tractorgyan home logoTractor Gyan logo
tractorgyan rupee logo
tractorgyan gold coin icon
hamburger icon
TG logo
  • Tractor Brands
    Tractor Brands
  • New Tractors
    New Tractors
  • Used Tractor / Implement
    Used Tractor / Implement
  • Implements
    Implements
  • Tyre
    Tyre
  • Videos
    Videos
  • Blogs
    Blogs
  • Loan
    Loan
  • More
    More
profile-icon

Login

New User? Register

जाने किस राज्य में होगा किसानों का 25,000 रुपए तक का कर्ज माफ।

जाने किस राज्य में होगा किसानों का 25,000 रुपए तक का कर्ज माफ। image
By Tractor GyanOct 05, 2020 05:45 AM

देशभर में किसान आय को लेकर और कर्ज़ के कारण परेशान रहते है, कई किसान दूसरे व्यवसाय के तरफ रुख कर रहे है। आज देश में कई किसान कर्ज में डूब रहें है, पिछले एक साल में 42,800 से अधिक किसान आत्महत्या कर चुके हैं। ऐसी परिस्थिति को बदलने के वादे से कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में चुनाव लड़ती अाई है और कर्ज माफी को अपने घोषना पत्र शामिल कर पार्टी कई राज्यों के चुनाव भी जीती है। 

इसी तरह का वादा झारखंड में भी किया गया था, जिसके बाद पार्टी सत्ता में आई। 

अब इस सरकार ने कर्ज़ माफी की तरफ अपना पहला कदम बढ़ाते हुए, झारखंड कर्ज माफी योजना आरम्भ की है। झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने योजनांतर्गत राज्य के किसानों का 2000 करोड़ रूपये का ऋण माफ़ी करने की मजूरी दे दी है। सरकार प्रथम चरण में राज्य के करीब 8 लाख किसानों का 25,000 रुपए तक का कर्ज माफ करेगी। 

इस पर झारखंड के कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप प्रताप नारायण सिंह (आरपीएम सिंह) ने अधिक जानकारी देते हुए कहा सरकार 8 लाख किसान का ऋण माफ करने के लिए बजट में 2000 करोड़ रुपए का प्रावधान कर चुकी है।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र में सभी किसानों का कर्ज माफ करने की बात की थी। कोरोना के चक्कर में बजट की कमी के कारण देरी हुई मगर आने वाले समय में 50,000  तक या इससे ज्यादा का कर्ज़ भी माफ किया जाएगा।

 आपको बता दें राज्य में करीब 17.85 लाख किसानों पर कर्ज है और सभी किसानों की कर्ज माफी पर 9300 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

 

कैसे मिलेगा लाभ?

योजना का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए सरकार अभी तैयारी कर रही है। सरकार एक ऑनलाइन पोर्टल बनाएगी जहां किसान ऋण माफी के लिए आवेदन कर सकेंगे। फिलहाल जो जानकारी उसके अनुसार पहले लाभार्थियों की जिलेवार सूची सरकार जारी करेगी, जिनका नाम इसमें होगा वहीं आवेदन कर सकेंगे। आपको लाभ लेने के लिए सबसे पहले सबसे पहले लाभार्थी सूची में अपने नाम की जांच करनी होगी, इस झारखंड कर्ज माफी लिस्ट 2020 के लिए राज्य के छोटे और सीमांत किसानो चुना जायेगा। आगे की आवेदन प्रक्रिया से जुड़ने के लिए आपके पास इन दस्तावेजों का होना अनिवार्य है:-

  • आधार कार्ड

  • निवास प्रमाण पत्र

  • पहचान पत्र

  • बैंक अकाउंट पासबुक

  • मोबाइल नंबर

  • पासपोर्ट साइज फोटो

 

आपके लिए जरूरी है कि आप लिस्ट आने की जानकारी रखें, जिसके जल्द आने का वादा सरकार कर रही है। लिस्ट में नाम आने के बाद आपको सरकार द्वारा बनाए जाने वाले ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा। फिलहाल झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट है - http://agri.jharkhand.gov.in/

आपको बता दे इस पोर्टल पर सरकार सभी बैंको की जानकारी रखेगी, तो आप तब तक संयम रखे और जागरूक रहें। 

आप ट्रैक्टर ज्ञान से भी जुड़े रहें ताकि आपको ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया व अन्य प्रकार की योजना से जानकारियां मिले। TractorGyan पर कृषि, ट्रैक्टर और नई कृषि को खबरों की पूरी जानकारी जुटा सकते हैं।

 

Read More

 Mahindra Finance expands its global footprint, acquires 58.2% in Ideal Finance       

Mahindra Finance expands its global footprint, acquires 58.2% in Ideal Finance

Read More  

 Vehicle of Tomorrow- Ola Electrc Scooter is coming to your way.       

Vehicle of Tomorrow- Ola Electrc Scooter is coming to your way.                        

Read More  

 Top 5 Mahindra tractors in India 2021!       

Top 5 Mahindra tractors in India 2021!                                                                 

Read More

Write Your Comment About जाने किस राज्य में होगा किसानों का 25,000 रुपए तक का कर्ज माफ।

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon