मौसम की जानकारी के लिए अपना शहर दर्ज करें

Invalid City Name

rain icon
Temperature 22°C
Status Clear
City New York
4-Day Forecast
Humidity icon

50%

Humidity

wind icon

15 km/h

Wind Speed

Please Enter OTP For Tractor Price कृपया ट्रैक्टर की कीमत के लिए ओटीपी दर्ज करें
Enquiry icon
Enquiry Form

महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री फरवरी 2024: जाने घरेलू और निर्यात बाजार में कैसा रहा प्रदर्शन?

    महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री फरवरी 2024: जाने घरेलू और निर्यात बाजार में कैसा रहा प्रदर्शन?

01 Mar, 2024

महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर की फरवरी 2024 ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट आ गई है और इसमें घरेलू ट्रैक्टर बिक्री, कुल ट्रैक्टर बिक्री और निर्यात ट्रैक्टर बिक्री के बारे में विस्तार से बात की गई है। इस रिपोर्ट से हमे पता चलता है की महिंद्रा ने फरवरी 2024  में कुल 21,672 ट्रैक्टर बेचे और साल दर साल ट्रैक्टर बिक्री में 16% की गिरावट दर्ज की। फरवरी 2023 में इसकी कुल बिक्री 25,791 ट्रैक्टर थी।

अगर हम विशेष रूप से घरेलू बाज़ार में कंपनी के प्रदर्शन की बात करते हैं, तो महिंद्रा ने फरवरी 2023 में बेचे गए 24,619 ट्रैक्टरों के मुकाबले फरवरी 2024 में घरेलू बाजारों में 20,121 ट्रैक्टर बेचे। इस तरह, महिंद्रा ने घरेलु बाज़ारो की साल-दर-साल ट्रैक्टर बिक्री में 18% की गिरावट दर्ज की।

निर्यात बाज़ारों में अपनी पकड़ मजबूत बनाते हुए, महिंद्रा ने फरवरी 2023 में 1,172 ट्रैक्टर के मुकाबले फरवरी 2024 में 1,551 ट्रैक्टरों का निर्यात किया। इस तरह साल-दर-साल निर्यात ट्रैक्टर की बिक्री में 32% की वृद्धि हुई, जो अंतरराष्ट्रीय बाजारों में महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बढ़ती लोकप्रियता की तरफ इशारा  करता है।

चालू वर्ष से फरवरी 2024 तक महिंद्रा ट्रैक्टर की बिक्री

महिंद्रा की चालू वर्ष से फरवरी 2024 तक की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 3,40,250 यूनिट्स और निर्यात ट्रैक्टर बिक्री 12,112 यूनिट्स रही। इस तरह, चालू वर्ष से फरवरी 2024 तक की महिंद्रा की कुल बिक्री 3,52,362 ट्रैक्टर है। चालू वर्ष से फरवरी 2023 तक की घरेलू बिक्री 3,55,909 ट्रैक्टर और निर्यात बिक्री 16,622 ट्रैक्टर थी। महिंद्रा से कुल चालू वर्ष की फरवरी 2023 तक की बिक्री 3,72,531 ट्रैक्टर यूनिट्स थी।

इस आँकड़ों पर ग़ौर करने पर हमने पाया कि प्रत्येक क्षेत्र में महिंद्रा की चालू वर्ष से फरवरी 2024 तक की बिक्री में गिरावट आई है। चालू वर्ष से फरवरी 2024 तक की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 4% की गिरावट देखी गई, निर्यात ट्रैक्टर बिक्री में 27% की गिरावट दर्ज की गई, और कुल ट्रैक्टर बिक्री में 5% की कमी आई।

महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री
  महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री - फरवरी 2024     महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री YTD - फरवरी 2024
     F24   F23 % परिवर्तन F24 F23 % परिवर्तन
घरेलू  20,121   24,619 -18% 3,40,250 3,55,909 -4%
निर्यात 1,551  1,172 32% 12,112 16,622 -27%
कुल बिक्री   21,672  25,791 -16% 3,52,362 3,72,531 -5%

*निर्यात में सीकेडी शामिल है। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेडके फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने फरवरी 2024 के दौरान कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा:

