जानिए, El nino के असर से धान की फसल को कैसे बचाएं

जानिए, El nino के असर से धान की फसल को कैसे बचाएं image
By Khushbu RajputJun 24, 2026 02:35 PM

Table of Content

हर साल जब धान का सीज़न आता है, तो हमारे किसान भाईयों की नज़रें आसमान पर टिकी होती हैं। मानसून अच्छा रहा तो चांदी, नहीं तो माथे पर चिंता की लकीरें। और इस बार तो मौसम वैज्ञानिक पहले ही डरा रहे हैं कि 'अल नीनो' के चक्कर में बारिश कम हो सकती है। अब धान का नाम सुनते ही दिमाग में लबालब भरा हुआ पानी आता है, ऐसे में कम बारिश की खबर सुनकर परेशान होना लाज़मी है।

लेकिन अब हाथ पर हाथ धरे बैठने का समय नहीं है। खेती में अब ऐसी स्मार्ट तकनीकें आ चुकी हैं जो कम पानी में भी बंपर पैदावार दे सकती हैं। और ऐसी ही एक कमाल की टेक्नोलॉजी है - DSR तकनीक (डायरेक्ट सीडेड राइस) यानी धान की सीधी बुआई। यह तकनीक इस सूखे के मौसम में किसानों के लिए असली गेम-चेंजर साबित हो सकती है।

आखिर क्या है यह DSR का फंडा?

हमारे यहाँ धान बोने का पारंपरिक तरीका है पहले नर्सरी (पनीरी) तैयार करो, फिर कीचड़ भरे खेत में पौधों की रोपाई करो। इसमें पानी भी बेहिसाब लगता है, लेबर का खर्चा भी मोटा आता है और समय तो पूछो ही मत। लेकिन डीएसआर टेक्नोलॉजी में यह सब झंझट ही खत्म! 

इसमें आपको कोई नर्सरी नहीं बनानी, न ही रोपाई करनी है। जैसे गेहूं या मक्का बोते हैं, ठीक वैसे ही धान के बीजों को सीधे खेत में बो दिया जाता है। बस, इसी आसानी की वजह से जहाँ पानी की किल्लत है, वहाँ यह टेक्निक सुपरहिट हो रही है।

किसानों के लिए DSR क्यों है 'मुनाफे का सौदा'?

  • लेबर के खर्चे से आज़ादी: रोपाई के सीज़न में मजदूरों की जो मारामारी होती है और जो मनमाना रेट देना पड़ता है, वह सब बंद। सीधे बुआई से प्रति एकड़ हज़ारों रुपये की सीधी बचत होती है।
  • पानी की अंधाधुंध बचत: विशेषज्ञों की मानें तो DSR टेक्नोलॉजी से ट्रेडिशनल खेती के मुकाबले 25% से 30% तक पानी बचता है। इसमें आपको खेत को हर वक्त स्विमिंग पूल बनाकर रखने की कोई ज़रूरत नहीं है।
  • सूखे से लड़ने की ताकत: इस तकनीक से बोए गए पौधों की जड़ें ज़मीन में काफी गहरी जाती हैं। फायदा? अगर ऊपर सूखा भी है, तो जड़ें मिट्टी के अंदर की नमी को सोख लेती हैं। यानी कम पानी में भी फसल डटकर खड़ी रहती है।

इन बातों का रखना होगा ध्यान

वैसे तो टेक्निक अच्छी है, लेकिन थोड़ी सावधानी भी ज़रूरी है। अगर DSR अपना रहे हो तो इन 3 बातों को गांठ बांध लो:

  • सही समय पर दवा डालना ज़रूरी है।
  • खेत एकदम समतल होना चाहिए, ताकि पानी सब जगह बराबर पहुंचे (इसके लिए लेज़र लैंड लेवलर का इस्तेमाल बेस्ट है)।
  • खरपतवार (घास-फूस) पर कड़ी नज़र रखनी होगी, क्योंकि शुरुआत में पानी भरा नहीं रहता, तो खरपतवार जल्दी उगते हैं। 

अल नीनो से मत डरो, स्मार्ट तरीका चुनो

मौसम का बदलना या अल नीनो का आना हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन अपनी खेती का तरीका बदलना बिल्कुल हमारे हाथ में है। अल नीनो एक चुनौती ज़रूर है, लेकिन सही प्लानिंग और DSR जैसी स्मार्ट तकनीक से हम इस चुनौती को भी मात दे सकते हैं। इस खरीफ सीज़न में जो किसान भाई लकीर का फकीर बनने के बजाय थोड़ा स्मार्ट सोचेगा, वह कम लागत में भी बंपर मुनाफा कमाएगा।

ट्रैक्टर ज्ञान: जानकारी सही मिलेगी यही

खेती की हर नई तकनीक और सही मशीनरी की सटीक जानकारी के लिए देश के लाखों किसान सिर्फ ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा करते हैं। यहाँ आपको मिलती है हर ट्रैक्टर और आधुनिक खेती से जुड़ी वो सच और व्यावहारिक जानकारी, जो आपकी पैदावार और मुनाफा दोनों बढ़ाए।

Read More Blogs

मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई और स्वराज 735 एफई में कौन है बेहतर? जानें कीमत और फीचर्स image

अगर आप नया ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं, तो दो नाम ऐसे हैं जो लगभग हर किसान की शॉर्टलिस्ट में दिखाई देते हैं। पहला है मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई और दूसरा है स्वराज 735 एफई। दोनों ही ट्रैक्टर भारतीय किसानों के...

New Holland launches HD and XHD series of rotavators image

New Delhi, June 23, 2026: New Holland, a brand of CNH, unveiled its new HD and XHD Series Rotary Tillers (Rotavators), manufactured at its globally benchmarked facility in Pune, further strengthening its farm mechanisation portfolio in India. The unveiling took place at...

Top 5 Electric Mini Tractors in India image

The Indian agriculture sector is undergoing rapid transformation, and electric tractors are an exciting element. Farmers are now more concerned with sustainable farming, cost-cutting and rising fuel prices and hence are turning to electric farm machinery.

Although the traditional diesel tractor is the...

Write Your Comment About जानिए, El nino के असर से धान की फसल को कैसे बचाएं

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon