जानें 2024 के टॉप 9 आयशर ट्रैक्टर कौन से हैं?
Table of Content
आयशर ट्रैक्टर भारत के ट्रैक्टर उद्योग में अपनी अलग पहचान रखता है। भारतीय किसानों ने टैफे के इस ब्रांड को खूब पसंद किया और आयशर ट्रैक्टर भी किसानों के भरोसे पर खरा उतरा है। पॉवर की हर श्रेणी में मजबूत, टिकाऊ और आधुनिक ट्रैक्टर बनाते है आयशर। हम देखने जा रहे हैं आखिर टॉप 9 आयशर ट्रैक्टर कौनसे हैं और साथ ही आयशर ट्रैक्टर की कीमत।
#1- आयशर 380 4WD प्राइमा जी3
आयशर 380 4WD प्राइमा जी3 एक दमदार ट्रैक्टर है जो भारतीय किसानो की कृषि से जुडी हर जरुरत को पूरा करने के लिए बनाया गया है। अपने आधुनिक 40 एचपी के इंजन और उच्च तकनीकी के कारण यह आयशर ट्रैक्टर के सबसे अधिक बिकने वाले ट्रैक्टरो में से है।
विभिन्न कृषि कार्यों में कुशल प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए यह ब्रांड इस ट्रैक्टर में अधिक टॉर्क और शक्ति वाला इंजन देता है। यह इंजन लम्बे समय तक बिना रुके काम कर सके इसके लिए इसमें वाटर कूल्ड कूलिंग सिस्टम आता है। आयशर 380 4WD प्राइमा जी3 का आकर्षक डिजाइन और अनूठी संरचना इसको एक क्लासी ट्रैक्टर बनाता है। इसके व्हील बेस 1968 मिमी का है जो की एक अच्छा व्हील बेस माना जाता है।
आयशर 380 4WD प्राइमा जी3 की विशेषताएँ
-
इंजन - 40 एचपी (29.42 kW)
-
गियर्स - 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
-
इंजन सिलेंडर - 3
-
ब्रेक्स - मल्टी डिस्क तेल में डूबे हुए ब्रेक
-
स्टीयरिंग - पावर स्टीयरिंग
-
उठाने की क्षमता - 1650 कि.ग्रा
-
क्लच - ड्यूल
आयशर 380 4WD प्राइमा जी3 की कीमत
इस आयशर ट्रैक्टर की कीमत भारतीय किसानो के बजट को ध्यान में रखते हुए ही तय की गई है। आयशर 380 4WD प्राइमा जी3 की कीमत ₹ 7.85 लाख* से 8.15 लाख* है| जिसके किसान इसे आसनी से ख़रीद सके।
#2- आयशर 551 सुपर प्लस
आयशर 551 सुपर प्लस एक लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल है। अपने शक्तिशाली इंजन और आकर्षक डिजाइन की वजह से यह ट्रैक्टर भारतीय किसानो के दिलो में एक खास जगह बना ली है। आयशर 551 सुपर प्लस एक 50 एचपी ट्रैक्टर है जो हर तरह के खेतो पर अच्छा प्रदर्शन करता है।
इसका इंजन अच्छी माइलेज प्रदान करता है और 36.78 kW शक्ति का है। 3300 सीसी का डिस्प्लेसमेंट, साइड शिफ्ट, पार्शियल कांस्टेंट मैश ट्रांसमिशन सिस्टम, और 45 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक कुछ ऐसी विषेशताएँ है जो इस ट्रैक्टर को ख़ास बनाते हैं।
आयशर 551 सुपर प्लस की विशेषताएँ
-
इंजन - 50 एचपी (36.78 kW)
-
गियर्स - 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
-
इंजन सिलेंडर - 3
-
ब्रेक्स - मल्टी डिस्क तेल में डूबे हुए ब्रेक
-
स्टीयरिंग - पावर स्टीयरिंग
-
उठाने की क्षमता - 2100 कि.ग्रा
-
क्लच - सिंगल /ड्यूल
आयशर 551 सुपर प्लस की कीमत
अगर हम इस ट्रैक्टर की विशेषताएँ और तकनीकी को देखते हैं तो इस आयशर ट्रैक्टर की कीमत बिलकुल वाजिब है। आयशर 551 सुपर प्लस की कीमत ₹ 6.90 लाख* से 7.35 लाख* है।
#3- आयशर 485 सुपर प्लस
अगला आयशर ट्रैक्टर जो हमारी इस सूची में शामिल होता है वो है आयशर 485 सुपर प्लस जो एक बहुत ही मशहूर और प्रशस्त ट्रैक्टर है। इसमें एक शक्तिशाली इंजन होता है जो कम भार में भी उच्च टॉर्क उत्पन्न करके उच्च प्रदर्शन प्रदान करता है। इसका इंजन 49 एचपी का है। इस ट्रैक्टर में पावर और मैकेनिकल स्टीयरिंग की सुविधा दी गई है, जिससे किसानो को इस ट्रैक्टर में एक सुविधाजनक और आसान नियंत्रण मिलता है।
आयशर 485 सुपर प्लस में अलग-अलग कृषि इम्प्लीमेंट्स को सपोर्ट करता है। किसान आसानी से कई तरह के इम्प्लीमेंट्स को ट्रैक्टर से आसानी से जोड़ सकतें है। किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार किसी भी इम्प्लीमेंट का उपयोग में ला सकते हैं।
आयशर 485 सुपर प्लस की विशेषताएँ
-
इंजन - 49 एचपी (36.04 kW)
-
गियर्स - 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
-
इंजन सिलेंडर - 3
-
ब्रेक्स - सील्ड मल्टी डिस्क तेल में डूबे हुए ब्रेक
-
स्टीयरिंग - मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग
-
उठाने की क्षमता - 1650 कि.ग्रा
-
क्लच - सिंगल /ड्यूल
आयशर 485 सुपर प्लस की कीमत
आयशर 485 सुपर प्लस की कीमत ₹ 6.55 लाख* से 6.85 लाख* है और भारत के हर राज्य में आसानी से उपलब्ध है।
#4- आयशर 333 सुपर प्लस
आयशर 333 भी एक पॉपुलर आयशर ट्रैक्टर है, 36 एचपी का यह ट्रैक्टर ईंधन कुशलता के लिए जाना जाता है। इस श्रेणी में इतना कम तेल पीकर इतनी ताकत देने वाला शायद ही कोई और ट्रैक्टर होगा। इसके अलावा 1600 किलोग्राम की क्षमता वाली लिफ्ट और 45 लीटर का फ्यूल टैंक ट्रैक्टर की विशेषता है।
आयशर 333 भी एक पॉपुलर आयशर ट्रैक्टर है, 36 एचपी का यह ट्रैक्टर ईंधन कुशलता के लिए जाना जाता है। इस श्रेणी में इतना अच्छा माइलेज देना वाला ट्रैक्टर शायद ही कोई और ट्रैक्टर होगा। इसके अलावा 1600 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता और 45 लीटर का फ्यूल टैंक ट्रैक्टर की विशेषता है।
आयशर 333 सुपर प्लस की विशेषताएँ
-
इंजन - 36 एचपी
-
गियर्स - 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
-
इंजन सिलेंडर- 3
-
ब्रेक्स - सील्ड मल्टी डिस्क तेल में डूबे हुए ब्रेक
-
स्टीयरिंग - मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग
-
उठाने की क्षमता - 1600 कि.ग्रा
-
क्लच - सिंगल /ड्यूल
आयशर 485 सुपर प्लस की कीमत
भारतीय किसान इस आयशर ट्रैक्टर की सभी विषेशताओं को एक किफायती कीमत पर खरीद सकते है। भारत में आयशर 333 सुपर प्लस की कीमत ₹ 5.00 लाख* से 5.45 लाख* रुपये है।
#5- आयशर 557 4WD प्राइमा जी3
आयशर 557 4WD प्राइमा जी3 आधुनिक भारत का आधुनिक ट्रैक्टर है जो भारतीय किसानों को हर दिशा में बेहतर बनाता है। अगर हम इस ट्रैक्टर की शक्ति की बात करें तो इसमें 50 एचपी का इंजन आता है जो बिना रुके और थके कईं घंटो तक खेतों में जबरदस्त प्रदर्शन देता है। इसका व्हीलबेस 2065 मिमी चौड़ा है जो 2764 कि.ग्रा के भार वाले इस ट्रैक्टर को उपयुक्त सपोर्ट प्रदान करता है।
