फाडा ट्रैक्टर बिक्री नवम्बर 2023 में 21.28% की गिरावट
फाड़ा ने हाल ही में नवम्बर 2023 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट (FADA Tractor Sales November 2023) को जारी किया है। हर महीने की तरह, इस महीने भी फाडा रिपोर्ट में भारत के मुख्य ट्रैक्टर निर्माताओं के द्वारा नवम्बर 2023 के द्वारा की गयी रिटेल ट्रैक्टर बिक्री देखने को मिलती है। फाडा रिपोर्ट से हमे पता चलता है कि नवम्बर 2023 में कुल 61,969 ट्रैक्टर यूनिट्स की बिक्री हुई, जो नवम्बर 2022 की तुलना में 21.28 % कम है। नवम्बर 2022 में कुल रिटेल ट्रैक्टर बिक्री 78,720 थी।
हमने आपके लिए फाडा सेल्स रिपोर्ट (FADA Sales Report) में दिए गए डाटा को अच्छे से परखा और अब हम आपको बताने जा रहें हैं कि किस ट्रैक्टर निर्माता ने नवम्बर 2023 में कितने ट्रैक्टर बेचे। इसके साथ ही, हम आपको नवम्बर 2023 के बिक्री की तुलना नवम्बर 2022 की बिक्री से भी करके दिखाएँगे जिससे आप जान सकें कि भारत में नवम्बर के महीने में साल-दर-साल ट्रैक्टर बिक्री में कितनी वृद्धि या गिरावट हुई हैं।
फाडा ट्रैक्टर बिक्री डाटा नवम्बर 2023 (FADA Tractor Sales Data November 2023):
1. महिंद्रा एंड महिंद्रा ( महिंद्रा ट्रैक्टर )
महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत की नंबर-1 ट्रैक्टर निर्माता है और इस कंपनी ने नवम्बर 2023 में फाड़ा रिपोर्ट में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। इसके ट्रैक्टर मजबूती और प्रदर्शन के बेजोड़ मेल होतें है। इसलिए इसके ट्रैक्टर भारतीय किसानों की पहली पसंद हैं। नवम्बर 2023 में, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 14,481 ट्रैक्टर बेचे है, जो कुल बाजार हिस्सेदारी का 23.37% है।
अगर हम इस बिक्री डाटा की तुलना नवम्बर 2022 से करतें हैं तो हमे पता चलता हैं कि नवम्बर 2022 में कंपनी का प्रदर्शन बेहतर है। नवम्बर 2022 में इस कंपनी ने कुल 19,107 ट्रैक्टर बेचकर बाज़ार में 24.27% की हिस्सेदारी हासिल की थी।
2. महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ( स्वराज ट्रैक्टर )
स्वराज अपने आधुनिक ट्रैक्टरों के लिए जाना जाता है। इस कंपनी ने नवम्बर 2022 में 13,244 ट्रैक्टर बिक्री की तुलना में नवम्बर 2023 में 11,481 ट्रैक्टर बिक्री के साथ रिपोर्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है।
चाहे कुल बिक्री नवम्बर 2023 में कम है पर इसकी बाजार हिस्सेदारी में वृद्धि हुई है। नवम्बर 2023 में स्वराज की बाजार हिस्सेदारी 18.53% हो गई है जो कि नवम्बर 2022 में 16.82% थी।
3. इंटरनेशनल ट्रैक्टर लिमिटेड ( सोनालीका ट्रैक्टर )
इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड (सोनालीका ट्रैक्टर) भारत और विश्व की एक जानी मानी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। इस सूची में इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने तीसरा स्थान हासिल किया है। नवम्बर 2023 में यह कंपनी 8,293 ट्रैक्टर बेचने में कामयाब रही और इसने 13.38% बाजार हिस्सेदारी हासिल की है।
नवम्बर 2022 में, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स ने 9,689 बेचे और 12.31% बाज़ार हिस्सेदारी हासिल की थी।
4. टैफे लिमिटेड ( मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर )
नवम्बर 2023 में, टैफे लिमिटेड ने कुल 7,232 ट्रैक्टर बेचे और नवम्बर 2023 में बाजार में 11.67% हिस्सेदारी रखने में सफल रही।
यह बिक्री नवम्बर 2022 की बिक्री से कम है क्योंकि इस अवधि के दौरान टैफे लिमिटेड ने 9,114 ट्रैक्टर की बिक्री की थी। कुल बाजार हिस्सेदारी 11.58% थी।
5. एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ( एग्री मशीनरी ग्रुप )
एस्कॉर्ट्स लिमिटेड के पास भारतीय किसानों के लिए ट्रैक्टरों की एक विस्तृत श्रृंखला है।इस निर्माता ने सभी प्रकार की जरूरतों को पूरा करने वाले ट्रैक्टर बनाए। नवम्बर 2023 में एस्कॉर्ट्स लिमिटेड की बिक्री 6,270 यूनिट है। नवम्बर 2022 में बिक्री 8,552 यूनिट थी।
बाजार हिस्सेदारी की बात करें तो एस्कॉर्ट्स के पास नवम्बर 2022 में 10.86% की बाजार हिस्सेदारी के मुकाबले नवम्बर 2023 में 10.12% बाजार हिस्सेदारी है।
फाडा रिटेल ट्रैक्टर सेल्स नवम्बर FY'23 (FADA Tractor Sales November 2023) | ||||
Manufacturer | Nov'2023 | MS Nov'23 | Nov'2022 | MS Nov'22 |
महिंद्रा | 14,481 | 23.37% | 19,107 | 24.27% |
स्वराज | 11,481 | 18.53% | 13,244 | 16.82% |
सोनालीका | 8,293 | 13.38% | 9,689 | 12.31% |
टैफे | 7,232 | 11.67% | 9,114 | 11.58% |
एस्कॉर्ट्स कुबोटा | 6,270 | 10.12% | 8,552 | 10.86% |
आयशर | 4,527 | 7.31% | 5,134 | 6.52% |
जॉन डियर | 4,443 | 7.17% | 5,401 | 6.86% |
न्यू हॉलैंड | 2,339 | 3.77% | 2,856 | 3.63% |
कुबोटा | 1,005 | 1.62% | 1,757 | 2.23% |
ग्रोमेक्स | 315 | 0.51% | 356 | 0.45% |
इंडो फार्म | 227 | 0.37% | 247 | 0.31% |
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स | 188 | 0.30% | 492 | 0.63% |
अन्य | 1,168 | 1.88% | 2,771 | 3.52% |
Total | 61,969 | 100% | 78,720 | 100% |
6. आयशर ट्रैक्टर
आयशर ट्रैक्टर्स ने नवम्बर 2023 में 4,527 ट्रैक्टर बेचे और यह 7.31% बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में सफल रहा। नवम्बर 2023 की बिक्री नवम्बर 2022 की तुलना में कम है क्योंकि नवम्बर 2022 में 5,134 ट्रैक्टर बेचे गये थे। इस अवधि के दौरान बाजार हिस्सेदारी 6.52% थी।
7. जॉन डियर ट्रैक्टर
जॉन डियर भारतीय ट्रैक्टर उद्योग में एक प्रसिद्ध नाम है और उसने भारतीय किसान समुदाय के बीच एक बड़ी प्रतिष्ठा बनाई है।
नवम्बर 2023 में, जॉन डियर ने 4,443 ट्रैक्टर बेचे और ट्रैक्टर बाज़ार में 7.17% हिस्सेदारी हासिल की। नवम्बर 2022 में यह बिक्री 5,401 यूनिट थी। नवम्बर 2022 में जॉन डियर की बाजार हिस्सेदारी 6.86% थी।
8. सीएनएच इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड ( न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर )
नवम्बर 2023 में सीएनएच इंडस्ट्रियल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड की बिक्री 2,339 है और कंपनी के पास बाजार हिस्सेदारी का 3.77% हिस्सा है। यह बिक्री नवम्बर 2022 से कम है क्योंकि कंपनी ने नवम्बर 2022 में 2,856 ट्रैक्टर बेचे और बाजार हिस्सेदारी 3.63% हासिल की थी।
9. कुबोटा ट्रैक्टर एग्रीकल्चरल मशीनरी इंडिया प्रा. लिमिटेड
नवम्बर 2023 में, कुबोटा ने 1,005 ट्रैक्टर बेचे, जो बाज़ार हिस्सेदारी का 1.62% है। नवम्बर 2022 में, ब्रांड ने कुल 1,757 ट्रैक्टर बेचे और कुल बाज़ार हिस्सेदारी का 2.23% स्वामित्व हासिल किया था।
10. ग्रोमेक्स अग्रि एक्विपमेंट लिमिटेड ( ट्रैकस्टार ट्रैक्टर )
ग्रोमेक्स एग्री इक्विपमेंट भारत में एक उभरती हुई ट्रैक्टर निर्माता है इसने नवम्बर 2023 में 315 ट्रैक्टर बेचे। इस ब्रांड की बाजार हिस्सेदारी 0.51% रही। नवम्बर 2022 में इसका प्रदर्शन बेहतर था क्योंकि नवम्बर 2022 में 256 इकाइयां बेची गईं थी। लेकिन बाजार हिस्सेदारी 0.45% थी।
11. इंडो फार्म ट्रैक्टर
इंडो फार्म लिमिटेड ने नवम्बर 2023 में 227 ट्रैक्टर बेचे और इसकी बाजार हिस्सेदारी 0.37% है। नवम्बर 2022 में, ब्रांड ने 247 ट्रैक्टर बेचे। इस दौरान इस कंपनी का मार्केट शेयर 0.31% रहा था।
12. वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड
वीएसटी ने नवम्बर 2023 में 188 ट्रैक्टर बेचे और इसकी बाजार हिस्सेदारी 0.30% रही। नवम्बर 2022 में 492 ट्रैक्टर बेचे थे और इसकी बाजार हिस्सेदारी 0.63% थी।
13. अन्य ट्रैक्टर ब्रांड की बिक्री
भारत में, कई अन्य ट्रैक्टर निर्माता हैं और नवम्बर 2023 में इन सभी अन्य ट्रैक्टर ब्रांडों की कुल बिक्री 1,168 है। इन अन्य ब्रांडों के पास 1.88% बाजार हिस्सेदारी है। अन्य ट्रैक्टर ब्रांडों ने नवम्बर 2022 में 2,771 ट्रैक्टर की बिक्री की थी और बाजार हिस्सेदारी 3.52% थी।
अस्वीकरण:
1- उपरोक्त संख्याओं में टीएस और एलडी के आंकड़े नहीं हैं।
2- भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग से 04.12.23 तक वाहन खुदरा डेटा एकत्र किया गया है और 1,442 आरटीओ में से 1,353 से एकत्र किया गया है।
Category
Read More Blogs
The Federation of Automobile Dealers Associations (FADA) has released its retail tractor sales data for November 2023, which shows retail tractor sales of 61,969 units and a decline of 21.28% in retail tractor sales. This FADA Sales November 2023 report will further...
Tags
Write Your Comment About फाडा ट्रैक्टर बिक्री नवम्बर 2023 में 21.28% की गिरावट
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
29 Jul 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Dec 2024
31 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Jul 2025