मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने की ट्रैक्टर ज्ञान की सराहना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने की ट्रैक्टर ज्ञान की सराहना image
By Khushbu RajputAug 29, 2026 02:55 PM

खेती से जुड़ी कोई भी चीज हो, किसान के लिए सही जानकारी सबसे ज्यादा मायने रखती है। ट्रैक्टर खरीदना हो, कृषि यंत्र चुनना हो या खेती में नई तकनीक को समझना हो, सही जानकारी मिलने पर फैसला लेना काफी आसान हो जाता है।

इसी काम को आसान बनाने की दिशा में ट्रैक्टर ज्ञान लगातार किसानों के बीच अपनी जगह बना रहा है। हाल ही में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने भी युवा आयोग द्वारा आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में ट्रैक्टर ज्ञान के इस प्रयास की सराहना की है।

खेती में टेक्नोलॉजी की बढ़ती भूमिका

अब खेती का तरीका भी धीरे-धीरे बदल रहा है। किसान नई मशीनों और तकनीक को अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं। ऐसे में सिर्फ मशीन उपलब्ध होना काफी नहीं है, उसके बारे में सही जानकारी होना भी उतना ही जरूरी है।

मध्यप्रदेश में भी कृषि क्षेत्र में तकनीक और नए प्रयोगों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे समय में किसानों और कृषि क्षेत्र के बीच टेक्नोलॉजी के जरिए जानकारी का पुल बनाने वाली पहल खास मायने रखती है।

किसानों के काम की जानकारी, आसान भाषा में

आज किसान इंटरनेट पर खेती और मशीनरी से जुड़ी जानकारी जरूर खोजता है, लेकिन समस्या यह है कि हर जगह मिलने वाली जानकारी उसके काम की हो, यह जरूरी नहीं। 

कौन सा ट्रैक्टर किस काम के लिए सही रहेगा? किस मॉडल में कितनी हॉर्सपावर है? किस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी कितनी है? कीमत कितनी है और कौन सा ट्रैक्टर मॉडल खेती के साथ-साथ ढुलाई के काम भी आ सकता है? ऐसे सवाल किसानों के लिए काफी आम हैं।

ट्रैक्टर ज्ञान का फोकस इन्हीं सवालों के जवाब आसान तरीके से किसानों तक पहुंचाने पर है। हमारी कोशिश यही है कि किसान को ट्रैक्टर या कृषि मशीनरी से जुड़ा फैसला लेने से पहले जरूरी जानकारी एक ही जगह मिल सके।

मुख्यमंत्री जी और हमारे सीईओ के बिच क्या बात चीत हुई उसे देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें

👉 https://www.instagram.com/reel/DcdXy0cRIId/?igsi=MTV3MnV0a2h5NDN2ZQ==

मुख्यमंत्री की सराहना क्यों खास है?

डॉ. मोहन यादव जी की ओर से ट्रैक्टर ज्ञान के प्रयासों की सराहना निश्चित तौर पर टीम के लिए उत्साह बढ़ाने वाली बात है। खासकर इसलिए क्योंकि इसका सीधा संबंध देश के उस वर्ग से है, जो खेती और कृषि मशीनरी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी का इस्तेमाल अपने रोजमर्रा के फैसलों में करता है।

आखिरकार बात सिर्फ ट्रैक्टर की नहीं है। बात है किसान को सही जानकारी, सही समय पर और उसकी अपनी भाषा में देने की। और यही काम ट्रैक्टर ज्ञान को किसानों के लिए उपयोगी बनाता है।

Read More Blogs

Drone Farming in India: Uses, Benefits, and Cost image

Indian agriculture is gradually adopting modern technologies to make farming faster, more precise, and less dependent on manual labour. Drone farming in India is one such technology gaining attention among farmers, agricultural organisations, and policymakers. Agricultural drones can capture field images, monitor...

New Kubota MU4502 2WD Tractor: Price & Features Full Review image

Kubota has recently dropped a new tractor into its aMU lineup, and if you've been following the 45 HP category, this one's worth paying attention to. The Kubota MU4502 2WD is Kubota's latest attempt to bring "world-class Japanese engineering" straight to Indian...

Tractor Tyre Traction vs. Flotation: Benefits & Differences image

Most farmers focus on the tractor's engine, HP, and price, and totally forget that tyres can make or break how well that power actually reaches the ground. Two terms you'll keep hearing are "tractor tyre traction" and "tractor tyre flotation." Let's break...

Write Your Comment About मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने की ट्रैक्टर ज्ञान की सराहना

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon