टॉप 5 फील्डकिंग रोटावेटर: कीमत और फीचर्स के साथ पूरी जानकारी

टॉप 5 फील्डकिंग रोटावेटर: कीमत और फीचर्स के साथ पूरी जानकारी image
By Neha SharmaNov 14, 2026 01:00 PM

Table of Content

अगर आप अपने खेत की अच्छी जुताई के लिए एक ऐसा रोटावेटर खोज रहें हैं जो एक ही बार में मिट्टी को काट कर अच्छे से समतल कर सकता है तो आपको फील्डकिंग के रोटावेटर खरीदने चाहिए।  फील्डकिंग के रोटावेटर 15 HP से लेकर 90 HP तक के ट्रैक्टरों के साथ आसानी से काम कर सकतें  है। इनमें बोरॉन स्टील के मज़बूत ब्लेड लगे होते हैं, जो साधारण ब्लेड से ज़्यादा समय तक चलते हैं।

आज हम आपको टॉप 5 फील्डकिंग रोटावेटर की कीमत, फीचर्स और सही उपयोग की पूरी जानकारी देंगे।

फील्डकिंग रोटावेटर खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

फील्डकिंग रोटावेटर खरीदते समय इन बातों पर ज़रूर ध्यान दें:

  • रोटावेटर हमेशा अपने ट्रैक्टर के HP के हिसाब से चुनें। छोटे ट्रैक्टर पर बड़ा रोटावेटर लगाने से इंजन पर ज़ोर पड़ता है और डीज़ल ज़्यादा लगता है।
  • छोटे खेत और बाग़ के लिए 3 से 4 फीट का रोटावेटर सही है, जबकि बड़े खेत के लिए 6 से 7 फीट का रोटावेटर लें।
  • अगर आपकी मिट्टी हर मौसम में एक जैसी रहती है, तो सिंगल स्पीड लें। अगर सूखी, गीली और सख्त, हर तरह की मिट्टी में काम करना है, तो मल्टी स्पीड गियरबॉक्स वाला रोटावेटर लें।

फील्डकिंग रोटावेटर के टॉप 5 मॉडल

भारत में मिलने वाला टॉप 5 फील्डकिंग रोटावेटर मॉडल्स कुछ इस प्रकार है: 

1. फील्डकिंग मिनी मल्टी सीरीज रोटावेटर

Fieldking Mini Multi Series Rotavator

  • फील्डकिंग मिनी मल्टी सीरीज रोटावेटर छोटे ट्रैक्टर वाले किसानों के लिए बनाया गया हल्का और सस्ता रोटावेटर है।
  • 15 से 30 HP के ट्रैक्टर के साथ चलता है।
  • काम करने की चौड़ाई 800 mm से 1200 mm है।
  • इसमें 16 से 36 ब्लेड मिलते हैं।
  • वज़न सिर्फ 170 से 203 किलो के बीच है।

खूबी: कम वज़न की वजह से इसे छोटा ट्रैक्टर भी आसानी से उठा लेता है।

किसके लिए सही: सब्ज़ी की खेती, बाग़, अंगूर के बगीचे और छोटे खेत वाले किसानों के लिए।

2. फील्डकिंग गोल्ड रोटरी टिलर

Fieldking Gold Rotary Tiller

  • फील्डकिंग गोल्ड रोटरी टिलर कंपनी की नई और प्रीमियम सीरीज़ है, जो भारी काम के लिए बनाई गई है।
  • 45 से 60 HP के ट्रैक्टर के साथ चलता है।
  • काम करने की चौड़ाई 1500 mm से 2250 mm (5 से 7 फीट) है।
  • इसमें 36 से 54 ब्लेड मिलते हैं।

खूबी: पीछे लगा मज़बूत स्प्रिंग वाला पाटा खेत को बिल्कुल समतल कर देता है, जिससे बीज की बुवाई अच्छी होती है।

किसके लिए सही: बड़े खेत वाले किसानों के लिए जो गहरी जुताई चाहते हैं।

3. फील्डकिंग हॉबी सीरीज - हंटर सीरीज

Fieldking Hobby Series - Hunter Series

  • फील्डकिंग हॉबी सीरीज - हंटर सीरीज सबसे ज़्यादा साइज़ विकल्पों में आने वाली सीरीज़ है। इसमें 3 फीट से लेकर 7 फीट तक के मॉडल मिलते हैं।
  • 15 से 55 HP के ट्रैक्टर के साथ चलता है।
  • इसमें 24 से 66 ब्लेड मिलते हैं।
  • सिंगल स्पीड गियरबॉक्स के साथ चेन ड्राइव और गियर ड्राइव, दोनों विकल्प मिलते हैं।
  • 540 RPM PTO पर चलता है।

खूबी: हल्का होने के साथ यह लगभग हर कंपनी के ट्रैक्टर में आसानी से लग जाता है।

किसके लिए सही: उन किसानों के लिए जो कम बजट में अपने ट्रैक्टर के हिसाब से सही साइज़ चुनना चाहते हैं।

4. फील्डकिंग रोबस्ट सिंगल स्पीड रोटावेटर

Fieldking Robust Single Speed Rotavator

  • फील्डकिंग रोबस्ट सिंगल स्पीड रोटावेटर सख्त मिट्टी और कठिन परिस्थितियों के लिए बना मज़बूत रोटावेटर है।
  • 35 से 70 HP के ट्रैक्टर के साथ चलता है।
  • 4 फीट से 7 फीट तक के मॉडल उपलब्ध हैं।
  • इसमें L, C और J, तीनों तरह के ब्लेड का विकल्प है।

खूबी: साइड गियर ड्राइव और मज़बूत फ्रेम की वजह से इसमें रखरखाव कम लगता है।

किसके लिए सही: सख्त और पथरीली ज़मीन पर काम करने वाले किसानों के लिए।

5. फील्डकिंग रोबस्ट मल्टी स्पीड रोटावेटर

Fieldking Robust Multi Speed Rotavator

  • फील्डकिंग रोबस्ट मल्टी स्पीड रोटावेटर इस लिस्ट का सबसे बहुमुखी रोटावेटर है, जो हर तरह की मिट्टी में काम करता है।
  • 35 से 90 HP के ट्रैक्टर के साथ चलता है।
  • 4 फीट से 9 फीट तक के मॉडल उपलब्ध हैं।
  • मल्टी स्पीड गियरबॉक्स में 4 स्पीड के विकल्प मिलते हैं।
  • तेल में डूबा (ऑयल बाथ) गियर ड्राइव सिस्टम है।

खूबी: मिट्टी के हिसाब से रोटर की स्पीड बदली जा सकती है, जिससे सूखी और गीली, दोनों ज़मीन पर अच्छा काम होता है।

किसके लिए सही: धान, गन्ना और अलग-अलग फसलें उगाने वाले किसानों के लिए।

टॉप 5 फील्डकिंग रोटावेटर की तुलना

मॉडल ट्रैक्टर HP चौड़ाई गियरबॉक्स
Mini Multi Series 15–30 3–4 फीट

शियर बोल्ट सुरक्षा के साथ

Gold Rotary Tiller 45–60 5–7 फीट डुअल स्पीड
Hobby - Hunter Series 15–55 3–7 फीट सिंगल स्पीड
Robust Single Speed 35–70 4–7 फीट सिंगल स्पीड
Robust Multi Speed 35–90 4–9 फीट 4 स्पीड

कौन सा फील्डकिंग रोटावेटर आपके लिए सही है?

  • अगर आपके पास 30 HP से छोटा ट्रैक्टर है और खेत छोटा है, तो Fieldking Mini Multi Series चुनें।
  • अगर आपको गहरी जुताई और बिल्कुल समतल खेत चाहिए, तो Fieldking Gold Rotary Tiller चुनें।
  • अगर कम बजट में अपने ट्रैक्टर के हिसाब से सही साइज़ चाहिए, तो Fieldking Hunter Series चुनें।
  • अगर आपकी ज़मीन सख्त है और मिट्टी एक जैसी रहती है, तो Fieldking Robust Single Speed चुनें।
  • अगर आप अलग-अलग मिट्टी और फसलों में काम करते हैं, तो Fieldking Robust Multi Speed चुनें।

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

ट्रैक्टर ज्ञान देश का जाना-माना एग्री-टेक प्लेटफॉर्म है, जो पिछले कई वर्षों से किसानों को ट्रैक्टर, औज़ार और खेती से जुड़ी सही जानकारी दे रहा है। यहाँ किसान भारत के सबसे बेस्ट ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी हासिल कर सकतें हैं। 

Read More Blogs

Most Powerful Eicher Tractors in India: Top 5 Models, Features and Price image

When farmers in India talk about a "powerful" tractor, they usually mean one that can pull a heavy rotavator, run a baler or thresher, and keep working through long days in tough soil without struggling. Eicher has built its reputation on exactly...

रबी सीजन में किसानों को सस्ती दरों पर मिलेगी खाद, ₹62,370 करोड़ की सब्सिडी मंजूर image

केंद्र सरकार ने किसानों को राहत देते हुए रबी सीजन 2026-27 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाशिक (पी एंड के) उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) की दरों को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय...

महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर में क्या है खास? जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक सब image

गांव में जब भी 45 एचपी के भरोसेमंद ट्रैक्टर की बात छिड़ती है, तो महिंद्रा 575 डीआई का नाम जरूर आता है। इसकी पहचान ऐसे ट्रैक्टर की है जो मेहनत से पीछे नहीं हटता और जेब पर भी ज्यादा बोझ नहीं डालता।...

Write Your Comment About टॉप 5 फील्डकिंग रोटावेटर: कीमत और फीचर्स के साथ पूरी जानकारी

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon