tractorgyan home logotractorgyan logo
tractorgyan rupee logo
hamburger icon

भारत की 10 सबसे बेहतरीन ट्रैक्टर कंपनियां 2024 - ट्रैक्टरज्ञान

भारत की 10 सबसे बेहतरीन ट्रैक्टर कंपनियां 2024 - ट्रैक्टरज्ञान image

भारत की 10 सबसे बेहतरीन ट्रैक्टर कंपनियां 2024 - ट्रैक्टरज्ञान

By Team Tractor Gyan
01 Feb, 2024
Share
facebook-iconlinkedin-icontwitter-iconwhatsapp-icon

Table Of Content

सभी ट्रैक्टर प्रेमियों का ट्रैक्टर ज्ञान में स्वागत है। हम एक बार फिर आपके लिए भारत की 10 सबसे बेहतरीन ट्रैक्टर कंपनियों का ताजा आंकड़ा लेकर आए हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कौन सी कंपनी किस स्थान पर आती है। जानते हे भारत का सबसे ताकतवर ट्रैक्टर कौन सा है और सबसे मजबूत ट्रैक्टर कौन सा है|

हमारे विशेषज्ञों ने बड़ी ही बारीकी से भारतीय बाज़ारो में कुल बिक्री हुए ट्रैक्टरो का अध्ययन किया और तभी यह सूची तैयार की है। तो चलिए शुरू करते हैं नंबर 10 से।

# 10 नंबर पर है: प्रीत ट्रैक्टर

preet 6049 4wd

प्रीत ट्रैक्टर्स एक भारतीय कंपनी है जो साल 1980 से ट्रैक्टरों के निर्माण में लगी हुई है। यह कंपनी पंजाब, भारत स्थित है और अपने उत्पादों को देश और विदेशों में बेचती है।

प्रीत ट्रैक्टर्स ने विभिन्न श्रेणियों में ट्रैक्टरों की निर्माण शुरू किया है जो उच्च गुणवत्ता, प्रदर्शन और दमदार इंजन के साथ आते है। यह आपको 25 एच पी से लेकर 100 एच पी वाले ट्रैक्टर के विकल्प देती है,जो कृषि कार्यों को सुगम और प्रभावी बनाते है।

क्या बातें प्रीत ट्रैक्टर को ख़ास बनाती हैं? 

प्रीत ट्रैक्टर्स द्वारा विकसित ट्रैक्टर प्रौद्योगिकी, आर्गनोमी और उच्चतम मानकों पर आधारित होती है। प्रीत ट्रैक्टर्स के उत्पाद दमदार,टेक्नोलॉजी से भरपूर और किसानो की ज़रुरतो के मुताबिक बनाए जाते है।  

प्रीत ट्रैक्टर्स के डिजाइन में हैंडलिंग और स्टीयरिंग पर विशेष महत्व दिया जाता है। ये ट्रैक्टर्स बेहतर नियंत्रण और सुविधाजनक चालन के लिए डिजाइन किए जाते हैं, जिससे कृषि कार्यों को आसानी से किया जा सकता है।  
किसानो को अधिक सुविधा देने के लिए इसके ट्रैक्टर्स 2WD और 4WD सिस्टम के साथ आते है।  

प्रीत ट्रैक्टर्स की प्राइस रेंज क्या है?

इस कंपनी के ट्रैक्टर 4.80 लाख से लेकर 22 .00 लाख रूपए की कीमत सीमा में उपलब्ध है।

ट्रैक्टर मॉडल

एच पी 

मूल्य सीमा

 प्रीत 6049 4WD

60 एच पी 

लगभग ₹6.75 लाख से ₹9.45 लाख तक*

प्रीत 955 2WD 4WD

55 एच पी 

लगभग ₹5.45 लाख से ₹7.11 लाख तक*

 प्रीत 9049 4WD

90 एच पी

लगभग ₹15.20 लाख से ₹16.45 लाख तक*

प्रीत 4549 2WD 4WD 

45 एच पी 

लगभग ₹5.95 लाख से ₹7.65 लाख तक* 

*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।

 # 9 नंबर पर आती है: फोर्स ट्रैक्टर्स

फोर्स ट्रैक्टर्स एक प्रमुख ट्रैक्टर निर्माण कंपनी है जो भारत में बड़ी पहचान बनाने में सफल रही है। यह कंपनी विभिन्न कृषि और गैर-कृषि क्षेत्रों के लिए ट्रैक्टर उत्पादन करती है।

force tractor

फोर्स ट्रैक्टर्स अपने उच्च प्रदर्शन, ऊर्जा दक्षता और टेक्नोलॉजी के लिए प्रसिद्ध है। यह ट्रैक्टर्स विभिन्न श्रेणियों में उपलब्ध होते हैं जो किसानों के विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विकसित किए गए हैं।

फोर्स ट्रैक्टर्स की विशेषताओं में मजबूत इंजन, बेहतर फ्यूल दक्षता, उच्च टोर्क, एफएम टेक्नोलॉजी, उच्च गति और शक्ति संबंधित उच्च स्तर शामिल होते हैं। ये ट्रैक्टर्स शक्तिशाली होते हैं और विभिन्न कृषि कार्यों को सरल बनाने में मदद करते हैं।

क्या है फोर्स ट्रैक्टर्स की मुख्य विशेषता?

  • फोर्स ट्रैक्टर्स में मजबूत इंजन होते हैं जो शक्तिशाली हैं और विभिन्न कृषि कार्यों को सहजता से करने की क्षमता रखते हैं।
  •  ये ट्रैक्टर्स उच्च टोर्क प्रदान करते हैं, जो किसानों को मुश्किल भूमियों पर भी आसानी से काम करने में मदद करता है।
  • फोर्स ट्रैक्टर्स में बेहतर फ्यूल दक्षता होती है, जिससे किसानों को लंबे समय तक काम करने के लिए आरामदायक और कार्यात्मक वाहन मिलता है।
  • फोर्स ट्रैक्टर्स में एफएम टेक्नोलॉजी उपयोग की जाती है, जो ट्रैक्टर के सुरक्षा, स्थिरता और बल संबंधी गुणों को बढ़ाती है।
  • ये ट्रैक्टर्स उच्च गति प्रदान करते हैं, जिससे किसानों को काम को तेजी से पूरा करने में मदद मिलती है।

फोर्स ट्रैक्टर्स की प्राइस रेंज क्या है?

फोर्स ट्रैक्टर 3.40 लाख से लेकर 8.10 लाख* रूपए की कीमत सीमा में उपलब्ध है।

ट्रैक्टर मॉडल

एच पी

मूल्य सीमा

फोर्स ऑर्चर्ड डी एल एक्स एलटी

27 एच पी 

लगभग ₹4.30 लाख से ₹4.95 लाख तक*

 फोर्स बलवान 550 

51 एच पी

लगभग ₹6.25 लाख से ₹6.90 लाख तक*

 फोर्स बलवान 500 

50 एच पी

लगभग ₹5.90 लाख से ₹7.00 लाख तक*

 फोर्स बलवान 450 

45 एच पी

लगभग ₹5.30 लाख से ₹5.99 लाख तक*

*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।

यह कंपनी 1958 में महाराष्ट्रा, भारत में स्थापित की गई थी। फोर्स ट्रैक्टर्स ने भारतीय कृषि क्षेत्र में एक प्रमुख ट्रैक्टर निर्माता कंपनी के रूप में अपनी पहचान बनाई है। कंपनी विभिन्न श्रेणियों के ट्रैक्टर्स और कृषि उपकरणों का निर्माण करती है और भारतीय किसानों के लिए उच्च गुणवत्ता और प्रदर्शन के साथ समाधान प्रदान करती है।

#8 नंबर पर आती है: वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स

vst shakti mt 270 viraat 4wd plus

वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स एक भारतीय ट्रैक्टर निर्माण कंपनी है जिसको 1968 में स्थापित किया गया था। वीएसटी ट्रैक्टर कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी के उत्पादन में माहिर हैं।

कंपनी अपने अभिनव और तकनीकी रूप से उन्नत ट्रैक्टरों के लिए जानी जाती है, जिन्हें छोटे और सीमांत किसानों की विशिष्ट जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। वीएसटी ट्रैक्टर विभिन्न कृषि कार्यों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विभिन्न हॉर्स पावर और सुविधाओं के साथ ट्रैक्टरों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है।

वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर के मुख्य फीचर्स:

  • वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स कंपैक्ट और पावरफुल होते हैं, जिससे किसान छोटे और मध्यम आकार के खेतों में भी आसानी से चला सकते हैं।
  • वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स उच्च गुणवत्ता के साथ निर्मित होते हैं और दुर्गम परिस्थितियों में भी सुचारू रूप से काम कर सकते हैं।
  • ट्रैक्टर्स नवीनतम तकनीकी उन्नति के साथ आते हैं, जैसे कि पावर स्टीयरिंग, हाइड्रोलिक सिस्टम, और एयर कंडीशनिंग जैसी सुविधाएं है, जो किसान के लिए उपयोगी होती हैं।

वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स की कीमत सीमा

वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर भारत में 3.80 लाख से 9.50 लाख की कीमत पर उपलब्ध है।

ट्रैक्टर मॉडल

एच पी 

मूल्य सीमा

वीएसटी शक्ति MT 270 -विराट 2W-एग्रीमास्टर 

27 एच पी 

लगभग ₹4.15 लाख से ₹4.95 लाख तक*

वीएसटी शक्ति MT 224 1 डी अजई 4WD 

22 एच पी 

लगभग ₹3.65 लाख से ₹4.20 लाख तक*

वीएसटी शक्ति VT180 डी जय

18.5 एच पी 

लगभग ₹2.80 लाख से ₹3.40 लाख तक*

वीएसटी शक्ति MT 225 अजय पावर प्लस

22 एच पी

लगभग ₹3.65 लाख से ₹4.15 लाख तक*

*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।

वीएसटी ट्रैक्टरों ने अपने विश्वसनीय प्रदर्शन, ईंधन दक्षता और उपयोग में आसानी के लिए प्रतिष्ठा अर्जित की है। ट्रैक्टरों के अलावा, वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड विभिन्न अन्य कृषि उपकरणों और मशीनरी जैसे पावर टिलर, रीपर बाइंडर और राइस ट्रांसप्लांटर का निर्माण भी करता है।         

#7 नंबर पर आती है- कुबोटा 

kubota mu4501 2wd

कुबोटा कृषि यंत्रो में भारत में हमेशा से ही ट्रैक्टर व सर्वश्रेष्ठ मशीनों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहा है, जो उच्च गुणवत्ता वाली मशीनरी की आपूर्ति करता है जो सरल और किफायती खेती करने में सहायता प्रदान करता है। अगर हम कुबोटा ट्रैक्टर की बिक्री की बात करें  तो हर साल इनमे वृद्धि देखी है।  

कुबोटा ट्रैक्टर्स की वो खासियत जो उसे सबसे अलग बनाती है।

  • कुबोटा ट्रैक्टर के विश्व में सबसे महंगे और पसंदीदा ट्रैक्टर ब्रांडों में से एक होने का कारण है इसका इंजन!
  • अन्य ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों के विपरीत कुबोटा अपने ट्रैक्टरों में स्वयं कुबोटा कंपनी द्वारा निर्मित ACDH इंजन प्रदान करती है,जो बेहतर इकोनामी और कम डीजल खपत  के लिए मशहूर है। 
  • कुबोटा ट्रैक्टर  में 21-55 एच पी के बीच ट्रैक्टरो का उत्पादन करती है।
  • साथ ही विश्व स्तरीय मिनी ट्रैक्टरो का भी निर्माण करती है।

कुबोटा ट्रैक्टर्स की कीमत सीमा

कुबोटा ट्रैक्टर भारत में 5.50 लाख से 11.50 लाख की कीमत पर उपलब्ध है।

ट्रैक्टर मॉडल

एच पी 

मूल्य सीमा

कुबोटा एमयू  4501 2WD

45 एच पी

लगभग ₹7.10  लाख  से ₹7.55 लाख तक*

कुबोटा एमयू 5501 2WD

55 एच पी

लगभग ₹8.54 लाख  से ₹9.99 लाख तक*

कुबोटा एल4508 4X4

45 एच पी

लगभग ₹7.56 लाख से ₹8.34 लाख तक*

कुबोटा एल3408 4X4

35 एच पी

लगभग ₹6.25 लाख से ₹6.89 लाख तक* 

*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।

#6  नंबर पर आती है- न्यू हॉलेंड

new holland 3630 tx super plus

न्यू हॉलेंड ऐसी कंपनी है जिसका नाम सुनते ही ऑलराउंडर वाला एहसास होता है। न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर एक ऐसी विस्तृत ट्रैक्टर श्रृंखला हमको देती है जिसमे छोटे पैमाने की खेती के लिए कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर,सामान्य प्रयोजन के उपयोग के लिए उपयोगी ट्रैक्टर और बड़े पैमाने पर कृषि करने के लिए ताकतवर ट्रैक्टर शामिल हैं। यह सभी ट्रैक्टर किसानों और कृषि व्यवसायियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए शक्ति, दक्षता और बहुमुखी प्रतिभा प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

इन्ही सभी बातो को ध्यान में रखते हुए हम कह सकतें है कि इस कंपनी के ट्रैक्टरो की माँग बाज़ार में अधिक है और हर साल बढ़ती ही जा रही है।

न्यू हॉलैंड क्यों है सबसे खास?

  • न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर्स में नवीनतम तकनीक है।
  • सबसे कमाल की बात यह है कि ये अपने सभी ट्रैक्टरों पर 6 साल की वारंटी देता है।
  • न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर की कीमत बहुत सस्ती होती है और उत्पाद बहुत वास्तविक।
  • छोटे और किफायती ट्रैक्टरों में बड़े-बड़े फीचर दे देना न्यू हॉलैंड की खासियत है।
  • इसके नवनितम ब्रांडो में आपको तेल में डूबे हुए ब्रेक ही देखने को मिलेंगे।

 न्यू हॉलैंड में 35-90 एच पी के ट्रैक्टर आपको देखने को मिल जाते हैं।​

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर्स की मूल्य सीमा

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर भारत में 5.26 लाख से  26.90 लाख की कीमत पर उपलब्ध है।

ट्रैक्टर मॉडल

एच पी 

मूल्य सीमा

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स सुपर प्लस+

49.5 एच पी

लगभग ₹7.10 लाख से ₹7.60 लाख तक*

 न्यू हॉलैंड 3230 एनएक्स

42 एच पी

लगभग ₹6.00 लाख से ₹6.10 लाख तक*

न्यू हॉलैंड 3600 टीएक्स सुपर हेरिटेज एडिशन

47 एच पी

लगभग ₹7.20 लाख से ₹7.90 लाख तक*

न्यू हॉलैंड 5620 टीएक्स प्लस

65 एच पी

लगभग ₹9.13 लाख से ₹10.10 लाख तक*

*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।

#5 नंबर पर आती है- जॉन डियर 

John deere 5310 gear pro 4wd (trem iv)

जब बात ताकतवर ट्रैक्टर की आती है तो दिमाग में जितने भी नाम आते हैं, उनमें से एक है-जॉन डियर । जैसे-जैसे किसानो की जरूरतें बदलती जा रही हैं, वैसे ही इस कंपनी के ट्रैक्टर आधुनिक होते जा रहें है। इसी के चलते इसके ट्रैक्टर किसानों के मन को भा रहें है और हर साल इसकी बिक्री में वृद्धि हो रही है। 

जॉन डियर  ट्रैक्टर की मुख्य विशेषताएं

  • जॉन डियर ट्रैक्टर की 28 एच पी  से लेकर 120 एच पी  तक की रेंज आती है।
  • यह कंपनी दमदार ट्रैक्टर बनाने के लिए जानी जाती है।

 जॉन डियर 6120 बी भारत में सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है, जिसमें 120 एचपी और 4 सिलिंडर्ड टर्बो चार्ज्ड हाई प्रेशर का इंजन है, जो खेतों में इस ट्रैक्टर को और भी बेहतर बनाता है। 120 एच पी  भारत में आपको और किसी टॉप टेन ट्रैक्टर कंपनी में देखने को नहीं मिलेगी।

जॉन डियर ने बागवानी करने वाले किसानो के लिए भी छोटे आकार के ट्रैक्टर भी बनाए है।

जॉन डियर ट्रैक्टर्स की मूल्य सीमा

जॉन डियर ट्रैक्टर भारत में 5.40 लाख रुपए से 31.30 लाख की कीमत पर उपलब्ध है।

ट्रैक्टर मॉडल

एच पी 

मूल्य सीमा

जॉन डियर 5310 गियर प्रो 4 WD (ट्रेम IV)

57 एच पी

लगभग ₹9.20 लाख से ₹12.35 लाख तक*

 जॉन डियर 5105 4WD

40 एच पी

लगभग ₹5. 05 लाख से ₹5.90 लाख तक*

 जॉन डियर 5050 4WD

50 एच पी 

लगभग ₹9. 60 लाख से ₹10.50 लाख तक*

जॉन डियर 5210 गियर प्रो 2WD

50 एच पी

लगभग ₹7.99 लाख तक* 

*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।

top 10 tractor brands in india

#4 नंबर पर आती है- एस्कॉर्ट्स कुबोटा 

एस्कॉर्ट्स लिमिटेड कंपनी ने किसानो को खेती करने के लिए ट्रैक्टर व मशीनों के साथ कई सारे उपकरणों का निर्माण करती है। जिससे किसान सही समय पर अपनी खेती का काम करके ज्यादा से ज्यादा उत्पादन करने में मदद कर सके। यह कंपनी दुनिया भर में 40 से अधिक देशों में फैली हुई है।

एस्कॉर्ट्स कंपनी की खासियत

  • यह कंपनी भारत में 3 ब्रांड ट्रैक्टर मॉडलों का निर्माण करती है। जिसमे पॉवरट्रैक, फार्मट्रैक, डिजिट्रैक शामिल हैं।
  • इन 3 ब्रांड की एच पी रेंज को एक साथ देखा जाए तो इनमें 15 से लेकर 80 एचपी तक के ट्रैक्टर मौजूद है।

पावरट्रैक ट्रैक्टर्स 

powertrac tractor

यह भारतीय बाजारों में बिकते हैं। इनमें 25 एचपी से लेकर 60 एचपी तक के ट्रैक्टर है।

पावरट्रैक ट्रैक्टर्स की कीमत सीमा

पावरट्रैक ट्रैक्टर भारत में 4.30 लाख से 11.90 लाख रूपए की कीमत पर उपलब्ध है।

ट्रैक्टर मॉडल

एच पी 

मूल्य सीमा

पॉवरट्रैक 439 प्लस पावरहाउस

45 एच पी

लगभग ₹6.70 लाख से ₹6.90 लाख तक* 

पॉवरट्रैक यूरो 50 पावरहाउस

52 एच पी

लगभग ₹7.20 लाख से ₹7.50 लाख तक* 

पॉवरट्रैक 434 प्लस पावरहाउस

39 एच पी

लगभग ₹6.20 लाख से ₹6.42 लाख तक* 

पॉवरट्रैक यूरो 47 पावरहाउस

50 एच पी

लगभग ₹7.10. लाख से ₹7.50 लाख तक* 

*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।

फार्मट्रैक ट्रैक्टर

farmtrac tractor

इसके 26 एचपी -80 एच पी तक के ट्रैक्टर भारतीय बाजारों में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके साथ ही एटम 22, 26 जैसे छोटे ट्रैक्टर का भी निर्माण करती है।

फार्मट्रैक ट्रैक्टर्स की प्राइस रेंज

फार्मट्रैक ट्रैक्टर भारत में 3.90 लाख से 12.80 लाख रूपए की कीमत पर उपलब्ध है।

ट्रैक्टर मॉडल

एच पी

मूल्य सीमा

 फार्मट्रेक 45  

50 एच पी

लगभग ₹5.65 लाख से 6.25 लाख तक*

 फार्मट्रेक 60 क्लासिक  

60 एच पी 

लगभग ₹7.60 लाख से 8.00 लाख तक* 

फार्मट्रेक 60 ईपीआई टी20 

50 एच पी 

लगभग ₹6.95 लाख से 7.55 लाख तक* 

 फार्मट्रेक 6055  

55 एच पी

लगभग ₹7.50 लाख से 7.80लाख तक*

*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।

डिजिट्रैक ट्रैक्टर

digitrac tractor

ये अभी भारतीय बाजारों में केवल ऑनलाइन ही खरीद सकते हैं| इन ट्रैक्टरों में आपको 43 एच पी से लेकर 50 एच पी तक के ट्रैक्टर मॉडल देखने को मिल जायेगे।

डिजिट्रैक ट्रैक्टर्स की प्राइस रेंज

डिजिट्रैक ट्रैक्टर की कीमत सीमा 5.75 से 7.10 लाख रुपये* है।

ट्रैक्टर मॉडल

एच पी 

मूल्य सीमा

डिजिट्रैक पीपी  43i

47 एच पी 

लगभग ₹6.54 लाख तक* 

डिजिट्रैक पीपी  46i

50 एच पी 

लगभग ₹6.88 लाख से 7.43 लाख तक*

डिजिट्रैक पीपी  51i

60 एच पी 

लगभग ₹8.01 लाख तक* 

*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।

#3 नंबर पर आती है- सोनालीका इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड

sonalika di 745 III sikander

भारतीय किसानो के बीच सोनालीका के ट्रैक्टर्स बहुत ही लोकप्रिय है क्योंकि इस कंपनी के ट्रैक्टरों में हमेशा ही उन्नत तकनीकी देखने को मिलती है। अपनी धमाकेदार बिक्री के चलते इस कंपनी ने हमारी इस सूचि में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। सोनालिका किसानो की सोच के साथ काम करती हैं। यह कंपनी किसानो की उम्मीद पर बिल्कुल खरी उतरती हैं।

सोनालीका में 'सोने' जैसी क्या बात है?

यह कंपनी जो आप सोचेंगे, हमेशा उन बिंदुओ को पूरा करती है।

सोनालीका में 20 एच पी से लेकर 90 एच पी तक के ट्रैक्टर भारतीय बाजारों में खरीदने के लिए उचित मूल्य पर मिल जायेगे।

सोनालीका कंपनी ने अपने ट्रैक्टरों को 5 सीरीजों में बाटा हैं :

  • सोनालीका सिकंदर
  • सोनालीका माइलेज मास्टर
  • सोनालीका डीआई आरएक्स
  • सोनालीका टाइगर
  • सोनालीका सिकंदर डी एल एक्स 

सोनालीका ट्रैक्टर की कीमत कहां से शुरू और कहां पर खत्म होती है?

सोनालीका ट्रैक्टर की कीमत सीमा 3.20 लाख से 12.60 लाख रुपये* है।

ट्रैक्टर मॉडल

एच पी 

मूल्य सीमा

सोनालीका डीआई 745 III RX सिकंदर 

50 एच पी 

लगभग ₹7.29 लाख से 7.99 लाख तक* 

सोनालीका डीआई 750 III आर एक्स सिकंदर

55 एच पी 

लगभग ₹7.81 लाख से 8.28 लाख तक* 

 सोनालिका टाइगर इलेक्ट्रिक

11 एच पी 

लगभग ₹5.05 लाख से 5.95 लाख तक* 

सोनालीका डीआई 740 III एस 3 

42 एच पी 

लगभग ₹6.44 लाख से 6.58 लाख तक* 

*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।

आगे बढ़ने से पहले आपको बता देते हैं कि देश की पहली ऐसी कंपनी बन चुकी है जिसने अपना इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च कर दिया है। सोनालीका ट्रैक्टर ने देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर 'टाइगर' लॉन्च किया है। यह ट्रैक्टर 25.5 संचालन किलोवाट की बैटरी से चलता है और डीजल ट्रैक्टर की तुलना में इसकी लागत बहुत कम है।

सोलिस यानमार ट्रैक्टर

sonalika yanmar tractor

सोलिस कृषि-मशीनीकरण को ध्यान में रखते हुए आधुनिक ट्रैक्टरों का निर्माण करती आयी है। सोलिस आईटीएल का एक प्रमुख सब ब्रांड है जो मजबूत और प्रदर्शनशाली ट्रैक्टरो का निर्माण करता है। सोलिस यानमार ट्रैक्टर रेंज के तहत किसान सस्ती दरों पर अत्याधुनिक जापानी तकनीकों से भरपूर ट्रैक्टरों को खरीद सकतें है । यह ब्रांड 20 एच पी से लेकर 90 एच पी तक के ट्रैक्टरों का निर्माण करता है।  

सोलिस ट्रैक्टर की कीमत सीमा 

सोलिस ट्रैक्टर की कीमत लाख* से 12 लाख रुपये* है।

ट्रैक्टर मॉडल

एच पी 

मूल्य सीमा

सोलिस 5015 ई हाइब्रिड 

50 एच पी

लगभग ₹7.25 लाख से 7.75 लाख*

सोलिस 4215 ई 

43 एच पी

लगभग ₹ 7.10 लाख से 8.10 लाख*

 सोलिस 6024 एस 

60 एच पी

लगभग ₹ 8.50 लाख से 9.89 लाख*

 सोलिस वाय एम 342A 4WD 

42 एच पी 

लगभग ₹ 8.65 लाख*

तो चलिए अब आखिरकार बात कर लेते हैं भारत के नंबर 2 ट्रैक्टर ब्रांड की!

# 2 नंबर पर आती हैं : टैफे

यह वह कंपनी है जिस पर आप बिना किसी सोच विचार के भरोसा कर सकते हैं। टैफे के अंतर्गत चार प्रमुख कंपनियां जिसमें आयशर, मैसी फर्ग्यूसन, टैफे ट्रैक्टर और आईएमटी ट्रैक्टर आते हैं। जिनके कारण टैफे भारत के टॉप 10 ट्रैक्टर ब्रांडों की सूची में शामिल हैं। लेकिन भारत में टैफे के सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टर मॉडल आयशर और मैसी फर्ग्यूसन केवल दो ही हैं।

आयशर ट्रैक्टर्स

eicher tractor

आयशर एक जानी-मानी वाहन निर्माण कंपनी है, जिसे 1948 में स्थापित किया गया था। यह कंपनी मॉटरसाइकिल, वाणिज्यिक वाहन, और ट्रैक्टर निर्माण करती है। आयशर ट्रैक्टर्स भारतीय किसानों के लिए विशेष रूप से अभिनव और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की पेशकश करता है। यह विभिन्न श्रेणियों में ट्रैक्टर्स निर्माण करता है, जिनमें कंपैक्ट ट्रैक्टर्स, मध्यम और बड़े ट्रैक्टर्स शामिल हैं। 

हमारी सूची में इस साल इस कंपनी ने छठा स्थान हासिल किया है। इसमें अगर एचपी की बात की जाये तो 18-55 एच पी तक के अलग-अलग ट्रैक्टर देखने को मिल जाएगे।

आयशर क्यों है सबसे खास?

  • आयशर ट्रैक्टर्स दुर्गामता, ऊर्जा संरक्षण, और उच्च प्रदर्शन के साथ विशिष्ट होते हैं। इनमें नवीनतम तकनीकी उन्नति शामिल होती है, जैसे कि पावर स्टीयरिंग, हाइड्रोलिक सिस्टम, और कम खपत।  
  • आयशर ट्रैक्टर्स किसानों को उच्च उत्पादकता, सुविधाजनक ऑपरेशन, और धीमी से लेकर तेज रफ्तार जैसी सुविधा देते है।  
  • इनमें आरामदायक बैठने की जगह और विशाल केबिन होता है जिससे किसानो को काम करने में आसानी होती  हैं।

ट्रैक्टर्स की मूल्य सीमा

आयशर ट्रैक्टर भारत में लगभग 2.50 लाख से  शुरू होती है और 14.00* लाख तक जाती है। 

ट्रैक्टर मॉडल

एच पी 

मूल्य सीमा

आयशर 380 4WD प्राइमा जी 3

40 एच पी

लगभग ₹7.90 लाख से ₹8.20 लाख तक* 

आयशर 551 सुपर प्लस

49 एच पी

लगभग ₹6.25 लाख से ₹6.69 लाख तक*

आयशर 485 सुपर प्लस

49 एच पी

लगभग ₹6.65 लाख से ₹6.90 लाख तक*

आयशर 333 सुपर प्लस

36 एच पी

लगभग ₹5.00 लाख से ₹5.45 लाख तक*

*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।

मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर

massey ferguson 241 dynatrack

इसमें 28 एच पी  से लेकर 75 एच पी तक के ट्रैक्टर भारतीय बाजारों में आपको देखने को मिल जायेगे।

मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर्स की कीमत सीमा

मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर भारत में लगभग 5.50 लाख से शुरू होती है और 17.00* लाख तक जाती है। 

ट्रैक्टर मॉडल

एच पी 

मूल्य सीमा

मैसी फर्ग्यूसन 241 डायनाट्रैक

42 एच पी 

लगभग ₹6.60 लाख से 7.35 लाख तक* 

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई प्लेनेटरीीय प्लस

40 एच पी 

लगभग ₹5.45 लाख से 6.15 लाख तक* 

मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई प्लेनेटरी प्लस

46 एच पी 

लगभग ₹7.27 लाख से 7.85 लाख तक* 

मैसी फर्ग्यूसन एमएफ 9500 4WD 

50 एच पी 

लगभग ₹7.45 लाख से 8.55 लाख तक* 

*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।

#1 नंबर पर आती है : महिंद्रा एंड महिंद्रा 

mahindra 575 di xp plus

महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी भारतीय किसानों के बीच नंबर 1 ट्रैक्टर निर्माता है। जिसने भारतीय किसानों के विश्वास को बना के रखा हैं। यह भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनियों में से एक है।

पिछले कई दशकों से यह ट्रैक्टर निर्माता कंपनी बहुत ही आधुनिक और किसानो की जरूरतों को ध्यान मेंरखते हुए ट्रैक्टर का निर्माण कर रहा है। इसी कारण, साल दर साल महिंद्रा ट्रैक्टर्स किसानो के पहली पसंद बनती जा रही है। साल 2024 में भी, महिंद्रा के ट्रैक्टर किसानों की पहली पसंद बन गए है।    

कौन सी बातें बनाती है महिंद्रा को सबसे नंबर वन?

महिंद्रा अपने ट्रैक्टरों में सबसे नई टेक्नोलोजी के फीचर उपलब्ध कराती है।

  • फीचर्स के मामले में अर्जुन नोवो और एक्सपी प्लस मॉडलों का कोई तोड़ नहीं।
  • इनमें पॉवर स्टीयरिंग, आरामदायक सीट और एसी केबिन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
  • महिंद्रा पहली ऐसी कंपनी बनी, जिसने अपने ट्रैक्टर्स में 6 साल की वारंटी देना शुरू किया।
  • महिंद्रा सिर्फ और सिर्फ किसानों की जरूरत के हिसाब से अपने ट्रैक्टरों का निर्माण करती हैं, और शायद यही एकमात्र कारण है जिससे वह देश की शीर्ष ट्रैक्टर कंपनियों में से एक हैं।
  • दुनिया के टॉप 10 ट्रैक्टर निर्माण कंपनियों में भी शामिल हैं।

महिंद्रा टैक्टर कंपनी किसानों के लिए 15-75 एचपी तक के ट्रैक्टरो के अलग अलग मॉडल के साथ साथ महिंद्रा जीवो 225 डीआई 4WD जैसे कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर भी बनती है,जो बागवानी करने वाले किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय है।

महिंद्रा ट्रैक्टर्स की कीमत सीमा

महिंद्रा ट्रैक्टर की कीमत सीमा 3.00 लाख से 12.00 लाख रुपये* है।

ट्रैक्टर मॉडल

एच पी 

मूल्य सीमा

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 एच पी 

लगभग ₹6.75 लाख से 7.12 लाख तक*

महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस

44 एच पी 

लगभग ₹6.40 लाख से 6.70 लाख तक*

महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस

37 एच पी 

लगभग ₹5.5 लाख से 5.70 लाख तक*

महिंद्रा 585 डीआई एक्सपी प्लस

50 एच पी 

लगभग ₹6.84 लाख से 7.14 लाख तक*

*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।

स्वराज ट्रैक्टर

swaraj 744 fe

जोश का राज, मेरा स्वराज!

स्वराज ट्रैक्टर, जो महिंद्रा का ही सब ब्रांड है, ने भी एक अच्छी कमाई की है। इस साल, स्वराज ट्रैक्टर्स ने भारत में होने वाली कुल बिक्री में 15 % का योगदान दिया। स्वराज ट्रैक्टर में 15 एचपी से 60 एच पी तक के ट्रैक्टर मिलते हैं। जिसे किसान अपनी जरूरत की हिसाब से खरीद सकते हैं।

स्वराज ट्रैक्टर्स की कीमत सीमा

स्वराज ट्रैक्टर की कीमत सीमा 2.20 लाख से 9.90 लाख रुपये* है।

ट्रैक्टर मॉडल

एच पी 

मूल्य सीमा

स्वराज 744 एफई

48 एच पी 

लगभग ₹6.35 लाख से 6.90 लाख तक*

स्वराज 855 एफई

55 एच पी 

लगभग ₹7.80 लाख से 8.35 लाख तक*

स्वराज 735 एफई ई

35 एचपी 

लगभग ₹5.80 लाख से 6.20 लाख तक*

स्वराज 963 एफई

55 एच पी 

लगभग ₹7.45 लाख से 8.67 लाख तक*

*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।

ट्रैकस्टार ट्रैक्टर

trakstar tractor

ट्रैकस्टार महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक बहुत ही जाना-माना सब-ब्रांड है जो किसानो की हर ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए ट्रैक्टरों का निर्माण करता है। इस ब्रांड में आपको 31 एचपी से 50 एचपी रेंज तक के ट्रैक्टर आसानी से देखने को मिल जायेंगे।   

ट्रैकस्टार ट्रैक्टर्स की कीमत सीमा

ट्रैकस्टार की कीमत सीमा 4.95 लाख से 6.85 लाख* रुपये है।

ट्रैक्टर मॉडल

एच पी 

मूल्य सीमा

ट्रैकस्टार 550

50 एच पी 

लगभग ₹ 5.95  लाख से 6.89 लाख तक*

ट्रैकस्टार 540

40 एच पी 

लगभग ₹ 5.45 लाख से 5.80 लाख तक*

ट्रैकस्टार 545

45 एचपी 

लगभग ₹ 6.50 लाख से 6.60 लाख तक*

ट्रैकस्टार 531

31 एच पी 

लगभग ₹ 4.55 लाख से 5.35 लाख तक*

*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।

हिंदुस्तान ट्रैक्टर

hindustan tractor

हिंदुस्तान ट्रैक्टर ब्रांड ऐसे ट्रैक्टरो का निर्माण करता है जिनके उपयोग से किसान अधिक उपज करने में सक्षम रहते है।  

हिंदुस्तान ट्रैक्टर्स की कीमत सीमा

हिंदुस्तान ट्रैक्टर की कीमत सीमा 7. 70 लाख* से 8.30 लाख* रुपये है।

ट्रैक्टर मॉडल

एच पी 

मूल्य सीमा

हिंदुस्तान 60

50 एच पी

लगभग ₹ 7.70 लाख से 8.30 लाख तक*

*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।

हम बहुत ही मेहनत करके यह जानकारी आपके लिए लाएं है। अगर आपको अब भी कोई सवाल है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

ट्रैक्टर ज्ञान से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।

Read More Blogs

अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सबसे मशहूर है ये टॉप 10 महिंद्रा ट्रैक्टर : जानें कीमत और फीचर्स - ट्रैक्टरज्ञान image

पिछले काफी वर्षों से, महिंद्रा किसानों और कृषि से जुडी हर ज़रूरत को पूरा करने वाले ट्रैक्टरों का निर्माण करने के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। चाहे आप एक छोटे स्तर के किसान हो या फिर बड़े पैमानें पर कृषि करतें...

Stubble Burning: Effects & Alternatives of Stubble Burning | Tractorgyan image

How often do we see heaps of dried crops burning on the fields during the end of a crop cycle, well these burning crops are not arson or an accident, it is what the professionals and experts call Stubble-burning. They are mainly...

Top 7 John Deere Tractors with Price List in India 2024-2025 image

John Deere is one of the best manufacturers of tractors worldwide. John Deere Tractor in India aims to provide customer-focused solutions with the help of the latest technologies in the market. John Deere combines innovation and technology to build tractors that empower...

Write Your Comment About Top 10 Tractor Brands In India

+91
Review-Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance