tractorgyan home logoTractor Gyan logo
tractorgyan rupee logo
tractorgyan gold coin icon
hamburger icon
TG logo
  • Tractor Brands
    Tractor Brands
  • New Tractors
    New Tractors
  • Used Tractor / Implement
    Used Tractor / Implement
  • Implements
    Implements
  • Tyre
    Tyre
  • Videos
    Videos
  • Blogs
    Blogs
  • Loan
    Loan
  • More
    More
profile-icon

Login

New User? Register

मध्यप्रदेश में सितंबर माह में ट्रैक्टर बिक्री में 47 फीसदी की वृद्धि, अक्टूबर-नवंबर में हो सकती है रिकॉर्ड बिक्री

मध्यप्रदेश में सितंबर माह में ट्रैक्टर बिक्री में 47 फीसदी की वृद्धि, अक्टूबर-नवंबर में हो सकती है रिकॉर्ड बिक्री image
By Tractor GyanOct 14, 2020 05:41 AM

हम जानते है कोविड महामारी के दौरान किस तरह कृषि क्षेत्र ने अर्थव्यवस्था को संभाला है, इसी प्रकार ट्रैक्टर उद्योग पर भी महामारी का कोई प्रभाव नहीं पड़ा बल्कि चौंकाने वाली बात है कि इस वर्ष उद्योग में बहुत तेजी देखी जा रही है। यही कहानी मध्यप्रदेश में ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े भी कहते है, इस वर्ष सितंबर में कुल 16,200 ट्रैक्टर इकाइयों की बिक्री के साथ 47% की वृद्धि दर्ज़ की गई है। पिछले वर्ष सितंबर में राज्य में ट्रैक्टर कंपनियों ने कुल 11,048 ट्रैक्टर विक्रेय किए थे।

राज्य में कई इलाकों में भारी बारिश, अधिकमास और पित्रपक्ष के चलते ये आंकड़े और भी चौंकाने वाले बन जाते हैं।

कॉविड के कारण ज्यादातर ट्रैक्टर कंपनियों के क्षेत्रीय कार्यालय बंद है और मार्केटिंग टीम भी फील्ड में नहीं जा रही, उसके बावजूद ग्राहकों की इतनी बड़ी वृद्धि उद्योग के रणनीतिकारों को भी अचरज से भर देती है।

 

किस कंपनी के कितने ट्रैक्टर बिके?

ट्रैक्टर मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन द्वारा जारी किए गए आंकड़े से पता चलता है कि हमेशा की तरह महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ट्रैक्टरों की सबसे बिक्री दर्ज़ की गई है, सितंबर में राज्य में कंपनी ने 3,500 ट्रैक्टर विक्रय किए, जबकि पिछले साल 2,575 ट्रैक्टर इकाइया बैची थी।

दूसरे स्थान पर एस्कॉर्ट्स है जिसकी गत वर्ष 1,883 ट्रैक्टर इकाइयां बिकीं थी, इस वर्ष कंपनी ने वृद्धि करते हुए 2,291 ट्रैक्टर विक्रय किए हैं।

तीसरे स्थान पर महिन्द्रा ग्रुप की ही कंपनी स्वराज ट्रैक्टर्स है, स्वराज ने पिछले वर्ष के 1600 ट्रैक्टरों की तुलना में इस वर्ष 650 ट्रैक्टर अधिक बेचते हुए 2250 इकाइयों की बिक्री दर्ज़ की।

इसके बाद आती है सोनालिका आईटीएल, जिसने 2200 ट्रैक्टर की बिक्री दर्ज़ की, पिछले वर्ष सोनालिका ने 1220 ट्रैक्टर प्रदेश में विक्रय किया था।

अब बात करते उस कंपनी की जिसने इस माह सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की, जॉन डियर ने पिछले वर्ष सितंबर में 721 ट्रैक्टरों की तुलना में 73% की वृद्धि करते हुए 1244 ट्रैक्टरों की बिक्री दर्ज़ की।

इनके अलावा सितंबर माह में टेफे मोटर्स ने 1460, आयशर ने 1873, न्यू हॉलैंड ने 883, कुबोटा 151, सामे डेउज़ 60, और अन्य कंपनियों ने 160 ट्रैक्टरों का विक्रय किया।

 

अक्टूबर - नवंबर में 40,000 ट्रैक्टरों की बिक्री अनुमानित:-

सितंबर की बिक्री से पूरा उद्योग उत्साहित हो गया है, और अब अक्टूबर में नवरात्रि के दौरान और भी वृद्धि का अनुमान है। इसी के बाद दिवाली तक रबी फसलों की बुआई भी शुरू होगी, जिसके पहले ज्यादातर किसान ट्रैक्टर खरीदेंगे।

आपको यह भी बता दें लॉकडॉउन का विपरीत प्रभाव ट्रैक्टर इंडस्ट्री पर पड़ा है, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर के बीच ट्रैक्टर बिक्री में लगभग 50 फीसदी की वद्धि हुई है।

पिछले साल रबी की फसल अच्छी हुई थी जिसके बाद ट्रैक्टर की नगद ख़रीद में 60% वृद्धि हुई, अब भी रबी में अधिक बुआर्ई की आशंका है। हालाकि ट्रैक्टर उद्योग से सूत्रों की मानें तो इस बार कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में ट्रैक्टर नहीं है, जबकि प्रदेश में अक्टूबर - नवंबर में 40,000 की बिक्री की संभावना है। ऐसे में ट्रैक्टर आपूर्ति में परेशानी आ सकती है, लेकिन यह भी तय है कि इस वर्ष ट्रैक्टर उद्योग एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है।

 

Read More

 इंजन से लेकर कीमत तक, जानें जॉन डियर 5045 डी की सभी खासियतें।       

इंजन से लेकर कीमत तक, जानें जॉन डियर 5045 डी की सभी खासियतें।

Read More  

 Top John Deere Tractor Series in India | Price & Features       

Top John Deere Tractor Series in India | Price & Features       

Read More  

 क्या आपने तीन पहिए वाला ट्रैक्टर देखा है?       

क्या आपने तीन पहिए वाला ट्रैक्टर देखा है?                                        

Read More

Write Your Comment About मध्यप्रदेश में सितंबर माह में ट्रैक्टर बिक्री में 47 फीसदी की वृद्धि, अक्टूबर-नवंबर में हो सकती है रिकॉर्ड बिक्री

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon