की सूची मिलेगी साथ ही जॉन डियर ट्रैक्टर मूल्य के बारे में अधिक जानने के लिए अपने नजदीकी डीलर से भी संपर्क कर सकते हैं। अपने पास के डीलर्स को आप ट्रैक्टरज्ञान पर खोज सकते हैं। 

जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर स्पेसिफिकेशन्स

एचपी 50
इंजन सिलेंडर 3
गियर के नंबर 8 Forward + 4 Reverse
क्लच प्रकार Single/Dual
ट्रांसमिसन का प्रकार Collarshift
पीटीओ टाइप Independent, 6 Splines
पीटीओ स्पीड 540 @ 2100 ERPM
ब्रेक प्रकार Oil immersed disc brakes
स्टीयरिंग Power steering
ईंधन टैंक की क्षमता 60 L
व्हील बेस 1970 mm
व्हील ड्राइव 4WD
टायर का आकार F(8.0 x18), R(14.9 X 28)
उठाने की क्षमता 1600 kg
कीमत  9.55 - 10.55 Lakh*

जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर के लिए ट्रैक्टरज्ञान क्यों ?

ट्रैक्टरज्ञान पर जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर की विस्तार में जानकारी दी गई हैं। ट्रैक्टर का मूल्य, ट्रैक्टर की विशेषताएं, ट्रैक्टर इंजन, ट्रैक्टर डाइमेन्शन के साथ ही वह सब जो ट्रैक्टर को खरीदने में आपके लिए मददगार हैं। हमारी वेबसाइट पर कृषि से संबंधित सभी उपकरण, ट्रैक्टर्स, टायर्स के बारे में बताया जाता हैं। यह एक सही और विश्वसनीय प्लेटफार्म हैं जो आपके लिए उचित ट्रैक्टर चुनने में आपकी मदद करता हैं। 

यदि आप इस ट्रैक्टर को खरीदना चाहते है तो ट्रैक्टरज्ञान पर बने रहे और यहाँ से इसे उचित कीमत में प्राप्त कर सकते हैं। आपको हमारी वेबसाइट पर सही मूल्य में यह ट्रैक्टर मिलेगा। यह एक पावरफुल ट्रैक्टर है जो पुराना होने पर भी एक नया अनुभव ही देता हैं। इस ट्रैक्टर से आपको खेती करने का शानदार अनुभव प्राप्त होगा। ट्रैक्टर और कृषि से संबंधित अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ ट्रैक्टरज्ञान पर।

जॉन डियर के इस 5050 4WD में 50 एचपी की ताकत हैं। इस ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर होते हैं। इस ट्रैक्टर में सिंगल, डुअल और रिवर्स पीटीओ मिलता हैं। इसके ईंधन टैंक की क्षमता 60 लीटर हैं। इसका स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल ट्रैक्टर के लुक को और भी बेहतरीन बना देता हैं। ट्रैक्टर का कुल वजन 1870 किलोग्राम है। जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग होती हैं जो ऑपरेटर को आरामदायक ड्राइविंग प्रदान करती हैं। इसके तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक लम्बे समय तक काम कर सकते हैं। यह ट्रैक्टर कम कीमत में ही उपलब्ध होता हैं जिसे किसान अपना बजट बिगाड़े बिना खरीद सकते हैं। 

Read More Blogs

Mahindra Farm Machinery slowly capturing implement business, sold 27,000 Rotavators in FY'23 image

The tractor industry this year( i.e. the fiscal year 2023) has shown high growth in their sales and for Mahindra tractors, the year has been a blessing as they have registered the highest ever annual sales of tractors by selling 407545 as...

महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस: दमदार माइलेज देने वाला 2WD ट्रैक्टर image

महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी 30 से भी ज्यादा सालों से ट्रैक्टर्स बना रही हैं। इस अंतरराष्ट्रीय कंपनी ने अभी तक किसानों को बहुत ही शक्तिशाली, प्रदर्शन में उच्च और बेहतरीन ताकत वाले ट्रैक्टर्स प्रदान किये है। किसानों द्वारा महिंद्रा के ट्रैक्टर्स बहुत ही...

स्वराज 724 एफई 4WD: 25 HP श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ माइलेज देने वाला ट्रैक्टर image

स्वराज का नाम भारत में शीर्ष ट्रैक्टर निर्माताओं में आता है। इसने अपने बहुत ही दमदार ट्रैक्टर पेश किये हैं। अब इसका 724 एफई 4WD किसानों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा हैं। यह 25 से 30 हॉर्सपावर की रेंज...

Write Your Comment About जॉन डियर 5050 4WD ट्रैक्टर : 2100 आरपीएम इंजन क्षमता वाला पॉवरफुल ट्रैक्टर

+91
Review-Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance