सोनालीका टाइगर डीआई 50 ट्रैक्टर: मॉडर्न फीचर्स और किफायती कीमत के साथ
Table of Content
अगर आप एक ऐसा ट्रैक्टर ढूंढ रहे हैं जो पावर में भी दमदार हो और जेब पर भी भारी न पड़े, तो सोनालीका टाइगर डीआई 50 आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह 50+ एचपी सेगमेंट का पॉपुलर मॉडल है, जो खेती के भारी काम से लेकर रोज़मर्रा के हल्के कामों तक, हर जगह अच्छा परफॉर्म करता है।
सोनालीका टाइगर डीआई 50 ट्रैक्टर के प्रमुख स्पेसिफिकेशन
| फीचर | डिटेल्स |
|---|---|
| हॉर्स पावर | 50 एचपी कैटेगरी |
| इंजन क्षमता |
3065 CC, 3 सिलेंडर |
| गियरबॉक्स |
12F+3R / 8F+2R |
| क्लच |
ड्यूल क्लच |
| स्टीयरिंग | पावर स्टीयरिंग |
| ब्रेक्स |
ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स |
| लिफ्टिंग क्षमता | 2000 किलोग्राम |
| फ्यूल टैंक | 55 लीटर |

सोनालीका टाइगर डीआई 50 ट्रैक्टर का इंजन कितना पावरफुल है?
इस ट्रैक्टर में 3065 CC का 3-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 50 एचपी की दमदार पावर देता है और 2000 आरपीएम पर बेहतरीन परफॉर्मेंस दिखाता है।
इसका इंजन 215 एनएम टॉर्क जनरेट करता है, यानी मुश्किल मिट्टी या गीले खेतों में भी यह अपनी पावर बनाए रखता है और काम रुकता नहीं। कुल मिलाकर, अगर आपको एक ऐसा इंजन चाहिए जो भारी लोड में भी दम न तोड़े, तो यह मॉडल भरोसेमंद है।
सोनालीका टाइगर डीआई 50 ट्रैक्टर ट्रैक्टर ईंधन दक्षता और माइलेज
खेती में डीज़ल का खर्च एक बड़ा फैक्टर होता है, और यहीं पर सोनालीका टाइगर डीआई 50 अपनी अलग पहचान बनाता है। इसका इंजन फ्यूल-एफिशिएंट टेक्नोलॉजी पर बना है, जिससे कम डीज़ल में भी ज़्यादा काम निकलता है।
इसका 55 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक भी एक प्लस पॉइंट है, क्योंकि इससे आपको बार-बार टैंक भरवाने की टेंशन नहीं रहती और लंबे समय तक लगातार काम किया जा सकता है। चाहे जुताई हो, ढुलाई हो या हार्वेस्टिंग से जुड़ा काम, यह ट्रैक्टर हर काम में अच्छी माइलेज देने की कोशिश करता है, जिससे आपकी जेब पर बोझ कम पड़ता है।
Quick Links
सोनालीका टाइगर डीआई 50 ट्रैक्टर की कीमत
सोनालीका टाइगर डीआई 50 की एक्स-शोरूम कीमत आपके राज्य, डीलर और चल रहे ऑफर्स के हिसाब से थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है। साथ ही, RTO और इंश्योरेंस चार्ज इस कीमत में शामिल नहीं होते, तो फाइनल ऑन-रोड प्राइस थोड़ी ज़्यादा हो सकती है।
ज़्यादातर डीलर ट्रैक्टर खरीदने पर आसान EMI और एक्सचेंज ऑफर भी देते हैं, जिससे शुरुआती खर्च थोड़ा हल्का हो जाता है।
सोनालीका टाइगर डीआई 50 ट्रैक्टर खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?
किसी भी किसान के लिए ट्रैक्टर खरीदना एक बड़ा फैसला होता है, इसलिए सोनालीका टाइगर डीआई 50 ट्रैक्टर खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है।
- सबसे पहले, अपनी खेती के हिसाब से सोचें, अगर आपको भारी इम्प्लीमेंट्स चलाने हैं, तो 50 HP और 2000 किलो लिफ्टिंग कैपेसिटी वाला यह मॉडल सही बैठता है।
- दूसरा, अपने बजट के साथ-साथ EMI और मेंटेनेंस कॉस्ट का भी हिसाब लगाएं।
- तीसरा, ट्रैक्टर हमेशा अथॉराइज़्ड डीलर से ही खरीदें, ताकि आपको सही वारंटी और सर्विस सपोर्ट मिले।
- और आखिर में, टेस्ट ड्राइव ज़रूर लें, इससे आपको पता चलेगा कि ट्रैक्टर आपके खेत की मिट्टी और काम के हिसाब से कैसा परफॉर्म करता है।
ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?
ट्रैक्टर ज्ञान भारत की मोस्ट इम्पैक्टफु एग्रीटेक वॉइस है, जहाँ पर हम हर ट्रैक्टर मॉडल की सही जानकारी, रियल-टाइम डेटा, वेरिफाइड स्पेसिफिकेशन और डीलर व किसानों से मिले फीडबैक के आधार पर देते हैं।
हमारा मकसद सिर्फ यह है कि आपको ट्रैक्टर खरीदते समय कोई डाउट न रहे और आप बिना किसी उलझन के सही फैसला ले सकें। चाहे कीमत की बात हो, स्पेसिफिकेशन की या डीलर लोकेशन की, हम कोशिश करते हैं कि हर जानकारी सीधी, सच्ची और आपके काम की हो, जैसे कोई अपना जानकार आपको सलाह दे रहा हो।
Category
Read More Blogs
If you're getting your field ready for sowing, you've probably wondered whether to go with a cultivator or a harrow. Both do secondary tillage, but they work a bit differently, and picking the wrong one can cost you time and fuel.
What...
India’s agriculture sector depends heavily on reliable electricity and fuel for irrigation, farm machinery and post-harvest activities. Rising energy costs and the need for sustainable farming have increased interest in solar farming in India. Solar energy can provide farmers with a clean...
Farmers who need more power for heavy field work can consider Mahindra tractors above 50 HP. These tractors are useful for large farms, heavy implements, transport work, and long working hours. Every Mahindra tractor above 50 HP is equipped with modern features...
Write Your Comment About सोनालीका टाइगर डीआई 50 ट्रैक्टर: मॉडर्न फीचर्स और किफायती कीमत के साथ
.webp)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
26 May 2026
26 May 2026
29 Jul 2025
08 Sep 2025
17 Jun 2026
30 Jul 2025
19 May 2026
01 Jun 2026
15 Jun 2026
30 Jul 2025
09 Feb 2026
19 Mar 2026
18 May 2026
26 Dec 2025

















.webp)










.webp)
.webp)






















