किसानों के लिए यूनियन बैंक का खास ग्रीन कार्ड, फार्म मशीनों की खरीद पर मिलेगा लाभ।
किसानों को अपनी खेती कार्यों को पूरा करने के लिए कई बार लोन की जरूरत होती है, उन्हें कोई नई सिंचाई की, जुताई की मशीन खरीदनी हो या बुआई के समय जरूरी साधन खरीदने हो या अपने घर की जरूरतों को पूरा करना हो लोन की आवश्यकता तो होती ही है। किसानों की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया खास किसानों के लिए कैश क्रेडिट क्रॉप लोन स्कीम के अन्तर्गत ग्रीन कार्ड की सुविधा लेकर अाई है।
क्या है ग्रीन कार्ड:-
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) की तरफ से किसानों को एक स्पेशल कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है।इस कार्ड के जरिए किसान की कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं, इसके तहत किसानों को लघु सिंचाई, कृषि मशीन जैसे कामों के लिए आसान ऋण मुहैया कराया जाता है, इसके साथ ही उनके दूसरे जरूरी काम जैसे बच्चों शिक्षा, कंज्यूमेबल आइटम्स (उपभोज्य वस्तु), मेडिकल एक्सपेंसिस (स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्चा) आदि पर भी 25 प्रतिशत या फिर 50 हजार रुपए तक का लोन दिया जाता है।
लोन के लिए शर्तें:-
● किसान डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए।
● इसके अलावा प्रोग्रैसिव, पढ़ा लिखा, अनपढ़, मालिक, किरायदार कोई भी ले सकता है।
● इस सुविधा का लाभ सोने के आभूषण, एनएससी, एफडीआर और केवीपी आदि के लिए भी ले सकते हैं।
● इसके अलावा इस सुविधा का लाभ किसानों को, उनके पास कितनी भूमि है, इस आधार पर दिया जाएगा। उन्हें पारंपरिक और अच्छी उपज वाली फसलों के लिए निवेश क्रेडिट, लघु सिंचाई यंत्र, कृषि यंत्र आदि की खरीद पर दिया जाएगा।
○ 1 एकड़ तक के लिए 20 हजार रुपए का लोन।
○ 1 से 3 एकड़ जमीन पर 75 हजार रुपए तक का लोन।
○ 3 से 6 एकड़ तक के लिए 2.00 लाख रुपए तक का लोन।
○ 6 से 8 एकड़ तक के लिए 3.00 लाख रुपए तक का लोन।
○ 8 एकड़ से अधिक के लिए 3 लाख से लेकर 5 लाख रुपए तक का लोन।
इस स्कीम की अधिक जानकारी आप यूनियन बैंक की नजदीकी शाखा पर या इस वेबसाइट पर पाएंगे:- Union Bank of India
इसी तरह की ट्रैक्टर व किसानी संबंधी जानकारी के लिए जुड़े रहें TractorGyan के साथ।
Read More
![]() |
क्या न्यू हॉलैंड 3037 TX है 39 HP का सबसे बेस्ट ट्रैक्टर? |
![]() |
Top 5 best puddling tractors in India 2021 |
![]() |
ESCORTS का नया नाम ESCORTS KUBOTA LTD होगा, ओपन ऑफर भी लाएगी KUBOTA |
Category
Write Your Comment About किसानों के लिए यूनियन बैंक का खास ग्रीन कार्ड, फार्म मशीनों की खरीद पर मिलेगा लाभ।
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
26 May 2026
26 May 2026
29 Jul 2025
08 Sep 2025
17 Jun 2026
30 Jul 2025
19 May 2026
01 Jun 2026
15 Jun 2026
30 Jul 2025
09 Feb 2026
19 Mar 2026
18 May 2026
26 Dec 2025







-(1).jpg?profile=blogslider&text.0.text=TractorGyan.com)



.webp&w=2048&q=75)










.webp&w=2048&q=75)
.webp&w=2048&q=75)




























