tractorgyan home logotractorgyan logo
tractorgyan rupee logo
hamburger icon

जून 2023 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री में 41.04% की वृद्धि - फाडा रिसर्च

जून 2023 की रिटेल ट्रैक्टर बिक्री में 41.04% की वृद्धि - फाडा रिसर्च image
By Team Tractor Gyan
06 Jul, 2023
Share
facebook-iconlinkedin-icontwitter-iconwhatsapp-icon

फाड़ा ने जून 2023 रिटेल ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट जारी की है, जिस से पता चलता है कि जून 2023 में रिटेल ट्रैक्टर बिक्री अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। रिपोर्ट से हमे पता चलता है कि जून 2023 के दौरान भारत में कुल 98,660 ट्रैक्टर बेचे गए, जो जून 2022 की तुलना में 41.04% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है।

यह रिपोर्ट भारत में अग्रणी ट्रैक्टर निर्माताओं के साल-दर-साल बिक्री प्रदर्शन की भी जानकारी प्रदान करती है। आज हम इस रिपोर्ट में रिटेल ट्रैक्टर बिक्री से जुडी कुछ मुख्य बातें लाएँ  हैं। हम जून 2023 की बिक्री की तुलना जून 2022 की बिक्री से भी करके जिससे आप जान सकें कि भारत में जून 2023 में ट्रैक्टर बिक्री में कितनी वृद्धि हुई  हैं।

ट्रैक्टर बिक्री डाटा जून 2023 में:

महिंद्रा एंड महिंद्रा (महिंद्रा ट्रैक्टर)

अपनी उन्नत तकनीक और नवाचारों के लिए प्रसिद्ध ट्रैक्टर निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा ने फाड़ा रिपोर्ट में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। जून 2023 में, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 21,647 ट्रैक्टर बेचे है,  जो कुल बाजार हिस्सेदारी का 21.94% है।

अगर हम इस बिक्री की तुलना जून 2022 से करतें हैं तो हमे पता चलता हैं कि जून 2023 में कंपनी का प्रदर्शन और अच्छा है। जून 2022 में , इस कंपनी ने कुल 13,189 ट्रैक्टर बेचकर  ट्रैक्टर बाज़ार में 18.85% की हिस्सदारी हासिल की थी।

 

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (स्वराज ट्रैक्टर)

स्वराज महिंद्रा एंड महिंद्रा का सब -ब्रांड है और इस कंपनी ने जून 2022 में बेची गई 9,640 इकाइयों की तुलना में जून 2023 में 15,986 ट्रैक्टर की रिकॉर्ड बिक्री के साथ रिपोर्ट में दूसरा स्थान हासिल किया। जून 2023 में  स्वराज की बाजार हिस्सेदारी में भी बढ़ोतरी हुई हैं।  जून 2023 में इस कंपनी की हिस्सेदारी 16.20% हो गई जो कि जून 2022 में सिर्फ 13.78% थी।  

 

इंटरनेशनल ट्रैक्टर लिमिटेड (सोनालीका ट्रैक्टर)

इंटरनेशनल ट्रैक्टर लिमिटेड ने भी जून 2023 में सकारात्मक बिक्री वृद्धि का अनुभव किया। इस कंपनी ने, जून 2022 में 7,829 ट्रैक्टर बिक्री की तुलना में जून 2023 में 12,734 ट्रैक्टर बेचे। कंपनी की बाजार हिस्सेदारी जून 2022 में 11.19% थी जो जून 2023  में  बढ़कर 12.91% हो गई है।

 

टैफे लिमिटेड (मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर

टैफे लिमिटेड, जो अपने उन्नत ट्रैक्टरों के लिए जाना जाता है, ने जून 2023 में 11,186 ट्रैक्टर बिक्री के साथ चौथा स्थान हासिल किया। जून 2022 में  कंपनी ने कुल 8,073 ट्रैक्टरो  की बिक्री थी और जून 2023 में  11.34% की बाजार हिस्सेदारी हासिल की।

 

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड (एग्री मशीनरी ग्रुप) 

एस्कॉर्ट्स लिमिटेड  ने भारतीय किसानों की जरूरतों के अनुरूप ट्रैक्टरों की एक विस्तृत श्रृंखला की पेशकश की, जिसके चलते इसे साल-दर-साल वृद्धि में योगदान मिला। कंपनी ने जून 2023 में कुल 10,210 ट्रैक्टर बेचकर बाजार में 10.35% हिस्सेदारी हासिल की। जून 2022 के बिक्री डाटा के अनुसार, इस कंपनी  ने कुल  6,060 ट्रैक्टर बेचकर  8.66% बाजार हिस्सेदारी हासिल की थी।

Fada Sales June 2023

जॉन डियर ट्रैक्टर

जॉन डियर भारतीय ट्रैक्टर उद्योग में एक प्रसिद्ध नाम है। इस कंपनी ने जून 2023 में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसने कुल 8,307 ट्रैक्टर  बेचे और ट्रैक्टर बाजार में 8.42% हिस्सेदारी का दावा किया, यह जून 2022 में बेची गई  ट्रैक्टर इकाईयों से अधिक है क्योंकि जून 2022 में जॉन डियर ने कुल 4,491 ट्रैक्टर  बेचे और बाजार हिस्सेदारी में सिर्फ 6.42% का हिस्सा हासिल किया था।  

 

सीएनएच इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड (न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर)

चलिए अब सीएनएच इंडस्ट्रियल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड की जून 2023 में होने वाली बिक्री की बात करते हैं। जून 2023 में कुल 5,571 ट्रैक्टरों की बिक्री दर्ज की है  और जून 2023 में इसकी ट्रैक्टर बाजार में 5.65% की हिस्सेदारी हैं। अगर हम इसकी तुलना जून 2022 की बिक्री से करतें हैं तो हमें पता चलता है कि जून 2023 की बिक्री में उछाल देखा गया है। जून 2022 में यह 2,139 ट्रैक्टर बेच कर सीएनएच इंडस्ट्रियल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने 3.06% बाजार हिस्सेदारी हासिल की थी।

 

आयशर ट्रैक्टर

हम आयशर ट्रैक्टर की बिक्री की बात करे तो इसने जून 2023 में 4,932 इकाइयां बेच कर 5.00% ट्रैक्टर बाजार में हिस्सदारी हासिल की। जून 2022 में यह बिक्री  सिर्फ़ 4,339 ट्रैक्टर था और आयशर ट्रैक्टर्स की बाजार हिस्सेदारी 6.20% थी।  

 

कुबोटा ट्रैक्टर एग्रीकल्चरल मशीनरी इंडिया प्रा. लिमिटेड 

कुबोटा एग्रीकल्चरल मशीनरी इंडिया प्रा. लिमिटेड ने जून 2023 में 1,728 ट्रैक्टर बेचे, जो कुल बाजार हिस्सेदारी का 1.75% है, जो जून 2022 में बेचे गई 1,663 ट्रैक्टर (2.38% बाजार हिस्सेदारी) से थोड़ा अधिक है।

 

प्रीत ट्रैक्टर प्राइवेट लिमिटेड 

प्रीत ट्रैक्टर प्राइवेट लिमिटेड ने जून 2023 में 759 ट्रैक्टर बेचे और इसकी बाजार हिस्सेदारी 0.77% है। जबकि जून 2022 में 387 ट्रैक्टर बेचे और 0.55% की बाज़ार हिस्सेदारी थी।

 

करतार एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड

करतार एग्रो ने जून 2023 में कुल 572 ट्रैक्टर इकाइयाँ बेचीं और कुल ट्रैक्टर बाज़ार में इसकी हिस्सेदारी 0.58% रही। अगर हम साल-दर-साल बिक्री की बात करें तो इस ब्रांड ने जून 2022 की तुलना में जून 2023 में 532 अधिक ट्रैक्टर बेचे। जून 2022 में, करतार एग्रो की कुल ट्रैक्टर बिक्री केवल 37 थी और इसकी बाजार हिस्सेदारी केवल 0.05% थी।

 

जून 2023 में मंकू एग्रो टेक प्राइवेट लिमिटेड की बिक्री:

मंकू एग्रो टेक प्राइवेट लिमिटेड ने जून 2023 में कुल 559 ट्रैक्टर बेचे। और इस तरह इस कंपनी ने ट्रैक्टर बाजार का  0.57% हिस्सा अपने नाम किया।

अगर हम इस ब्रांड के प्रदर्शन की तुलना जून 2022 से करें तो हमें पता चलता है कि ब्रांड ने जून 2023 में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। जून 2022 में कंपनी ने केवल 42 इकाइयाँ बेचीं, जिसका बाजार हिस्सा 0.06% था।

 

जून 2023 में अन्य ट्रैक्टर ब्रांडों की बिक्री:

इन प्रमुख ट्रैक्टर ब्रांडों के अलावा, भारतीय ट्रैक्टर बाजार में कुछ और ब्रांड्स भी हैं। जून 2023 में इन सभी अन्य ट्रैक्टर ब्रांडों की कुल बिक्री 4,469 इकाई थी और इन सभी ने मिलकर कुल ट्रैक्टर बाजार में 4.53% की हिस्सेदारी हासिल की।

जून 2022 में, अन्य ब्रांडों ने बेहतर प्रदर्शन किया क्योंकि उन्होंने मिलकर कुल 12,063 इकाइयाँ बेचीं और 17.24% बाज़ार हिस्सेदारी हासिल की थी।

 

अस्वीकरण:

1. उपरोक्त संख्याओं में टीएस और एलडी के आंकड़े नहीं हैं।
2- भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग से 04.07.23 तक वाहन खुदरा डेटा एकत्र किया गया है और 1,437 आरटीओ में से 1,351 से एकत्र किया गया है।

Read More Blogs

Escorts Kubota Limited registers monthly sales of 9,850 tractors in June 2023, Down 2% YOY image

Faridabad, July 1st, 2023: Escorts Kubota Limited Agri Machinery Business Division in June 2023 sold 9,850 tractors as against 10,051 tractors sold in June 2022. Escorts Kubota Limited Agri Machinery ( Farmtrac tractor , Powertrac tractor and Digitrac tractor ) Domestic tractor...

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की जून'23 में ट्रैक्टर सेल्स में 2% की गिरावट, 9,850 ट्रैक्टर बेचे image

एस्कॉर्ट्स कुबोटा भारतीय कृषि बाजार में एक जाना माना नाम है और अपने आधुनिक ट्रैक्टरों के निर्माण की वजह से इस कंपनी ने किसानो के दिलो में एक ख़ास जगह बना ली है। अभी हाल ही में इस कंपनी ने जून 2023...

Retail Tractor sales increased by 41.04% YoY in June 2023, shows FADA Research image

The wait is over! FADA releases YoY vehicle sales report for June 2023. Total 98,660 tractors were sold out in India during June 2023. Tractor sales experienced the highest YoY hike. In June 2023, tractor sales in India experienced a 41.04% hike...

Write Your Comment About Retail Tractor Sales Increased By Over Than 41 Percent Yoy In June 2023 Shows Fada Research

+91
Review-Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance