आने वाले महीनों में गहरा सकता है ग्लोबल फूड क्राइसिस

आने वाले महीनों में गहरा सकता है ग्लोबल फूड क्राइसिस image
By Khushbu RajputOct 03, 2026 04:16 PM

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर जी ने दुनिया को आगाह किया है कि आने वाले महीनों में एक बड़ा खाद्य संकट खड़ा हो सकता है। यह बात किसानों के लिए भी मायने रखती है, क्योंकि इसका सीधा संबंध खाद, अनाज और मौसम से है। 

जयशंकर जी ने क्या कहा?

न्यूयॉर्क में एशिया सोसाइटी के एक कार्यक्रम में जयशंकर जी ने कहा कि अनाज की सप्लाई में रुकावट, खाद की कमी और मजबूत अल नीनो की वजह से दुनिया को बड़े खाद्य संकट का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि "आने वाले महीनों में शायद एक बड़ा खाद्य संकट आएगा।"

आगामी खाद्य संकट की तीन बड़ी वजहें

  • खाद की कमी: उन्होंने कहा कि खाद की भारी कमी का खतरा पहले से सामने है, क्योंकि कई बड़े उत्पादक पश्चिम एशिया और रूस में हैं, जहां जंग ने फसलों के उत्पादन और सप्लाई पर असर डाला है।
  • अनाज के निर्यात में रुकावट: श्री जयशंकर के मुताबिक, कुछ बड़े अनाज निर्यातक देश (यूक्रेन और रूस) ब्लैक सी के रास्ते अपना माल नहीं भेज पाएंगे। इससे ग्लोबल मार्केट में अनाज कम पड़ सकता है।
  • मजबूत अल नीनो: मजबूत अल नीनो कुछ इलाकों में सूखा और कुछ में ज्यादा बारिश ला सकता है, जिससे फसलें खराब हो सकती हैं। 

विकासशील देशों पर सबसे ज्यादा असर

श्री जयशंकर ने कहा कि 4F यानी फूड, फ्यूल, फर्टिलाइजर और फाइनेंस का दबाव एक साथ पड़ना विकासशील देशों के लिए बहुत तनावपूर्ण है। इसका मतलब है कि महंगाई और तंगी का बोझ गरीब परिवारों पर सबसे ज्यादा पड़ सकता है।

भारत में फसल उत्पादन की क्या स्थिति है?

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने कुछ दिनों पूर्व यह बताया है कि अल नीनो को देखते हुए 2026-27 के लिए 373.93 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य तय किया गया है। जो कि 2025-26 के अनुमानित उत्पादन से 2.63 मिलियन टन कम है। इसलिए यह कहना तो सही नहीं होगा कि संकट आ चुका है, पर किसी भी संकट का सामना करने की तैयारी हमें करनी पड़ेगी। 

ऐसे में किसान भाई क्या करें?

  • रबी सीजन के लिए जरूरी खाद समय रहते खरीद लें।
  • मिट्टी की जांच कराकर उतनी ही खाद डालें, जितनी जरूरत हो।
  • सिंचाई के पानी का ध्यान रखें और मौसम की खबरों पर नज़र रखें।
  • गोबर की खाद और कंपोस्ट जैसे ऑर्गेनिक ऑप्शन्स का इस्तेमाल बढ़ाएं।
  • अफवाहों पर भरोसा न करें, सरकारी जानकारी देखें और ट्रैक्टर ज्ञान से जुड़ें रहें। 

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

ट्रैक्टर ज्ञान किसानों तक खेती, मौसम और बाजार से जुड़ी सही खबरें सीधी और आसान भाषा में पहुंचाता है। हम सही और जरूरी जानकारी देते हैं, ताकि हर किसान भाई सोच-समझकर अपने फैसले ले सके।

Write Your Comment About आने वाले महीनों में गहरा सकता है ग्लोबल फूड क्राइसिस

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon