जॉन डियर ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट, फीचर्स एवं टॉप मॉडल। 2023
Table Of Content
भारत के सबसे लोकप्रिय, सबसे दमदार और तकनीकि रुप से सबसे ज्यादा उन्नत ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनियों के नाम के लिए फ़ेहरिस्त बने तो उसमें जॉन डियर नाम जरूर सबसे ऊपरी खानो में जगह बनाएगा। आखिर इनके ट्रैक्टर विशेषता है, किस तरह कंपनी पर इतने किसानों का भरोसा बना और आज इनके टॉप मॉडल और इनकी कीमत क्या है। आख़िरी तक पढ़िए आज आपको इन सभी सवालों के जवाब मिल जायेंगे।
जॉन डियर का इतिहास (History of John Deere)
दुनिया की सबसे पुरानी ट्रैक्टर व कृषि उपकरण निर्माण करने वाली कंपनियों में जॉन डियर भी शामिल है, कम्पनी 1837 में शुरू हुई और तब से लगातार तरक्की कर रही है। विश्वभर में इतना नाम कमा चुकी जॉन डियर, भारत में बहुत ही कम समय में लोकप्रिय हो गई। 21 वी सदी के साथ भारत में आई जॉन डियर और पहले से स्थापित एल एंड टी के साथ पुणे के प्लांट में उत्पादन शुरू किया और इस दौर में एल एंड टी - जॉन डियर के नाम से ही ट्रैक्टर बाज़ार में उतारे गए। 2005 से कंपनी पूरी तरह जॉन डियर के अधीन हो गई और तबसे वो लगातार भारत में कृषि के विकास के लिए उत्तम से उत्तम तकनीक पेश कर रही है।
जॉन डियर ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट (John Deere tractor price list)
ट्रैक्टरों की एक बड़ी रेंज के साथ ही ये अपने ग्राहकों के लिए बाज़ार में उतरता है।
जॉन डियर ट्रैक्टर्स (John Deere tractors) भारतीय किसानों के सामने 28 से 120 एचपी तक के हैवी डयूटी ट्रैक्टरों की श्रंखला रखता है, जिनकी कीमत 4.70 लाख से 29.20 लाख तक जाती है। भारत में जॉन डियर दूसरे ब्रांड्स की तुलना में ज्यादा एचपी वाले जॉन डियर सुपर हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर्स (John Deere Super Heavy Duty tractors) भी उपलब्ध कराता है। ट्रैक्टरों की गुणवत्ता के हिसाब से देखें जॉन डियर प्राइस (john deere price) बिल्कुल उचित है।
जॉन डियर ट्रैक्टर मॉडल (John Deere tractor model) |
जॉन डियर ट्रैक्टर प्राइस (John Deere tractor price) |
जॉन डियर ट्रैक्टर एचपी (HP) |
जॉन डियर 6120 B (John Deere 6120B) |
28-29 लाख* |
120 |
जॉन डियर 5075 E (John Deere 5075 E) |
12.5-13.5 लाख* |
75 |
जॉन डियर 5405 गेयर प्रो (John Deere 5405 gear pro) |
8.85-9.25 लाख* |
63 |
जॉन डियर 5310 4WD (John Deere 5310 4WD) |
9.70-10.90 लाख* |
55 |
जॉ न डियर 5050D (John Deere 5050D) |
6.95 - 7.45 लाख* |
50 |
जॉन डियर 5045D पॉवर प्रो (John Deere 5045D Power Pro) |
6.25 - 6.80 लाख* |
45 |
जॉन डियर 5042D पॉवर प्रो (John Deere 5042D Power Pro) |
6.10 - 6.65 लाख* |
44 |
जॉन डियर 5105 (John Deere 5105) |
5.25 - 5.80 लाख* |
40 |
जॉन डियर 5036D (John Deere 5036D) |
5.05 - 5.40 लाख* |
36 |
जॉन डियर 3028EN 4WD (John Deere 3028EN 4WD) |
5.60 - 6.05 लाख* |
28 |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है
जॉन डियर ट्रैक्टर एचपी (John Deere tractor HP):-
एचपी के मामले में जॉन डीयर के पास सबसे बड़ी ट्रैक्टर रेंज है। जॉन डियर (john deere) बड़े से बड़े ट्रैक्टर बनाती है, हालांकि जॉन डियर मिनी ट्रैक्टर्स (John Deere mini tractors) मैं आपको कम ही ऑप्शन मिलेंगे लेकिन वह भी बेहतरीन है।
20 से 30 एचपी:-
-
जॉन डियर 3028EN 4WD (John Deere 3028EN 4WD)
30 से 40 एचपी:-
-
जॉन डियर 3036EN 4WD (John Deere 3036EN 4WD)
-
जॉन डियर 3036E 4WD (John Deere 3036E 4WD)
-
जॉन डियर 5036D (John Deere 5036D)
40 से 50 एचपी:-
-
जॉन डियर 5105 (John Deere 5105)
-
जॉन डियर 5105 4WD (John Deere 5105 4WD)
-
जॉन डियर 5039D पॉवर प्रो (John Deere 5036D Power Pro)
-
जॉन डियर 5042D पॉवर प्रो (John Deere 5042D Power Pro)
-
जॉन डियर 5045D पॉवर प्रो (John Deere 5045D Power Pro)
-
जॉन डियर 5205 (John Deere 5205)
50 से 75 एचपी:-
-
जॉन डियर 5050D (John Deere 5050D)
-
जॉन डियर 5210 (John Deere 5210)
-
जॉन डियर 5210 गेयर प्रो (John Deere 5210 gear pro)
-
जॉन डियर 5310 (John Deere 5310)
-
जॉन डियर 5305 D (John Deere 5305 D)
-
जॉन डियर 5060 (John Deere 5205)
-
जॉन डियर 5405 (John Deere 5405)
-
जॉन डियर 5405 गेयर प्रो (John Deere 5405 gear pro)
-
जॉन डियर 5065 (John Deere 5065)
-
जॉन डियर 5075 E (John Deere 5075 E)
75 से ज्यादा:-
-
जॉन डियर 6110B (John Deere 6110B)
-
जॉन डियर 6120B (John Deere 6120B)
जॉन डियर ट्रैक्टर सीरीज (John Deere tractor series):-
जॉन डियर ट्रैक्टर्स (John Deere tractors) विभिन्न श्रृंखलाओं में ट्रैक्टरों की एक बड़ी रेंज को बाज़ार में उतारता है।
जॉन डीयर 5D सीरीज:-
जॉन डियर ट्रैक्टर की यह प्रमुख सीरीज है जिसमें मीडियम एचपी रेंज के ऐसे ट्रैक्टर है जो भारतीय किसानों को हर जरूरत को पूरा कर सकते है। 36 से 55 एचपी की रेंज में कृषि और भारी ढुलाई दोनों कार्यों के लिए उपयुक्त ट्रैक्टर मॉडल है। पॉवर प्रो और वैल्यू प्लस मॉडलों के कई शानदार विकल्प मौजूद है।जॉन डियर 5050D (John Deere 5050D) और जॉन डियर 5042D पॉवर प्रो (John Deere 5042D Power Pro) आदि बेहतरीन ट्रैक्टर हैं।
जॉन डियर 5E सीरीज:-
इस सीरीज के ट्रैक्टर हर तरह के कार्य को करने की क्षमता रखते हैं। यह ट्रैक्टर हर तरह के इंप्लीमेंट के साथ उपयोग में लिए जाते हैं और उम्दा प्रदर्शन करते है। 50 एचपी से 75 एचपी की रेंज वाली इस सीरीज में सभी ट्रैक्टर 2WD के साथ 4WD के आप्शन में भी आते हैं। इसके अलावा जॉन डियर की बिलकुल नई तकनीक वाला 5210 गेयर प्रो और 5405 गेयर प्रो मॉडल भी इसी सीरीज में है। ऑटोट्रैक तकनीक वाला जॉन डियर 5075 (John Deere 5075) लोकप्रिय मॉडल है।
जॉन डियर स्पेशियलिटी ट्रैक्टर् सीरीज:-
छोटे ट्रैक्टरों में सबसे हाई क्लास सुविधाएं देने के मामले में भी जॉन डियर का तोड़ नहीं। 28 एचपी जॉन डियर 3028EN 4WD (John Deere 3028EN 4WD) और 36 एचपी में जॉन डियर 3036EN 4WD (John Deere 3036EN 4WD) व जॉन डियर 3036E 4WD (John Deere 3036E 4WD) ट्रैक्टर बाग़ और पोखर में खेती के लिए बनाए गए है। यही कारण है इन्हें आकार में छोटा बनाया गया, लेकिन आराम और सुविधा पूरी है।
जॉन डियर हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर सीरीज:-
भारत के दो सबसे दमदार ट्रैक्टर जॉन डियर ही बनाता है। अधिक भूमि और काम वाले किसानों की जरूरतों को पूरा करने का दम जॉन डियर के इन्हीं ट्रैक्टर में है। जहां 120 एचपी का जॉन डियर 6120B (John Deere 6120B) भारत का सबसे बड़ा ट्रैक्टर है, वहीं 110 में जॉन डियर 6110B (John Deere 6110B) भी पूरी पॉवर रखता है। इस तरह पॉवर के साथ फीचर्स भी इन ट्रैक्टरों में सबसे शानदार है जो देखते बनते हैं।
जॉन डियर ट्रैक्टर फीचर्स (John Deere tractor features)
अगर आपको ट्रैक्टर के फीचर्स पर बात करनी है तो जॉन डियर की करिए, क्योंकि ऐसे फीचर्स कहीं और नहीं।
जॉन डियर के ज्यादातर ट्रैक्टर 4WD में भी आते है जिनमें सभी खास फीचर्स का ध्यान रखा गया है, ज्यादातर ट्रैक्टरों में सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन है और अधिक गेयर भी जो कि दूसरे ब्रांड्स में कम देखने को मिलते है। इसके अलावा पॉवर स्टीयरिंग, ओआईबी ब्रेक और हाई लिफ्ट कैपेसिटी व हाई स्पीड देखने को मिलती है। ट्रैक्टर के इंजन भी हाई बैक अप टॉर्क व कम तेल पीने के लिए जाने जाते है।
लेकिन इन खास फीचर्स जॉन डियर में कुछ ऐसे फीचर भी है जो कहीं और देखने को नहीं मिलेंगे। AutoTrac और JD link ऐसी ही टेक्नॉलॉजी है।
जॉन डियर ऑटोट्रेक तकनीक क्या है? ( What is John Deere Autotrac technology?)
यह तकनीक आपको जॉन डियर 5075 में देखने को मिलेगी। यह तकनीक सैटेलाइट जीपीएस, जिसके लिए ट्रैक्टर के ऊपर एक सैटेलाइट रिसीवर जिसे कंपनी स्टार फायर 6000 भी कहती है, की मदद से ट्रैक्टर की लोकेशन जानती है और फिर ऑटोमैटिक स्टीयरिंग, ए टी यू 300 स्टीयरिंग की मदद से उसे सीधा चलाती है। सीडिंग आदि कार्यों में इस तकनीक के इस्तेमाल से उत्पादन बढ़ता है, आराम तो है ही।
इस तकनीक की पूरी जानकारी के लिए:-
जॉन डियर जेडी लिंक इंडिया (John Deere JD link india)
यह भी आधुनिक तकनीक है जिसके जरिए ट्रैक्टर के रखरखाव व ट्रैक्टर की लोकेशन की जानकारी आपको अपने स्मार्ट फोन पर मिल जाती है। यह एक ऐप जिस पर आपको आपके ट्रैक्टर की जानकारी मिलती है।
टॉप १० जॉन डियर ट्रेक्टर इन इंडिया 2023 (Top 10 John deere Tractor in India 2023)
-
जॉन डियर 6120 B (John Deere 6120B)
-
जॉन डियर 5075 E (John Deere 5075 E)
-
जॉन डियर 5405 गेयर प्रो (John Deere 5405 gear pro)
-
जॉन डियर 5310 4WD (John Deere 5310 4WD)
-
जॉन डियर 5050D (John Deere 5050D)
-
जॉन डियर 5045D पॉवर प्रो (John Deere 5045D Power Pro)
-
जॉन डियर 5042D पॉवर प्रो (John Deere 5042D Power Pro)
-
जॉन डियर 5105 (John Deere 5105)
-
जॉन डियर 5036D (John Deere 5036D)
-
जॉन डियर 3028EN 4WD (John Deere 3028EN 4WD)
तो यह थी जॉन डियर ट्रैक्टर किमत, फीचर व सीरीज की खास जानकारी, आप TractorGyan पर ही जॉन डियर के हर ट्रैक्टर की छोटी बड़ी जानकारी तलाश सकते हैं।
आप अगर जॉन डियर ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं तो TractorGyan पर जॉन डियर के नजदीकी डीलर और जॉन डियर ऑन रॉड प्राइस की जानकारी भी मिल जाएगी।
इसके अलावा अन्य ट्रैक्टर व किसानी संबंधी जानकारियों के लिए जुड़े रहें TractorGyan के साथ।
Category
Read More Blogs
Faridabad, April 29th, 2021:- At Escorts, the safety, and health of our employees, and the wellness of our business ecosystem is of utmost importance. Considering COVID-19 spread escalation, as a precautionary measure, we will be temporarily shutting down our manufacturing operations, on...
New Delhi: As the rate of Covid-19 infections surges to a record level in the country, auto major Mahindra & Mahindra (M&M) on Monday decided to advance the scheduled maintenance shutdown of all its plants in May for four days. This was...
New Delhi: Mahindra and Mahindra Ltd (M&M), India’s largest tractor company is witnessing growth in demand for farm equipment, triggered by the people movement seen over the last year. Besides seeing record sales for tractors last year, it sold over 1,000 units...
Write Your Comment About John Deere Tractor Price Feature Specification
.webp&w=256&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
18 Jun 2025
06 Jan 2025
03 Jan 2025
27 Nov 2024
22 Jan 2025
21 Nov 2024
30 Nov 2024
27 May 2025
19 Nov 2024
16 Dec 2024
31 Dec 2024
21 Mar 2025
14 Jun 2025
30 Nov 2024