लॉकडाउन में कैसे होगा किसानों की समस्या का समाधान
मोदी सरकार द्वारा लॉकडाउन (lockdown) के दौरान किसानों को समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एक मीटिंग बुलाए गए जिसमे किसानों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जो इस प्रकार हैं।
देश भर में लगभग 21 किसान कॉल सेंटर्स बनाये गये हैं जो सभी 21 किसान कॉल सेंटर्स सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक कार्यरत या चालू रहेंगे। जहा पर किसान अपनी समस्याओं के समाधान के लिए 1800-180-1551 डॉयल करें। यह नम्बर लैंडलाइन या मोबाइल फोन द्वारा डॉयल किया जा सकता हैं जहा पर उन्हें अपनी फसल से जुडी हर समस्या का समाधन मिल सकेगा।
लॉकडाउन के दौरान कृषि से जुड़े कई कामों को इजाज़त दी गई है जैसे - मंडियों और खरीद एजेंसियों को भी छूट दी गई है। इसके अलावा कृषि से जुड़े काम और कृषि मशीनरी को ले जाने को भी छूट है।
आने वाले दिनों में रबी फसलों की कटाई होने वाली है। इसमें समस्या न आए, इसके लिए यह फैसला किया गया है। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बारे में निर्देश जारी किए। इनके अनुसार, सरकार ने कृषि श्रमिकों, उर्वरकों, कीटनाशकों और बीजों की विनिर्माण एवं पैकेजिंग करने वाली इकाइयों को भी लॉकडाउन से छूट दी है। इसमें कहा गया है, कि कृषि यंत्रों और खेती के कामकाज वाली मशीनरी के कस्टम हायरिंग केंद्रों को भी लॉकडाउन अवधि के दौरान काम करने की अनुमति दी गई है।
tg_quick_links
मधुमक्खीपालक किसानों को भी शहद उत्पादन के लिए मधुमक्खियों की कॉलोनियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की छूट दी गई है। जैसे - मधुमक्खियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए छूट देने का निर्देश दिया गया हैं।
कोरोना संकट से राहत देने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अब तक 15.65 करोड़ महिला जन धन खातों में 500 रुपये प्रति खाता की दर से कुल 7825 करोड़ रुपये जमा किये जा चुके हैं। जिसे उन्हें घर में थोड़ी रहत मिल सके।
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए भारत सरकार ने लॉन्च किया "आरोग्य सेतु एप" यह एप यूज़र को किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर तुरंत जानकारी देगा। इसके साथ ही यह डेटा को भारत सरकार के साथ भी शेयर करेगा, ताकि संक्रमित व्यक्ति का जल्द से जल्द इलाज शुरू हो सके।इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता हैं।
ट्रैक्टर्स और खेती सम्बंधित और भी जानकरी पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप के मेंबर बनिए।
Category
Tags
Write Your Comment About लॉकडाउन में कैसे होगा किसानों की समस्या का समाधान
.webp)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
26 May 2026
25 Aug 2026
29 Jul 2025
08 Sep 2025
17 Jun 2026
30 Jul 2025
19 May 2026
01 Jun 2026
15 Jun 2026
30 Jul 2025
09 Feb 2026
19 Mar 2026
18 May 2026
26 Dec 2025








.webp)










.webp)
.webp)




























