इस बार बेलर पर बनने जा रहा है वर्ल्ड रिकॉर्ड!

इस बार बेलर पर बनने जा रहा है वर्ल्ड रिकॉर्ड! image
By Khushbu Rajput LIVEApr 28, 2026 11:05 AM

Table of Content

महिंद्रा और ट्रैक्टर ज्ञान एक बार फिर इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े है। अभी पिछले ही महीने मध्य प्रदेश के विदिशा में महिंद्रा 585 डीआई और महिंद्रा थ्रेशर ने लगातार 24 घंटे काम करके 'गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में अपना नाम दर्ज कराया था। लेकिन कहानी तब खत्म नहीं हुई! महिंद्रा और ट्रैक्टर ज्ञान की यह जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है, और इस बार चुनौती और भी बड़ी है।

इस बार तेलंगाना में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

वर्ल्ड रिकॉर्ड का ऐतिहासिक गवाह इस बार बनेगा तेलंगाना का सूर्यापेट जिला। 28 अप्रैल 2026 की दोपहर 2 बजे से यह महा-मुकाबला शुरू होगा और अगले दिन 29 अप्रैल की दोपहर 2 बजे तक लगातार जारी रहेगा। यानी फिर से वही 24 घंटे का जुनून, वही जोश और वही अटूट भरोसा!

इस बार क्या है यह नया चैलेंज?

पिछली बार मुकाबला थ्रेशिंग का था, लेकिन इस बार मैदान में उतर रहा है महिंद्रा राउंड बेलर (Mahindra Round Baler)। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड का मकसद यह देखना है कि महिंद्रा 575 डीआई और महिंद्रा राउंड बेलर मिलकर लगातार 24 घंटों में कितनी बेल्स बना सकते हैं।

महिंद्रा और ट्रैक्टर ज्ञान के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से जुड़ी लाइव अपडेट देखे

  • बस कुछ ही समय में शुरू होने वाला है वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का ऐतिहासिक पल
  • पंडित जी द्वारा महिंद्रा ट्रैक्टर और बेलर की पूजा के साथ ही इस चैलेंज की शुभ शुरुआत हो चुकी है।

कहां-कहां देख सकते हैं आप बेलर पर विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए

ट्रैक्टर ज्ञान हमेशा की तरह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर (फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब) और वेबसाइट के माध्यम से लाइव कवरेज आपको देगा। आप घर बैठे देख पाएंगे कि हर थोड़ी देर में नई बेले बन रही हैं और कैसे एक नया कीर्तिमान स्थापित हो रहा है।

मशीनों का असली दम: महिंद्रा 575 डीआई और राउंड बेलर

 इस चुनौती के मुख्य खिलाड़ी हैं:

  • महिंद्रा 575 डीआईमहिंद्रा के सभी ट्रैक्टर अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं, लेकिन क्या महिंद्रा की हाल ही में लॉन्च हुई सीरीज़ का ट्रैक्टर महिंद्रा 575 डीआई लगातार 24 घंटे काम करके अपना नाम इतिहास में दर्ज कर पाएगा?
  • महिंद्रा राउंड बेलर: यह मशीन पराली को शानदार तरीके से समेटकर उसकी बेल्स बनाने में माहिर है।

सोचिए, तपती धूप और रात के सन्नाटे में जब ये दोनों मशीनें तालमेल बिठाकर चलेंगी, तो वह नज़ारा कितना अद्भुत होगा! ट्रैक्टर ज्ञान के साथ मिलकर किया जा रहा यह इवेंट यह साबित करेगा कि भारतीय इंजीनियरिंग दुनिया के किसी भी कोने में अपना लोहा मनवा सकती है।

क्यों खास है यह पहल?

इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के पीछे का असली मकसद यह दिखाना है कि अगर किसान के पास सही जानकारी और सही मशीन हो, तो वह नामुमकिन को भी मुमकिन कर सकता है।

बनें इस ऐतिहासिक पल के गवाह

क्या महिंद्रा 575 और राउंड बेलर बना पाएंगे एक नया रिकॉर्ड? तो दोस्तों, हो जाइए तैयार, इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए।

Read More Blogs

What is Mulching? Types, benefits, and tools required image

Have you ever seen a farm and wondered why the ground is covered in plastic sheets or a layer of dry straw? It's not just for looks or keeping things neat; it's one of the smartest "hacks" in the farming world. This...

Best 5 Massey Ferguson tractors under 40 HP in India image

You've probably seen that famous red colour and the three-triangle logo in the Indian farms. For many Indian families, Massey Ferguson is more than just a brand; it's a legacy that has been passed down through the years. But the real magic...

What is millet farming in India? Types, benefits & complete guide image

Millet farming is one of the new practices that are being increasingly followed in India. It allows farmers to cultivate the crop in dry and non-irrigated soil.
India is known as the leading cultivator of millets, producing more than 38% of total...

Write Your Comment About इस बार बेलर पर बनने जा रहा है वर्ल्ड रिकॉर्ड!

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon