11 Apr, 2023
स्वराज का नाम भारत में शीर्ष ट्रैक्टर निर्माताओं में आता है। इसने अपने बहुत ही दमदार ट्रैक्टर पेश किये हैं। अब इसका 724 एफई 4WD किसानों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा हैं। यह 25 से 30 हॉर्सपावर की रेंज में आता है। इस ट्रैक्टर में 20.4 पीटीओ एचपी मिलता हैं। स्वराज 724 एफई 4WD ट्रैक्टर में 2 सिलेंडर दिए गए हैं। स्वराज ने एफई सीरीज के बहुत से लोकप्रिय मॉडल्स बनाये हैं। स्वराज 724 एफई 4WD में बहुत सी सुविधाएँ हैं जैसे: ऑपरेटर आराम और सुरक्षा, उच्चतम पीटीओ पावर, पावर स्टीयरिंग आदि। यह कीमत में भी उचित और किफायती होते है और खेतों में शानदार प्रदर्शन देते है।
- स्वराज 724 एफई 4WD ट्रैक्टर 25 से 30 हॉर्सपावर की रेंज में आता है।
- इसमें फ़ोन को चार्ज करने के लिए यूएसबी मोबाइल चार्जिंग भी हैं।
- इस ट्रैक्टर में दो-सिलेंडर और वाटर-कूल्ड उपलब्ध है।
- यह ट्रैक्टर बहुत कम ईंधन की खपत करता है।
- किसानों और संचालकों के लिए इसमें कई तरह की आधुनिक सुविधाएँ दी गई है।
- स्वराज 724 एफई ट्रैक्टर का 4WD फीचर किसी भी सड़क की स्थिति में चलने की क्षमता रखता है।
- इसमें 285 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस हैं जो बगीचों और खेती से संबंधित फील्ड ऑपरेशन के लिए बहुत उपयुक्त है।
- यह ट्रैक्टर 114 एनएम इंजन टॉर्क के साथ 30 प्रतिशत ज्यादा टॉर्क देता हैं।
- इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर स्पीड दी गई हैं।
- स्वराज 724 एफई 4WD ट्रैक्टर में तेल में डूबे मल्टी डिस्क ब्रेक हैं। यह किसी भी दुर्घटना से बचाने में मदद करते हैं।
इसकी सीसी की इंजन क्षमता 1823 है। स्वराज 724 एफई 4WD ट्रैक्टर का इंजन 18.64-22.37 किलोवाट पावर का हैं जो 25 से 30 एचपी की श्रेणी का ट्रैक्टर हैं। यह 2 सिलेंडरों के साथ आता हैं ।मिनी ट्रैक्टरों में यह सबसे बढ़िया ट्रैक्टर हैं। इंजन का रेटेड RPM 1800 है। इसमें बोर और स्ट्रोक 100 X 116 मिमी का होता हैं। स्वराज 724 एफई 114 एनएम इंजन टॉर्क के साथ यह 30 % ज्यादा टॉर्क देता हैं। यह उपकरणों को आसानी से खींचने में सक्षम है। इसमें ईंधन के रूप में डीजल का उपयोग किया जाता हैं। हीट से बचने के लिए इसमें कूलिंग सिस्टम लिक्विड कूल्ड प्रकार का दिया गया है। इसके इंजन का प्रकार 4 स्ट्रोक, डायरेक्ट इंजेक्शन हैं ।स्वराज 724 एफई 4WD ड्राई टाइप के एयर फिल्टर दिए गए हैं जो ड्युअल एलिमेंट डस्ट अनलोडर के साथ आते हैं।
इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर स्पीड मिलती हैं। स्वराज 724 एफई 4WD में साइड शिफ्ट गियर लीवर होने से लेग स्पेस अच्छा मिल जाता हैं जिससे की गियर डालना भी आसान होता हैं। हॉलेज स्पीड ज्यादा होने से यह बेहतर प्रदर्शन करता हैं। रियर एक्सल बुल गियर रिडक्शन होने की वजह से भारी उपकरण के संचालन से ट्रांसमिशन पर दबाव भी कम पड़ता हैं।
यह ट्रैक्टर सिंगल क्लच के साथ आता हैं। इसमें10 इंच का सिंगल डायाफ्राम क्लच होता हैं। इसके क्लच को ज्यादा देखरेख की जरुरत नहीं होती हैं। यह लम्बे समय तक कार्य करने की क्षमता रखता हैं। इसमें ड्राई टाइप के एयर क्लीनर दिए गए हैं और डस्ट अनलोडर के साथ डुअल एलिमेंट भी मिलता हैं।
स्वराज 724 एफई 4WD ट्रैक्टर में तेल में डूबे मल्टी डिस्क ब्रेक होते हैं। तेल में डूबे हुए मल्टी-डिस्क ब्रेक फिसलने और दुर्घटनाओं से बचाने के लिए मददगार होते हैं। ब्रेक लगाने पर जो गर्मी उत्पन्न होती हैं वह भी जल्दी ही खत्म हो जाती हैं।
स्वराज 724 एफई 4WD ट्रैक्टर के उठाने की क्षमता 750 किग्रा हैं। यह ADDC, PC और DC इन फीचर्स के साथ आता हैं इसमें लाइव हाइड्रोलिक्स होते हैं। जब ट्रैक्टर स्टार्ट होता हैं तो यह भी अपने आप ही स्टार्ट हो जाता हैं। PC फीचर (पोजीशन कण्ट्रोल) उपकरणों को उठाने और रखने की क्षमता रखता हैं और DC फीचर (ड्राफ्ट कण्ट्रोल) कल्टीवेटर, एमबी प्लो उपकरणों की सेटिंग कर सकते हैं जो एक समान गहराई बनाए रखने के लिए जरुरी होता हैं। आइसोलेटर वाल्व से रिमोट सिलेंडर का संचालन कर सकते हैं। इस वॉल्व में एक फीचर ट्रांसपोर्ट लॉक दिया गया हैं यह उपकरणों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के दौरान हाइड्रोलिक्स सिस्टम को लॉक करने का कार्य करता हैं। इससे उपकरणों को उठाने और रखने की स्पीड का नियंत्रण भी देता हैं।
बेहतर नियंत्रण के लिए स्वराज 724 एफई 4WD ट्रैक्टर में बैलेंस पावर स्टीयरिंग है। बैलेंस पावर स्टीयरिंग ट्रैक्टर को दोनों तरफ घुमाने में आसानी देती हैं। इसमें मिलता हैं 285 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस जो बाँध को लांघने और गीली जमीन में बिना किसी रुकावट के चल सकता हैं।
स्वराज 724 एफई 4WD में ड्यूल पीटीओ दिया गया हैं। इसके पीटीओ की स्पीड 540 / 540 E हैं और इस ट्रैक्टर में एचपी 20.4 पीटीओ मिलता हैं। यदि आप स्प्रयेर्स, श्रेडर्स, रोटावेटर जैसे भारी उपकरणों को चलाना चाहते है तो इसमें 540 पीटीओ @ 1606 इंजन RPM पर मिलता हैं। थ्रेशर, अल्टरनेटर जैसे हल्के उपकरणों के लिए यह 540 इ यानी इकोनॉमी पीटीओ देता हैं जो 1300 इंजन RPM पर मिलता हैं और तेल की बहुत बचत करता हैं। इसमें 3 पॉइंट लिंकेज भी मिलते हैं।
स्वराज 724 एफई 4WD ट्रैक्टर की चौड़ाई 1120 मिमी होती हैं और इसमें 285 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता हैं। 955 मिमी का इसका फ्रंट व्हील ट्रैक होता हैं और 880 मिमी का रियर व्हील ट्रैक होता हैं। स्वराज 724 एफई 4WD एक्सल टाइप में बुल गियर रिडक्शन का रियर एक्सेल दिया गया हैं।
स्वराज 724 एफई 4WD इसकी सीट की ऊंचाई इतनी हैं जो पेड़ों के फलों को किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचाते हैं। इसमें एक ख़ास लॉक दिया गया हैं यह ट्रैक्टर को कीचड़ में फंसने से बचाता हैं, खेतों में गीली जगह को जोतना आसान बनाता हैं। इसमें दिया गया साइड शिफ्ट लिवर और चौड़े प्लेटफार्म के साथ ही आरामदायक सीट होने की वजह से आप लम्बे समय तक खेती कर सकते हैं।
स्वराज 724 एफई 4WD एक पॉवरफुल ट्रैक्टर हैं जो इसे उन्नत उपकरणों को चलाने में सक्षम बनाता हैं। यह ट्रैक्टर रोटावेटर, कल्टीवेटर, ट्रैक्टर ट्रेलर, सीड ड्रिल और डिस्क हैरो जैसे उपकरणों को चला सकता हैं।
इस ट्रैक्टर पर 2 साल या 2000 घंटे की वारंटी मिलती हैं। बेहतर सस्पेंशन के साथ डीलक्स ड्राइवर सीट इस ट्रैक्टर की होती हैं साथ ही इसमें कई तरह की एक्सेसरीज भी आती हैं जैसे: टॉप लिंक, टूल्स, हिच, बम्पर, ड्राबार, कैनोपी आदि।
इसमें 4WD व्हील ड्राइव के टायर होते हैं। फ्रंट टायर की साइज 6 X 14 होती हैं और रियर टायर की साइज 8.3 X 24 होती हैं साथ ही 34.7 इंच के स्टैण्डर्ड रियर ट्रैक को किसान अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट कर सकते है।
स्वराज 724 एफई 4WD ट्रैक्टर में 12 वॉल्ट 100AH की बैटरी, स्टार्टर मोटर और अल्टरनेटर होता हैं। यह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आता हैं।
स्वराज 724 एफई 4WD ट्रैक्टर का मूल्य किफायती हैं। इसे किसानों के बजट के अनुसार ही रखा गया है ।ट्रैक्टर के साथ एक्सेसरीज खरीदने पर उसकी कीमत बढ़ जाती हैं। ट्रैक्टरज्ञान पर आप स्वराज 724 एफई 4WD ट्रैक्टर की मूल्य सूची प्राप्त कर सकते हैं। ट्रैक्टर को चुनने के लिए ट्रैक्टरज्ञान पर तुलना का विकल्प भी हैं जहाँ से आप ट्रैक्टर्स की तुलना कर सकते हैं।
ट्रैक्टरज्ञान पर आप स्वराज 724 एफई 4WD की पूरी जानकारी ले सकते हैं जैसे: ट्रैक्टर की कीमत, ट्रैक्टर का इंजन साथ ही कृषि से संबंधित सभी उपकरणों और ट्रैक्टर्स के नए मॉडल भी यहाँ से आप प्राप्त कर सकते हैं। हमारी वेबसाइट पर आपको ट्रैक्टर्स की एचपी, विशेषताएं और मूल्य की सभी जानकारी से अवगत किया जाएगा। ट्रैक्टर से जुड़ी किसी भी तरह की पूछताछ करने के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।
स्वराज ने अपने बहुत से लोकप्रिय और गुणवत्तापूर्ण ट्रैक्टर्स बनाये हैं उनमें से एक हैं स्वराज 724 एफई 4WD जो बेहद ही कुशल और पावरफुल ट्रैक्टर हैं जिसकी पूरी जानकारी आज आपने ट्रैक्टरज्ञान पर प्राप्त की। खेती के लिए यह ट्रैक्टर बहुत बढ़िया प्रदर्शन देता हैं और बहुत से सहायक उपकरणों के साथ कार्य कर सकता हैं। यदि आप इस ट्रैक्टर को खरीदना चाहते है तो ट्रैक्टरज्ञान पर विजिट करें वहां से आप उचित कीमत में इसे खरीद सकते हैं।
![]() |
पॉवर ट्रैक यूरो 50 पावरहाउस : 2000 कि.ग्रा वजन उठाने की क्षमता वाला दमदार ट्रैक्टर
पॉवरट्रैक भारत में भरोसेमंद ब्रांडों में से एक है। पॉवरट्रैक एस्कॉर्ट समूह का ट्रैक्टर हैं। पॉवरट्रैक यूरो 50 ट्रैक्टर में एडवांस तकनीक का प्रयोग किया... |
![]() |
सोनालीका डीआई 750 III सिकंदर : 4 इंजन सिलेंडर के साथ देता है दमदार माइलेज
सोनालीका ट्रैक्टर निर्माण में एक अग्रणी कंपनी है। सोनालीका भारत में सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टरों और इंजनों के लिए जानी जाती है। सोनालीका ब्रांड के ट्रैक्टर ... |
![]() |
महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस: दमदार माइलेज देने वाला 2WD ट्रैक्टर
महिंद्रा कंपनी 30 से भी ज्यादा सालों से ट्रैक्टर्स बना रही हैं। इसका महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर उन्हीं में से एक हैं। यह आपकी कृषि की सभी ... |
Escorts Kubota Limited Sells 10,861 Tractors in September 2023, Despite 11.2% YoY Decline
Faridabad, October 3rd, 2023: Escorts Kubota Limited Agri Machinery Business Division in September 2...
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की सितम्बर'23 में ट्रैक्टर सेल्स में 11.2% की गिरावट, 10,861 ट्रैक्टर बेचे
एस्कॉर्ट्स्स कुबोटा लिमिटेड एग्री मशीनरी बिजनेस डिवीजन ने हाल ही में सितम्बर 2023 में हुई कुल ट्रैक्...
Best 55 HP Tractor in India: Solis 5515 E 4WD with Optimal Mileage, Performance & Power
Solis Yanmar is not an ordinary tractor manufacturer in India. It's the first choice of India...