क्या आपने तीन पहिए वाला ट्रैक्टर देखा है?
आम तौर पर भारत में जो ट्रैक्टर हम देखते हैं वो 4 व्हीलर होते हैं, चार पहिए वाले होते हैं। लेकिन आजकल आपको तीन पहिए वाले ट्रैक्टर भी देखने को मिल सकते हैं, आप ऐसे ट्रैक्टर खरीद भी सकते हैं। अमूमन तीन पहिए मिनी ट्रैक्टर ही बनाएं जाते हैं जो आम कृषि कार्यों को आसान बनाते हैं, इनकी कीमत भी कम होती है और अगर किसान जुगाड से 3 व्हीलर य बाइक ट्रैक्टर बना फिर तो उसकी कीमत इतनी कम हो जाती है कि आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। हालाकि 3 व्हीलर ट्रैक्टर कोई नई बात नहीं है, शुरुआती दौर में 3 पहिए वाले ट्रैक्टर भी बनाएं जाते थे जो काफी प्रचलित भी थे।
यह 1950 का न्यूमैन ए एन 3 ट्रैक्टर है, जो कि 10 एचपी और 4 सिलिंडर वाले इंजन के साथ आता था।
आपको यह भी बता दें आज भारत और दुनिया भर की लोकप्रिय ट्रैक्टर कंपनी जॉन डियर भी ऐसे ट्रैक्टर बना चुकी है।
जॉन डियर कंपनी ने इस मॉडल ए का उत्पादन 1934 शुरू किया। इस जॉन डियर ट्रैक्टर को तिपहिया बनाया था जिससे गतिशीलता में सुधार हो और स्टीयरिंग मोड़ने में कम ताक़त लगे। मॉडल ए जनरल ट्रैक्टर के आठ वरिएंट्स 20 वर्षों के दौरान बनाए गए थे।
आजकल इस डिजाइन में केवल छोटे ट्रैक्टर ही बनते है, लेकिन उस ज़माने के कुछ सबसे बड़े ट्रैक्टर भी 3 व्हीलर होते थे।
इस तस्वीर में आप देख सकते हैं किस तरह एक पुराना 3 पहिया ट्रैक्टर बड़ी मशीन को खीच रहा है।
आज कौनसी कंपनी ऐसे ट्रैक्टर बनाती हैं:-
आज के दौर में इस डिजाइन में केवल मिनी ट्रैक्टर बनते हैं, भारत में मुख्य रूप कुछ स्वदेशी कंपनियां ही इस डिजाइन में ट्रैक्टर बनाती है। यह ट्रैक्टर वैसे तो सीमित कार्यों को करने की क्षमता रखते हैं लेकिन इनमें भी आपको आधुनिक तकनीक का आलीशान अनुभव मिलेगा। दरअसल इस डिजाइन में ड्राइवरलेस कई मिनी ट्रैक्टर बनाएं जा रहें हैं, ऐसे ट्रैक्टर जो बिना किसी ड्राइवर के भी चल सकते हैं।
शक्ति ब्रांड इस डिजाइन में ऐसे ही आधुनिक तकनीक वाले ट्रैक्टर बनाता है, इसके अलावा भी कई क्षेत्रीय कंपनियां इस तरह के ट्रैक्टर बनाती है, यह सब ट्रैक्टर 20 एचपी से कम पावर वाले होते हैं।
इन का उपयोग बगीचों या छोटे और बढ़िया मिट्टी वाले खेतों में किया जा सकता है।
किसानों ने बनाए 30 हज़ार से भी कम कीमत के बाइक ट्रैक्टर:-
3 पहिए में ट्रैक्टर की एक और खास डिजाइन आप देख सकते है, यह डिजाइन कुछ किसानों के अभिनव प्रयोगों की देन है।
आज इस तरह के ट्रैक्टर ना केवल किसान अपने लिए उपयोग में ले रहें है बल्कि शक्ति जैसे ब्रांड्स भी इस तरह के ट्रैक्टर बाज़ार में बेच रहें हैं।
आजकल क्षेत्रीय अख़बारों में ऐसे किसानों कि कई खबरें आती रहती हैं, जो पुरानी बाइक से मात्र 20-30 हज़ार रुपए के खर्चे में ट्रैक्टर बना देते है, जिसका इस्तेमाल वो खुद भी करते हैं और दूसरे किसानों सैकड़ों में ये ट्रैक्टर बना कर बेचते हैं।
किसानों की जरूरत और जिज्ञासा की ही देन है की वो ऐसे उत्तम आविष्कार कर देते हैं।
यह थी विशेष जानकारी 3 व्हील ट्रैक्टरों उम्मीद करते हुए आपको यह सभी 3 पहिए ट्रैक्टर पसंद आए होंगे।
इसी तरह की रोचक, दुर्लभ और महत्वपूर्ण जानकारियां आपको ट्रैक्टर ज्ञान पर मिलती रहेंगी, जुड़े रहें TractorGyan के साथ।
Category
Read More Blogs
ट्रैक्टर में इतने सारे फीचर होते हैं कि कई बार किसान को समझ में ही नहीं आता कि किस का क्या मतलब है, एयर क्लीनर का क्या मतलब है ग्राउंड क्लीयरेंस का क्या मतलब है, नहीं पता होता। इसलिए हम आपको हर...
आयशर ट्रैक्टर भारत के ट्रैक्टर उद्योग में अपनी अलग पहचान रखता है। भारतीय किसानों ने टैफे के इस ब्रांड को खूब पसंद किया और आयशर ट्रैक्टर भी किसानों के भरोसे पर खरा उतरा है। पॉवर की हर श्रेणी में मजबूत, टिकाऊ और...
अगर किसान के हाथ कृषि को संभव बनाते हैं तो ट्रैक्टर एक ऐसी मशीन है जो किसान को कृषि से जुड़े काम को सफलतापूर्वक अंजाम देने का काबिल बनती है। बिना एक आधुनिक ट्रैक्टर के एक किसान कभी भी सशक्त नहीं बन...
Write Your Comment About क्या आपने तीन पहिए वाला ट्रैक्टर देखा है?
.webp&w=256&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
24 Jun 2025
30 Jun 2025
03 Jan 2025
27 Nov 2024
22 Jan 2025
21 Nov 2024
24 Jun 2025
27 Jun 2025
25 Jun 2025
16 Dec 2024
31 Dec 2024
27 Jun 2025
27 Jun 2025
24 Jun 2025