यह आयशर ट्रैक्टर आसानी से 2100 किलोग्राम तक का भर उठा सकता है। यह ईंधन की कम खपत वाला ट्रैक्टर है जिसको किसान कईं प्रकार के कृषि कार्यों के लिए उपयोग में ला सकते है।
आयशर 557 4WD प्राइमा जी3 की विशेषताएँ
-
इंजन - 50 एचपी (36.78 kW)
-
गियर्स - 8 फॉरवर्ड+ 2 रिवर्स
-
इंजन सिलेंडर - 3
-
ब्रेक्स - मल्टी डिस्क तेल में डूबे हुए ब्रेक
-
स्टीयरिंग - पावर स्टीयरिंग
-
उठाने की क्षमता - 2100 कि.ग्रा
-
क्लच - ड्यूल
आयशर 557 4WD प्राइमा जी3 की कीमत
ये आयशर ट्रैक्टर हर तरीके से किसानो को अधिकतम सहायता प्रदान करने के लिये बनाया गया है। आयशर 557 4WD प्राइमा जी3 की कीमत ₹ 8.50 लाख* से 8.75 लाख* है।
#6- आयशर 480 4WD
आयशर 480 4WD एक बहुत ही मशहूर ट्रैक्टर है जिसे किसान आसानी से कृषि से जुड़े हर काम में उपयोग कर सकते है। यह ट्रैक्टर शक्तिशाली इंजन, उच्च प्रदर्शन और उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करता है। जैसे, इसका 45 एचपी का इंजन 32.31 किमी प्रति घंटे इंजन स्पीड पर चलता है। इसके साथ ही, इसमें उच्च टॉर्क और पावर है जो विभिन्न कृषि कार्यों को आसानी से करने में मदद करता है।
यह आयशर ट्रैक्टर साइड शिफ्ट, पार्शियल कांस्टेंट मैश ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। यह आपको सुविधाजनक और आसान गियर बदलने की सुविधा देता है, जिससे कृषि कार्यों को सुगमता से पूरा किया जा सकता है।
आयशर 480 4WD ट्रैक्टर में बेहतर प्रदर्शन की सुविधाएं होती हैं, जैसे कि बेहतर ट्रैक्शन,शक्तिशाली हैड्रॉलिक लिफ्ट और उच्च इंजन आरपीएम। ये सुविधाएं कृषि कार्य को आसान और अधिक उत्पादक बनाने में मदद करती हैं।
आयशर 480 4WD की विशेषताएँ
-
इंजन - 45 एचपी (33.10 kW)
-
गियर्स - 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
-
इंजन सिलेंडर - 3
-
ब्रेक्स - मल्टी डिस्क तेल में डूबे हुए ब्रेक
-
स्टीयरिंग - पावर स्टीयरिंग
-
उठाने की क्षमता - 1650 कि.ग्रा
-
क्लच - ड्यूल
आयशर 480 4WD की कीमत
यह आयशर ट्रैक्टर आरामदायक डिजाइन और सस्ती कीमत के साथ आता है। आयशर 480 4WD की कीमत ₹ 7.35 लाख* से 7.85 लाख* है। राज्यों में लगने वाले टैक्सेस के चलते इस आयशर ट्रैक्टर की कीमत अलग हो सकती है।
#7- आयशर 242
हमारी सूची में अगला नंबर आयशर 242 ट्रैक्टर का है जो एक मान्यता प्राप्त और विश्वसनीय ट्रैक्टर है। इसका इस्तेमाल भारतीय किसानों द्वारा व्यापक रूप से किया जाता है। यह एक कम दाम वाला ट्रैक्टर है जिसमें मजबूती, प्रदर्शन और आधुनिक सुविधाएं है।
यह ट्रैक्टर कृषि कार्यों को सुगमता से पूरा करने में मदद करता है। इसमें एक सिलेंडर इंजन है पर तब भी यह आयशर ट्रैक्टर किसी भी प्रकार के लोड को आसानी से उठा सकता है और कृषि कार्यों में सुविधा प्रदान करता है। इसमें एक उच्च प्रदर्शन वाला हाइड्रोलिक लिफ्ट सिस्टम है।
यह ट्रैक्टर कांस्टेंट और स्लाइडिंग ट्रांसमिशन कॉम्बिनेशन के साथ उपलब्ध है जिसमें कई गियरबॉक्स शामिल है।
आयशर 242 की विशेषताएँ
-
इंजन - 25 एचपी (33.10 kW)
-
गियर्स - 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
-
इंजन सिलेंडर - 1
-
ब्रेक्स - मल्टी डिस्क तेल में डूबे हुए ब्रेक
-
स्टीयरिंग - मैकेनिकल स्टीयरिंग
-
उठाने की क्षमता - 900 कि.ग्रा
-
क्लच - सिंगल
आयशर 242 की कीमत
जैसा की हमने बताया की आयशर 242 की कीमत काफी किफायती है, इसको आप ₹ 3.60 लाख* से 4.10 लाख * तक खरीद सकतें है।
#8- आयशर 368 सुपर डीआई
आयशर 368 सुपर डीआई एक शक्तिशाली और ईंधन-कुशल इंजन से लैस है जो 36 हॉर्सपावर (एचपी) का है और इसका डिस्प्लेसमेंट 2945 सीसी है। ट्रैक्टर में 30.6 एचपी की पावर रेटिंग वाला पीटीओ है और यह 2150 आरपीएम पर काम करता है। इतना शक्तिशाली पीटीओ इस आयशर ट्रैक्टर को हर तरह के कृषि उपकरणों को कुशलतापूर्वक बिजली देने में सक्षम है।
यह 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ आता है, जो विभिन्न कृषि कार्यो के लिए उचित गति विकल्पों की एक श्रृंखला प्रदान करता है। इसका आधुनिक ट्रांसमिशन सिस्टम सुचारू और सटीक गियर शिफ्टिंग सुनिश्चित करता है।
आयशर 368 सुपर डीआई की विशेषताएँ
-
इंजन - 36 एचपी
-
गियर्स - 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
-
इंजन सिलेंडर - 3
-
ब्रेक्स - सील्ड ड्राई डिस्क /तेल में डूबे हुए ब्रेक
-
स्टीयरिंग - मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग
-
उठाने की क्षमता - 2100 कि.ग्रा
-
क्लच - ड्यूल/सिंगल
आयशर 368 सुपर डीआई कीमत
अगर हम आयशर 368 सुपर डीआई ट्रैक्टर की कीमत के बारे में बात करें तो यह ₹ 4.72 लाख* से 5.54 लाख* है। यह मूल्य सीमा सभी आर्थिक वर्ग के लिए एक दम सही है। इसके अलावा, यह ट्रैक्टर 2 साल की वारंटी के साथ भी आता है। तो यह एक अच्छा निवेश है।
#9- आयशर 548
और आखिर में आता है आयशर 548। 48 एचपी श्रेणी के ट्रैक्टरो में यह एक उचित विकल्प है। इस ट्रैक्टर में इतनी ताकत होती है कि वह आराम से किसानी के सभी काम कर सकता है। इस आयशर ट्रैक्टर में तो ताकत के साथ साथ फीचर्स भी इतने शानदार है कि किसान को कभी कोई दिक्कत नहीं आती। ट्रैक्टर में एडीडीसी लिफ्ट और मल्टी स्पीड पीटीओ जैसे कई आधुनिक फीचर्स हैं।
आयशर 548 ट्रैक्टर का हॉर्सपावर 48 एचपी है और इसमें 3 सिलिंडर इंजन होता है जो 2200 आरपीएम जनरेटेड करता है। इसका इंजन क्षमता 2945 सीसी है। इस ट्रैक्टर का माइलेज बाकी ट्रैक्टरों के मुकाबले बहुत शानदार होता है, जिसका मतलब है कि यह इंजन की ऊर्जा को बहुत अच्छी तरह से उपयोग करता है और कम ईंधन खपत के साथ अधिक काम करता है।
आयशर 548 की विशेषताएँ
-
इंजन - 48 एचपी
-
गियर्स - 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
-
इंजन सिलेंडर - 3
-
ब्रेक्स - डिस्क /तेल में डूबे हुए ब्रेक
-
स्टीयरिंग - मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग
-
उठाने की क्षमता - 1300 - 1400 कि.ग्रा
-
क्लच - ड्यूल/सिंगल
आयशर 548 ट्रैक्टर की कीमत
आयशर 548 ट्रैक्टर की कीमत ₹ 6.05 लाख* से लेकर 6.95 लाख* रुपये तक हो सकती है। यह कीमत अपेक्षित है। और राज्यों में लगने वाले टैक्स के हिसाब से बदल सकती है।
आयशर ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट 2024 (Eicher tractor price list 2024)
आयशर ट्रैक्टर मॉडल |
आयशर ट्रैक्टर एचपी |
आयशर ट्रैक्टर की कीमत |
---|---|---|
आयशर 380 4WD प्राइमा जी3 |
40 एचपी |
₹ 7.85 लाख* से 8.15 लाख* |
आयशर 551 सुपर प्लस |
50 एचपी |
₹ 6.90 लाख से 7.35 लाख* |
आयशर 485 सुपर प्लस |
49 एचपी |
₹ 6.55 लाख* से 6.85 लाख* |
आयशर 333 सुपर प्लस |
36 एचपी |
₹ 5.00 लाख* से 5.45 लाख* |
आयशर 557 4WD प्राइमा जी3 |
50 एचपी |
₹ 8.50 लाख* से 8.75 लाख* |
आयशर 480 4WD |
45 एचपी |
₹ 7.35 लाख* से 7.85 लाख |
आयशर 242 |
25 एचपी |
₹ 3.60 लाख* से 4.10 लाख* |
आयशर 368 सुपर डीआई |
36 एचपी |
₹ 4.72 लाख* से 5.54 लाख |
आयशर 548 |
48 एचपी |
₹ 6.00 लाख* से 6.5 लाख* |
*कीमत अलग-अलग राज्यों में भिन्न हो सकती है।
तो यह थे टॉप 9 आयशर ट्रैक्टर मॉडल, आयशर ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट के साथ।अगर आप इनकी पूरी जानकारी चाहते है तो ट्रैक्टरज्ञान पर आपको फीचर्स से लेकर ऑन रॉड प्राइस भी पता चल जाएगी। इसके अलावा भी आपको सभी आयशर ट्रैक्टर और अन्य ट्रैक्टरों की जानकारी भी हमारी वेबसाइट पर मिल जाएगी। बाकी ट्रैक्टर व किसानी संबंधी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें ट्रैक्टरज्ञान के साथ।
पीपल ऑल्सो सर्च फॉर:- आईसर ट्रेक्टर की कीमत, ऐसर ट्रैक्टर, ईशर ट्रैक्टर, आईसर ट्रेक्टर प्राइस।
Category
Read More Blogs
Faridabad, April 29th, 2021:- At Escorts, the safety, and health of our employees, and the wellness of our business ecosystem is of utmost importance. Considering COVID-19 spread escalation, as a precautionary measure, we will be temporarily shutting down our manufacturing operations, on...
New Delhi: As the rate of Covid-19 infections surges to a record level in the country, auto major Mahindra & Mahindra (M&M) on Monday decided to advance the scheduled maintenance shutdown of all its plants in May for four days. This was...
New Delhi: Mahindra and Mahindra Ltd (M&M), India’s largest tractor company is witnessing growth in demand for farm equipment, triggered by the people movement seen over the last year. Besides seeing record sales for tractors last year, it sold over 1,000 units...
Write Your Comment About जानें 2024 के टॉप 9 आयशर ट्रैक्टर कौन से हैं?
.webp&w=256&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
24 Jun 2025
30 Jun 2025
03 Jan 2025
27 Nov 2024
22 Jan 2025
21 Nov 2024
24 Jun 2025
27 Jun 2025
25 Jun 2025
16 Dec 2024
31 Dec 2024
27 Jun 2025
27 Jun 2025
24 Jun 2025