अगले 3 महीनों में ट्रैक्टर खरीदने के कब-कब है शुभ मुहूर्त: जानें तारीख और समय

अगले 3 महीनों में ट्रैक्टर खरीदने के कब-कब है शुभ मुहूर्त: जानें तारीख और समय image
By Khushbu RajputSep 18, 2026 10:45 AM

नया ट्रैक्टर घर लाना किसान के लिए सिर्फ एक खरीदारी नहीं, बल्कि खेती में एक नई शुरुआत जैसा होता है। और जब बात इतनी बड़ी और भरोसे वाली चीज़ की हो, तो सही मुहूर्त देखकर खरीदना कई परिवारों के लिए ज़रूरी माना जाता है। तो चलिए भाई, बिना घुमाए-फिराए सीधे बताते हैं कि अभी आने वाले दिनों में ट्रैक्टर या कोई भी वाहन खरीदने के लिए कौन-कौन सी तारीखें शुभ मानी जा रही हैं।

सितंबर 2026 के शुभ मुहूर्त

  • 24 सितंबर (गुरुवार): मुहूर्त सुबह 06:10 बजे से रात 11:18 बजे तक रहेगा। धनिष्ठा-शतभिषा नक्षत्र और त्रयोदशी तिथि, मतलब पूरा दिन अच्छा मुहूर्त है। इस दिन आप कभी भी आराम से डिलीवरी उठा सकते हो।

अक्टूबर की शुरुआत में क्यों नहीं है मुहूर्त?

26 सितंबर से पितृ पक्ष शुरू हो रहा है, जिसके दौरान नए वाहन, ज़मीन या बड़ी संपत्ति की खरीदारी को शुभ नहीं माना जाता। यही वजह है कि 1 से 10 अक्टूबर तक पंचांग एकदम शांत बैठा है। अगर आप इस दौरान ट्रैक्टर लेने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा रुक जाना ही बेहतर रहेगा। पितृ पक्ष खत्म होने के बाद अगला शुभ मुहूर्त 21 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा।

अक्टूबर 2026 के शुभ मुहूर्त

  • 21 अक्टूबर, बुधवार: यह पूरा दिन ही शुभ है। धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र में प्रातः 6:25 से मुहूर्त शुभ है और अगले दिन सुबह 6:26 तक रहेगा ।
  • 22 अक्टूबर, गुरुवार: इस दिन ग्यारस है और शतभिषा नक्षत्र में सुबह 6:26 से दोपहर 2:47 तक सर्वश्रेष्ठ है।

ट्रैक्टर खरीदने के शुभ मुहूर्त जानें ट्रैक्टर ज्ञान पर 

यहां जाने 2026 में ट्रैक्टर खरीदने के अन्य शुभ मुहूर्त

ट्रैक्टर की खरीदारी करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • राहुकाल से पक्का परहेज़ रखना, उस घंटे में चाबी मत छूना।
  • ट्रैक्टर खरीदी के लिए मंगलवार छोड़ देना चाहिए, बाकी सोम, बुध, गुरु, शुक्र, रवि सब बढ़िया हैं।
  • डिलीवरी लेते समय छोटा सा वाहन पूजन ज़रूर करें, यह परंपरा शुभता बढ़ाती है। मन की शांति और ट्रैक्टर की उम्र दोनों बढ़ जाती है।

ट्रैक्टर ज्ञान से क्यों जुड़े रहें

21 अक्टूबर के बाद नवंबर और दिसंबर में भी कई अच्छे मुहूर्त आने वाले हैं, जिनकी पूरी जानकारी आप ट्रैक्टर ज्ञान की वेबसाइट के शुभ मुहूर्त सेक्शन पर देख सकते हैं। Tractor Gyan के साथ जुड़े रहें, हम आपको हर महीने की शुभ तारीखों की अपडेटेड जानकारी सबसे पहले पहुंचाते रहेंगे, ताकि आपकी खरीदारी सही समय पर और भरोसे के साथ हो सके।

Read More Blogs

3 Best Sonalika Post Harvest Implements in India image

If you've ever stood in a field after harvest, staring at leftover stubble and straw, you know the problem isn't over once the crop is cut. What happens next- clearing the field, saving the straw, baling the fodder- decides how quickly you...

कृषि ड्रोन से स्मार्ट छिड़काव पर मिलेगी सब्सिडी, जानिए कैसे करें आवेदन image

बिहार की खेती अब धीरे-धीरे मॉडर्न टेक्नोलॉजी की राह पर आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 में कृषि ड्रोन के ज़रिए 2,85,160 एकड़ फसल क्षेत्र में छिड़काव का बड़ा लक्ष्य तय किया है। यह योजना प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि...

Top 3 Farmtrac Promaxx Tractors with Price & Features image

Farmtrac Promaxx tractors are engineered specifically for modern farmers, and these farmtrac tractors are the ideal combination of operator comfort, reliable performance, and enhanced field safety. You get a variety of models in 2WD and 4WD configurations to choose from. 

If you are...

Write Your Comment About अगले 3 महीनों में ट्रैक्टर खरीदने के कब-कब है शुभ मुहूर्त: जानें तारीख और समय

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon