ट्रैक्टर इम्प्लीमेंट लोन लेते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
Table of Content
खेती में ट्रैक्टर तभी पूरा काम करता है जब उसके साथ सही इम्प्लीमेंट हो। एक सही ट्रैक्टर इम्प्लीमेंट जैसे रोटावेटर, कल्टीवेटर, सीड ड्रिल, थ्रेशर या हैरो की मदद से किसानों के लिए खेती करना बहुत आसान हो जाता। है पर ट्रैक्टर इम्प्लीमेंट सस्ते नहीं आते, इसलिए ज्यादातर किसान ट्रैक्टर इम्प्लीमेंट लोन लेते हैं। लेकिन ट्रैक्टर इम्प्लीमेंट लोन लेते समय की गई छोटी सी चूक बाद में बड़ा बोझ बन जाती है।
ट्रैक्टर इम्प्लीमेंट लोन क्या है और यह किसानों के लिए क्यों जरूरी है?
ट्रैक्टर इम्प्लीमेंट लोन एक प्रकार का कृषि लोन है जो बैंक, सहकारी समिति या NBFC (फाइनेंस कंपनी) किसानों को खेती के औजार खरीदने के लिए देती हैं। यह लोन किस्तों में चुकाया जाता है और किस्तें मासिक, तिमाही या छमाही हो सकती हैं।
ट्रैक्टर इम्प्लीमेंट लोन इसलिए जरूरी है क्योंकि:
- रोटावेटर, सीड ड्रिल या थ्रेशर जैसी मशीनों की कीमत हजारों से लेकर लाखों रुपये तक होती है। लोन से किसान थोड़ा डाउन पेमेंट देकर बाकी पैसा किस्तों में चुका सकते हैं।
- ज्यादातर बैंक और फाइनेंस कंपनियां किसानों को तिमाही या छमाही किस्त का विकल्प देती हैं, ताकि फसल बिकने पर आसानी से पैसा भरा जा सके।
- मशीन लोन पर लेने से किसान की जमा पूंजी बीज, खाद, सिंचाई और दूसरे जरूरी कामों के लिए बची रहती है।
- अपनी मशीन होने पर किराए की मशीन का इंतजार नहीं करना पड़ता। बुवाई और कटाई सही समय पर होने से पैदावार पर अच्छा असर पड़ता है।
ट्रैक्टर इम्प्लीमेंट लोन लेते समय किसान किन 5 गलतियों से बचें
अगर आप ट्रैक्टर इम्प्लीमेंट लोन का इरादा बना रहें हैं तो ध्यान रहें कि ये 5 गलतियाँ ना करें:
1. सिर्फ एक जगह से लोन लेना
कई किसान डीलर जिस फाइनेंस कंपनी का नाम बताता है, वहीं से लोन ले लेते हैं। ऐसा न करें। सरकारी बैंक, ग्रामीण बैंक, सहकारी बैंक और फाइनेंस कंपनी, सबकी ब्याज दर और शर्तें अलग होती हैं। कम से कम 2-3 जगह से तुलना जरूर करें।
2. ब्याज दर के अलावा बाकी खर्च न देखना
सिर्फ ब्याज दर देखकर फैसला करना गलत है। प्रोसेसिंग फीस, बीमा का खर्च, देर से किस्त भरने पर जुर्माना और समय से पहले लोन बंद करने का चार्ज भी पूछें। कुल रकम जोड़ने पर ही असली खर्च पता चलता है।
3. फसल के हिसाब से किस्त तय न करना
किसान की कमाई हर महीने नहीं, फसल कटने पर आती है। इसलिए किस्तें रबी और खरीफ की फसल के समय के अनुसार तिमाही या छमाही रखवाएं। मासिक किस्त लेने पर कई बार पैसे की कमी से किस्त छूट जाती है और जुर्माना लगता है।
4. अपनी जरूरत से बड़ी या गलत मशीन खरीदना
पड़ोसी ने बड़ी मशीन ली है, यह देखकर वही खरीदना ठीक नहीं। पहले देखें कि आपके ट्रैक्टर का HP कितना है, खेत कितना बड़ा है और मिट्टी कैसी है। ट्रैक्टर से मेल न खाने वाला इम्प्लीमेंट न ठीक काम करेगा, न लोन की कीमत वसूल होगी।
5. सरकारी सब्सिडी की जानकारी न लेना
केंद्र और राज्य सरकारें कृषि यंत्रों पर सब्सिडी देती हैं, जैसे SMAM योजना और राज्यों की कृषि यंत्र अनुदान योजनाएं। लोन लेने से पहले अपने जिले के कृषि विभाग से जानकारी लें। सब्सिडी मिलने पर लोन की रकम कम हो जाती है। साथ ही कागजों पर बिना पढ़े साइन न करें।
Quick Links
ट्रैक्टर इम्प्लीमेंट लोन लेने से पहले किन दस्तावेजों की जरूरत होती है?
ट्रैक्टर इम्प्लीमेंट लोन लेने से पहले ध्यान दें कि आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज ज़रुर हों :
- आधार कार्ड और पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जमीन के कागज (खतौनी, जमाबंदी या 7/12)
- बैंक पासबुक या पिछले 6 महीने का स्टेटमेंट
- ट्रैक्टर की RC (अगर पहले से ट्रैक्टर है)
- डीलर से मिला इम्प्लीमेंट का कोटेशन
- निवास प्रमाण पत्र
किसानों के लिए जरूरी सलाह
- अपना CIBIL स्कोर अच्छा रखें।
- जितना हो सके, डाउन पेमेंट ज्यादा दें ताकि ब्याज कम लगे।
- ट्रैक्टर इम्प्लीमेंट लोन की सारी शर्तें लिखित में लें।
- मशीन का बीमा जरूर कराएं।
- किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) है तो उससे जुड़े विकल्प भी बैंक से पूछें।
ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?
ट्रैक्टर ज्ञान भारत का एक जाना-माना एग्रीटेक प्लेटफार्म है जहां देश के किसानों को ट्रैक्टर, कृषि यंत्र, लोन और सरकारी योजनाओं की सही और आसान जानकारी देता है। यहां किसान अलग-अलग ब्रांड के ट्रैक्टर और इम्प्लीमेंट की कीमत, फीचर और तुलना कर सकते हैं।
Category
Read More Blogs
आज के समय में खेती सिर्फ मेहनत का काम नहीं रह गई है, बल्कि सही मशीन और सही तकनीक का खेल बन चुका है। धान की कटाई के बाद गेहूं की बुवाई का समय बहुत कम मिलता है, और पराली जलाने पर...
खेती में ट्रैक्टर सिर्फ एक मशीन नहीं होता, वह किसान का सबसे भरोसेमंद साथी होता है। जुताई, बुवाई, ढुलाई और थ्रेशिंग जैसे हर काम में वही आगे खड़ा रहता है। इसलिए जब भी नया ट्रैक्टर लेने की बात आती है, तो किसान...
A Powertrac 40-50 HP tractor in India is a good choice for farmers who need a tractor that has enough power to carry out medium to large-scale farming activities. It can easily pull a 6-7 foot rotavator, pull a loaded trolley, and...
Write Your Comment About ट्रैक्टर इम्प्लीमेंट लोन लेते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
.webp)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
26 May 2026
25 Aug 2026
29 Jul 2025
08 Sep 2025
17 Jun 2026
25 Sep 2026
19 May 2026
01 Jun 2026
15 Jun 2026
30 Jul 2025
09 Feb 2026
19 Mar 2026
18 May 2026
26 Dec 2025

















.webp)










.webp)
.webp)






















