04 Dec, 2019
हमारे पिछले Blog Mahindra 605 और John Deere 5310 की तुलना को आप लोगों ने बहुत प्यार दिया तो आज हम आपके लिये लाये हैं 40 HP Category के दो बहुत चर्चित ट्रैक्टर, Swaraj 735 FE और Eicher 380 की तुलना। आगे हम इस Blog में जानेंगे दोनो ट्रैक्टर में क्या-क्या समानता है और किस फ़ीचर में कौनसा ट्रैक्टर, दूसरे पर भारी पढ़ता है।
स्वराज 735 FE और Eicher 380 दोनो ही ट्रैक्टर आते हैं 40 HP Category और 3 सिलेंडर Engine के साथ। इन दोनो ट्रैक्टर में बहुत सारे फ़ीचर एक जैसे हैं, जैसे दोनो में मकैनिकल और पॉवर Steering दोनो ऑप्शन दिये गये हैं। साथ ही दोनो ट्रैक्टर आते हैं ड्राई डिस्क ब्रेक और तेल में डूबे ब्रेक के साथ।
अगर Speed की बात करें तो दोनो ही ट्रैक्टर में 8 अगली और 2 पिछली स्पीड हैं। इसके साथ ही डीज़ल से पानी अलग करके Engine को सुरक्षित रखने के लिये इन दोनो ट्रैक्टर में वॉटर सेपरेटर दिया गया है। Tyre की बात करें तो दोनो ही ट्रैक्टर में 6 16 के अगले Tyre दिये गये हैं और पिछले Tyre में 13 6 28 और 12 4 28 के ऑप्शन आते हैं।
एक जैसे फ़ीचर की बात करने के बाद अब बात करते हैं ऐसे फ़ीचर की जो दोनो ट्रैक्टर को एक दूसरे से बेहतर बनाते हैं। शूरवात करें दोनो ट्रैक्टर के Engine CC से तो Swaraj 735 FE इसमें साफ़ विजेता बनता है 2734 CC Engine के साथ वहीं Eicher 380 में केवल 2500 CC का Engine दिया गया है।
जहाँ Eicher 380 में Single और डूअल क्लच दोनो ऑप्शन दिये गये हैं वहीं स्वराज 735 केवल सिंगल क्लच के साथ आता है। वज़न उठाने की Capacity की बात करें तो इसमें भी Eicher 380 आगे निकल जाता है जहाँ स्वराज 735 उठा सकता है,1000 किलोग्राम वज़न वहीं Eicher 380 उठा सकता है 1200 से 1300 किलोग्राम तक का वज़न। अधिकतम फ़ॉर्वर्ड स्पीड में जहाँ 735 में केवल 27.8 किलो मीटर प्रति घंटे की स्पीड दी गयी है तो Eicher 380 इसमें कहीं आगे निकल जाता है 30.8 किलो मीटर प्रति घंटे की स्पीड के साथ।
जहाँ Eicher 380 में रिवर्स PTO आता है वहीं 735 में रिवर्स PTO नहीं दिया है। कूलिंग सिस्टम की बात करें तो जहाँ स्वराज 735 में Water Cooled तो वहीं eicher 380 में कूलेंट कूल्ड engine दिया गया है। दोनो ही ट्रैक्टर में oil bath type air क्लीनर दिये गये हैं जहाँ 735 में ये 3 स्टेज के साथ आता है तो Eicher 380 में 4 स्टेज के साथ जो कम्पनी के अनुसार ज़्यादा साफ़ हवा अंदर भेजता है।
बदलते समय की ज़रूरत के हिसाब से Eicher 380 में साइड शिफ़्ट गीयर का ऑप्शन आता है वहीं स्वराज 735 में ये नहीं आता है। Eicher 380 में हेड लाइट इंडिकेटर के साथ आती है वहीं स्वराज 735 में ये ऑप्शन नहीं दिया गया है।
दोनो ट्रैक्टर की क़ीमत में ज़्यादा अंतर नहीं है जहाँ स्वराज 735 5.5 लाख के लगभग आता है तो वहीं Eicher 380 की क़ीमत 5 लाख 70 हज़ार के आस पास है। फ़ीचर के लिहाज़ से Eicher 380 में जहाँ सारे नये Feature देखने को मिलते हैं तो स्वराज 735 समय के साथ बदलाव में कहीं पिछड़ता दिखता है। लेकिन एक बात जो स्वराज 735 के साथ जाती है वो है इसपर किसानो का अटूट विश्वास और कम मेनटेनैन्स।
आपको क्या लगता है स्वराज 735 और Eicher 380 में कौन है बेहतर? और आगे आप किन ट्रैक्टर की तुलना देखना चाहते हैं हमें कमेंट करके बतायें।
Tractor की क़ीमत अलग अलग City में अलग हो सकती है, आपके Area में Tractor की क़ीमत आप On-Road Price पर जाकर जान सकते हैं।
Read More
![]() |
Farmtrac की नई ट्रेक्टर सीरीज PowerMaxx में है जबरदस्त फीचर्स |
![]() |
जानिए क्या है खास Sonalika Tractor की नयी टाइगर ट्रैक्टर सीरीज में |
![]() |
क्या न्यू हॉलैंड 3037 TX है 39 HP का सबसे बेस्ट ट्रैक्टर? |
How much Horsepower tractor do you need for your farm?
Tractors are an essential farming vehicle for agriculture as it provides ease and assistance for cro...
Retail Tractor sales up by 9.66 percent YoY in June 2022 shows FADA Research
FADA Sales report for June 2022 is out, and we can say that unlike a recent couple of years, this ye...
Sonalika sold overall 39,274 tractors highest ever in June'22
In a post on Linkedin Joint Managing Director of International Tractors limited (Sonalika & Soli...