एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने लॉन्च की भारत की पहली ऑल ब्लैक ट्रैक्टर सीरीज
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने फरीदाबाद में अपनी डिजिट्रैक सीरीज के नए ट्रैक्टर्स को रिवील किया है। कंपनी ने अपने हेडक्वार्टर पर पांच मॉडल्स (जिनमें से 3 नए मॉडल्स हैं और 2 पुराने मॉडल्स को नए अवतार में) पेश किए हैं, जो न केवल दिखने में लाजवाब हैं, बल्कि पावर में भी असली उस्ताद हैं। इन ट्रैक्टर्स के बारे में हाल ही में एस्कॉर्ट्स कुबोटा द्वारा एक प्रेस रिलीज़ में बताया गया था, और आज फाइनली ये सबके सामने हैं।
कौन से हैं ये शानदार डिजिट्रैक मॉडल्स
एस्कॉर्ट्स द्वारा लॉन्च किये गए यह तीनों मॉडल पावर और रफ्तार का बेजोड़ संगम है। अगर आप खेती के साथ-साथ हॉलेज का काम भी करते हैं, तो इसकी तेज स्पीड आपका काफी कीमती समय बचाएगी। इतना ही नहीं एस्कॉर्ट्स ने अपने दो पुराने डिजिट्रैक मॉडल्स, डिजिट्रैक पीपी 46i और डिजिट्रैक पीपी 43i को भी नए रूप में लॉन्च किया है।
सभी पांच मॉडलों में बड़े सीसी इंजन, बड़े टायर, साइड शिफ्ट गियर, 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स, इंडिपेंडेंट पीटीओ और 2000 किलोग्राम का भारी हाइड्रोलिक लिफ्ट सिस्टम मौजूद है। यह ट्रैक्टर सीरीज सभी एडवांस्ड इम्प्लीमेंट्स जैसे सुपर सीडर, रीपर, रिवर्सिबल एमबी प्लो और लेजर लेवलर को पूरी तरह से सपोर्ट करती है।
Quick Links
क्यों खास है यह डिजिट्रैक सीरीज?
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने इन ट्रैक्टर्स को मिड-एचपी रेंज में पेश किया है, यानी यह उन किसानों के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं जो कम खर्च में ज्यादा ताकत चाहते हैं। 'पावरट्रैक' ब्रांड के तहत आने वाली यह सीरीज खेती और ट्रांसपोर्ट, दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
ट्रैक्टर ज्ञान पर क्यों करें भरोसा?
ट्रैक्टर ज्ञान भारत की मोस्ट इम्पैक्टफुल एग्रीटेक वॉइस ऑफ़ इंडिया हैं। जहाँ हम:
- सिर्फ फीचर्स नहीं बताते, बल्कि यह भी समझाते हैं कि वो फीचर आपके खेत में क्या काम आएगा।
- मार्केट में लॉन्च हुए सभी नए ट्रैक्टर्स की खबर हम आप तक सबसे पहले पहुँचाते हैं।
लाखों किसान भाई हम पर भरोसा करते हैं क्योंकि हमारी जानकारी निष्पक्ष और सटीक होती है। तो भाईयों, खेती में स्टाइल और पावर का कॉम्बो चाहिए, तो इन नए डिजिट्रैक मॉडल्स के बारे में जरूर सोचें। और हाँ, ऐसी ही और जानकारी के लिए ट्रैक्टर ज्ञान को फॉलो करना न भूलें!
Category
Read More Blogs
Mahindra & Mahindra Ltd. recorded sales of 48,411 tractors in April 2026. The overall growth of 21% shows that the company's wholesale tractor sales are doing well in both domestic and export markets.
Mahindra & Swaraj Tractor Sales in April 2026: Domestic
In...
VST Tractors Tillers Limited's sales in April 2026 are 3,483 units, which demonstrates its strong and successful approach in the agriculture market.
VST Power Tillers Sales in April 2026
In April 2026, VST sold 3,111 power tillers, which is 55.31% higher than the 2,003...
Write Your Comment About एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने लॉन्च की भारत की पहली ऑल ब्लैक ट्रैक्टर सीरीज
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
13 Apr 2026
18 Dec 2025
29 Jul 2025
08 Sep 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
09 Feb 2026
19 Mar 2026
18 Dec 2025
26 Dec 2025

















.webp&w=2048&q=75)










.webp&w=2048&q=75)
.webp&w=2048&q=75)






