''हमने फरवरी 2024 के दौरान घरेलू बाजार में 20,121 ट्रैक्टर बेचे हैं। दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों को अभी भी अनियमित और कमजोर मानसून के कारण कृषि तनाव का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, रबी फसल की कुल उपज अच्छी होनी की उम्मीद है और गेहूं की उपज में भी काफी उछाल देखा जायेगा। क्योंकि सरकार गेहूं की फसल की शीघ्र खरीद का समर्थन कर रही है, कुछ राज्यों में अभी से ही फसल कटाई शुरू हो गई है। विभिन्न ग्रामीण योजनाओं और आसान ऋण से भविष्य में ट्रैक्टर की मांग को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। निर्यात बाजार में, हमने 1,551 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 32% अधिक है।

https://images.tractorgyan.com/uploads/111963/65e15e3c487d7-escorts-kubota-tractor-sales-in-february-2024.jpg February 2024 Escorts Kubota Tractor Sales YoY Change and YTD Trend
Get Escorts Kubota tractor sales February 2024 data including yoy changes and YTD trends. know detailed February 2024 Escorts Kubota Tractor sales rep...
https://images.tractorgyan.com/uploads/111964/65e162b058fbb-escorts-kubota--tractor-sales-report-in-feb-2024.jpg फरवरी 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की बिक्री में गिरावट: जाने कुल ट्रैक्टर बिक्री क्या रही?
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड एग्री मशीनरी बिजनेस डिवीजन ने फरवरी 2024 की बिक्री रिपोर्ट जारी की है। फरवरी 2024 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने 6,481 ट्रैक्टर बे...
https://images.tractorgyan.com/uploads/111965/65e1661394a31-mahindra-tractor-sales-in-february-2024.jpg Mahindra Tractor Sales February 2024 - Domestic, Export, and YTD Sales!
Find Mahindra tractor sales in February 2024, including domestic, export, and year-to-date (YTD) sales data. Stay ahead with comprehensive data on the...

महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री फरवरी 2024: जाने घरेलू और निर्यात बाजार में कैसा रहा प्रदर्शन? के बारे में हाल ही में पूछे गये प्रश्न

महिंद्रा ट्रैक्टर ने फरवरी 2024 में कितने ट्रैक्टर बेचे?

महिंद्रा ट्रैक्टर ने फरवरी 2024 में कुल 21,672 ट्रैक्टर बेचे।

महिंद्रा ट्रैक्टर ने फरवरी 2024 में कितने ट्रैक्टरों का निर्यात किया?

महिंद्रा ट्रैक्टर ने फरवरी 2024 में कुल 1551 ट्रैक्टरों का निर्यात किया।

महिंद्रा ट्रैक्टर की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री ने फरवरी 2024 में कैसा प्रदर्शन किया?

महिंद्रा ट्रैक्टर की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री ने फरवरी 2024 में 20,121 इकाइयाँ बेची, जिसमें 18% की साल-दर-साल कमी हुई।

महिंद्रा ट्रैक्टर का बिक्री प्रदर्शन फरवरी 2023 की तुलना में फरवरी 2024 में कैसा रहा?

महिंद्रा ट्रैक्टर ने फरवरी 2024 में कुल 21672 ट्रैक्टर यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि फरवरी 2023 में कुल 25791 ट्रैक्टर बेचे गए थे।

ट्रैक्टर और कृषि के बारे में लोकप्रिय ब्लॉग

Top 10 Tractor brands in india To 10 Agro Based Indutries in India
Rabi Crops and Zaid Crops seasons in India Commercial Farming
DBT agriculture Traditional and Modern Farming
Top 9 mileage tractor in India Top 5 tractor tyres brands
Top 11 agriculture states in India top 13 powerful tractors in india
Tractor Subsidy in India Top 10 tractors under 5 Lakhs
Top 12 agriculture tools in India 40 Hp-50 Hp Tractors in India

review ब्लॉग के बारे मे कॉमेंट करे .

Enter your review about the blog through the form below.



ग्राहक समीक्षा

Record Not Found

लोकप्रिय पोस्ट

https://images.tractorgyan.com/uploads/118984/681dd974c9c23-cnh-announces-strategic-plan-to-boost-product-leadership-and-grow-margins-by-2030.webp

CNH Announces Strategic Plan to Boost Product Leadership and Grow Margins by 2030

CNH’s new strategic business plan set to enhance product leadership and expand margins CNH&...

https://images.tractorgyan.com/uploads/118982/681db504b1428-dr-tr-Kesavan-promoted-to-director-and-group-president-at-tafe.webp

Dr. T.R. Kesavan Promoted to Director and Group President at TAFE

Tractors and Farm Equipment Limited (TAFE), a world-class tractor manufacturer, promoted Dr. T.R. Ke...

https://images.tractorgyan.com/uploads/118968/681c7c244a9c9-types-of-tractor-trolleys-for-indian-farmers-features-and-benefits.webp

Types of tractor trolleys for Indian farmers: Features and benefits

Machines drive India's agriculture; among them is a tractor trolley. Moving farm products, tools...

tractorgyan offeringsट्रैक्टरज्ञान द्वारा