जाने कौन सा ट्रैक्टर हैं सबसे बेहतर-Mahindra 275 di XP Plus and Massey Ferguson 1035 DI
Table of Content
महिन्द्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस (Mahindra 275 DI XP Plus) मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई (Massey Ferguson 1035 DI), इन ट्रैक्टर पर अब तक कई किसान विश्वास जता चुके है और इसे पसंद करते है। तो आइए जानते है दोनों ट्रैक्टर की सुविधाएं और विशेषताएं , हम आपको इंजन से लेकर इसकी कीमत तक की पूरी जानकारी उपलब्ध करा रहे ताकि आप यह तय कर पाए कि कौन सा ट्रैक्टर बेहतर है।
महिन्द्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस बनाम मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई ट्रैक्टर फ़ीचर
किसका इंजन ज्यादा ताकतवर
महिन्द्रा 275 एक्सपी की 37 एचपी की पॉवर भी ताबड़तोड़ है वहीं मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई 36 एचपी श्रेणी में एक दमदार ट्रैक्टर है। मैसी के 3 सिलिंडर वाले 2400 सीसी के इंजन से ट्रैक्टर को अच्छी ताक़त मिलती है वहीं महिन्द्रा 275 ट्रैक्टर में भी 3 सिलिंडर वाला 2235 सीसी इंजन है।
ट्रांसमिशन
अगर हम 1035 के ट्रांसमिशन सिस्टम की बात करें तो इसमें आपको स्लाइडिंग मेश गेयर बॉक्स मिलता है जबकि महिन्द्रा 275 में पार्सियल कॉन्स्टेंट मेश गेयर बॉक्स है। जिसके साथ मैसी ट्रैक्टर में 6 आगे के और 2 पीछे के लिए गेयर दिए गए हैं और महिन्द्रा में 8 आगे और 2 पिछले गेयर है, हालाकि मैसी भी 6 के अलावा एक ऑप्शन 8 आगे के गेयर का भी मिलता है।
पीटीओ
पीटीओ की बात करें तो दोनों ट्रैक्टर में सिंगल स्पीड पीटीओ है। महिन्द्रा 275 में जहां 33.9 एचपी पीटीओ पावर है वहीं Massey Ferguson 1035 में 30.6 एचपी पीटीओ है।
ब्रेक और स्टीयरिंग
महिन्द्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस में आपको सबसे बेहतर मल्टी डिस्क ऑयल इमरसेड ब्रेक ही मिलते है और मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई में ड्राय डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसके साथ में दोनों ट्रैक्टर में आपको मैनुअल स्टीयरिंग मिलती है। महिन्द्रा स्टीयरिंग के मामले में भी डुअल एक्टिंग पॉवर स्टीयरिंग का एक विकल्प देता है।
लिफ्ट कैपेसिटी
हाइड्रोलिक लिफ्ट की बात करे तो महिन्द्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस की उठाने की क्षमता 2000 किग्रा हैं। जबकि Massey Ferguson 1035 में 1100 किलोग्राम भार उठाने की क्षमता है।
ट्रैक्टर की डिजाइन
महिन्द्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस का कुल वजन 1800 kg है और मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई का कुल वजन 1713 kg, व्हील बेस महिन्द्रा 275 में 1880 एमएम है और मैसी फर्ग्यूसन 1035 में 1830 एमएम है।
ट्रैक्टर की टायर
ट्रैक्टर के टायर को देखें तो जहां मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई ने आगे के टायर 6.0 x 16 के है, वहीं पीछे के टायर में 12.4 x 28 के साथ 13.6 x 28 की बड़ी साइज भी मिलती है, महिन्द्रा 275 डी आई 13.6 x 28 की बड़ी साइज में ही पिछले टायर मिलते है।
कीमत और वारंटी
महिन्द्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर की कीमत 5.50 लाख से 5.75 लाख* रुपए है जबकि मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई ट्रैक्टर की कीमत 5.65 लाख से 6.05 लाख* रुपए है। दोनों ट्रैक्टर इतने दमदार है कि आप इससे रोटावेटर और कल्टीवेटर जैसे इंप्लीमेंट भी आसानी से चला सकते है, मैसी कंपनी 1035 डी आई पर उम्दा सर्विस और पूरे 2 वर्ष की वारंटी ट्रैक्टर पर मिलती है, वही महिन्द्रा की 6 वर्ष की वारंटी का तो कोई तोड़ नहीं।
महिन्द्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस बनाम मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई ट्रैक्टर स्पेसिफिकेशन्स
महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस | मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई | |
एचपी | 37 | 36 |
इंजन सिलेंडर | 3 | 3 |
डिस्पलेस्मेंट सीसी | 2235 cc | 2400 cc |
गियर के नंबर | 8 Forward + 2 Reverse | 8 Forward + 2 Reverse/ 6F + 2R |
क्लच प्रकार | Single/ Dual | Single |
ट्रांसमिसन का प्रकार | Partial Constant Mesh | Sliding Mesh |
पीटीओ टाइप | 6 Spline | Live, Single speed PTO |
पीटीओ स्पीड | 540 | 540 RPM @ 1650 ERPM |
ब्रेक प्रकार | Multi-Disk Oil Immersed Brakes | Dry disc brakes (Dura Brakes) |
स्टीयरिंग | Manual / Power Steering | Manual |
ईंधन टैंक की क्षमता | 50 L | 47 L |
वारंटी | 6000 Hours / 6 year | 2100 Hours or 2 Years |
व्हील ड्राइव | 2WD | 2WD |
टायर का आकार | F(6.00 x 16), R(13.6X28) | F(6.00 x 16), R(13.6X28/12.4X28) |
उठाने की क्षमता | 1500 kg | 1100 kg |
कीमत | Rs. 5.50 - 5.75 Lakh* | Rs. 5.65 - 6.05 Lakh* |
हम उम्मीद करते है इस पूरी तुलना के आधार पर आप अपने लिए बेहतर ट्रैक्टर चुन पाएंगे। आगे भी ट्रैक्टर संबंधी जानकारी के लिए जुड़े रहे TractorGyan से।
Category
Read More Blogs
ट्रैक्टर खरीदते वक्त किसान जिस एक चीज पर अधिक जोर देता है वो होती ट्रैक्टर की वारंटी। ट्रैक्टर पर अधिक वारंटी देना ट्रैक्टर गुणवत्ता पर कंपनी का विश्वास दिखाता है, यह ट्रैक्टर कंपनी की विश्वसनीयता और ग्राहकों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को...
ठंड आते आते पराली जलाने पर रोकथाम की बात फिर से उठने लगी है, राज्य सरकारें फिर से किसानों को चेतावनी दे रहीं है। पराली जलाने की समस्या पर पिछले वर्ष जितना हंगामा हुआ था, उसके बाद देश भर के लोगों को...
देशभर में किसान आय को लेकर और कर्ज़ के कारण परेशान रहते है, कई किसान दूसरे व्यवसाय के तरफ रुख कर रहे है। आज देश में कई किसान कर्ज में डूब रहें है, पिछले एक साल में 42,800 से अधिक किसान आत्महत्या...
Write Your Comment About जाने कौन सा ट्रैक्टर हैं सबसे बेहतर-Mahindra 275 di XP Plus and Massey Ferguson 1035 DI
.webp&w=256&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
24 Jun 2025
30 Jun 2025
03 Jan 2025
27 Nov 2024
22 Jan 2025
21 Nov 2024
24 Jun 2025
27 Jun 2025
25 Jun 2025
16 Dec 2024
31 Dec 2024
27 Jun 2025
27 Jun 2025
24 Jun 2025