क्यों आपके रोटावेटर के ब्लेड 3X तेजी से घिस रहे हैं?
Table of Content
खेती में रोटावेटर ऐसा साथी है जिसके बिना आज ज्यादातर किसानों का काम रुक सा जाता है। खेत की मिट्टी भुरभुरी करनी हो या बुवाई की तैयारी करनी हो, रोटावेटर हर जगह काम आता है।
लेकिन कई किसान एक ही शिकायत बार बार करते हैं, “रोटावेटर ब्लेड का बहुत जल्दी घिसना।” और सच कहें तो जब ब्लेड सामान्य से 3X तेजी से घिसने लगें, तो खर्च भी बढ़ता है और काम भी प्रभावित होता है। आखिर ऐसा क्यों होता है? और इससे बचने का सही तरीका क्या है? आइिए समझते हैं।
रोटावेटर ब्लेड 3X तेजी से ज्यादा तेजी से क्यों घिसते हैं?
- मिट्टी की क्वालिटी: हर खेत की मिट्टी एक जैसी नहीं होती। कहीं मिट्टी रेतीली होती है, कहीं कंकड़-पत्थर ज्यादा होते हैं और कई जगह जमीन बहुत सूखी व सख्त रहती है। ऐसी मिट्टी में रोटावेटर चलाने पर ब्लेड लगातार ज्यादा फ्रिक्शन झेलते हैं। नतीजा, उनकी धार जल्दी खत्म होने लगती है।
- गलत स्पीड और गियर: कई बार किसान जल्दी काम खत्म करने के चक्कर में ट्रैक्टर को तेज स्पीड पर चला देते हैं। लेकिन अगर रोटावेटर सही आरपीएम और सही गियर पर नहीं चलेगा, तो ब्लेड पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा। इससे फ्रिक्शन भी बढ़ेगा और मशीन पर लोड भी ज्यादा आएगा।
- घटिया क्वालिटी के ब्लेड: कम कीमत के घटिया मेटल वाले ब्लेड शुरुआत में ठीक लगते हैं, लेकिन कुछ ही समय में उनकी धार खत्म हो जाती है। खासकर अगर उनमें बोरॉन स्टील का इस्तेमाल न हुआ हो, तो उनकी लाइफ काफी कम हो जाती है।
कैसे पहचानें कि आपके रोटावेटर ब्लेड तेजी से घिस रहे हैं?
अगर ये संकेत दिखने लगें, तो समझ जाइए कि रोटावेटर के ब्लेड्स पर ध्यान देने का समय आ गया है:
- रोटावेटर चलाते समय इंजन पर ज्यादा लोड महसूस हो
- ब्लेड की धार जल्दी गोल या चपटी होने लगे
- खेत में मिट्टी अच्छी तरह पलट न रही हो
- ट्रैक्टर पहले से ज्यादा डीजल खाने लगे
- मिट्टी के बड़े-बड़े ढेले पीछे छूट रहे हों
ये छोटे संकेत आगे चलकर बड़ा खर्च बन सकते हैं।
Quick Links
रोटावेटर ब्लेड की लाइफ बढ़ाने के लिए 7 असरदार टिप्स
- मिट्टी, घास और पराली अगर रोटावेटर में लंबे समय तक फंसी रहे तो जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए मशीन को साफ रखना जरूरी है।
- ढीले ब्लेड सिर्फ जल्दी घिसते ही नहीं, टूट भी सकते हैं। काम शुरू करने से पहले एक बार टाइटनेस जरूर चेक कर लें।
- थोड़ा महंगे लेकिन मजबूत बोरॉन स्टील ब्लेड लंबे समय तक चलते हैं। इन्हें बार-बार बदलने की जरूरत भी कम पड़ती है।
- हर रोटावेटर के लिए एक तय आरपीएम और गियर रेंज होती है। उसी हिसाब से मशीन चलाने पर फ्रिक्शन कम होता है।
- अगर रोटावेटर लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं होना है, तो ब्लेड पर हल्का ग्रीस या तेल लगा दें, इससे जंग नहीं लगेगी।
- सभी ब्लेड बराबर नहीं घिसते। समय समय पर उनकी अदला-बदली करने से उनकी लाइफ बढ़ जाती है।
- हल्की नमी वाली मिट्टी में रोटावेटर ज्यादा आसानी से चलता है। इससे ब्लेड पर दबाव भी कम पड़ता है।
छोटे कारण, बड़ा नुकसान - ब्लेड घिसने की समस्या को नजरअंदाज न करें
छोटी सी लापरवाही रोटावेटर के ब्लेड ही नहीं, ट्रैक्टर के इंजन पर भी असर डालती है। घिसे ब्लेड ज्यादा ताकत मांगते हैं, जिससे डीजल की खपत बढ़ जाती है और खेती का खर्च धीरे-धीरे बढ़ने लगता है।
ट्रैक्टर ज्ञान क्यों चुनें?
खेती में सिर्फ मेहनत काफी नहीं होती, सही मशीन और उसका सही इस्तेमाल भी उतना ही जरूरी है। अगर रोटावेटर की देखभाल सही तरीके से की जाए, तो ब्लेड लंबे समय तक चलते हैं और खेत की तैयारी भी बेहतर होती है। इसीलिए किसानों के लिए सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। खेती और ट्रैक्टर से जुड़ी ऐसी ही काम की सलाह, मशीनों की सही जानकारी और भरोसेमंद गाइडेंस के लिए ट्रैक्टर ज्ञान किसानों के लिए हमेशा तैयार है।
Category
Read More Blogs
When it comes to increasing the produce without harming the soil, urea fertilizer is one of the best options farmers have. The use of urea fertilizer increases production while supporting excellent soil health. Let’s learn more about it today.
What Is Urea...
ट्रैक्टर किसान का सबसे भरोसेमंद साथी होता है। चाहे भारी जुताई हो या फसल को मंडी पहुंचाना, ट्रैक्टर हमेशा तैयार रहता है। लेकिन सोचिए, अगर आप अपने इस सबसे खास दोस्त को लगातार 2 साल तक बिना सर्विसिंग के काम पर लगाए...
The Eicher 551 Super Plus Prima G3 Tractor is designed for farmers who need a powerful, reliable, and versatile machine for daily agricultural operations. With its 50 HP engine, advanced transmission system, and strong build quality, this tractor can handle various farming...
Write Your Comment About क्यों आपके रोटावेटर के ब्लेड 3X तेजी से घिस रहे हैं?
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
13 Apr 2026
18 Dec 2025
29 Jul 2025
08 Sep 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
19 May 2026
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
09 Feb 2026
19 Mar 2026
18 May 2026
26 Dec 2025

















.webp&w=2048&q=75)










.webp&w=2048&q=75)
.webp&w=2048&q=75)






















