एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की अक्टूबर'23 ट्रैक्टर सेल्स में 8.9% की गिरावट, 13,205 ट्रैक्टर बेचे
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड एग्री मशीनरी बिजनेस डिवीजन ने हाल ही में अक्टूबर 2023 में हुई कुल ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट जारी की है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने अक्टूबर 2023 में कुल 13,205 ट्रैक्टर बेचे। अगर हम इस डाटा की तुलना अक्टूबर 2022 में होने वाली बिक्री से करते हैं तो हमें यह पता चलता है कि अक्टूबर 2023 में बिक्री दर में 8.9% की गिरावट आयी है। अक्टूबर 2022 में कंपनी ने कुल 14,492 ट्रैक्टर बेचे थे।
जानिए अक्टूबर 2023 की बिक्री डाटा के बारे में :
हम आपके लिए एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड एग्री मशीनरी (फार्मट्रैक ट्रैक्टर, पॉवरट्रैक ट्रैक्टर और डिजिट्रैक ट्रैक्टर) के द्वारा घरेलू और निर्यात बाज़ारों में होने वाली बिक्री से जुड़े डाटा लाए है।
अक्टूबर 2023 में, इस ट्रैक्टर निर्माता ने घरेलू बाजारों में कुल 12,642 ट्रैक्टर बेचे। जबकि अक्टूबर 2022 में ये बिक्री डाटा 13,843 ट्रैक्टर यूनिट्स था। इस तरह घरेलू बाजारों में साल-दर-साल की बिक्री में 8.7% की गिरावट देखी गयी।
चलिए अब निर्यात बाजारों से जुड़े बिक्री डाटा को भी जानते है। अक्टूबर 2023 में इस कंपनी ने कुल 563 ट्रैक्टर्स का निर्यात किया था। जबकि अक्टूबर 2022 में कुल निर्यात 649 ट्रैक्टर यूनिट्स था। निर्यात बाजारों में कंपनी ने साल-दर-साल बिक्री में कुल 13.3% की गिरावट दर्ज की।
अपने इस प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए कंपनी ने कहा कि इस साल त्यौहारों का मौसम थोड़ा देर से आया और यह दो महीने तक चला ; इसलिए अक्टूबर की बिक्री पिछले साल की तुलना में थोड़ी कम रही। हालाँकि, नवंबर ट्रैक्टर बिक्री के लिए अच्छा साबित हो सकता हैं क्योंकि बहुत सारे प्रमुख त्यौहार महीने के शुरुआती दिनों में ही है। महीने की पहली छमाही में प्रमुख त्यौहारों के साथ सकारात्मक लग रहा है। इसके साथ- साथ सभी व्यापक आर्थिक कारक भी सकारात्मक ही हैं। इसलिए हमें उम्मीद है कि इस वित्तीय वर्ष के शेष भाग में ट्रैक्टर की भारी माँग रहेंगी।
विवरण | अक्टूबर | अप्रैल-अक्टूबर (7M) | ||||
FY24 | FY23 | % परिवर्तन | FY24 | FY23 | % परिवर्तन | |
घरेलू | 12,642 | 13,843 | -8.7% | 58,341 | 59,847 | -2.5% |
निर्यात | 563 | 649 | -13.3% | 3,470 | 5,145 | -32.6% |
कुल बिक्री | 13,205 | 14,492 | -8.9% | 61,811 | 64,992 | -4.9% |
FY - वित्तीय वर्ष अप्रैल से मार्च तक M - महीना
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के बारे में
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड, पूर्व में एस्कॉर्ट्स लिमिटेड, एक प्रसिद्ध भारतीय कंपनी है जो पिछले सात दशकों से आधुनिक कृषि उपकरणों का निर्माण कर रही है। अपने दृष्टिकोण, "समृद्धि फैलाना, जीवन पर प्रभाव डालना" की दिशा में आगे बढ़ते हुए, कंपनी ने अपने उपकरणों के साथ भारतीय कृषि बाजार और भारत की अर्थव्यवस्था को बदल दिया है।
Category
Read More Blogs
Are you in the market for an affordable yet high-performing tractor in India? You're in luck! In this blog, we've compiled a list of the top 10 tractors under 10 lakhs that cater to the diverse needs of farmers and agricultural enthusiasts....
Faridabad, November 1st, 2023: Escorts Kubota Limited Agri Machinery Business Division in October 2023 sold 13,205 tractors as against 14,492 tractors sold in October 2022. The festive season this year is delayed and spread across two months; hence October sales were slightly...
Mumbai, November 01, 2023: Mahindra & Mahindra Ltd.’s Farm Equipment Sector (FES), part of the Mahindra Group, today announced its tractor sales numbers for October 2023. Domestic sales in October 2023 were at 49,336 units, as against 50,539 units during October 2022....
Write Your Comment About एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की अक्टूबर'23 ट्रैक्टर सेल्स में 8.9% की गिरावट, 13,205 ट्रैक्टर बेचे
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025
04 Jul 2025
03 Jul 2025
31 Dec 2024
03 Jul 2025
03 Jul 2025
03 Jul 2025