El Nino का असर 197 जिलों पर, किसानों के लिए क्या है सरकार का प्लान?

El Nino का असर 197 जिलों पर, किसानों के लिए क्या है सरकार का प्लान? image
By Khushbu RajputJun 11, 2026 12:30 PM

Table of Content

मानसून को लेकर इस साल सरकार और हमारे किसान भाईयों सभी को बहुत चिंता है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में बताया कि देशभर के 197 जिलों को अल नीनो (El Nino) के असर के लिहाज़ से सबसे ज्यादा संवेदनशील माना गया है, और इन्हें ध्यान में रखते हुए स्टेट-वाइज कंटिजेंसी प्लान पहले से तैयार कर लिए गए हैं।

माननीय कृषि मंत्री जी की पहल

मीडिया से बातचीत में केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान जी ने साफ कहा कि El Nino को लेकर चिंता उनके दिमाग में हर वक्त बनी रहती है, हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 197 जिलों की यह सूची अभी अंतिम नहीं है। राहत की बात यह है कि हर राज्य के लिए अलग से कंटिजेंसी प्लान पहले से तैयार है, और मंत्रालय इस मामले में कोई कसर नहीं छोड़ रहा।

इसके साथ ही मंत्रालय हर हफ्ते बैठक करके El Nino की स्थिति पर नज़र बनाए हुए है, और जरूरत पड़ने पर तुरंत कदम उठाने के लिए बीज जैसी जरूरी कृषि सामग्री का स्टॉक भी पहले से तैयार रखा गया है। इसके अलावा किसानों को जागरूक करने के लिए "खेत बचाओ अभियान" नाम से एक देशव्यापी मुहिम भी चलाई जा रही है।

किसानों के लिए यह क्यों जरूरी है?

El Nino सिर्फ एक मौसमी आपदा नहीं है, इसका सीधा असर खेती-किसानी पर पड़ता है। पुराने आंकड़ों के मुताबिक, El Nino की वजह से मानसून कमजोर पड़ सकता है और बारिश का पैटर्न अनिश्चित हो सकता है, जिससे खासकर बारिश पर निर्भर रहने वाले किसानों की फसल पर असर पड़ सकता है।

भारतीय मौसम विभाग (इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट) ने भी इस साल साउथवेस्ट मानसून के औसत से थोड़ा कम (लगभग 90%) रहने का अनुमान जताया है। यही वजह है कि सरकार ने खरीफ सीजन शुरू होने से पहले ही कंटिजेंसी प्लान तैयार कर लिए हैं। अगर बारिश कम होती है, तो जिन जिलों को संवेदनशील माना गया है, वहां के किसानों को वैकल्पिक फसलों और बीजों की मदद जल्दी मिल सकती है।

ट्रैक्टर ज्ञान: एग्रीकल्चर इंडस्ट्री से जुड़ी जानकारी के लिए भरोसेमंद प्लेटफॉर्म

ट्रैक्टर ज्ञान भारत की सबसे प्रभावशाली एग्रीटेक वॉइस है। हम हमेशा कोशिश करते हैं कि किसानों तक गवर्नमेंट पॉलिसीस, मौसम अपडेट और खेती से जुड़ी हर ज़रूरी खबर सही समय पर पहुंचे। 

ऐसी खबरें सिर्फ हेडलाइन नहीं होती, ये बुवाई की योजना, फसल चुनाव और इस सीजन की तैयारी से जुड़े फैसलों पर सीधा असर डाल सकती हैं। हम आगे भी स्टेट-वाइज कंटिजेंसी प्लान्स की जानकारी आप तक पहुंचाते रहेंगे, ताकि आप इस खरीफ सीजन के लिए पूरी तरह तैयार रहें।

Read More Blogs

India’s kharif season faces threat from El Nino impact image

The arrival of the Indian summer monsoon is usually the onset of a wave of excitement and relief to millions of farmers across the country. It is the beginning of the Kharif season, an important period for planting staple crops such as...

Powertrac Euro 50 Star vs John Deere 5050 D: Price & Features Compare image

If you're in the market for a solid 50 HP tractor and have a budget of ₹6.5–8 lakh, chances are you've already shortlisted these two. The Powertrac Euro 50 Star and the John Deere 5050 D are both incredibly popular...

Top 3 Massey Ferguson Dynatrack series tractors in India - Price & features image

Today's farming is more than just hard work. It's smart technology, and having the right tractor in your field. Massey Ferguson is a name well-known in every Indian village for reliable tractors that combine legacy with modern technology. 

The Dynatrack Series by

Write Your Comment About El Nino का असर 197 जिलों पर, किसानों के लिए क्या है सरकार का प्लान?

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon