नया 45 HP ट्रैक्टर - किफायती कीमत और फीचर्स में जबरदस्त
टेबल ऑफ कंटेंट
अगर आप एक नए 45 HP ट्रैक्टर की तलाश में हैं जो किफायती कीमत में दमदार परफॉर्मेंस दे, तो सोनालीका टाइगर डीआई 42 पीपी 4WD आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह ट्रैक्टर आधुनिक तकनीक, मजबूत इंजन और बेहतर आराम का संतुलन प्रदान करता है। जिससे खेतों में काम करना और भी असरदार हो जाता है। आइए, जानें सोनालीका टाइगर डीआई 42 पीपी 4WD के मुख्य फीचर्स और कीमत।
सोनालीका टाइगर डीआई 42 पीपी 4WD: इंजन
सोनालीका टाइगर डीआई 42 पीपी 4WD में 45 HP श्रेणी का दमदार इंजन दिया गया है जो 3 सिलेंडर और 1800 RPM पर काम करता है। इस इंजन में वेट टाइप एयर क्लीनर लगा है, जिससे धूलभरे वातावरण में भी इंजन सुरक्षित रहता है। यह इंजन पावर, माइलेज और टिकाऊपन का बढ़िया संयोजन है, जिससे किसान लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के खेतों में काम कर सकते हैं।

सोनालीका टाइगर डीआई 42 पीपी 4WD | ट्रांसमिशन
इस ट्रैक्टर में कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन दिया गया है जो गियर शिफ्टिंग को स्मूथ और आसान बनाता है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर्स हैं, जो अलग-अलग खेती के कामों के लिए पर्याप्त विकल्प देते हैं। इसमें Dual या IPTO क्लच ऑप्शन उपलब्ध है, जिससे PTO आधारित उपकरणों का संचालन और भी बेहतर हो जाता है। इसका PTO 540 मल्टीस्पीड और RPTO के साथ आता है, जो रोटावेटर, स्ट्रॉ रीपर, थ्रेशर जैसे कई यंत्रों को चलाने के लिए उपयुक्त है।
सोनालीका टाइगर डीआई 42 पीपी 4WD: ब्रेक और स्टीयरिंग
इस ट्रैक्टर में आयल इमर्स्ड ब्रेक्स दिए गए हैं, जो विश्वसनीय ब्रेकिंग और लंबी लाइफ सुनिश्चित करते हैं। भारी लोड में भी यह ब्रेक काफी स्थिरता प्रदान करते हैं। स्टीयरिंग के लिए ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग दिया गया है, जिससे मोड़ लेना और खेतों में काम करना बेहद आसान हो जाता है। लंबे समय तक काम करने पर भी ड्राइवर को थकान महसूस नहीं होती।
सोनालीका टाइगर डीआई 42 पीपी 4WD: लिफ्टिंग कैपेसिटी
इसकी लिफ्टिंग क्षमता 2200 किलो है, जो इस सेगमेंट में बेहद प्रभावशाली मानी जाती है। इससे किसान रोटावेटर, कल्टीवेटर, प्लाऊ, सुपर सीडर, एमबी प्लाऊ जैसे भारी कृषि यंत्रों को आसानी से उठा और उपयोग कर सकते हैं। इसका एडवांस्ड हाइड्रोलिक सिस्टम खेतों में गहराई और नियंत्रण दोनों को बेहतर बनाता है।
Quick Links
सोनालीका टाइगर डीआई 42 पीपी 4WD: टायर और ईंधन टैंक
परफेक्ट टायर साइज टायर और बड़ा फ्यूल टैंक इस ट्रैक्टर को हर तरह की खेती और परिवहन कार्यों के लिए और अधिक भरोसेमंद बनाते हैं।
| S. No. | विशेषता | साइज |
|---|---|---|
| 1 | फ्रंट टायर साइज़ | 8.0x18 |
| 2 | रियर टायर साइज़ | 13.6x28 |
| 3 | ईंधन टैंक की क्षमता | 65 लीटर |
सोनालीका टाइगर डीआई 42 पीपी 4WD: अन्य प्रमुख फीचर्स
- हाई स्टांस सीटिंग: ऊँची और आरामदायक सीटिंग, जिससे आगे का व्यू साफ मिलता है।
- सुपरलग्ज़री DRL हेडलैम्प्स: आकर्षक और सुरक्षित डे-रनिंग लाइट्स जो बेहतर विजिबिलिटी देती हैं।
- प्लश ब्रांडेड सीटें: शानदार कुशन वाली सीटें, जो लंबे समय तक काम के दौरान आराम प्रदान करती हैं।
- प्रीमियम क्रोम डिज़ाइन: ट्रैक्टर के बाहरी भागों पर प्रीमियम क्रोम फिनिश, जो लुक को और आधुनिक बनाता है।
- फास्ट रिस्पॉन्स हाइड्रोलिक सिस्टम: तेज़ प्रतिक्रिया वाला हाइड्रोलिक सिस्टम, जिससे उपकरणों का संचालन और भी स्मूथ होता है।
सोनालीका टाइगर डीआई 42 पीपी 4WD की कीमत
सोनालिका के सभी ट्रैक्टर किफायती कीमत में उपलब्ध होते हैं, और सोनालिका टाइगर डीआई 42 पीपी 4WD भी इसी बजट-फ्रेंडली रेंज में आता है। सोनालिका टाइगर डीआई 42 पीपी 4WD की सटीक कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।
निष्कर्ष
सोनालीका टाइगर डीआई 42 पीपी 4WD एक आधुनिक, शक्तिशाली और किफायती ट्रैक्टर है, जो 45 HP कैटेगरी में किसानों की सभी ज़रूरतों को पूरा करने की क्षमता रखता है। इसका दमदार इंजन, 4WD ड्राइव, उन्नत हाइड्रोलिक्स और आरामदायक फीचर्स इसे हर तरह की खेती, ढुलाई और कमर्शियल कार्यों के लिए एक भरोसेमंद मशीन बनाते हैं। यदि आप एक ऐसा ट्रैक्टर लेना चाहते हैं जो पावर और कीमत दोनों में संतुलन बनाए रखे, तो सोनालीका टाइगर डीआई 42 पीपी 4WD मॉडल आपके लिए बिल्कुल सही विकल्प है।
ट्रैक्टर ज्ञान क्यों चुनें?
ट्रैक्टर ज्ञान भारत की सबसे भरोसेमंद एग्रीटेक वॉइस है, जहां सभी ट्रैक्टरों की सटीक और अपडेटेड जानकारी उपलब्ध होती है। यहाँ आप ट्रैक्टरों की तुलना कर सकते हैं, फीचर्स समझ सकते हैं, कीमत देख सकते हैं और डीलर भी खोज सकते हैं। ट्रैक्टर ज्ञान का उद्देश्य किसानों को सही सलाह देना और खरीद प्रक्रिया को आसान बनाना है। अगर आप सही ट्रैक्टर चुनना चाहते हैं, तो ट्रैक्टर ज्ञान आपके लिए सबसे विश्वसनीय साथी है।
कैटेगरी
और ब्लॉग पढ़ें
Kartar tractors have a loyal fan base because they're built simply, strong and ready for Indian fields. If you're planning your next upgrade, these top 5 Kartar tractors in India deserve a serious look.
5 Best Kartar Tractors in India
Buying the best backhoe loader turns out to be a game-changer for farmers as this does more than then digging. It can take care of every heavy-duty land preparation activity with same ease. But choosing the best backhoe loader in India is...
Any small farmer today in India doesn't want a "big" tractor. They want something functional. Something that fits into narrow fields, handles all the everyday jobs, doesn't consume fuel like water, and still has enough power to pull through tough soil.That's...
इसके बारे में अपनी टिप्पणी लिखें नया 45 HP ट्रैक्टर - किफायती कीमत और फीचर्स में जबरदस्त
.webp&w=1920&q=75)
ट्रैक्टर और कृषि से जुड़े सबसे अधिक खोजे जाने वाले ब्लॉग्स
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
08 Sep 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Sep 2025
31 Jul 2025
30 Jul 2025
31 Jul 2025





















.webp&w=3840&q=75)










.webp&w=3840&q=75)
.webp&w=3840&q=75)





















