ई-ट्रैक्टर खरीदने पर मिल रही लाखों की सब्सिडी, जानिए कैसे करें आवेदन

ई-ट्रैक्टर खरीदने पर मिल रही लाखों की सब्सिडी, जानिए कैसे करें आवेदन image
By Tractor GyanMay 23, 2026 01:00 PM

Table of Content

बढ़ती डीजल की कीमतों के बीच हरियाणा सरकार की ये नई योजना किसानों के लिए राहत वाली खबर हो सकती है। हरियाणा सरकार द्वारा हाल ही में घोषणा की गई है कि अब किसानों को इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर खरीदने पर अच्छी-खासी सब्सिडी दी जाएगी। मतलब साफ है - खेती का खर्च थोड़ा कम हो जाएगा और किसान नई तकनीक अपनाने के लिए आगे बढ़ेंगे। 

डीजल के बढ़ते खर्च से मिलेगी राहत

आज खेती में सबसे ज्यादा खर्च अगर किसी चीज पर महसूस होता है, तो वो है फ्यूल (डीजल)। खेत की जुताई हो, ट्रॉली चलानी हो या बुआई का काम, ट्रैक्टर बिना रुके चलता है और साथ में डीजल और पैसा दोनों खर्च करता रहता है। 

इसी वजह से अब सरकार इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के प्रयोग को बढ़ावा दे रही है। खास बात ये है कि अगर कोई किसान 45 एचपी का इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर खरीदता है, तो उसे करीब ₹5 लाख तक की सब्सिडी मिल सकती है। यानी ट्रैक्टर खरीदने का बोझ काफी हल्का हो जाएगा।

सरकार सिर्फ सब्सिडी नहीं दे रही

इस योजना में एक दिलचस्प बात और है। हरियाणा सरकार सिर्फ किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए मदद नहीं कर रही, बल्कि राज्य में ई-ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनियों को भी सपोर्ट दिया जा रहा है। सरकार सिर्फ ट्रैक्टर खरीदने पर ही छूट नहीं दे रही, बल्कि हरियाणा में ही ई-ट्रैक्टर बनाने वाली फैक्ट्रियों को भी बढ़ावा दे रही है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में ये इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर और भी आसानी से और कम दामों में मिल सकेंगे।

ई-ट्रैक्टर आखिर इतना चर्चा में क्यों है?

सीधी सी बात है, ई-ट्रैक्टर में डीजल नहीं लगता। इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बैटरी से चलता है। चार्ज करो और काम पर लगा दो। जिन किसानों के खेतों में ट्रैक्टर का रोज इस्तेमाल होता है, उनके लिए ये आगे चलकर काफी पैसे बचा सकता है। साथ में एक फायदा और है। मशीन कम आवाज करती है और धुआं भी नहीं छोड़ती। इसकी वजह से आपकी खेती न सिर्फ सस्ती होगी बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी बनेगी।

खेती की आधुनिक विकास

समय बदल रहा है और खेती भी। पहले जिन चीजों को लोग सिर्फ शहरों तक सीमित मानते थे, अब वही तकनीक गांवों तक पहुंच रही है। ई-ट्रैक्टर भी शायद उसी बदलाव का हिस्सा है। अगर आप आने वाले समय में नया ट्रैक्टर लेने की सोच रहे हैं, तो इस योजना पर नजर जरूर रखिए। हो सकता है इससे आपका खर्च काफी कम हो जाए और खेती थोड़ा ज्यादा किफायती बन जाए।

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

आजकल सरकारी योजनाओं के नाम पर आधी-अधूरी खबरें बहुत तेजी से फैलती हैं। कोई सब्सिडी की रकम बढ़ाकर बता देता है, तो कोई आवेदन प्रक्रिया को लेकर अलग कहानी सुना देता है। इसलिए खेती, ट्रैक्टर और सरकारी स्कीम्स से जुड़ी अपडेट्स के लिए देश के लाखों किसान  भाई सिर्फ ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा करते हैं, क्योंकि जानकारी सही, मिलेगी यहीं।

Read More Blogs

Best 5 John Deere under 55 HP tractors in India image

When you think about premium, unbeatable farming machines, classic green-and-yellow tractors immediately come to mind. John Deere has built a huge reputation globally, and they’ve brought that exact same heavy-duty engineering right to the fields of India. 

If you are looking to buy...

ट्रैक्टर कब खरीदें ताकि सबसे कम कीमत में मिले image

नया ट्रैक्टर खरीदना हर किसान के लिए बड़ा फैसला होता है। इसमें आपके खून-पसीने की कमाई लगती है, इसलिए सिर्फ सही मॉडल चुनना ही जरूरी नहीं है, बल्कि सही समय पर खरीदना भी उतना ही इम्पोर्टेन्ट है। अगर ट्रैक्टर खरीदने की टाइमिंग...

Top 3 IoTech drones in India for modern farming image

IoTech is a trusted name in the world of drones. Their agriculture drones are becoming useful on Indian farms because they cut time, labor, water use, and chemical wastage. Today, we will discuss the top 3 IoTech drones that farmers engaged in...

Write Your Comment About ई-ट्रैक्टर खरीदने पर मिल रही लाखों की सब्सिडी, जानिए कैसे करें आवेदन

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon