मधुमक्खी पालन यानिकी से पा सकते हैं लाभ - जानें कैसे

मधुमक्खी पालन यानिकी से पा सकते हैं लाभ - जानें कैसे image
By Tractor GyanAug 07, 2020 08:38 AM

मधुमक्खियों का पालन अथवा बी-कीपिंग आज एक व्यवसाय बन चुका है । ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में शहद का उपयोग बढ़ता जा रहा है । जिससे शहद की मांग में भारी वृद्धि हुई है । शहद को खाद्य पदार्थ की तरह तो उपयोग में लिया ही जाता है । बल्कि इससे कई दवाइयां भी बनाई जाती है । जिसके कारण इस उत्पाद की बाजार में अच्छी खासी मांग है । ऐसे में मधुमक्खी पालन का व्यवसाय आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है । इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कैसे आप मधुमक्खी पालन कर सकते हैं ।

कैसे करें व्यवसाय की शुरुआत

मधुमक्खी पालन के लिए सबसे पहला काम होता है मधुमक्खियों को सुरक्षित रखने के लिए कोई बड़ी और खुली जगह लेना । 50 से 100 मधुमक्खियों को रखने के लिए कम से कम 1 स्क्वायर फीट की जगह आपको लेनी होगी । इसके बाद आप प्रति पेटी के हिसाब से विदेशी मधुमक्खियां खरीदें । अच्छी क्वालिटी के शहद के उत्पादन के लिए एपिस मेलिफेरा , एपिस फ्लोरिया , एपिस एपिस इंडिका , एपिस डोर्सला आदि प्रजातियों की मधुमक्खियां सबसे अच्छी होंगी । इनमें से एपीस मेलीफेरा पालने में सबसे आसान होती है । और साल भर में 70 से 80 किलो शहद दे सकती है ।

सबसे उपयुक्त समय

 मधुमक्खि पालन का सबसे उपयुक्त समय नवंबर से जनवरी के बीच होता है । इस समय तक मध्य मक्खियों के लिए हरियाली और फूलों युक्त वातावरण तैयार कर लें । इस व्यवसाय की खास बात है कि इसके लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है । आप यदि मधुमक्खी पालक को जानते हैं तो उनसे या सरकारी प्रशिक्षण हो द्वारा यह कला सीख सकते हैं ।

कैसे मिलता है मुनाफा

यदि हम मधुमक्खियों की लागत देखें तो आपको मधुमक्खियों की एक पेटी पर ₹4000 तक की लागत पड़ सकती है । इसके अलावा कुछ छोटे-मोटे उपकरणों और शहद निकालने की मशीन खरीदने में ₹25000 तक की लागत आ सकती है ।

अब यदि कमाई की बात करें तो आप एक पेटी से लगभग ढाई किलो शहद प्राप्त कर पाएंगे । जिसका मतलब है 200 पेटीयों पर 500 किलो तक शहद प्राप्त किया जा सकता है । मार्केट में है 100 से 150 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिकती है । यानी इस से 50 से 75 हजार रुपए कमाए जा सकते हैं । खास बात है 15 दिनों में फिर नया शहर तैयार हो जाता है 

Read More Blogs

भारत में टॉप 5 मिनी ट्रैक्टर 2024 : जानिए कीमत और फीचर image

मिनी ट्रैक्टर भारत के किसानों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण कृषि उपकरण के रूप में उभरे हैं क्योंकि यह उन किसानों  के लिए एक वरदान है जिनको एक छोटा पर बहुमुखी उपयोगिता वाला ट्रैक्टर चाहिए। भारत एक ऐसा देश हैं जहां...

फ्लोरीकल्चर का भविष्य उज्ज्वल - अब सरकार देगी 10 लाख रु. तक सहायता image

वर्तमान में किसानों का रुझान परंपरागत खेती से हटकर हर्बल खेती और फ्लोरीकल्चर की ओर बढ़ रहा है । इसी कड़ी में सर्वाधिक पसंद की गई खेती में फ्लोरीकल्चर यानी फूलों की खेती भी सम्मिलित है । इसमें आधुनिक तरीकों से सही...

WHY RADIAL TYRES ARE BETTER FOR YOUR TRACTOR ? image

A tractor wheel is a complex combination of numerous components providing it with both the rigidity and tyre-to-ground contact adapted to its use.
The radial structure is currently more widely used in the farming industry than the diagonal structure. 

Disadvantages of Bias...

Write Your Comment About मधुमक्खी पालन यानिकी से पा सकते हैं लाभ - जानें कैसे

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon