जानिए कैसे हर किसान की जरुरत है Swaraj 963 FE Tractor
Table Of Content
Swaraj 963 FE Tractor हर किसान की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एक सक्षम Tractor माना जाता है। इस ट्रेक्टर को दमदार इंजन और भरपूर ताकत के साथ बनाया गया है। Swaraj 963 FE एक ऐसा ट्रैक्टर है, जो किसी भी समय हर एक परिस्थिति का सामना करके उसे दूर करने में सक्षम है। स्वराज ने किसानों का भरोसा हमेशा कायम रखा है और स्वराज 963 FE ट्रेक्टर किसानों को बाकी ट्रेक्टरो से किसी भी काम में अलग ही शान बान से खड़े रखता है। स्वराज ट्रैक्टर अपने इस ट्रेक्टर में बहुत कुछ नया लेके आया है। तो चलिए हम जानते है उनके बारे में
स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर की विशेषताएं
-
डबल क्लिच सस्पेंडेड ब्रेक पैड़ल के साथ तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक दिए गए है।
-
इसका प्लेटफार्म स्पेस बहुत अच्छा दिया गया है।
-
इसमें रिवर्स गियर लो और हाई स्पीड गियर दिए गए है।
-
इसके लिफ्ट में लॉक सिस्टम दिया गया है।
-
इसके कम्प्रेस्सेर बॉल के अलग से लीवर दिया गया है।
-
स्वराज ने अपने ट्रेक्टर में Differential lock दिया है।
-
इसने PTO के लिए Independent Clutch दिया है यह स्वराज ने अपने किसी ट्रेक्टर में नहीं दिया है साथ ही रिवर्स PTO के लिए Gear अलग से दिया गया है।
-
इसमें गियर दिया गया है जो बिलकुल भी महसूस नहीं होता है बिलकुल आसानी से Oprate हो जाता है। साथ ही लिफ्ट लॉक सिस्टम लगाया गया है।
-
इसका Hydrolic System स्वराज के सारे मॉडलों से अलग है। इसकी Hydraulic Capacity 2200 KG जो काफी अच्छी मानी जाती है। जो 3 पॉइंट सेंसिंग के साथ आती है। इजी हींग सिस्टम लगाया है इसका मतलब एक गियर दिया गया है जिससे आप लिफ्ट को ऊपर या नीचे कर सकते है।
स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर फ़ीचर
स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर Engine
Swaraj 963 HP की बात की जाये तो 60 HP Category के साथ लगभग 3478 cc का इंजन दिया गया है। यदि एयरक्लीनर की बात करे तो इसमें ड्राई के साथ साथ साइक्लोनिक सक्शन सिस्टम दिया है। जिससे क्लीनिंग का इम्प्रूवमेंट बड़ जाता है, जो इंजन को साफ करने में बहुत ही मददगार होता है। साथ ही इसका रेडियेटर ओवर फ्लो रेज़र्वायर के साथ दिया गया है मतलब इसमें बार बार कूलेंट (पानी) डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी साथ ही 3 सिलेंडर के साथ इनलाइन पम्प दिया गया है जो भारतीय किसानो के भरोसे का प्रतीक रहा है।
स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर Looks (बनावट)
अगर हम looks की बात करे तो स्वराज 963 एफई (Swaraj 963 FE) का looks अपने सारे ट्रैक्टरो से Different (अलग) प्रदर्शित किया है। जो बहुत ही शानदार नजर आता है। साथ ही इसका बोनट सिंगल पीस का दिया है। जो एक कैलेंडर के साथ खुलता है। इसका इंस्टूमेंट क्लस्टर बहुत ही शानदार है जिसमे आपको ट्रेक्टर कितना चला है। सारी जानकारी प्राप्त हो जाती है। इसमें Time Indicator, Service Indicator, Race तथा Light Indicator भी दिए गए।
स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर Comfort (आराम)
स्वराज कंपनी ने कम्फर्ट के मामले में इंडिया में अपने कैटेगरी के ट्रैक्टरों को लगभग पीछे छोड़ दिया है। तो चलिए हम जानते है ऐसा क्या दिया है जिससे सभी ट्रेक्टर पीछे रह जाते है। सबसे पहले बात करेंगे ड्राइवर सीट की तो इसकी सीट पर बैठते ही कार जैसा महसूस होता है और इस सीट को आगे पीछे और ऊपर नीचे हम अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते है। इसके गियर साइड शिफ्ट होने के कारण इसका प्लेटफार्म का स्पेस बहुत मिल जाता है जिससे ड्राइवर आराम से अपने पैरो को फैला कर बैठ सकता है और साइड में गियर होने की वजह से आपको झुकना नहीं पड़ेगा। अपनी सीट पर बैठ कर ही सब कुछ ऑपरेट कर सकते है।
स्वराज 963 की कीमत (Swaraj 963 Price)
स्वराज 963 की कीमत (Swaraj 963 Price) 8.45 लाख* से लेकर 8.75 लाख* तक है।
स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर स्पेसिफिकेशन्स
एचपी | 60 |
इंजन सिलेंडर | 3 |
डिस्पलेस्मेंट सीसी | 3478 cc |
गियर के नंबर | 12 Forward + 2 Reverse |
क्लच प्रकार | Double Clutch |
ट्रांसमिसन का प्रकार | Synchromesh |
पीटीओ टाइप | Multispeed & Reverse PTO |
पीटीओ स्पीड | 540 RPM,540 E,MULTI SPEED & REVERSE PTO |
ब्रेक प्रकार | Oil Immersed Disc Brakes |
स्टीयरिंग | Power Steering With Differential Cylinder |
ईंधन टैंक की क्षमता | 60 L |
व्हील बेस | 2210 mm |
व्हील ड्राइव | 2WD |
टायर का आकार | F(7.50 x 16), R(16.9 x 28) |
उठाने की क्षमता | 2200 kg |
कीमत | 8.45 - 8.75 lakh* |
Category
Read More Blogs
Harrow Disc से खेतो की मिट्टी तथा खरपतवार को बारीक काटकर मिट्टी में मिला देता है तो चलिए हम जानते है इसका उपयोग करने से क्या क्या फायदा हो सकता है। फ्रंट डिस्क के मार्ग में आने वाले किसी भी अवशिष्ट खरपतवार...
आइये जानते है, कि ऐसा कौन सा Implement है, जो JCB की कमी को पूरा करने के साथ साथ हमारे पैसे भी बचाएगा। तो उस Implement का नाम Backhoe Loader and Front Loader है। ये क्या होते है और कैसे काम करते...
Same Deutz Fahr कम्पनी आपने Tractor को Germon Technology का उपयोग करके किसानो के लिए बहुत ही कम Maintance पर बनाती है। बहुत सारे बदलाव देखने को मिल जायेगे। इस कम्पनी के ट्रैक्टरो तो चलिए हम Agrolux 50 Tractor के बारे में...
Write Your Comment About Know How Every Farmer Needs Swaraj 963 FE Tractor
.webp&w=256&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
18 Jun 2025
06 Jan 2025
03 Jan 2025
27 Nov 2024
22 Jan 2025
21 Nov 2024
30 Nov 2024
27 May 2025
19 Nov 2024
16 Dec 2024
31 Dec 2024
21 Mar 2025
14 Jun 2025
30 Nov 2024