टॉप 3 फार्मट्रैक प्रोमैक्स सीरीज़ ट्रैक्टर: कीमत और फीचर्स

टॉप 3 फार्मट्रैक प्रोमैक्स सीरीज़ ट्रैक्टर: कीमत और फीचर्स image
By Khushbu RajputNov 17, 2026 12:00 PM

Table of Content

खेती में अच्छी पैदावार चाहिए, तो सबसे पहले सही ट्रैक्टर चुनना होगा। आज का किसान ऐसा ट्रैक्टर ढूंढता है जो हर काम निपटा दे, ज्यादा डीजल न पिए और सालों-साल साथ निभाए। फार्मट्रैक ट्रैक्टर्स ने अपनी प्रोमैक्स सीरीज़ इसी सोच के साथ बनाई है।

इस सीरीज़ के ट्रैक्टर अलग-अलग पावर में आते हैं और छोटे व मध्यम किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इस आर्टिकल में हम फार्मट्रैक 39 प्रोमैक्स, 42 प्रोमैक्स और 45 प्रोमैक्स के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत जानेंगे।

फार्मट्रेक प्रोमैक्स सीरीज़ में क्या है खास?

  • हर काम में साथी: जुताई हो, बुवाई हो या ढुलाई, ये ट्रैक्टर सब संभाल लेते हैं।
  • चलाने में आराम: डिजाइन ऐसा है कि घंटों काम करने पर भी थकान कम लगे।
  • इम्प्लीमेंट्स के साथ अच्छा तालमेल: अलग-अलग कृषि उपकरण लगाकर इन्हें आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • अपनी जरूरत का HP चुनें: फार्मट्रेक प्रोमैक्स सीरीज़ में अलग-अलग हॉर्सपावर के मॉडल्स मिलते हैं, तो आप अपने खेत और बजट के हिसाब से फैसला ले सकते हैं।

टॉप 3 फार्मट्रैक प्रोमैक्स ट्रैक्टर

1. फार्मट्रैक 39 प्रोमैक्स 

Farmtrac 39 Promaxx 2WD

अगर आपको रोजमर्रा के खेती के कामों के लिए एक भरोसेमंद ट्रैक्टर चाहिए, तो फार्मट्रैक 39 प्रोमैक्स अच्छा ऑप्शन हो सकता है। जुताई, बुवाई, छिड़काव और ढुलाई, सब इससे हो जाते हैं। 39 HP पावर और 1800 किलो की लिफ्टिंग क्षमता के साथ यह छोटी और मध्यम खेती के लिए काम का ट्रैक्टर है।

फार्मट्रैक 39 प्रोमैक्स मुख्य फीचर्स:

  • बेहतर ब्रेकिंग के लिए ऑयल इमर्स्ड ब्रेक
  • ऑप्टिमैक्स इंजन टेक्नोलॉजी और EPI बैकएंड
  • 39 HP कैटेगरी का 2340 cc, 3-सिलेंडर इंजन
  • 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर वाला फुली कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स
फार्मट्रैक 39 प्रोमैक्स की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

2. फार्मट्रैक 42 प्रोमैक्स 

Farmtrac 42 Promaxx 2WD

अगर आपको थोड़ी ज़्यादा ताकत चाहिए, तो 42 प्रोमैक्स पर नज़र डालिए। यह 2WD और 4WD, दोनों में आता है, इसलिए अपनी मिट्टी, जमीन और काम के हिसाब से आप सही वेरिएंट चुन सकते हैं। जिन किसानों को खेती और ढुलाई, दोनों करनी पड़ती है, उनके लिए यह मॉडल काम का साबित हो सकता है।

फार्मट्रैक 42 प्रोमैक्स के मुख्य फीचर्स:

  • ऑप्टिमैक्स इंजन टेक्नोलॉजी
  • 42 HP का 2490 cc, 3-सिलेंडर इंजन
  • पावर स्टीयरिंग, LED प्लाउ लैंप और टेल लाइट
  • 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर वाला फुली कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स
फार्मट्रैक 42 प्रोमैक्स की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

3. फार्मट्रैक 45 प्रोमैक्स 

Farmtrac 45 Promaxx 4WD

यह इस लिस्ट का सबसे दमदार ट्रैक्टर है। जो किसान रोटावेटर, MB प्लाउ, स्ट्रॉ रीपर जैसे भारी औजारों के साथ काम करते हैं, उनके लिए इसे खासतौर पर तैयार किया गया है। ज्यादा इंजन क्षमता, दमदार टॉर्क और 2000 किलो की लिफ्टिंग इसे भारी कामों के लिए भरोसेमंद बनाती है।

फार्मट्रैक 45 प्रोमैक्स के मुख्य फीचर्स:

  • 45 HP का 2760 cc, 3-सिलेंडर इंजन
  • 36.6 km/hr की अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड
  • 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर वाला फुली कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स
  • स्मार्टप्रो लिफ्ट-स्विच, जिससे औजार उठाना-गिराना आसान हो जाता है
फार्मट्रैक 45 प्रोमैक्स की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

टॉप 3 फार्मट्रैक प्रोमैक्स सीरीज़ ट्रैक्टर की तुलना

स्पेसिफिकेशन 39 प्रोमैक्स 42 प्रोमैक्स 45 प्रोमैक्स
इंजन पावर 39 HP 42 HP 45 HP
फ्यूल टैंक 50 लीटर 50 लीटर लीटर
व्हीलबेस 1995 mm 2005 mm 1990-95 mm
अधिकतम टॉर्क 162 Nm 176 Nm 192 Nm
PTO पावर 34.7 HP 38.9 HP 40.6 HP
गियरबॉक्स 12F + 3R 12F + 3R 12F + 3R
लिफ्टिंग क्षमता 1800 kg 1800 kg 2000 kg
ड्राइव ऑप्शन 2WD 2WD / 4WD 2WD / 4WD

कौन सा फार्मट्रैक प्रोमैक्स सीरीज़ ट्रैक्टर आपके लिए सही है?

तीनों ट्रैक्टर अपनी जगह अच्छे हैं। सही चुनाव आपकी जमीन, काम और बजट पर निर्भर करता है।

  • फार्मट्रेक 39 प्रोमैक्स: कम या मध्यम जमीन है और जुताई, बुवाई, छिड़काव व सामान्य ढुलाई करनी है, तो यह ठीक रहेगा।
  • फार्मट्रेक 42 प्रोमैक्स: अगर आपको ज्यादा पावर चाहिए और 2WD या 4WD में से चुनने की सुविधा भी, तो यह ट्रैक्टर बढ़िया है।
  • फार्मट्रेक 45 प्रोमैक्स: रोटावेटर, MB प्लाउ जैसे भारी औजार चलाते हैं, तो इसकी 45 HP पावर और 2000 किलो की लिफ्टिंग आपके काम आएगी।

खरीदने से पहले यह जरूर सोच लें कि आप कौन-से इम्प्लीमेंट्स चलाएंगे, डीजल का कितना खर्च बैठेगा, सर्विसिंग कैसी मिलेगी, और अपने डीलर से असली कीमत पूछ लें।

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

ट्रैक्टर खरीदना किसान के लिए बड़ा फैसला होता है, इसलिए सही जानकारी मिलना जरूरी है। ट्रैक्टर ज्ञान पर आपको अलग-अलग कंपनियों के मॉडल, कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन एक ही जगह मिल जाते हैं। आप ट्रैक्टरों की आपस में तुलना भी कर सकते हैं और अपनी खेती के हिसाब से सही मॉडल चुनने में मदद पा सकते हैं।

कोई भी फार्मट्रेक ट्रैक्टर लेने से पहले टेस्ट ड्राइव जरूर करें, और नजदीकी डीलर से कीमत, वारंटी और सर्विसिंग की पूरी जानकारी ले लें। सोच-समझकर लिया गया फैसला आपकी खेती को आसान बना देता है।

Read More Blogs

Kubota NeoStar B2441S-N Tractor: Price, Features & Performance image

The Kubota NeoStar B2441S-N is a compact 24 HP 4WD tractor designed for orchard farming, vegetable cultivation and intercultural operations. This Kubota Tractor also has a 3-cylinder engine with a lifting capacity of 750 kg, power steering, and multiple gears. Its...

ट्रैक्टर खरीदने पर मिलेगी 3 लाख की सब्सिडी, 15 दिसंबर 2026 तक करें आवेदन image

अगर आप हरियाणा के अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के किसान हैं और नया ट्रैक्टर लेने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए है। राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ट्रैक्टर सब्सिडी योजना (SB-89) शुरू की है। इसके अंतर्गत...

Write Your Comment About टॉप 3 फार्मट्रैक प्रोमैक्स सीरीज़ ट्रैक्टर: कीमत और फीचर्स

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon