27 Mar, 2023
स्वराज कंपनी शुरुआत से ही किसानों की जरुरतों को ध्यान में रखकर ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। यह कंपनी 1974 से किसानों के लिए ट्रैक्टर बना रही हैं। स्वराज के ट्रैक्टर्स में स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर सबसे शानदार हैं जो किसानों का बहुत पसंदीदा ट्रैक्टर हैं। खासकर भारत के किसानों को यह ज्यादा पसंद आता हैं। इस मॉडल में टुट-फूट की सम्भावना कम होती है और यह अधिक समय की सर्विस देता है। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर 7.80 रुपए से 8.10 लाख* रुपए की कीमत में आता हैं। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर से थ्रेसर चलाने पर 2 से 2.30 लीटर प्रति घंटे की ऐवरेज देता है। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर 2डब्ल्यूडी और 4डब्ल्यूडी दोनों वैरिएंट में आता है। यह ट्रैक्टर कठोर मिट्टी और सख्त खेतों में काम करने के लिए योग्य है। इस ट्रैक्टर का लुक बहुत ही सुन्दर और आकर्षक है।
स्वराज 855 एफई में 3 सिलेंडर होते हैं। इस ट्रैक्टर में ऑयल कूलर भी लगा है, जो इंजन के ऑयल को जल्दी गर्म नहीं होने देता है। इसकी पीटीओ पावर 42.9 एचपी है। यह एक शक्तिशाली आरबी-33 टीआर इंजन के साथ आता है, जो 2000 आरपीएम उत्पन्न करता है। इसके समानांतर इंजन कूलिंग से ट्रैक्टर को लंबे समय तक चलाने मे कोई बाधा नहीं आती है। इसमें 52 एचपी 4 स्ट्रोक डाईरेक्ट इंजेक्शन डीजल इंजन होता है। इसकी उत्पाद इंजन क्षमता खेत पर कुशल माइलेज प्रदान करती है। इसके ईंधन टैंक की क्षमता 60 लीटर हैं। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर में 3 स्टेज आयल बॉथ टाइप का एयर फिल्टर दिया गया है। 855 एफई 2व्हील ड्राइव ट्रैक्टर हैं जो मैदान पर उच्च प्रदर्शन करने की क्षमता रखता है। यह इंजन अपने सेगमेंट का उच्चतम ईंधन दक्षता प्रदान करता हैं।
स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर हैवी ड्यूटी सिंगल ड्रॉप आर्म के साथ मैकेनिकल स्टीयरिंग में आता है जो ट्रैक्टर चालक के आराम और बेहतर गतिशीलता के लिए होता हैं साथ ही इसमें पॉवर स्टीयरिंग का भी ऑप्शन हैं ट्रैक्टर में स्टीयरिंग लॉक का सिस्टम भी कंपनी ने दिया है। इस ख़ास विशेषता से ट्रैक्टर चोरी होने का खतरा भी नहीं होता है। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर में काफी आरामदायक सीट भी दी गई है, जिसे ट्रैक्टर चालक अपनी सुविधा के अनुसार आगे-पीछे कर सकते है।
कंपनी ने स्वराज 855 एफई में कांस्टेंट और स्लाइडिंग मेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया है। यह सेन्टर शिफ्ट के साथ आता है। स्वराज 855 एफई में हाई और लो सिलेक्टर लीवर के साथ 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। इसका गियर बाक्स सेन्टर शिफ्ट होने पर भी इसका प्लेटफॉर्म खुला होता है। ट्रैक्टर में सिंगल और ड्यूल क्लच दिया गया है। ऑपरेटर के आराम के लिए फुट रेस्ट भी दिया गया है। इसमें अलटरनेटर और स्टार्टर मोटर भी दी गई है। ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 30.9 किलोमीटर प्रतिघंटा है जबकि रिवर्स स्पीड 12.9 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
स्वराज 855 एफई 6 स्पलाइन टाइप की पीटीओ के साथ आता है। यह स्टैंडर्ड मोड पर 2100 ईआरपीएम पर 540 आरपीएम की स्पीड से काम करती है और इकोनॉमी मोड पर 1600 ईआरपीएम पर 540 आरपीएम की स्पीड से काम करती है। इस ट्रैक्टर में 43 एचपी पीटाओ पावर है। इस ट्रैक्टर में रिर्वस पीटीओं की सुविधा भी मिलती है। पीटीओ को सेट करने, चालू व बंद करने का लीवर इसमें ड्राइविंग सीट के साइड में दिया गया है। मल्टी स्पीड और सीआर पीटीओ फीचर के साथ इस ट्रैक्टर में रिवर्स पीटीओ भी मिलती है।
अब देखते है स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर का वजन और लंबाई-चौड़ाई। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर का कुल वजन 2020 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर की लंबाई 3420 एमएम और चौड़ाई 1715 एमएम हैं साथ ही इसकी ऊंचाई 2275 एमएम है। ग्राउंड क्लीयरेंस 400 एमएम और व्हीलबेस 2050 एमएम दिया गया है।
स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर डीसीवी टाइप की हाइड्रोलिक्स के साथ आता है। हाइड्रोलिक की लिफ्टिंग क्षमता 1700 किलोग्राम है। इसमें डीजल टैंक की क्षमता 60 लीटर है। ट्रैक्टर में मिक्स कंट्रोल और ड्राफ्ट कंट्रोल के साथ ऑटोमैटिक पॉजिशन वाली हाइड्रोलिक 2 लीवर के साथ आती हैं। लिफ्ट में चैन की जगह जैक सिस्टम दिया गया है। लिंकेज के लिए इसमें 3 पाइंट दिए गए हैं। यह ट्रैक्टर 4 व्हील ड्राइव में आता है।
स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर के टायर बहुत मजबूत और लंबे समय तक चलने वाले होते हैं। यह ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव में आता है। ट्रैक्टर के फ्रंट टायर 6.00x16 और रियर टायर 14.9x28 साइज में आते हैं। फ्रंट टायर में 7.50 x 16 और रियर टायर में 16.9 X 28 /13.6 X 28 साइज का ऑप्शन दिया गया है।
स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर की कीमत 7.80 से 9.89 लाख* रुपए है। ट्रैक्टर की कीमत किसानों के बजट के अनुसार ही निर्धारित की गई है। यह कीमत एक्स शोरूम है। ट्रैक्टर की कीमत आपके राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। ट्रैक्टरज्ञान पर आप स्वराज 855 एफई का मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ स्वराज 855 एफई की मूल्य सूची दी गई हैं।
ट्रैक्टरज्ञान पर स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर के बारे में आपको विस्तार में जानकारी मिली। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर का वजन, ट्रैक्टर का इंजन, ट्रैक्टर पीटीओ, स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर की कीमत यहाँ आपको पता चली। यदि आप इस ट्रैक्टर को खरीदना चाहते है तो आज ही ट्रैक्टरज्ञान पर जाएँ।
स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर स्वराज का सबसे दमदार और मजबूत ट्रैक्टर हैं। यह ट्रैक्टर सभी उन्नत सुविधाओं के साथ आता हैं। इसकी कीमत भी सभी किसानों के बजट में आसानी से फिट हो जाती हैं। ट्रैक्टरज्ञान ने स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर की आपको सम्पूर्ण जानकारी देने की कोशिश की, साथ ही यहाँ से आप ट्रैक्टर की लोकप्रिय ब्रांड्स के भी मॉडल प्राप्त कर सकते हैं और कृषि उपकरण व ट्रैक्टर्स की सभी आवश्यक जानकारी से खुद को अपडेट रख सकते हैं।
स्वराज कंपनी 1974 से ट्रैक्टर्स का निर्माण कर रही हैं। इस ट्रैक्टर की सर्विस लम्बे समय की होती हैं। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर की कीमत 7.80 रुपए से 8.10 लाख* रुपए हैं। यह ट्रैक्टर 2डब्ल्यूडी और 4डब्ल्यूडी दोनों वैरिएंट में उपलब्ध होता है। किसान इस ट्रैक्टर का उपयोग 30 तरह के कृषि कार्य के लिए कर सकते हैं। इसकी पीटीओ पावर 42.9 एचपी है। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर होते हैं। ट्रैक्टर का कुल वजन 2020 किलोग्राम है। स्वराज ट्रैक्टर के इस मॉडल की डीजल खपत बहुत कम होती है। यह खेत की जुताई करने से लेकर अन्य कामों में उपयोग किया जा सकता हैं।
ट्रैक्टरज्ञान पर आप सभी प्रकार के ट्रैक्टर्स की जनकारी सीधे प्राप्त कर सकते है। मैसी फर्ग्युसन ट्रैक्टर, स्वराज ट्रैक्टर , फार्मट्रेक ट्रैक्टर आदि कईं और ट्रैक्टर्स के ब्रांड्स के बारे में उनकी रेट्स, फीचर्स, आधुनिक तकनीकी के बारे में भी जानकारी हमारी वेबसाइट पर मिलती है। साथ ही साथ कृषि से जुड़ी और नई जानकारी मिलती है। साथ हर राज्य द्वारा या केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी हमारी वेबसाइट पर आसानी से मिल जाती है।
ट्रैक्टर्स के बारे में, उनके फीचर्स, क्षमता आदि का स्पष्ट विवरण और सही रेट की जानकारी पहुंचाना ट्रैक्टरज्ञान का मुख्य लक्ष्य होता है।
ट्रैक्टरज्ञान वेबसाइट पर पुराने, नए ट्रैक्टर्स के बिक्री की सीधी जानकारी मिलती है। साथ हमसे सीधे सम्पर्क कर किसान भाई आसानी से ट्रैक्टर के क्रय-विक्रय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
FOLLOW US ON:- Facebook, Instagram, Linkedin
Read More
![]() |
जॉन डियर 5310 गियर प्रो 4WD TREM IV: 55 HP श्रेणी में कृषि के लिए सबसे सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर
नई तकनीक और सबसे शक्तिशाली का अर्थ हैं जॉन डियर, जॉन डियर अपने 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर की एक विशाल रेंज प्रदान करता है। John Deere 5... |
![]() |
पॉवर ट्रैक यूरो 50 पावरहाउस : 2000 कि.ग्रा वजन उठाने की क्षमता वाला दमदार ट्रैक्टर
पॉवरट्रैक भारत में भरोसेमंद ब्रांडों में से एक है। पॉवरट्रैक एस्कॉर्ट समूह का ट्रैक्टर हैं। पॉवरट्रैक यूरो 50 ट्रैक्टर में एडवांस तकनीक का प्रयोग किया... |
![]() |
सोनालीका डीआई 750 III सिकंदर : 4 इंजन सिलेंडर के साथ देता है दमदार माइलेज
सोनालीका ट्रैक्टर निर्माण में एक अग्रणी कंपनी है। सोनालीका भारत में सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टरों और इंजनों के लिए जानी जाती है। सोनालीका ब्रांड के ट्रैक्टर ... |
Retail Tractor sales increased by 9.62% YoY in May 2023, shows FADA Research
FADA has released its Monthly tractor sales report for May 2023, which shows a 9.62 % YOY increase i...
मई 2023 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री में 9.62% की वृद्धि - फाडा रिसर्च
ट्रैक्टर कंपनियों के लिए मई का महीना रहा अच्छा। हमें फाड़ा के मई 2023 के हाल हीं में जारी की गयी रिपो...
Top 10 Massey Ferguson Tractor Price list in India 2023 - TractorGyan
About Massey Ferguson Tractor Massey Ferguson is a worldwide popular brand that offers a range of...