मैसी फर्ग्यूसन ने लॉन्च किया ‘मिट्टी के मतवाले’ माइक्रो ड्रामा, जानें कहां और कैसे देखें
Table of Content
गाँव में सुबह की पहली किरण के साथ खेत की तरफ़ जाते पिता को आपने भी कभी न कभी देखा होगा। कंधे पर गमछा, हाथ में चाय का कप और आँखों में फसल से बड़ी उम्मीदें। और पीछे-पीछे चलता बेटा, जो अभी पूरी तरह समझ भी नहीं पाया कि इस मिट्टी में उसके पिता ने अपने कितने सपने बो दिए हैं।
हम Tractor Gyan पर रोज़ किसानों की इसी दुनिया से जुड़े रहते हैं। कभी ट्रैक्टर की बात, कभी खेती की तकनीक, कभी किसान भाईयों की मेहनत की। इसीलिए जब मैसी फर्ग्युसन ने अपनी नई सीरीज़ 'मिट्टी के मतवाले' की झलक दिखाई, तो हमें लगा कि ये सिर्फ़ एक ब्रांड का कंटेंट नहीं, हमारे अपने गाँव-घर की कहानी है।
क्या है 'मिट्टी के मतवाले'?
'मिट्टी के मतवाले' Massey Ferguson India का एक माइक्रो ड्रामा है। छोटे-छोटे एपिसोड्स में कही गई एक दिल को छू लेने वाली कहानी। इसका फोकस पॉइंट हैं: मिट्टी से जुड़े रिश्ते, अपनों का साथ, और सपनों को हकीकत में बदलने की जद्दोजहद।
कहानी है एक बेटे और एक पिता की। पिता का एक अधूरा सपना है, और वही सपना आगे चलकर बेटे की ज़िंदगी का सबसे बड़ा लक्ष्य बन जाता है। क्या बेटा उस सपने को पूरा कर पाएगा? रास्ते में कौन-सी मुश्किलें आएँगी, कौन साथ देगा, कौन छोड़ेगा? इसका जवाब आपको एपिसोड दर एपिसोड मिलेगा।
हमें ये कहानी इतनी अपनी क्यों लगी?
सच कहें तो हर किसान परिवार में कोई न कोई ऐसा सपना ज़रूर होता है जो किसी भी वजह से पूरा नहीं हो पाया। कभी पिता ने बच्चों की पढ़ाई के लिए अपना शौक छोड़ दिया, कभी खेत की ज़रूरतों के आगे अपनी ख्वाहिशें पीछे रख दीं। और फिर अगली पीढ़ी चुपचाप वो सपना अपने कंधों पर उठा लेती है।
'मिट्टी के मतवाले' इसी भावना को दर्शाती है। यहाँ न बनावटी चमक-दमक है, न भारी-भरकम डायलॉग्स। यहाँ है वो अपनापन, जो हम अपने गाँव, अपने खेत और अपने परिवार में महसूस करते हैं। इसकी पहली झलक देखकर ही हमारे मन में आया कि "अरे, ये तो अपनी ही बात है!"
कब और कहाँ देखें?
- शुरुआत: 15 अक्टूबर 2026 से
- कुल एपिसोड: 25 एपिसोड, 25 दिन
- समय: हर दिन शाम 6 बजे एक नया एपिसोड
- कहाँ: Massey Ferguson India के Instagram और YouTube चैनल पर
यानी रोज़ शाम 6 बजे, चाय के साथ या खेत से लौटकर, आप अपने फ़ोन पर इस कहानी का एक नया हिस्सा देख सकते हैं।
अब तक के एपिसोड्स यहाँ देखें
अगर आपने शुरुआत मिस कर दी है, तो घबराइए मत। नीचे दी हुई लिंक्स के माध्यम से सारे एपिसोड्स एक-एक करके देखिए:
‘मिट्टी के मतवाले’ देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।
https://www.youtube.com/show/VLPLKPcqraTwmpQ?sbp=QAE%253D
‘मिट्टी के मतवाले’ के आने वाले सभी एपिसोड देखने के लिए Massey Ferguson India के YouTube and Instagram चैनल को सब्सक्राइब करें और Massey के साथ जुड़े रहें!
(हर दिन नया एपिसोड आने पर हम इस लिस्ट को अपडेट करते रहेंगे, इसलिए इस पेज को बुकमार्क कर लीजिए।)
ये सीरीज़ किसे ज़रूर देखनी चाहिए?
- जो किसान भाई अपने पिता या दादा की मेहनत को याद करते हैं।
- जो गाँव छोड़कर शहर में हैं और मिट्टी की खुशबू को मिस करते हैं।
- जो बेटे अपने माता-पिता के अधूरे सपने पूरे करने की सोच रखते हैं।
- और हर वो इंसान जिसे अच्छी, सच्ची और दिल से जुड़ी कहानियाँ पसंद हैं।
ट्रैक्टर ज्ञान की सोच
ट्रैक्टर ज्ञान पर हमने हमेशा ये महसूस किया है कि किसान के लिए ट्रैक्टर सिर्फ़ एक मशीन नहीं होता। वो परिवार का सदस्य होता है। जिस दिन घर में नया ट्रैक्टर आता है, उस दिन दिवाली जैसा माहौल होता है। पिता उसे हाथ लगाकर देखते हैं, बच्चे उस पर बैठने की ज़िद करते हैं, और माँ तिलक लगाकर नज़र उतारती है।
मैसी फर्ग्यूसन दशकों से भारतीय किसानों के साथ खड़ा रहा है, और 'मिट्टी के मतवाले' उसी भरोसे को कहानी के रूप में सामने रखती है। ये दिखाती है कि मशीन के पीछे असली ताकत वो रिश्ते और वो सपने हैं, जिनके लिए किसान रोज़ सुबह खेत में उतरता है।
'मिट्टी के मतवाले' की पहली झलक देखकर हमें यक़ीन है कि ये सीरीज़ बहुत से दिलों को छुएगी। तो अपना फ़ोन उठाइए, Massey Ferguson India के Instagram या YouTube पर जाइए और इस सफ़र का हिस्सा बन जाइए। और हाँ, एपिसोड देखने के बाद कमेंट में बताना न भूलिएगा कि आपको ये कहानी कैसी लगी।
Category
Read More Blogs
खेत की जुताई के बाद मिट्टी के ढेले तोड़ना और ज़मीन को समतल करना बहुत ज़रूरी होता है, और यह काम हैरो करता है। नया हैरो हर किसान के बजट में नहीं बैठता, इसलिए कई भाई पुराना हैरो लेना पसंद करते...
If you farm in India and are looking for a tractor offering excellent pulling power, demanding less maintenance, and consuming low fuel, a Massey Ferguson 9500 is the right choice for you.
This tractor from Massey Ferguson is available in three different...
If you're looking for a tractor in the 45 HP range, these two names will come up again and again. John Deere 5045D GearPro and New Holland Excel 4510 4wd are both trusted by farmers across India, and both are built for...
Write Your Comment About मैसी फर्ग्यूसन ने लॉन्च किया ‘मिट्टी के मतवाले’ माइक्रो ड्रामा, जानें कहां और कैसे देखें
.webp)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
26 May 2026
25 Aug 2026
29 Jul 2025
08 Sep 2025
17 Jun 2026
25 Sep 2026
19 May 2026
01 Jun 2026
15 Jun 2026
30 Jul 2025
09 Feb 2026
19 Mar 2026
18 May 2026
26 Dec 2025










.webp)










.webp)
.webp)




























