सोनालीका दे रही इंडियन ट्रैक्टर इंडस्ट्री का अब तक का सबसे बड़ा ऑफर!

सोनालीका दे रही इंडियन ट्रैक्टर इंडस्ट्री का अब तक का सबसे बड़ा ऑफर! image
By Khushbu RajputSep 16, 2026 01:00 PM

Table of Content

ट्रैक्टर खरीदारी का सबसे बड़ा सीज़न आ गया है, और सोनालीका इसे और भी शानदार बना रही है अपने नए ऑफर "हैवी ड्यूटी दमदार धमाका" के साथ। यह वही समय है जब किसान भाई अपने घर एक दमदार सोनालीका ट्रैक्टर लाकर खेती के काम को आसान और तेज़ बना सकते हैं, और साथ ही कई आकर्षक इनाम भी जीत सकते हैं।

क्या है ऑफर में खास?

इस स्कीम के तहत हर खरीद पर ग्राहकों को "सुनिश्चित उपहार" मिलने की गारंटी है। साथ ही, एक शानदार "बम्पर लकी ड्रॉ" भी रखा गया है, जो 14 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक की गई खरीद पर लागू होगा। इस लकी ड्रॉ में मिलेगा आपको मौका गोल्ड ट्रैक्टर जीतने का सुनहरा मौका साथ ही:

  • सोनालीका गोल्ड डीआई 55 III ट्रैक्टर 75 विजेताओं के लिए
  • रोटावेटर (1.82 मीटर) – 175 विजेताओं के लिए
  • बाइक (100cc) – 275 विजेताओं के लिए
  • एयर कंडीशनर (1.5 टन एसी) – 350 विजेताओं के लिए
  • 32 इंच (81.28 सेमी) LED टीवी – 655 विजेताओं के लिए

यानी हर खरीदार के पास कुछ बड़ा जीतने का मौका है, चाहे वो नया ट्रैक्टर हो, रोज़मर्रा के काम आने वाला इंप्लीमेंट हो, या घर के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स।

दमदार टेक्नोलॉजी वाले ट्रैक्टर

सोनालीका डीआई-55 III ट्रैक्टर इस ऑफर का मुख्य आकर्षण है, जो हैवी ड्यूटी काम के लिए बनाया गया है। इसमें मिलते हैं:

  • 2200 kg की प्रीमियम हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी
  • 12F + 3R मल्टीस्पीड गियरबॉक्स (लो-मीडियम-हाई रेंज)
  • E3.5 इंजन, 3532cc क्षमता के साथ 235 Nm का ज़बरदस्त टॉर्क

ये फीचर्स इसे जुताई, ढुलाई और भारी कृषि उपकरण चलाने के लिए एक भरोसेमंद साथी बनाते हैं।

किसानों के लिए क्यों है यह मौका खास?

त्यौहारों में इस तरह के ऑफर्स किसानों को न सिर्फ बचत का मौका देते हैं, बल्कि एक भरोसेमंद और शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने का सही समय भी होते हैं। सुनिश्चित उपहार के साथ बंपर लकी ड्रॉ का तोहफा इस खरीदारी को और भी फायदेमंद बना देता है। अगर आप भी नया ट्रैक्टर लेने की सोच रहे हैं, तो यह मौका हाथ से जाने न दें, अपने नज़दीकी सोनालीका डीलरशिप पर जाकर पूरी जानकारी लें।

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

ट्रैक्टर ज्ञान किसानों को ट्रैक्टर, इम्प्लीमेंट्स और खेती से जुड़ी हर जानकारी सही और सरल भाषा में पहुंचाने के लिए समर्पित है। नए ऑफर्स, लॉन्च, कीमतों और तुलना से जुड़ी सटीक जानकारी के लिए ट्रैक्टर ज्ञान आपका भरोसेमंद साथी है, जो किसानों को सही फैसला लेने में मदद करता है।

Read More Blogs

Why Eicher 450 2WD Prima G3 is a Good Choice for Farmers? image

The Eicher 450 2WD Prima G3 is a strong tractor built for farmers who want reliable power without investing more. Let's break down exactly why this tractor keeps coming up in conversations at dealerships and in fields across India.

What are the...

10 Largest Cotton Producing States in India image

Cotton is often called India's "white gold". It touches millions of livelihoods, powers the textile industry, and keeps India firmly among the top cotton producers in the world. But which states actually grow the most of it? Here's a clear look at...

Massey Ferguson Tractors Under ₹8 Lakh: Top 3 Models image

Massey Ferguson under-8 lakh tractors are the ideal blend of cost-effectiveness and modern-day features. These tractors offer great field durability, high resale value, and unmatched performance to the small-scale farmers. 

If you’re planning to buy a Massey Ferguson under an 8 lakh tractor...

Write Your Comment About सोनालीका दे रही इंडियन ट्रैक्टर इंडस्ट्री का अब तक का सबसे बड़ा ऑफर!

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon