tractorgyan home logotractorgyan logo
tractorgyan rupee logo
hamburger icon

जुलाई 2023 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री में 21.06% की वृद्धि - फाडा रिसर्च

जुलाई 2023 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री में 21.06% की वृद्धि - फाडा रिसर्च image
ट्रैक्टर ज्ञान द्वाराAug 07, 2023 12:00 AM
Share
Facebook-iconLinkedIn-iconTwitter-iconWhatsApp-iconEmail-icon

हर महीने की तरह, फाड़ा ने अपनी जुलाई 2023 वाहन बिक्री रिपोर्ट जारी कर दी है। अगर आप ट्रैक्टर खरीदने का मन बना रहें है तो इस रिपोर्ट से आपको पता चलेगा की किस कम्पनी के ट्रैक्टर किसानो के दिल को भा रहें है।  
इस रिपोर्ट से पता चलता है कि जुलाई 2023 में कुल 90,765 ट्रैक्टर बिक्री हुई जो जुलाई 2022 की तुलना में अधिक है। जुलाई 2022 में कुल ट्रैक्टर बिक्री 74 ,977 थी। इस तरह जुलाई 2023 की साल-दर-साल बिक्री जुलाई 2022 की तुलना में 21.06% अधिक रही।  

आईये इस रिपोर्ट में भारत के अग्रणी ट्रैक्टर निर्माताओं के साल-दर-साल बिक्री प्रदर्शन के बारें में विस्तार से जानते है।  

ट्रैक्टर बिक्री डाटा जुलाई 2023 में:

महिंद्रा एंड महिंद्रा (महिंद्रा ट्रैक्टर)

अपनी उन्नत तकनीक के लिए प्रसिद्ध, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस बिक्री रिपोर्ट में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। जुलाई 2023 में, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 20,920 ट्रैक्टर यूनिट बेचे है, जो कुल बाजार हिस्सेदारी का 23.05 % था।

अगर हम इस बिक्री डाटा की तुलना जुलाई 2022 से करतें हैं तो हमे पता चलता हैं कि जुलाई 2023 में कंपनी का प्रदर्शन काफी अच्छा था। जुलाई 2022 में , इस कंपनी ने कुल 14,299 ट्रैक्टर बेच कर बाज़ार में 19.07% की हिस्सदारी हासिल की थी।

 

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (स्वराज ट्रैक्टर)

स्वराज महिंद्रा एंड महिंद्रा का सब -ब्रांड है और इस कंपनी ने जुलाई 2022 में बेची गई 10,545 ट्रैक्टर की तुलना में जुलाई 2023 में 16,379 ट्रैक्टर की रिकॉर्ड बिक्री के साथ इस रिपोर्ट में दूसरा स्थान हासिल किया। जुलाई 2023 में स्वराज की बाजार हिस्सेदारी में भी बढ़ोतरी हुई हैं। जुलाई 2023 में इस कंपनी की हिस्सेदारी 18.05% हो गई जो कि जुलाई 2022 में सिर्फ 14.06 % थी।

 

टैफे लिमिटेड (मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर

टैफे लिमिटेड ने जुलाई 2023 में 12,421 ट्रैक्टर की बिक्री करके बाज़ार में कुल 13.68% हिस्सेदारी बनाए रखी और तीसरा स्थान हासिल किया। जुलाई 2022 में  कंपनी ने कुल 7,786 ट्रैक्टरो की बिक्री थी और 10.38% की  बाजार हिस्सेदारी बनाए रखी।

 

इंटरनेशनल ट्रैक्टर लिमिटेड ( सोनालीका ट्रैक्टर )

सोनालीका ट्रैक्टर ब्रांड ने भी जुलाई 2023 में सकारात्मक बिक्री वृद्धि का अनुभव किया। इस कंपनी ने, जुलाई 2022 में 9,089 ट्रैक्टर यूनिट की तुलना में जुलाई  2023 में 11,066  ट्रैक्टर बेचे। कंपनी की बाजार हिस्सेदारी जुलाई 2022 में 12.12 % थी जो जुलाई 2023 में  बढ़कर 12.19% हो गई।

 

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड (एग्री मशीनरी ग्रुप) 

एस्कॉर्ट्स लिमिटेड भारतीय किसानों को एक विस्तृत ट्रैक्टर रेंज प्रदान करता है जिसने इसकी साल-दर-साल वृद्धि में योगदान दिया है। कंपनी ने जुलाई 2023 में कुल 8,530  ट्रैक्टर बेचकर बाजार में 9.40% हिस्सेदारी हासिल की। जुलाई 2022 के बिक्री डाटा के अनुसार, इस कंपनी  ने कुल 6,310  ट्रैक्टर  बेचकर  8.42% बाजार हिस्सेदारी हासिल की थी।

 

आयशर ट्रैक्टर

आयशर ट्रैक्टर्स ने लगातार किसानो का भरोसा जीता है और इसका सबूत है इसकी बढ़ती बिक्री। जुलाई 2023 में 6,801 ट्रैक्टर बेच कर इस भरोसेमंद ट्रैक्टर निर्माता ने 7.49% बाजार हिस्सेदारी का दावा किया। जुलाई 2022 में यह बिक्री डाटा सिर्फ़ 5,133 ट्रैक्टर था और आयशर ट्रैक्टर्स की बाजार हिस्सेदारी 6.85% थी।

 

जॉन डियर ट्रैक्टर

जॉन डियर कंपनी ने जुलाई 2023 में अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी ने  कुल 5,519 ट्रैक्टर बेचे  और कुल ट्रैक्टर बाजार में 6.08 % हिस्सेदारी का दावा किया। यह जुलाई 2022 में बेचे गए ट्रैक्टर से अधिक है क्योंकि उस साल जॉन डियर  ने कुल 4,471 ट्रैक्टर बेचे और बाजार हिस्सेदारी में सिर्फ 5.96% का हिस्सा हासिल किया।

 

सीएनएच इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड ( न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर )

अगर हम इस रिपोर्ट में सीएनएच इंडस्ट्रियल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड की  जुलाई  2023 में होने वाली बिक्री डाटा  को देखतें हैं तो हमे पता चलता हैं की जुलाई 2023 में कुल 3,180 ट्रैक्टरों की बिक्री दर्ज की थी और कंपनी की  बाजार में 3.50% की हिस्सेदारी थी।  अगर हम इसकी तुलना जुलाई  2022 की बिक्री से करतें हैं तो हमें पता चलता है कि जुलाई 2023 की बिक्री में उछाल  देखा गया है। जुलाई 2022 में यह 2,082 ट्रैक्टर बेच कर सीएनएच इंडस्ट्रियल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने 2.78 % बाजार हिस्सेदारी हासिल की  थी।

retail tractor sales report july 2023

कुबोटा ट्रैक्टर एग्रीकल्चरल मशीनरी इंडिया प्रा. लिमिटेड 

कुबोटा एग्रीकल्चरल मशीनरी इंडिया प्रा. लिमिटेड ने जुलाई 2023 में 1,870 ट्रैक्टर यूनिट बेचे, जो कुल बाजार हिस्सेदारी का 2.06% है, जो जुलाई 2022 में बेची गई 1,701 ट्रैक्टर यूनिट (2.27% बाजार हिस्सेदारी) से थोड़ा अधिक है।

 

कैप्टेन ट्रैक्टर प्राइवेट लिमिटेड

कैप्टेन ट्रैक्टर  प्राइवेट  लिमिटेड  ने जुलाई 2023 में 1,231 ट्रैक्टर यूनिट बेचे, जो कुल बाजार हिस्सेदारी का 1.36% है, जो जुलाई 2022 में बेची गई 440  ट्रैक्टर यूनिट से काफी अधिक है। जुलाई 2022 में इस कंपनी की कुल बाजार हिस्सेदारी सिर्फ 0.59 % थी।

 

ऐडिको एस्कॉर्ट्स अग्रि इक्विपमेंट्स  प्राइवेट  लिमिटेड 

ऐडिको एस्कॉर्ट्स अग्रि इक्विपमेंट्स  प्राइवेट  लिमिटेड ने जुलाई 2023 में 722 ट्रैक्टर यूनिट बेचे, जो कुल बाजार हिस्सेदारी का 0.80 % है, जो जुलाई 2022 में बेची गई 213 ट्रैक्टर यूनिट से काफी अधिक है। जुलाई 2022 में इस कंपनी की कुल बाजार हिस्सेदारी सिर्फ 0.28 % थी।

 

 वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड 

वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने जुलाई 2023 में 699 ट्रैक्टर यूनिट बेचे, जो कुल बाजार हिस्सेदारी का 0.77 % है, जो जुलाई 2022 में बेची गई 377 ट्रैक्टर यूनिट से काफी अधिक है। जुलाई 2022 में इस कंपनी की कुल बाजार हिस्सेदारी सिर्फ 0.50 % थी।

 

जुलाई 2023 में अन्य ट्रैक्टर ब्रांडों की बिक्री

इन प्रमुख ट्रैक्टर ब्रांडों के अलावा, भारतीय ट्रैक्टर बाजार में कुछ छोटे ब्रांड्स भी हैं। जुलाई 2023 में इन सभी अन्य ट्रैक्टर ब्रांडों की कुल बिक्री 1,427 ट्रैक्टर यूनिट थी और इन सभी ने मिलकर कुल ट्रैक्टर बाजार में 1.57% की हिस्सेदारी हासिल की।

जुलाई  2023  में, अन्य ब्रांडों ने बहुत ही निराशाजनक  प्रदर्शन किया क्योंकि जुलाई 2022 में कुल 12,531 ट्रैक्टर यूनिट बेचे और 16.71% बाज़ार हिस्सेदारी हासिल की थी।

 

अस्वीकरण

1. उपरोक्त संख्याओं में टीएस और एलडी के आंकड़े नहीं हैं।

2- भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग से 04.08.23 तक वाहन खुदरा डेटा एकत्र किया गया है और 1,438 आरटीओ में से 1,352 से एकत्र किया गया है।

और ब्लॉग पढ़ें

Sonalika achieves staggering 10,683 overall tractor sales in July'23 with 14% domestic growth image

New Delhi, 3rd August’23: India's No. 1 tractor export brand, Sonalika Tractors has been consistently assuring a progressive future for all farmers with its heavy duty tractors and marching ahead in the financial year 2023-24. The company has recorded an overall sales...

सोनालीका ने जुलाई'23 में 14% घरेलू वृद्धि के साथ हासिल की आश्चर्यजनक 10,683 ट्रैक्टरों की बिक्री image

नई दिल्ली, अगस्त 3, 2023: भारत से नंबर 1 ट्रैक्टर एक्सपोर्ट ब्रांड, सोनालीका ट्रैक्टर्स लगातार अपने हैवी ड्यूटी ट्रैक्टरों के साथ सभी किसानों के लिए प्रगतिशील भविष्य आश्वस्त करते हुए वित्तीय वर्ष 2023-24 में लगातार आगे बढ़ रहा है। कंपनी ने जुलाई'23...

Retail Tractor sales increased by 21.06% YoY in July 2023, shows FADA Research image

FADA  has released its Monthly tractor sales report for July 2023. According to the statistics, all the tractor bands have shown consistent growth in their sales compared to their last year's sales rate. FADA retail tractor sales have shown an increase of...

इसके बारे में अपनी टिप्पणी लिखें जुलाई 2023 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री में 21.06% की वृद्धि - फाडा रिसर्च

+91
Review Image

ट्रैक्टर और कृषि से जुड़े सबसे अधिक खोजे जाने वाले ब्लॉग्स

Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance