ट्रैक्टर टायर जल्दी खराब क्यों होते हैं? जानें सही देखभाल के तरीके

ट्रैक्टर टायर जल्दी खराब क्यों होते हैं? जानें सही देखभाल के तरीके image
By Neha SharmaApr 30, 2026 11:00 AM

Table of Content

टायर एक ट्रैक्टर की धड़कन  होता है क्योंकि अगर टायर सही है तो एक ट्रैक्टर बिना रुके हर तरह की जमीन पर काम कर सकता है। पर ज़्यादातर किसान टायर की देखभाल को अनदेखा कर देतें हैं। एक अच्छा टायर 4000 से 5000 घंटे तक चल सकता है, लेकिन गलत इस्तेमाल से यही टायर 1500-2000 घंटे में खत्म हो जाता है। 

इसलिए ट्रैक्टर की सही देखभाल बहुत ज़रुरी है। चलिए आज जानतें हैं कि टायर जल्दी खराब क्यों होते हैं, इसके संकेत क्या हैं, और आप कैसे अपने टायरों की लाइफ दोगुनी कर सकते हैं।

ट्रैक्टर टायर खराब होने के संकेत

अगर आप ट्रैक्टर टायर खराब होने के सकेतों को जानतें हैं तो आप सही समय पर देखभाल करके उसकी उम्र को बढ़ा सकतें हैं :

  • ट्रेड (नक्शा) का घिसना सबसे पहला संकेत है। नए टायर में लग्स की ऊंचाई करीब 40-45mm होती है। अगर यह 20mm से कम रह गई है, तो टायर की पकड़ गीली मिट्टी और ढलान वाले खेत में काफी कमजोर हो चुकी है। ऐसे टायर से ट्रैक्टर ज्यादा स्लिप करता है, डीजल ज्यादा लगता है, और काम का समय बढ़ता है।
  • साइडवॉल पर दरारें दिखना मतलब रबर सूखने लगा है। छोटी-छोटी दरारें शुरुआत में नजर नहीं आतीं, लेकिन धूप और गर्मी में ये तेजी से बढ़ती हैं। ऐसा टायर लोड में या ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर कभी भी फट सकता है। 
  • बार-बार हवा कम होना भी टायर के ख़राब होना एक और गंभीर संकेत है। कम हवा पर चलाने से टायर अंदर से गर्म होता है और रबर की परतें अलग होने लगती हैं।
  • एक तरफ से ज्यादा घिसना भी ट्रैक्टर टायर ख़राब होने का सीधा इशारा है क्योंकि संकेत हैं कि अलाइनमेंट बिगड़ा हुआ है या हवा का दबाव असमान है। 

ट्रैक्टर टायर जल्दी खराब होने के 7 बड़े कारण

ट्रैक्टर टायर के जल्दी ख़राब होने के ये 7 बड़े कारण हैं : 

1. गलत हवा का दबाव

कम हवा होना ट्रैक्टर  टायर के ख़राब होने का एक सबसे आम कारण  हैं क्योंकि कम हवा से टायर के किनारे ज्यादा घिसते हैं और ज्यादा गर्मी पैदा होती है।और हवा का ज्यादा हवा से बीच का हिस्सा जल्दी घिसता है और टायर की पकड़ कम होती है। 

खेत में काम करते वक्त 12-14 PSI और सड़क पर चलते वक्त 18-22 PSI रखना सही रहता है। 

2. सड़क पर तेज रफ्तार

ट्रैक्टर के टायर खेत के लिए बने हैं इसलिए गर आप ट्रैक्टर को सही स्पीड सीमा पर सड़क पर नहीं चलते हैं तो आपके टायर जल्दी घिस जायेंगे। सड़क पर 25-30 किमी/घंटा से ज्यादा रफ्तार टायर को अंदर से गर्म करती है और रबर तेजी से घिसता है। 

3. ओवरलोडिंग

ट्रॉली में क्षमता से ज्यादा वजन लादने से पिछले टायरों पर जरूरत से ज्यादा भार पड़ता है। इससे टायर की साइडवॉल कमजोर होती है और फटने का खतरा बढ़ता है। हमेशा ट्रैक्टर की लोड कैपेसिटी के अंदर ही रहें।

4. बैलेस्टिंग (वजन) का गलत तरीका

कई किसान पिछले टायरों में पानी भरते हैं लेकिन सही मात्रा नहीं रखते। टायर में 75% से ज्यादा पानी नहीं भरना चाहिए, वरना टायर पर अंदरूनी दबाव बहुत बढ़ जाता है। 

5. अलाइनमेंट की अनदेखी

अगर ट्रैक्टर एक तरफ खींचता है या स्टीयरिंग सीधा रखने पर भी ट्रैक्टर सीधा नहीं चलता, तो अलाइनमेंट बिगड़ा हुआ है। गलत अलाइनमेंट से अगले टायर एक तरफ से ज्यादा घिसते हैं और टायर आधी उम्र में ही बदलना पड़ता है।

6. गलत टायर साइज या पैटर्न

हर ट्रैक्टर के लिए कंपनी एक खास साइज और पैटर्न बताती है। R1 पैटर्न सामान्य खेती के लिए, R2 (गहरे लग्स) गीली और चिकनी मिट्टी के लिए, और R3 टर्फ काम के लिए होता है। गलत पैटर्न लगाने से न पकड़ मिलती है, न टायर टिकता है।

7. टायर को धूप और केमिकल से बचाव न करना

जब ट्रैक्टर लंबे समय तक खड़ा रहता है, तो सीधी धूप रबर को सुखा देती है और दरारें पड़ने लगती हैं। खाद, कीटनाशक और डीजल का छींटा भी रबर को नुकसान पहुंचाता है।

ट्रैक्टर टायर की सही देखभाल कैसे करें?

ट्रैक्टर टायर की सही देखभाल करना आसान है अगर आपको सही तरीक़े पता है :

  • हवा का दबाव नियमित चेक करें। यह सबसे आसान और सबसे असरदार तरीका है। हर हफ्ते ठंडे टायर पर प्रेशर गेज से चेक करें। 
  • ट्रैक्टर को छांव में खड़ा करें। जब ट्रैक्टर इस्तेमाल में न हो, तो शेड या पेड़ की छांव में रखें। अगर शेड नहीं है, तो टायरों को तिरपाल से ढकें। ऐसा करने से टायर की उम्र बढ़ती है।  
  • टायर की नियमित सफाई करें। खेत से आने के बाद लग्स के बीच फंसी मिट्टी, पत्थर और कांटे निकालें। मिट्टी टायर में नमी रोकती है जो रबर को खराब करती है। इसलिए ऐसा करने से टायर की उम्र बढ़ जाती है।  
  • हर 500 घंटे पर अगले और पिछले टायर बदलें। इससे सभी टायर बराबर घिसते हैं और किसी एक टायर पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ता।

टायर लाइफ बढ़ाने के आसान उपाय

इन आसान तरीको से आप अपने ट्रैक्टर  के टायर की उम्र बढ़ा सकतें हैं: 

  • सड़क पर हमेशा 20-25 किमी/घंटा से कम रफ्तार रखें क्योंकि ट्रैक्टर के टायरआपके कार के टायर से अलग होतें हैं।  
  • ट्रॉली में कभी ओवरलोड ना करें ताकि आपके ट्रैक्टर टायर पर अधिक भार ना पड़े। 
  • मोड़ते वक्त ट्रैक्टर की रफ्तार कम करें क्योंकि तेजी से टायर मोडने से उनके किनारे टूटने का डर रहता है। 
  • पंचर होने पर तुरंत ठीक करवाएं। कम हवा पर चलाने से टायर अंदर से डैमेज होता है। 
  • टायर खरीदते वक्त सस्ता नहीं, भरोसेमंद ब्रांड चुनें क्योंकि एक अच्छे ब्रांड के ट्रैक्टर टायर अच्छे मटेरियल से बने होतें हैं।  

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

ट्रैक्टर ज्ञान भारत का एक भरोसेमंद अग्रि-टेक प्लेटफार्म है जहाँ किसानों को ट्रैक्टर की कीमतों, फीचर्स, और स्पेसिफिकेशन से जुडी सही जानकारी मिलती है। किसान ट्रैक्टर  फ़ीचर्स  को कम्पैर कर सकतें हैं और अपने नजदीकी डीलर की भी जानकारी ले सकतें हैं।  इससे उनके लिए एक सही ट्रैक्टर  खरीदना आसान हो जाता है।

Read More Blogs

इस बार बेलर पर बनने जा रहा है वर्ल्ड रिकॉर्ड! image

महिंद्रा और ट्रैक्टर ज्ञान एक बार फिर इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े है। अभी पिछले ही महीने मध्य प्रदेश के विदिशा में महिंद्रा 585 डीआई और महिंद्रा थ्रेशर ने लगातार 24 घंटे काम करके 'गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में अपना...

मैसी फर्ग्यूसन 45 एचपी केटेगरी के टॉप 6 ट्रैक्टर image

जब भी हम भारतीय खेतों में भरोसे और ताकत की बात करते हैं, तो एक नाम जो हमारे दादा-परदादाओं के जमाने से चला आ रहा है, वह है मैसी फर्ग्यूसन। इस ट्रैक्टर ब्रांड ने न केवल खेती को आसान बनाया है, बल्कि...

What is Biodynamic farming? Benefits, process, and key practices image

Biodynamic Farming is not just a set of rules; it’s a philosophy, and a way of working with nature instead of trying to dominate it. If you’ve been hearing this buzzword lately and wondering if it’s just “Organic Farming”, you’ve come to...

Write Your Comment About ट्रैक्टर टायर जल्दी खराब क्यों होते हैं? जानें सही देखभाल के तरीके

+91
Review Image

Frequently Asked Questions About ट्रैक्टर टायर जल्दी खराब क्यों होते हैं? जानें सही देखभाल के तरीके

एक अच्छी क्वालिटी का ट्रैक्टर टायर सामान्य उपयोग में लगभग 4000–5000 घंटे तक चल सकता है। लेकिन गलत हवा का दबाव, ओवरलोडिंग और खराब मेंटेनेंस के कारण यह उम्र घटकर 1500–2000 घंटे रह जाती है।

खेत में काम करते समय टायर का प्रेशर लगभग 12–14 PSI और सड़क पर चलते समय 18–22 PSI रखना सही माना जाता है। सही प्रेशर टायर की लाइफ और ग्रिप दोनों बढ़ाता है।

अगर टायर का ट्रेड (नक्शा) 20mm से कम रह जाए, साइडवॉल पर दरारें दिखने लगें, बार-बार हवा कम हो या टायर एक तरफ से ज्यादा घिस रहा हो, तो यह टायर बदलने का संकेत है।

हाँ, ट्रैक्टर टायर खेत के लिए डिजाइन होते हैं। सड़क पर 25–30 किमी/घंटा से ज्यादा स्पीड पर चलाने से टायर गर्म होते हैं और जल्दी घिस जाते हैं।

Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon